Jabalpur News: गुड फ्राइडे पर रैली निकालकर दिया संदेश

जबलपुर। ईसाई धर्म के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे बलिदान दिवस के रूप में मनाया। ईसाई समुदाय द्वारा रैली निकालकर नाट्य प्रस्तुति की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कहा जाता है कि ईसा मसीह ने समस्त मानव जाति को यह संदेश दिया कि समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन भी कुर्बान करना पड़े तो कर दो। ईसा मसीह ने हंसते-हंसते मौत को लगे लगाकर साहस का परिचय दिया।  माना जाता है कि जब यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था।

यही वजह है कि ईसा मसीह के मृत्यु दिवस को गुड फ्राइडे कहा जाता है। इस घटना के तीन दिन बाद संडे को यीशू फिर से जीवित हो गए थे, जिसे ईस्टर संडे के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म के लोग कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे के दिन चर्च में न तो घंटिया बजाई जाती हैं और न ही मोमबत्ती जलाई जाती हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में काले कपड़े पहनकर आते हैं और शोक सभाएं आयोजित करते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.