इंजन और कोच के बीच पिसा रेलकर्मी, हादसे का Video देख दहल जाएगा दिल

Barauni Junction : बिहार के बरौनी जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन की कपलिंग की जा रही थी। इस दौरान रेल कर्मी इंजन एवं बोगी आ गया और उसकी मौके पर ही पिसकर मौत हो गई है।

घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल कर्मी का शव इंजन और बोगी के बीच फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद शख्स के शव को निकाला गया। घटना उस वक्त हुई जब गाड़ी संख्या15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन पर पहुंची थी।

यह भी पढ़े - Axis Bank Auto Loan: अब कार और बाइक खरीदने के लिए 30 मिनट में मिलेगा लोन, एक्सिस बैंक ने शुरू की डिजिटल सुविधा

ट्रेन और इंजन की कपलिंग करवा रहे रेल कर्मी सौरभ कुमार बोगी और इंजन के बीच दब गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद लोको पायलट ट्रेन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सौरभ कुमार के परिवार में चीख पुकार मच गई है।

कर्मचारियों से लिया जा रहा अधिक काम
इस घटना के बाद अब रेल कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि रेलवे के द्वारा रेल कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। एक इंजन एवं ट्रेन की कपलिंग में चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन वहीं एक कर्मचारी से काम लिया जा रहा है और इसी के चलते यह हादसा हुआ। जब इंजन ड्राइवर वापस इंजन को ला रहा था तो ना सिग्नल स्टाफ मौजूद थे और ना ही कोई अन्य स्टाफ।

मृतक शख्स की पहचान बरौनी कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुआ। मृतक को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उसके पिता भी रेलकर्मी थे और चार पांच वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। जिनके जगह पर मृतक अमर को नौकरी मिली थी।

इंजन छोड़कर भागा लोको पायलट
बताया जाता है कि इंजन और बोगी की कपलिंग के दौरान लोको पायलट ने इंजन को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे कर दिया जिस कारण बोगी और इंजन के बीच दबने से रेलकर्मी की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना लोको पायलट को दी। लोको पायलट इंजन को आगे पीछे करने की जगह रेल कर्मी को दबा छोड़कर ही भाग गया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.