- Hindi News
- भारत
- पटना में बालू कारोबारी पर गोलीबारी, पूर्व में पार्टनर की हो चुकी है हत्या
पटना में बालू कारोबारी पर गोलीबारी, पूर्व में पार्टनर की हो चुकी है हत्या
On
पटना। बालू कारोबारी देवराज यादव की हत्या के बाद पार्टनर गनौरी यादव पर जानलेवा हमला करते हुए अपराधियों ने गोलीबारी किया है । थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलौत मौक़े वारदात पर छानबीन कर रहे है । डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने कहां की कोई अपराधी नहीं बचेंगे, सीमा क्षेत्र को सील कर छापेमारी शुरू कर दी गयी है ।
सोमवार को संध्या पहर में बालू कारोबारी गनौरी यादव अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे थे की पूर्व से घात लगाएं अपराधियों ने गनौरी यादव पर जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी किया । गनौरी यादव किसी तरह से जान बचाकर भागे वहीं अपराधियों ने भी गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गया ।
बालू कारोबारी पर गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रानीतालाब थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलौत मौक़े वारदात पर पहुँचे और छानबीन शुरू कर दिया एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दिया । डीएसपी उमेश्वर चौधरी के निर्देश पर तीनों थाना की पुलिस ने अपने- अपने सीमा को सील कर छापेमारी शुरू कर दिया है । डीएसपी ने कहां की किसी अपराधियों को छोड़ा नहीं जायेगा ।
मालूम हो की बालू पर वर्चस्व को लेकर सभी बालू कारोबारियों ने सिंडिकेट बना लिया है और सिंडिकेट में बैक डोर से अपराधियों का गिरोह शामिल है । जो लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है । पुरा बालू कारोबार काले धन का धंधा बन चुका है । ईडी और ईओयू गहनता से जांच करें तो यह खुलासा होगा की बंदोबस्तधारियों का मात्र 30 % रूपया लगा है बाक़ी सब अपराधियों का काला धन है । अपराधियों के निशाने पर कई बालू कारोबारी के साथ आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार भी है । जो सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाएं है ।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
