- Hindi News
- भारत
- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने सेशंस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने सेशंस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया
On
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन के खिलाफ दायर याचिका पर आज ईडी ने सेशंस कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। केजरीवाल की ओर से पेश वकील ने ईडी की दलीलों का जवाब देने के लिए समय देने की मांग की, जिसके बाद स्पेशल जज राकेश स्याल ने 24 अप्रैल को सुनवाई करने का आदेश दिया।
बतादें कि 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। 27 मार्च को भी हाई कोर्ट ने केजरीवाल को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल फिलहाल 01 अप्रैल तक की ईडी हिरासत में हैं।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
