Delhi Election 2025: भाजपा नेता संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भाजपा की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा बुधवार को अपनी टीम के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में AAP सांसद संजय सिंह ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर AAP नेता और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ा और उनकी टीम का पार्टी में स्वागत किया।

संजय सिंह का बयान

संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि संजीव अरोड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे, जो अब अपनी पूरी टीम के साथ AAP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे और इस दौरान विभिन्न पदों पर काम किया। वे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा करोल बाग जिला इकाई के कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े - सिकंदराबाद कैंटोनमेंट में बड़ी हथियार चोरी, AK-47 समेत 11 हथियार गायब

संजय सिंह ने यह भी बताया कि संजीव अरोड़ा पिछले 30 वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हैं। उनकी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ करीब 50,000 लोगों की टीम के साथ दिल्ली में सामाजिक कार्य कर रही है। इसके अलावा, वे केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं। उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें महामंडलेश्वर संतों के आशीर्वाद से ‘गंगा पुत्र’ की उपाधि भी प्राप्त हुई है।

दुर्गेश पाठक का बयान

AAP नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा राजेंद्र नगर और करोल बाग में अपने एनजीओ के माध्यम से वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंदों को भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराने, विकलांगों को व्हीलचेयर प्रदान करने और अन्य सामाजिक कार्यों में योगदान दिया। पाठक ने कहा कि संजीव अरोड़ा के AAP में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम को बल मिलेगा।

संजीव अरोड़ा ने भाजपा पर उठाए सवाल

AAP में शामिल होने के बाद संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े थे, लेकिन अब पार्टी की विचारधारा बदल गई है। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर भाजपा पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इतने वर्षों तक सेवा करने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई।

उन्होंने कहा, "मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा और AAP को फिर से दिल्ली में सरकार बनाने में मदद करूंगा।"

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल बलिया: एक पैर से जिंदगी की चुनौतियों का सामना कर रही रागिनी की मदद को पहुंचे डीएम, पढ़ाई के लिए दी किताबें और ट्राईसाइकिल
बलिया। मनियर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी इन दिनों एक पैर के सहारे...
बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 20 हजार स्कूली बच्चों की होगी आंखों की जांच, ‘विजन फॉर एवरी चाइल्ड’ पहल शुरू
‘हमारी राधा’ में पहली बार आमने-सामने आएंगी राधा और शनाया, अनजाने में हुई मुलाकात से बढ़ेगा कहानी में तनाव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.