- Hindi News
- भारत
- रेलवे पटरी के किनारे नाले में मिला लापता युवक का शव
रेलवे पटरी के किनारे नाले में मिला लापता युवक का शव
On
किशनगंज । वीर कुवंर सिंह बस स्टैंड के समीप रेलवे लाइन के किनारे रविवार को नाले में लापता युवक का शव मिला।
प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका जतायी जा रही है। युवक ऋषभ 25 जनवरी से लापता था। सूचना मिलने पर सदर थाना के थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गए।
आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे पटरी के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर नाले में पड़ी। नाले के उपर चप्पल देख मृतक की मां को अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद शव को जैसे ही बाहर निकाला गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। परिजनों ने चप्पल व कपड़े से शव की पहचान की। वही नाले में रहने के कारण शव का चेहरा भी साफ नहीं लग रहा था। रिशु 25 जनवरी से अपने घर से लापता था।
परिजनों ने लापता होने की सूचना सदर थाने में भी दर्ज करवायी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने चप्पल व कट ऑफ मार्क्स से शव की पहचान की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
