बुंदेली शेफ सीज़न-4 का आगाज़ 25 जून से, बुंदेलखंड की रसोइयों में फिर सजेगा स्वाद का महाकुंभ

छतरपुर : बुंदेलखंड की प्रतिभाशाली महिला रसोइयों के लिए एक बार फिर अपने हुनर को पहचान दिलाने का अवसर आने वाला है। लोकप्रिय ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। स्वाद, परंपरा और रचनात्मकता के इस अनूठे मंच का पहला ऑडिशन 25 जून से आयोजित किया जाएगा।

बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने पिछले तीन सीज़नों में अनेक महिलाओं को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। अब सीज़न-4 के साथ एक बार फिर पूरे बुंदेलखंड में उत्साह का माहौल है। महिलाएं अपनी खास रेसिपियों और पारंपरिक व्यंजनों को और बेहतर बनाने में जुट गई हैं।

यह भी पढ़े - ‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

प्रतियोगिता के तहत पहला ऑडिशन 25 जून, दूसरा 10 जुलाई और तीसरा ऑडिशन 20 जुलाई को आयोजित होगा। इन ऑडिशन राउंड्स में प्रतिभागी अपनी पाक कला और अनूठे स्वाद का प्रदर्शन करेंगी।

ऑडिशन के बाद चयनित 15 प्रतिभागी जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में सेमीफाइनल होगा, जिसमें 8 चयनित प्रतिभागियों के साथ 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शामिल होंगी। अंततः अगस्त के अंत में होने वाले ग्रैंड फिनाले में 5 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के बीच 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' का खिताब जीतने की जंग होगी।

बुंदेलखंड 24x7 के संस्थापक ने कहा कि जब कोई महिला भोजन बनाती है, तो उसमें सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि अपने अनुभव, संस्कार और स्नेह का भी समावेश करती है। 'बुंदेली शेफ' ऐसे ही हुनर और भावनाओं को सम्मान देने का मंच है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सीज़नों में यह प्रतियोगिता केवल विजेताओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने कई प्रेरणादायक कहानियों को जन्म दिया है। सीज़न-4 में भी ऐसे नए चेहरों की तलाश की जाएगी, जिनके हाथों का स्वाद और सपनों की उड़ान दूर तक पहुंचे।

प्रतियोगिता की पूर्व विजेता , और आज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। इन प्रतिभागियों ने साबित किया है कि रसोई में छिपी प्रतिभा भी एक दिन बड़ी पहचान बन सकती है।

'बुंदेली शेफ' अब केवल एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सपनों को उड़ान देने वाला मंच बन चुका है। यही कारण है कि सीज़न-4 की शुरुआत के साथ ही पूरे बुंदेलखंड में उत्सुकता और इंतजार का माहौल देखने को मिल रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.