धनबाद लोकसभा सीट पर जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

धनबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जिला भाजपा कार्यालय में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में धनबाद के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह, चंदनकियारी विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता और बाघमारा विधायक सह धनबाद लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार ढुल्लू महतो सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह बैठक कार्यकर्ताओं में जोश भरने को लेकर आयोजित की गई थी, ताकि एक बार पुनः धनबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा सके। उन्होंने धनबाद लोकसभा सीट से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उभरे विरोध के स्वरों को खारिज करते हुए कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। साथ ही धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कृतसंकल्प है।

यह भी पढ़े - नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार

बाउरी ने सरयू राय के धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कोई भी इस चुनावी मैदान में आ जाए उससे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। पहले भी कई राजनीतिक सुरमा मैदान में आए और भाजपा की लहर में उड़ गए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.