ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

झुंझुनू। खेतड़ी क्षेत्र में मेहाड़ा के गोरीर-रामबास सड़क पर गुरुवार रात को एक बाइक व ट्रोले की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गौरीर गांव का रहने वाला सुरेंद्र उर्फ टीटू (24) पुत्र रतन सिंह बाइक पर सवार होकर नारनौल जा रहा था। इस दौरान गोरीर से रामबास सड़क पर पहुंचा तो क्रैसर के पास सामने से आ रहे एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद हाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। हादसे के बाद ट्रोला ड्राइवर मौके से फरार हो गया और हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई संदीप मान ने ट्रोला ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से ट्रोला चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने ट्रोला ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

यह भी पढ़े - कॉरपोरेट से राजनीति तक: जब बिजनेस लीडर्स ने चुनी जनसेवा की राह

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.