- Hindi News
- भारत
- अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना के पहले LNG एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट का 10 साल का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट
अदाणी पोर्ट्स को अर्जेंटीना के पहले LNG एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट का 10 साल का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट
अहमदाबाद : भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी (एपीएसईज़ेड) ने अर्जेंटीना के पहले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) निर्यात प्रोजेक्ट के लिए 10 वर्षों का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय मरीन सर्विस नेटवर्क का विस्तार किया है।
समझौते के तहत कंसोर्टियम LNG कैरियर्स के लिए टगबोट संचालन, ऑफशोर लॉजिस्टिक्स, सप्लाई सपोर्ट और क्रू ट्रांसफर जैसी एंड-टू-एंड मरीन सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके लिए चार हाई-स्पेसिफिकेशन टगबोट, एक एंकर हैंडलिंग टग सप्लाई वेसल और एक क्रू बोट तैनात की जाएगी।
एपीएसईज़ेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट वैश्विक ऊर्जा अवसंरचना परियोजनाओं को समर्थन देने की कंपनी की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में फैले कंपनी के मरीन ऑपरेशंस और बढ़ते समुद्री संसाधन उसे जटिल समुद्री परिचालन में मजबूत विशेषज्ञता प्रदान करते हैं।
अर्जेंटीना तेजी से वैश्विक LNG आपूर्ति केंद्र के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2027 से भारत को प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ टन LNG निर्यात करने के लिए समझौते किए जा चुके हैं। ऐसे में सदर्न एनर्जी FLNG प्रोजेक्ट वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह परियोजना सदर्न एनर्जी एस.ए. द्वारा विकसित की जा रही है, जो गोलार LNG और पैन अमेरिकन एनर्जी (PAE) का संयुक्त उपक्रम है। अर्जेंटीना के रियो नेग्रो प्रांत स्थित सैन माटियास गल्फ में स्थापित यह प्रोजेक्ट फ्लोटिंग LNG पोत ‘हिली एपिसेयो’ पर प्राकृतिक गैस को लिक्विफाई करेगा। इसका वाणिज्यिक संचालन सितंबर 2027 से शुरू होने की संभावना है।
परियोजना के पहले चरण में प्रतिवर्ष 24.5 लाख टन LNG उत्पादन का अनुमान है, जो लगभग 28 कार्गो के बराबर होगा। इसके साथ ही यह अर्जेंटीना का पहला परिचालन LNG निर्यात प्रोजेक्ट बन जाएगा।
गौरतलब है कि एपीएसईज़ेड भारत के सबसे बड़े पोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का संचालन करती है। कंपनी भारत में 15 पोर्ट एवं टर्मिनलों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इज़राइल और तंजानिया में भी अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों का संचालन कर रही है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक एक अरब टन कार्गो हैंडलिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है।
