छोटे भाई के सिर पर प्रहार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना के बड़ाबाला गांव में परिवारिक झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे की पीट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम गणेश घोष (33) था, जबकि आरोपी का नाम मनसा घोष है. पुलिस ने आरोपी मनासा को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, गणेश ने अपने बडे़ भाई के कमरे का बिजली कनेक्शन काट दिया था, जिसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया.

इसी दौरान मनसा ने गणेश के सिर पर बांस से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां, उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे घाटाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़े - डियाजियो इंडिया ने नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 का किया लॉन्च, नई पीढ़ी के लिए बदला ब्रांड का अंदाज

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.