शेर संग सेल्फी के शौक में बाड़े में घुसा युवक, एक दहाड़ से धरती पर गिरा, फिर...

आंध्र प्रदेश : तिरूपति के एसवी चिड़ियाघर पार्क में बेहद दुखद घटना में एक शख्स की जान चली गई. वह सेल्फी लेने के लिए अवैध रूप से शेर के बाड़े में घुस गया था। इसी दौरान शेर ने उसपर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शेर ने शख्स की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दुखद घटना तब सामने आई, जब कथित तौर पर नशे की हालत में एक शख्स चिड़ियाघर के कर्मचारियों की चेतावनी के बावजूद बाड़े में प्रवेश कर गया। वह शेर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी शेर ने उस पर अटैक कर दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना के बाद चिड़ियाघर में आवाजाही भी बंद कर दी गई।

चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने सभी विजिटर्स को वहां से बाहर निकाला और नए विजिटर्स के प्रवेश पर भी रोक लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के आसपास परिस्थितियों की उन्होंने जांच की। वहां मौजूद विजिटर्स ने बताया कि शख्स शेर के हमले से बचने की भी कोशिश कर रहा था और वह एक पेड़ पर चढ़ गया था। बताया जा रहा है कि शेर ने शख्स पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

यह भी पढ़े - केंद्र की सख्त चेतावनी: दिल्ली की जहरीली हवा पर लगाम, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर तलवार लटकी

शख्स की गर्दन पर शेर ने पंजा मारा तो उसके शरीर से बहुत खून निकलने लगा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक, चिड़ियाघर कर्मचारियों की स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद शख्स शेर के बाड़े में घुसा था। उसने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और कर्मचारियों की एक नहीं सुनी। इस घटना में पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.