आज का इतिहास : आज ही के दिन दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी थी कड़ी चुनौती 

नई दिल्ली। इतिहास में 12 मार्च की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं में 1930 में शुरू हुआ ‘दांडी मार्च’ भी शामिल है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता। 

देश दुनिया के इतिहास में 12 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1872 : लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया। 

1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 

1930 : गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा। 

1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया। 

1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की। 

1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन। 

1967 : इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 

1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुये। 

1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन। 

2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या। 

2004 : दक्षिण कोरिया की संसद ने राष्ट्रपति रोह मू हुन के खिलाफ महाभियोग पारित किया, जिसके बाद उन्हें पद से निलम्बित कर दिया गया। 

2006 : इराक में सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू। 

2007 : जमैका में विश्वकप क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत। यह प्रतियोगिता का नौवां संस्करण था। 

2008 : अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने सैन्य बल से हटाया। 

2018 : नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 51 लोगों की मृत्यु। 

खबरें और भी हैं

Latest News

नवदिया झादा पुल निर्माण से बढ़ी राहगीरों की परेशानी: आधा किलोमीटर का लंबा चक्कर, धूल-मिट्टी बनी नई मुसीबत नवदिया झादा पुल निर्माण से बढ़ी राहगीरों की परेशानी: आधा किलोमीटर का लंबा चक्कर, धूल-मिट्टी बनी नई मुसीबत
बरेली। जिले के बड़े बाईपास पर स्थित नवदिया झादा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह स्थल बरेली...
बस्ती: पीपल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कलवारी थाना क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गोवर्धन पूजा: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में लगा 56 भोग और हुआ भंडारा
बरेली: घर में रह रहा दोस्त बना दुश्मन, चाय में नशा देकर दी करंट से मारने की कोशिश, फिर चाकू से हमला कर हुआ फरार
मुजफ्फरनगर में दिवाली पर पटाखों को लेकर दो समुदायों में झड़प, 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.