उर्वशी रौतेला ने किए रामलला के दर्शन, जल्द होगी राजनीति में एंट्री

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला विभिन्न कारणों से लगातार खबरों में बनी हुई हैं। उर्वशी ने कई फिल्मों में अभिनय करते हुए अपनी ग्लैमरस भूमिकाओं से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उर्वशी की तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिसमें वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करती नजर आ रही हैं। उर्वशी के राजनीति में आने की खबर हवा की तरह फैल गई। अयोध्या से उर्वशी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। वह पारंपरिक अंदाज में रामलला के दर्शन करती नजर आ रही है।

इसी बीच एक इंटरव्यू में जब उर्वशी से उनके राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे टिकट मिल गया है। अब राजनीति में आना या न आना सिर्फ मेरा फैसला है। मुझे नहीं पता कि मैं राजनीति में आऊंगी या नहीं लेकिन मुझे अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया जानने में दिलचस्पी है। वे मुझे बताएं-मुझे राजनीति में जाना चाहिए या नहीं।' उर्वशी जल्द ही आगामी फिल्म 'जेएनयू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ रविकिशन और सिद्धार्थ बोडके खास भूमिका में हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को स्क्रीन पर आएगी। फिल्म के जरिए उर्वशी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अभिनय करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.