Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर गाना 'बलम' वायरल

Bhojpuri News: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'बलम' रिलीज हो चुका है. इसके बाद सभी को यह गाना खूब पसंद आ रहा है. भोजपुरी और हरियाणवी दोनों का ही इस गाने में मेल है. सोशल मीडिया पर गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. खेसारी लाल यादव ने डांसर सपना चौधरी के साथ बवाल मचा दिया है. इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. लंबे समय से अभिनेता के गाने का सभी को इंतजार था. इसके बाद इसे गाने को रिलीज कर दिया गया है. इसे सभी खूब पसंद भी कर रहे हैं. गाने को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है.

गाने ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

'जेम ट्यून्‍स हरियाणवी' के यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया है. इसके बाद गाने ने बवाल मचा दिया है. खेसारी लाल यादव पहली बार हरियाणवी गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह गाना हरियाणवी हैय खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों में अपनी ही आवाज देते हैं. लेकिन, इस गाने में इनकी आवाज नहीं है. सुपरस्टार ने इस गाने में सिर्फ अपना अभिनय किया है. लेकिन, उन्होंने इसमें अपनी आवाज नहीं दी है. सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी को सभी खूब पसंद कर रहे हैं. सपना चौधरी के साथ खेसारी का अभिनय फैंस को काफी

यह भी पढ़े - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड, सेट पर केक काटकर मना जश्न

दोनों का वीडियो हुआ था वायरल

खेसारी के इस नए गाने में एक्ट्रेस सपना चौधरी काफी अच्छी दिख रही है. वहीं, खेसारी लाल यादव सपना के बलम बने हुए है. यह काफी पैसे वाले हैं. गाने में एक्टर की एंट्री हेलिकॉप्टर से होती है. उनका यह अंदाज सभी को भा गया है. वहीं, दोनों की जोड़ी कमाल ढा रही है. कुछ साल पहले भी इन दोनों का वीडियो वायरल हुआ था. बताया जाता है कि उस वीडियो के वायरल होने के बाद इनकी जोड़ी साथ में नजर आ रही है. इस गाने को सिंगर देवेंद्र अहलावत ने गाया है. कोमल चौधरी ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.