- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- दयानंद के अनुसार, बिजली आपूर्ति को बनाए रखने और बहाल करने में विफलता स्वीकार नहीं की जाएगी
दयानंद के अनुसार, बिजली आपूर्ति को बनाए रखने और बहाल करने में विफलता स्वीकार नहीं की जाएगी
On
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनियों के अध्यक्ष एवं ऊर्जा विभाग के सचिव पी.दयानंद ने बुधवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वितरण कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुखों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि असावधानी के कारण बिजली आपूर्ति असामान्य रूप से बाधित रहने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद करने की सूचना उपभोक्ताओं को मीडिया के माध्यम से अनिवार्य रूप से दी जाए। ऐसा कोई भी कार्य जनता को विश्वास में लेकर किया जाए। प्रदेश के कुछ स्थानों से बिजली की ऑंख -मिचौली की खबरों को गंभीरता से लेते हुए दयानंद ने आज विद्युत सेवा भवन ,डंगनिया रायपुर में एम डी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें क्षेत्रीय ईडी एवं मुख्य अभियंताओं को वीसी के माध्यम से जोड़ा गया।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
