काशीपुर - Parakh Khabar

Uttrakhand News: 9वीं के छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, लंच बॉक्स में छिपाकर लाया था तमंचा
काशीपुर (उत्तराखंड)। काशीपुर के एक निजी स्कूल में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। कक्षा-9 के छात्र ने अपने फिजिक्स टीचर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली दाएं कंधे के नीचे लगी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, छात्र ने लंच बॉक्स में तमंचा छिपाकर स्कूल लाया था। क्लास के बाद जैसे ही शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली बाहर निकल रहे थे, तभी छात्र ने पीछे से गोली चला दी। घटना के बाद छात्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कूल स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थप्पड़ मारने की खुन्नस से चली गोली

जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले क्लास में सवाल का जवाब न दे पाने पर शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मारा था। इसी बात से नाराज़ छात्र ने बुधवार को तमंचा लाकर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में छात्र ने खुद स्वीकार किया कि उसने गुस्से में यह कदम उठाया।

काशीपुर : महिला और साथी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, तीन लाख रुपये वसूले
Uttrakhand News: काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके साथी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को चैती मेले के दौरान उसकी मुलाकात पुरानी परिचित नीलू (निवासी श्यामपुरम कॉलोनी, बाजपुर रोड) और कुछ अन्य जानकारों से हुई। बातचीत के बाद वह नीलू के घर चला गया, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई। उसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा और वह कैसे अपने घर पहुंचा, इसका भी उसे कोई होश नहीं है।

एक मई को नीलू ने दोबारा उसे घर बुलाया, लेकिन उसके मना करने पर महिला नाराज हो गई और गालियां देने लगीं। महिला ने दावा किया कि उसके पास पीड़ित का एक आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वह वायरल करने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से आरोपी महिला के बताए स्थान — मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे, जसपुर खुर्द — में एक पर्स में तीन लाख रुपये रख दिए।

इसके बाद पीड़ित ने महिला को डेढ़ लाख रुपये उधार भी दिए। बावजूद इसके, आरोप है कि महिला लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है और अब बीस लाख रुपये की मांग कर रही है। न देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मरवा देने की धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने महिला और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

काशीपुर: प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
काशीपुर। विजिलेंस टीम ने ग्राम बांसखेड़ा कला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छापा मारकर स्कूल प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने निजी स्कूलों में छापे के दौरान मिली खामियों को उच्चाधिकारियों को न भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

महुआखेड़ा गंज स्थित एक निजी स्कूल संचालक ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा कला में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा व सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान स्कूलों में पाई जाने वाली खामियों को उच्च स्तर पर न भेजने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।

विजिलेंस टीम ने जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई और ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को सीओ विजिलेंस के नेतृत्व में टीम ने प्रधानाध्यापक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते व सहायक अध्यापक को साक्ष्यों के आधार पर रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रेप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में विजिलेंस इंस्पेक्टर ललिता पांडे, ट्रेप प्रभारी भानू प्रकाश आर्य आदि शामिल रहे।

प्राइमरी पाठशाला बांसखेड़ा कला के हेडमास्टर जो सीआरसी भी हैं को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीआरसी होने के नाते निजी स्कूलों में चेकिंग के दौरान मिली खामियों को उच्चाधिकारियों को न भेजने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। सहायक अध्यापक ने रिश्वत की डिमांड की थी। विजिलेंस हल्द्वानी द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल मनराल, सीओ विजिलेंस, हल्द्वानी।

काशीपुर: शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने किया अगवा, पिस्टल तानकर कपड़े फाड़ किया निर्वस्त्र
काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को उसके पति समेत तीन लोगों ने कार से अगवा कर लिया और पिस्टल तानकर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। विरोध करने पर उसे पिस्टल की बट से उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाजपुर, स्वार होते हुए रामपुर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर छोड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर आए।

आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई 2008 को क्षेत्र के ही एक युवक के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन के चलते वह 9 अप्रैल 2023 से अपनी मां के साथ रह रही है और वर्तमान में एक स्कूल में पढ़ाती है।

शिक्षिका के मुताबिक आठ फरवरी को सुबह करीब आठ बजे वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी स्विफ्ट कार में सवार उसके पति और दो दोस्तों ने उसकी स्कूटी रोक ली। तीनों ने पिस्टल तानकर उसे कार में अगवा कर लिया। पिस्टल तीनों के पास थी। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए विरोध करने पर धमकाने लगे कि रात होगी तो उसकी हत्या कर देंगे।

इसके बाद वे उसे बाजपुर, फिर स्वार ले गए। वहां से तीनों उसे कार से ही चौखंडी जिला रामपुर ले गए। फिर रात में करीब नौ बजे उसे रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तेदार के घर छोड़ कर चले गए। इस बीच, शिक्षिका ने परिजनों को सूचना दी जिस पर करीब 12 बजे परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए।

शिक्षिका की तहरीर पर उसके पति, पति के दो दोस्तों गोपी कंदला और मिंदा निवासीगण ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ अनुषा बड़ौला ने कहा कि कार सवार तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

काशीपुर: नशा मुक्ति क्लीनिक से लाखों की दवाइयां चोरी
काशीपुर: चोर मैन चौराहे स्थित एक नशा मुक्ति क्लीनिक से लाखों की दवाईयां समेत सीसीटीवी कैमरे व वाईफाई चोरी कर ले गये। क्लीनिक स्वामी ने चोरी से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया है। वहीं चोरी हुई दवाइयां के गलत इस्तेमाल का भी शक जताया है। पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक, कुमाऊं डिवीजन, नैनीताल को दिए पत्र में मोहल्ला आजाद नगर टांडा उज्जैन निवासी नवनीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनका एक क्लीनिक डॉ. डीएन मुल्तानी हेल्थ केयर प्वाइंट मेन चौराहे पर रजिस्टर्ड है। जिसके संचालक डॉ. एके गोयल निवासी आवास विकास, काशीपुर हैं, जो क्लीनिक में मरीजों का नशा मुक्ति का इलाज करते हैं।

साथ ही नशा छुड़ाने के लिए नियमानुसार दवाई देते हैं। जिसको लेकर अक्सर नशेड़ी व्यक्ति क्लीनिक पर आकर हंगामा करते रहते हैं और डॉ. एके गोयल को धमकी देकर चले जाते हैं। बीती चार सितंबर 2023 की शाम करीब पांच बजे डॉ. गोयल ने उन्हें बताया कि जब वह क्लीनिक बंद कर रहे थे, तो उस समय शिवम (कालू) नाम का एक व्यक्ति आया और जबरदस्ती दवाई लेने के लिए कहने लगा। मना करने पर धमकी देता हुआ चला गया।

बताया कि इससे पूर्व भी राकेश, शादाब, राहुल (बॉबी) व नासिर भी इसी तरह की धमकी दे चुके हैं। घटना के अगले दिन 5 सितंबर की सुबह जब डॉ. गोयल ने अपने कम्पाउण्डर भास्कर से क्लीनिक खुलवाया तो क्लीनिक में लाइट जली हुई थी और बहुत सारी जरूरी दवाइयां गायब थीं।

बताया कि चोरी हुईं दवाइयां एनडीपीएस के अन्तर्गत आती हैं। जिनका गलत उपयोग हो सकता है। दवाइयों के अलावा चोर सीसीटीवी कैमरे व वाईफाई भी चुरा ले गए हैं। जिससे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। नवनीत कौर ने बताया कि उन्हें शक है कि उक्त लोगों ने ही क्लीनिक में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर: ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे फैक्टी कर्मी की सड़क हादसे में मौत
काशीपुर: ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा फैक्ट्री कर्मी छोटा हाथी से टकरा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात ग्राम बांसखेड़ा निवासी 35 वर्षीय तेजपाल आईजीएल कंपनी में अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी वह सामने से आते छोटा हाथी से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। कर्मी की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

काशीपुर: ATM चोरी पर्दाफाश - ऐसे पहुंची पुलिस अपराधियों तक, सिर्फ Scorpio Car थी लीड, पढ़िए Inside Story
काशीपुर: एटीएम चोरी के बाद पुलिस के हाथ खाली थे। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक सफेद रंग की संदिग्ध स्कॉर्पियो कार नजर आई थी। जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने दो राज्यों की खाक छानने के बाद आरोपियों के असली ठिकाना पता किया और वहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एटीएम चोरी के बाद पुलिस के पास आरोपियों के संबंधित सिर्फ एक जानकारी थी कि आरोपियों ने एटीएम चोरी में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो का प्रयोग किया था। जिसकी तलाश में करते हुए पुलिस ने अपने आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।

उस रंग की स्कॉर्पियो सूर्या चौकी रोड से होते हुए निकलते देखी गई। फिर पुलिस उस कार का पीछा करते हुए बाहरी राज्यों में पहुंची और उस कार का पता करते हुए सहारनपुर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि इस दौरान टीम को सहारनपुर टोल प्लाजा के पास कार दिखी थी। वही आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हर पांच दस मिनट में कार की नंबर प्लेट भी बदली।

कार के सही पता करने के लिए पुलिस ने 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आखिरकार पुलिस को कार की सही जानकारी मिल गई। जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि इस कार का प्रयोग आरोपियों ने काशीपुर की घटना से पूर्व हरियाणा, यूपी, दिल्ली व उत्तराखंड में एटीएम चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में किया था। जहां की पुलिस भी इन आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

इस कार को उन्होंने अपने परिचित से घटना को अंजाम देने के लिए चार लाख रुपये देकर लिया था और एटीएम तोड़ने व एटीएम लाने के कार में कुछ बदलाव भी किये गये थे। कार में ज्यादा ताकत के लिए उसके कमानी व शॉकर को बदला गया था। जिससे कार से आसानी से एटीएम तोड़ा जा सके और उसमें रखकर एटीएम को ले जाया जा सके। वही कार में किसी तरह का पहचान वाला निशान या स्टीकर भी नहीं लगाया था। जिससे कार को आसानी से न पहचाना जा सके।

खास रिश्तेदार व परिचित शरण देने के साथ मुहैया कराते है संसाधन
काशीपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एटीएम लूट की घटना के बाद यह लोग अपने- अपने घरों पर नहीं रहते थे तथा मोबाइल का प्रयोग नहीं करने के कारण यह लोग खुले आम घूमते रहते थे। उधर घटना के लिए इनके खास परिचित व रिश्तेदार ही उनको वाहन व शरण देते हैं। जिसके एवज में वह लोग इन आरोपियों से पैसा लेते हैं और एडवांस मिलने के बाद कार्य को करते हैं। वहीं वाहन उपलब्ध कराने के बाद आरोपियों के पकड़े जाने पर यह लोग कार चोरी का अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा देते थे। जिससे वह लोग सुरक्षित हो जाएं। एसएसपी ने कहा कि इन आरोपियों को शरण व संसाधन उपलब्ध कराने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

पुलिस टीम पर इनामों की बौछार
काशीपुर। एटीएम चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस पर इनामों की बौछार हो गई है। टीम को डीआईजी ने पांच हजार रुपये और एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम दिये जाने की घोषणा की है। वही घटना से संबंधित बैंक ने अपने सीएसआर फंड से पुलिस को तीन लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस टीम के सदस्यों का नाम मैन ऑफ द मंथ के लिए भी एसएसपी ने भेजने को कहा है।

10 दिन में पांच राज्यों में दिया एटीएम चोरी की घटनाओं को अंजाम
काशीपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काशीपुर में हुई चोरी की घटना से पूर्व 10 दिन में आरोपियों ने पांच राज्यों में चार एटीएम चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसके बाद पांच राज्यों की पुलिस टीम इन आरोपियों के तलाश में जुटी थी। लेकिन काशीपुर पुलिस आरोपियों के सबसे पहले करीब पहुंची और उनको गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन 10 दिन में आरोपियों ने राजस्थान, दिल्ली, यूपी के मथुरा, हरियाणा व उत्तराखंड में एटीएम चोरी की घटनाएं की। जिसके बाद से इन राज्यों की पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

काशीपुर: समान नागरिक संहिता समिति पर एक करोड़ से अधिक खर्च
काशीपुर: उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति पर एक करोड़ से अधिक धन के खर्च के उत्तराखंड शासन द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किये गये हैं। इसमें बड़ी संख्या में आये सुझावों के डाटा एंट्री तथा विश्लेषण के लिए 18 लाख तथा इस पर जीएसटी की स्वीकृति प्रदान की गयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड शासन के गृह विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

नदीम को उपलब्ध भुगतान स्वीकृति आदेशों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि 15 सितम्बर 2023 तक समान नागरिक संहिता के खर्च स्वीकृति सम्बन्धी आदेशों में एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 80 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसमें सबसे बड़ी धनराशि 18 लाख तथा इस पर जीएसटी सहित कुल 21 लाख 24 हजार की स्वीकृति 6 अप्रैल 2023 के शासनादेश संख्या 641 से समिति को प्राप्त सुझावों के डाटा एंट्री एवं विश्लेषण सम्बन्धी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के लिए कार्यवाही संस्था आईटीआई लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय गोमती नगर के वित्तीय आगणन शामिल की है।

इसके अतिरिक्त  89 लाख 39 हजार 80 रुपये के खर्च के भुगतान की स्वीकृति के भी आदेश जारी किये गये हैं। भुगतान स्वीकृति आदेशों के अनुसार समिति के कार्यालयों पर कुल 25 लाख 19 हजार 5 रुपये के खर्च, समिति की बैठकों पर 4 लाख 30 हजार 700 रुपये, समिति के कार्यों के लिये लॉ इंटर्न की सेवाएं लेने के लिये 35 हजार प्रतिमाह मानदेय की दर से लॉ इंटर्न पर कुल रूपये 9 लाख 10 हजार रुपये,  समिति अध्यक्ष के वाहन, यात्रा आदि खर्च पर 10 लाख 78 हजार 20, सदस्य मनु गौण के वाहन, यात्रा आदि खर्च पर 15 लाख 96 हजार 146, सदस्य शत्रुघ्न सिंह के भत्ते, वाहन, यात्रा आदि खर्च पर 4 लाख 44 हजार 926 रुपये, सदस्य प्रमोद कोहली के वाहन, यात्रा आदि खर्च पर 1 लाख 57 हजार 295, सदस्य सुरेश डंगवाल के वाहन, यात्रा आदि खर्च पर 3 लाख 36 हजार 188 रुपये खर्च के भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इसके अतिरिक्त जनसंवाद, विशेष कार्यधिकारी पर खर्च सहित विभिन्न अन्य खर्चों पर 14 लाख 66 हजार 800 रुपये की धनराशि के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

27 जनवरी को कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व समिति करेगी रिपोर्ट प्रस्तुत
नदीम को उपल्ब्ध सूचना के आधार पर समिति के गठन तथा कार्यकाल बढ़ाने के शासनादेशों के अनुसार शासनादेश संख्या 452 से समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति का गठन 27 मई 2022 को किया गया था, 6 माह का कार्यकाल समाप्त होने पर शासनादेश सं. 1470 दिनांक 28 नवम्बर 2022 से इसका कार्यकाल समिति के अनुरोध पर 6 माह बढ़ाया गया। इसके उपरान्त शासनादेश सं. 827 दिनांक 9 मई 2023 से इसका कार्यकाल 4 माह के लिये बढ़ाया गया। इसके उपरान्त 22 सितम्बर 2023 से समिति के वर्तमान कार्यों की प्रगति, विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त सुझावों के विश्लेषण किये जाने के लिए 27 सितम्बर से 4 माह के लिये कार्यकाल बढ़ाया गया। यह कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त होने से पहले समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत होने की उम्मीद की जा रही है।