रामनगर - Parakh Khabar

रामनगर: आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क के ढेला और झिरना पर्यटन जोन में पर्यटकों की आवाजाही की ठप, धरना प्रदर्शन कर की नारेबाजी
रामनगर: रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। बाघ द्वारा अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में कई ग्रामीणों को जहां एक ओर अपना निवाला बनाया जा चुका है तो वहीं यह कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बन चुके हैं।

वन्यजीवों के आतंक से निजात दिलाने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने में महकमा पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

बता दें कि दो दिन पूर्व रामनगर वनप्रभाग के ग्राम चुकुम में जंगल में शौच करने गए गोपाल राम पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं रविवार की दोपहर ग्राम सांवल्दे पश्चिम निवासी दुर्गा देवी जब जंगल में लकड़ी लेने गई तो इस महिला को भी बाघ ने अपना शिकार बना डाला। इस घटना के बाद गांव में जहां एक ओर बाघ की दहशत को लेकर ग्रामीण परेशान हैं तो वहीं सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम सांवल्दे मुख्य सड़क पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कॉर्बेट प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खोलने का अनुरोध किया गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जाम की वजह से विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना एंव ढ़ेला रेंज में गुस्साई महिलाओं ने पर्यटको की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी। इसी बीच पंजाब राज्य के जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त  वीवीआईपी पूर्व विधायक विक्रम सिंह मजीठिया भी इसी मार्ग से गुजरने वाले थे जिसको लेकर पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया। इस बीच ग्रामीण और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक भी हुई लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

इसी बीच पंजाब के इस वीआईपी की फ्लिट भी मौके पर पहुंच गई जिसे देखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपना प्रदर्शन उग्र कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पंजाब के वीआईपी को आखिरकार अपने सुरक्षा कर्मियों सहित वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि हमलावर बाघ को शीघ्र ट्रेंकुलाइज कर उसे गोली मारी जाए और ग्रामीणों को वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 फरवरी को रामनगर में एक राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है ,जिसमें एक बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं इस बीच कॉर्बेट पार्क के ढेला और  झिरना पर्यटन जोन की ओर सफारी पर जा रहे पर्यटकों की सफारी को कॉर्बेट पार्क में गर्जिया व बिजरानी जोन में डायवर्ट किया।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंन्थ नायक ने बताया कि दुख का विषय है कि कल बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाया गया है।उन्होंने कहा कि बाघ को पकड़ने को लेकर उच्चाधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है कहा कि मौके पर पिंजरा लगाने के साथ ही कैमरा ट्रैप लगाया गया है और साथ ही बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है,उन्होंने कहा कि जल्द ही बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया जाएगा।

रामनगर: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को बाघ ने उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम
रामनगर:  बीते शनिवार को रामनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत चुकुम गांव में गोपाल राम को बाघ द्वारा मार दिए जाने की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि कार्बेट पार्क के ढ़ेला रेंज में बाघ ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना से सावल्दे गांव में लोगों में भय के साथ साथ रोष भी व्याप्त है। घटना सावल्दे के कसेरवा श्रोत की है।

बताया जाता है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले कसेरूवा नाले के पास जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत की सूचना के बाद ग्रामीण और परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं महिला की मौत की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के द्वारा जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर मृतक महिला के शव को कशेरुवा नाले के पास जंगल के काफी अंदर से बरामद किया। वहीं घटना रविवार की सांय साढ़े चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार ग्रामीण क्षेत्र में बाघ का आतंक है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण महिला गंगा देवी ने कहा कि वह आज दोपहर चार बजे लकड़ी बीनकर आ रहे थे इसी बीच सांवल्दे कसेरवा नाले के पास उनके सामने ही बाघ महिला को उठाकर ले गया। हल्ला करने के बावजूद वह महिला को जंगल के अंदर ले गया। महिला  को खोजने वाले  ग्रामीण ने कहा कि यह जंगल के अंदर लकड़ी बीनने गए थे। उन्होंने कहा कि यह महिला 8-10 महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई थी और इसी बीच जंगल में इस महिला पर बाघ ने हमला कर दिया।सीटीआर के वन क्षेत्राधिकारी की टीम व ग्रामीणों द्वारा इस महिला के शव को काफी अंदर से बरामद किया।

ग्रामीण महेश जोशी ने बताया कि कल चुकुम गांव में एक व्यक्ति को बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं आज सावल्दे पश्चिमी गांव की महिला को बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला का नाम दुर्गा देवी उम्र 50 वर्ष बताई गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि महिला के पति दान सिंह का कुछ महीने पूर्व ही देहांत हो गया था। दान सिंह की दो पत्नियां है। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। इसका एक पुत्र राजू बसोली बस दुर्घटना में मारा गया था। अब कहने को दान सिंह की एक पत्नी ही जीवित बची है उसके भी कोई संतान नही है।

मृतक महिला दुर्गा देवी अकेली रहती थी, वह लकड़ी व घास बेचकर गुजारा किया करती थी। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग के द्वारा मृतक महिला के परिजन को मुआवजा दिया जाए और महिला को मौत के घाट उतारने वाले बाघ को आदमखोर घोषित करके गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर दिगंथ नायक ने बताया कि पांच महिलाएं जंगल के अंदर लकड़ी लेने गई थी, वहीं एक महिला नहीं आई तो सूचना पर विभाग द्वारा व ग्रामीणों द्वारा मौके पर जाकर ढूंढा गया तो महिला का शव जंगल के अंदर बरामद कर लिया गया है, उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल के अंदर न जाए।