छत्तीसगढ़ - Parakh Khabar

अदाणी विद्या मंदिर के स्वास्थ्य प्रोजेक्ट से 600 ग्रामीण बच्चों को कुपोषण से मिली राहत
साल्ही, उदयपुर, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), 1 जुलाई 2026। अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ने कुपोषण से जूझ रहे ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के एक वर्ष तक चले विशेष ‘स्वास्थ्य एक्शन रिसर्च प्रोजेक्ट’ के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके माध्यम से 600 विद्यार्थियों में प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उनकी सेहत में व्यापक सुधार किया गया।

यह पहल सरगुजा जिले के 14 गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंची और ग्रामीण क्षेत्रों में बाल स्वास्थ्य देखभाल का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरी है।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान विद्यालय प्रशासन ने पाया कि सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन औसतन 15 से 20 विद्यार्थियों को कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हो रही थी। चिकित्सकीय जांच में अधिकांश बच्चों का वजन सामान्य से कम पाया गया, जबकि उनमें ऊर्जा की कमी, सुस्ती और शारीरिक सहनशक्ति का अभाव भी देखा गया।

विद्यालय के अध्ययन में सामने आया कि विद्यार्थियों के भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक थी, जबकि आवश्यक प्रोटीन, अमीनो एसिड और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी थी। स्थानीय सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय ने ऐसा पोषण मॉडल तैयार किया, जो परंपरागत खान-पान के अनुरूप होने के साथ-साथ बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को भी पूरा कर सके।

संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से मिला लाभ

डायटीशियनों की सलाह पर तैयार किए गए पोषण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन 100 मिलीलीटर दूध में चॉकलेट फ्लेवर युक्त पौष्टिक माल्ट आधारित पेय दिया गया। मध्याह्न भोजन में सोयाबीन, मूंग दाल और चना जैसे उच्च गुणवत्ता वाले पौध-आधारित प्रोटीन शामिल किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रतिदिन दो मौसमी फल तथा सप्ताह में दो बार सब्जियों से युक्त गेहूं का दलिया भी उपलब्ध कराया गया।

भोजन को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक तेल, अतिरिक्त नमक और सूजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज किया गया।

विद्यालय ने पोषण के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियों को भी अनिवार्य बनाया। प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में तीन दिन ऊपरी शरीर तथा तीन दिन निचले शरीर के व्यायाम की विशेष व्यवस्था लागू की गई। इससे विद्यार्थियों की मांसपेशियों की मजबूती, सहनशक्ति और समग्र शारीरिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

एक वर्ष में दिखे सकारात्मक परिणाम

लगातार 12 महीनों तक इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में स्पष्ट बदलाव देखने को मिला। अब प्रार्थना सभा के दौरान किसी भी विद्यार्थी को चक्कर आने की शिकायत नहीं होती। बच्चों के औसत वजन में सुधार हुआ है और उनमें पहले की तुलना में अधिक ऊर्जा, फुर्ती, आत्मविश्वास और सक्रियता दिखाई दे रही है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा, "स्थानीय परिस्थितियों को समझते हुए संतुलित पोषण और नियमित व्यायाम को साथ लेकर चलने से यह सकारात्मक बदलाव संभव हुआ है। हमारा उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ और सक्षम बनाना था और यह परिणाम उसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।"

उन्होंने कहा कि अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा की यह पहल अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य संवर्धन, शिक्षा और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह मॉडल साबित करता है कि स्थानीय आवश्यकताओं और परंपराओं के अनुरूप तैयार किए गए पोषण एवं फिटनेस कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों के स्वस्थ विकास की मजबूत नींव बन सकते हैं।

अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा

अदाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में संचालित अदाणी विद्या मंदिर सरगुजा आसपास के 14 से अधिक गांवों के विद्यार्थियों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन, यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें तथा पौष्टिक भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। विद्यालय का उद्देश्य प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्षम बनाना है।

Chhattisgarh News: पीएम मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बोले सीएम विष्णु देव साय, कहा- छत्तीसगढ़ को उम्मीद से अधिक मिला केंद्र का सहयोग
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बधाई और धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को जितनी अपेक्षाएं थीं, उससे कहीं अधिक सहयोग और विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश को प्राप्त हुआ है।

विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख नीतियों ने शासन व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया है तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल का वर्तमान दौर सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना से प्रेरित है, जो भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अब प्रदेशवासी टोल-फ्री नंबर 1076, मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, निगरानी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो मामले की पुनः समीक्षा का भी प्रावधान रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास से जुड़े सुझाव भी नागरिक सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। सुशासन का मूल उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

सुशासन को प्राथमिकता

विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। जनता को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से राज्य में "सुशासन एवं कन्वर्जेंस विभाग" का गठन किया गया है और सीएम हेल्पलाइन 1076 उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बस्तर विकास के लिए तैयार हो रहा रोडमैप

नीति आयोग की बैठकों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित एजेंडे के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। बस्तर क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र पिछले चार से पांच दशकों तक विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए पहले से ही कई योजनाओं पर कार्य कर रही है तथा क्षेत्र की तीव्र प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है।

रायगढ़ में कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना प्रगति पर, यातायात दबाव घटने की उम्मीद
रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील अंतर्गत छोटेभंडार क्षेत्र में स्थापित कोयला आधारित बिजली संयंत्र के लिए ईंधन आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने हेतु रेल परियोजना पर कार्य जारी है। संयंत्र से वर्तमान में 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि 2x800 मेगावाट क्षमता के अतिरिक्त संयंत्र का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित रेल लाइन किरोड़ीमल से शुरू होकर मुरालीपाली, उच्चभित्ति, काशीचुआ, गेजमुड़ा, बनहर, बघनपुर, जामपाली, उसरौट, बालमगोंडा, कुरमापली, गोर्रा, राईतराई, बुलाकी, बासनपाली, रुचिदा, शंकरपाली, पुसलदा, कोतमरा और बड़ेभंडार होते हुए संयंत्र क्षेत्र तक जाएगी। इन ग्रामों में निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है।

परियोजना से जुड़े 20 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। इनमें से 18 ग्रामों के भू-स्वामियों ने निर्धारित मुआवजा स्वीकार कर लिया, जबकि दो ग्रामों में कुछ भू-स्वामियों द्वारा अधिक मुआवजे की मांग को लेकर कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन ने स्थिति को कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत संभालते हुए कार्य को आगे बढ़ाया।

वर्तमान में कोयले की आपूर्ति सड़क मार्ग से की जाती है, जिससे भारी वाहनों का दबाव बढ़ता है। रेल मार्ग शुरू होने पर सड़क यातायात में कमी आने, धूल-प्रदूषण घटने और सड़क सुरक्षा में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह रेल परियोजना क्षेत्र में ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकता है, जिससे बिजली उत्पादन की निरंतरता के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था और स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवती ने चाकू मारकर प्रेमी की हत्या की
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। ब्रेकअप से नाराज एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में घुसकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय रोशनी और 25 वर्षीय कामता प्रसाद सूर्यवंशी की पहचान करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। कुछ समय बाद कामता ने युवती से संपर्क तोड़ दिया और सोशल मीडिया समेत मोबाइल पर उसे ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज रोशनी को शक था कि कामता का किसी अन्य युवती से संबंध हो गया है।

मंगलवार सुबह रोशनी चाकू लेकर कामता के घर पहुंची। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद युवती ने कामता के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कामता को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि रोशनी हत्या के इरादे से ही चाकू लेकर घर से निकली थी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया चैट की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था। मामले की विवेचना जारी है।

भिलाई में पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति से चल रहे विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजली इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और रील बनाती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति मजदूरी करता है और उसे पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियां पसंद नहीं थीं।

बताया गया कि 30 जनवरी को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शाम के समय जब बच्चे ट्यूशन गए हुए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में आत्महत्या कर ली। बच्चों के लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतका ने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साझा की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मोहल्ले में सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर चर्चित थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका ने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कांकेर में दर्दनाक हादसा: ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौके पर मौत
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रतेसरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वालों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने के आरोपी का निकाला गया जुलूस, छह गिरफ्तार
Chhattisgarh | Raigarh। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान महिला कॉन्स्टेबल से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़े जाने और उसके साथ अमानवीय व्यवहार की पुष्टि के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में चित्रसेन साहू महिला कॉन्स्टेबल के साथ अभद्रता करता और उसे घसीटते हुए दिखाई दे रहा था। वह मारपीट की धमकी भी दे रहा था। इस घटना के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। कार्रवाई के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी के गले में चप्पलों की माला पहनाई और हथकड़ी लगाकर उसका जुलूस निकाला।

यह जुलूस जमुनाहिंद चौक से जिला न्यायालय तक निकाला गया। पुलिस इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।

गौरतलब है कि यह घटना 27 दिसंबर की है, जब तमनार ब्लॉक के CHP चौक पर चल रहे आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया था। इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी और हिंसा की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

युवक की लाश मिलने से सनसनी, चाकू से गोदकर हत्या की आशंका
रायपुर। राजधानी से सटे तिल्दा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेत के ढेर पर पड़े शव के पेट और सीने पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव निवासी नेवरा के रूप में हुई है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तिल्दा पुलिस का कहना है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंके जाने की भी संभावना है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में विद्यार्थियों को मिला सहकारिता का व्यावहारिक ज्ञान
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए सहकारिता से जुड़े ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) की ओर से कृषि महाविद्यालय रायपुर के सेमिनार हॉल में बुधवार को प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने सहकारिता और कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विजेताओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पुरस्कार प्रदान किए।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका नायक ने प्रथम, अनुष्का चौरसिया ने द्वितीय और किशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गरिमा झा प्रथम, रूपाली साहू द्वितीय तथा अनुष्का चौरसिया तृतीय रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में तेजश्री ने प्रथम, ऋचा विशाल शर्मा ने द्वितीय और कुसुम सरकार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समारोह में राज्य मुख्य अधिकारी, नैफेड संजय कुमार सिंह ने कहा कि नैफेड किसानों के हित में देशभर में कई योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा निर्मित स्टोरेज हाउस को किराये पर देकर उनकी आय में वृद्धि की जा सकती है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने नैफेड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था अब केवल अनाज और दलहन की खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि आयात-निर्यात के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में आईसीएमआर और आईसीएआर के सहयोग से कृषि और पोषण सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा, जिससे मानव रोगों में कमी आएगी।

विशिष्ट अतिथि एवं नैफेड के निदेशक रघुवीर सिंह रघुवंशी ने सहकारिता और कृषि क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे के समन्वय से किया गया। इस अवसर पर डॉ. रामा मोहन सावु, डॉ. अन्नू वर्मा, डॉ. ऐश्वर्या टंडन, डॉ. पायल जायसवाल सहित अनेक प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में अपने 25वें साल में 500,000 गाड़ियों की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया नवंबर 2025 में 90% साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज किया
नवंबर 2025 में 5,491 यूनिट्स बेचीं

स्कोडा ऑटो ने 2025 के पहले दस महीनों में ही अपनी अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज कर ली थी

बिलासपुर, दिसंबर 2025 – स्कोडा ऑटो इंडिया भारत में अपनी ग्रोथ जारी रखे हुए है, भारत में अपनी एंट्री के बाद से 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का लैंडमार्क पार कर लिया है। अपनी सिल्वर जुबली में, ब्रैंड पहले ही कई मंथली, क्वार्टरली और एनुअल माइलस्टोन हासिल कर चुकी है। और 2025 के आखिरी से पहले महीने में, ब्रैंड ने देश में 5,491 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 90% साल-दर-साल रिकॉर्ड ग्रोथ रहा।

ग्रोथ पर कमेंट करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “हमारा बढ़ता नेटवर्क, हमारी वैल्यू-ड्रिवन ओनरशिप ऑफरिंग, और बड़ा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मुख्य ड्राइविंग फोर्स रहे हैं, जिन्होंने हमारी 5 लाख लैंडमार्क सेल्स और हर महीने हमारी लगातार साल-दर-साल सेल्स ग्रोथ को बढ़ाया है। हम अपने प्रोडक्ट्स के साथ और अपने कस्टमर्स और अपने फैंस के करीब जाकर इस मोमेंटम को बनाए रखेंगे।”

सेडान लेगेसी

स्कोडा ऑटो ने भारत में एक मजबूत सेडान लेगेसी के साथ खुद को स्थापित किया। 130 साल की ग्लोबल लेगेसी और भारत में 25 साल के इतिहास के साथ, ऑक्‍टेविया ब्रैंड के लिए एक मजबूत लेगेसी रही है। अपनी 25वीं वर्षगाँठ पर ब्रैंड ने जो कई माइलस्टोन हासिल किए हैं, उनमें ऑक्‍टेविया आरएस की वापसी भी शामिल है, जो भारत की सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। भारत को अलॉट की गई हर ऑक्‍टेविया यूनिट बुकिंग खुलने के 20 मिनट के अंदर बिक गई। और 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई फॉर्म में स्लाविआ सेडान के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया भारत में अपनी सेडान लेगेसी को जारी रखे हुए है।

हर हौसले की उड़ान के लिए एक एसयूवी

रुपए 7.5 लाख से लेकर Rs 45.9 लाख तक, स्कोडा ऑटो इंडिया के पास एसयूवी का एक बड़ा पोर्टफोलियो है जो देश में हर ज़रूरत और ख्वाहिश को पूरा करता है। कोडियाक, जिसे पहली बार 2017 में भारत और दुनिया में पेश किया गया था, अपनी नई जेनरेशन में अपनी कीमत पर एक यूनिक लग्ज़री 4एक्स4 ऑफरिंग के तौर पर जारी है। कुषाक, भारत के लिए बने, दुनिया के लिए तैयार एमक्यूबी-ए0-आईएन प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली स्कोडा गाड़ी है, जो लग्ज़री, टेक्नोलॉजी और स्कोडा के सिग्नेचर ऑन-रोड डायनामिक्स का मिश्रण देती है और ग्लोबल एनसीएपी के नए, सख्त टेस्टिंग नॉर्म्स के तहत एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट दोनों के लिए पूरे फाइव स्टार पाने वाली भारत की पहली गाड़ी भी बन गई। इसके अलावा, सेफ्टी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कयलाक एसयूवी ने भारत एनसीएपी के सेफ्टी टेस्ट में बड़ों और बच्चों की सेफ्टी के लिए पूरे पांच स्टार हासिल किए हैं।

अपने बड़े प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, कस्टमर-सेंट्रिक ऑफरिंग और पैकेज, और 180 शहरों में 320 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट तक विस्तार के साथ, स्कोडा ऑटो इंडिया अपने अब तक के सबसे बड़े साल में भी ग्रोथ की अपनी रफ़्तार बनाए रखने के लिए तैयार है।

Chhattisgarh News: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हावड़ा रूट पर बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां लालखदान के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों का इलाज सिम्स, रेलवे अस्पताल और अपोलो अस्पताल में जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने मृतकों और घायलों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 मृतक और 20 घायलों के नाम शामिल हैं।

हादसे के कारण कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। साथ ही यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं

चंपा जंक्शन: 808595652

रायगढ़: 975248560

पेंड्रा रोड: 8294730162

घटना स्थल हेल्पलाइन: 9752485499, 8602007202

रेलवे ने बताया कि सभी नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलाधिकारी से घटना की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।

Chhattisgarh News: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, पांच घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने SUV को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों में तीन महिला शिक्षक, एक नाबालिग लड़की और वाहन चालक शामिल हैं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चिल्फी थाना क्षेत्र के अकालघरिया मोड़ के पास चिल्फी घाटी में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, चालक को छोड़कर सभी मृतक कोलकाता निवासी थे। वे मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क से बिलासपुर लौट रहे थे। एक तीखे मोड़ पर वाहन के पलट जाने से यह हादसा हुआ।

सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को पहले बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में गंभीर हालत में कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के नामों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग शिक्षक और उनके परिवार के सदस्य थे जो घूमने आए थे।

पुलिस ने वाहन को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की गलती या वाहन की तकनीकी खराबी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

इस दुर्घटना से स्थानीय लोगों और कोलकाता स्थित परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। जिला प्रशासन पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों से संपर्क कर रहा है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।