उधम सिंह नगर - Parakh Khabar

गेस्ट हाउस में प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था पति, अचानक पहुंची पत्नी, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान.
उत्तराखंड/ऊधम सिंह नगर : रुद्रपुर के एक गेस्ट हाउस में पति को कथित प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ लिया। फिर क्या था गेस्ट हाउस में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक व युवती को चौकी ले गई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पति पर कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया व उसे अपने साथ ले आई। मामले में दंपती और कथित प्रेमिका का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया है।

जिले की सीमा से लगे यूपी के एक गांव के रहने वाले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। एक हफ्ते से अधिक समय से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इसके बाद से पत्नी और परिजन उसकी खोजबीन में लगेे थे। शनिवार रात पत्नी को सूचना मिली कि पति एक गेस्ट हाउस में रह रहा था। महिला परिजनों के साथ बाजार चौकी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो वहां युवक के साथ एक युवती मिली। युवती को देख पर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। शोर शराबा होने पर गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले गई। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

जसपुर: फिर पकड़ी गई नशेडियों की 'बुआ' पुलिस ने भेजा जेल
जसपुर। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफतार किया है। जसपुर पुलिस द्वारा नशा तस्कर महिला लीलावती पत्नी पृथ्वी को उसके घर के बाहर मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर से प्रतिबंधित दवाइयों साथ गिरफ्तार लिया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ  धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह पूर्व में भी थाना जसपुर से 2 बार गांजा तस्करी में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ कच्ची शराब बेचने के भी कई मामले दर्ज है।

वह जसपुर क्षेत्र में नशेडियों के बीच बुआ के नाम से प्रसिद्ध है। नशेड़ियों की डिमांड पर उसके द्वारा लगभग सभी प्रकार का नशा जसपुर क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाता है। उसके द्वारा काफी समय से युवाओं को प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही थीं।

पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि ये दवाइयां उसको मोहल्ले की रहने वाली राजबाला पत्नी पूरण निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर ने ख़रीद कर दी थीं। जो खुद भी मोहल्ले में नशे का कारोबार कर रही है। जो दवाइंया एमबीबीएस  डॉक्टर द्वारा अति आवश्यक स्थिति में रिकमन्ड की जाती हैं, उन दवाईयो को बिना डाक्टर की रिकाम्डेशन पर नशे के उद्देश्य से बेचा जा रहा था ।

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिहं, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई  कौशल भाकुनी, एसआई जावेद मलिक, कांस्टेबल अनुज वर्मा, कांस्टेबल जमशेद अली, महिला कांस्टेबल कविता वर्मा, कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे ।

कोतवाल ने लोगों से नशे की रोकथाम में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा  यदि किसी के मोहल्ले में कोई मेडिकल स्टोर या परचून की दुकान वाला दर्द के लिए नीले, पीले, लाल, गुलाबी रंग की दवाई बेचता है तो इसकी सूचना 112 के माध्यम से नज़दीकी पुलिस को दें ।

बाजपुर: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
बाजपुर: विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति व अन्य ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।

विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरलालपुर निवासी पिंकी पत्नी अनोखे ने बुधवार की रात अज्ञात कारणों के चलते पंखे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा हुआ तो आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी।  दोराहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पंचनामा भरकर गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच-पड़ताल में पारिवारिक कलह मौत की वजह सामने आ रही है, लेकिन सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। इधर घटना की जानकारी से मायके वालों में भी कोहराम मच गया और वह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बेटी की मौत के लिए पति व ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया।

मृतका के तहेरे भाई डेरा कालोनी बाजपुर गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र मंगल सैन ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि करीब 6 साल पहले पिंकी की शादी हरलालपुर निवासी अनोखे पुत्र भोजराज के साथ हुई थी। पति व अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए परेशा एवं मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले वह बीमार भी हुई थी तब मायके वालों ने ही उसका उपचार करवाया था। पिंकी अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है तथा वर्तमान समय में करीब सात माह के गर्भ से बताई जा रही है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

किच्छा: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती की बरामदगी को लेकर परिजन पहुंचे चौकी
किच्छा: पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को सकुशल बरामद किए जाने की मांग को लेकर परिजनों ने बरा चौकी पर जोरदार हंगामा किया। परिजनों ने अनहोनी के आशंका जताते हुए पुलिस से  पुत्री को जल्द बरामद किए जाने की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरा पुलिस चौकी पहुंचे ग्राम बरा के तमाम ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। ग्राम बरा निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री विगत 25 दिसंबर की देर रात्रि अचानक लापता हो गई और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित ने बताया कि 24 दिसंबर को उसकी पुत्री की गोद भराई की रसम हुई थी। उन्होंने ग्राम निवासी ललित गंगवार उर्फ लालू एवं नेमचंद गंगवार पर पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा युवती को बरामद नहीं किया गया है तथा पूरे मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की जा रही है।

उन्होंने पुत्री के साथ अनहोनी के आशंका जताते हुए पुत्री की जान को खतरा बताया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है तथा परिजनों द्वारा ग्राम प्रधान से जानकारी लेने के लिए जब संपर्क किया गया तो उसने गाली गलौज एवं अभद्रता कर परिजनों को मौके से भगा दिया।

इस संबंध में पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट एवं चौकी प्रभारी पंकज कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने  बताया कि ग्राम बरा क्षेत्र से फरार हुई युवती बालिग है एवं उसके द्वारा अपने प्रेमी के साथ माननीय उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने मायके एवं ससुराल  पक्ष के परिजनों से अपनी जान माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलभट्टा थाना अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि युवती की खोज की जा रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस दौरान मौके पर सुशीला देवी, सुनील कुमार, विनोद कुमार, मुरारी लाल, झम्मन लाल, रामचंद्र, लक्ष्मी देवी, राजू, विद्याराम, गिरिजा देवी, कलावती, सुरेंद्र कुमार, महारानी, माया देवी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

बाजपुर: किसानों का चीनी मिल में हंगामा, चीफ इंजीनियर को बंधक बनाया
बाजपुर: सहकारी चीनी मिल के संचालन में आ रहे अवरोधों तथा किसानों के गन्ना वाहनों को खाली होने में कई-कई दिन लगने से आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल केन यार्ड में हंगामा किया। उन्होंने कुछ देर के लिए चीफ इंजीनियर को अपने बीच में बंधक बनाए रखा। इस दौरान मौके पर पहुंचे मिल के प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था को सुधारने का भरोसा दिलाते हुए किसानों को शांत किया।

रविवार को कुछ किसान एकत्र होकर सहकारी चीनी मिल के केन यार्ड में पहुंचे और अव्यवस्थाओं के विरोध में हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे चीफ इंजीनियर आदि को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया।  उनका कहना था कि चीनी मिल का अभी आधुनिकीकरण हुआ है और मिल बेहतर ढंग से रिजल्ट भी देने लगी है, लेकिन मिल के कुछ अधिकारियों की वजह से अव्यवस्था फैल रही है।

किसानों को गन्ने की ट्रालियां खाली करवाने में कई-कई दिन का इंतजार करना पड़ रहा है जिससे समय की बर्बादी होने के साथ ही किसान अपने अन्य काम नहीं कर पा रहे हैं। कभी टरबाइन में दिक्कत आ रही है तो कभी अन्य कारणों से मिल का संचालन बीच-बीच में बंद करना पड़ रहा है।

उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। वहीं मौके पहुंचे चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया व भरोसा दिलाया कि जल्द ही मिल की सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक चीनी मिल में 30 हजार क्विंटल प्रतिदिन क्रसिंग हो रही है, हालांकि यह 36 हजार होनी चाहिए।

23 दिसंबर को आरबीसी की चेन में दिक्कत आ गई थी जिसे दूर कर लिया गया है। रविवार सुबह टरबाइन में तकनीकी समस्या आने के कारण मिल को करीब आधा घंटे बंद रखना पड़ा। आधुनिकीकरण होने के बाद से मिल बेहतर परिणाम देने लगी है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह डोगरा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, हरप्रीत सिंह निज्जर, जसवीर सिंह भुल्लर, सरताज औलख, प्रभशरण सिंह, गगन सरना, अमरनाथ शर्मा, विक्रम सिंह लड्डू, संजय पाल, जमील अहमद,मो.इल्याश, रवतेज सिंह, सुनील डोगरा, दिनेश शर्मा, सुखदेव शर्मा, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सीसीओ डा.राजीव अरोरा, चीफ इंजीनियर नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

बाजपुर: गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
बाजपुर: घर के बाहर गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोगों के चोटें आई हैं जिन्हें पुलिस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आर्यनगर निवासी राजेश कुमार पुत्र रूप चंद ने पुलिस को बताया कि सात दिसंबर को उसकी माता का स्वर्गवास हो गया था। जिसके चलते घर पर कुछ मेहमान महिलाएं आदि भी मौजूद थे। शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे उसके घर के बाहर मोहल्ला टांडा बंजारा गिहार कालोनी निवासी एक युवक बेवजह गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि टोकाटाकी करने पर आरोपी भड़क गया और आग-बबूला होकर मारपीट पर उतारू हो गया।

जिसके चलते राजेश आरोपी की शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी चला गया। कुछ देर बाद आरोपी उसकी गैरमौजूदगी में अपने भाई व 20-25 लोगों के साथ धारदार हथियार, लाठी-डंडे, रॉड आदि से लैस होकर घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे।

इतना ही नहीं महिलाओं से मारपीट कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। चीख-पुकार सुनकर उसके ताऊ लक्ष्मी नारायण, ताई लीलावती व छोटा भाई मुकेश आदि बीच-बचाव को पहुंच गए। आरोपियों ने हमला बोलकर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो-तीन लोगों के चोटें आने की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की भी तरफ से मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।