हरिद्वार - Parakh Khabar

हरिद्वार : चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घोटाला उजागर, फर्जीवाड़े के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज
हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। ट्रस्ट दस्तावेजों और बैंक खातों से संबंधित कथित फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोपों के आधार पर श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामला चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महंत मोहित गिरि द्वारा दायर कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि महंत मोहित गिरि के पिता, दिवंगत महंत रमेश गिरि, वर्षों तक ट्रस्ट संचालन से जुड़े रहे। उनके निधन के बाद ट्रस्ट गतिविधियों में कथित अनियमितताएँ सामने आईं।

आरोप है कि 13 मई 2025 को एक फर्जी ट्रस्ट डीड तैयार की गई, जिस पर जाली हस्ताक्षर किए गए और इस दस्तावेज का इस्तेमाल ट्रस्ट संचालन एवं बैंक खातों के नियंत्रण के लिए किया गया। प्राथमिकी में जिन आठ नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें महंत रोहित गिरि की पूर्व पत्नी गीतांजलि, बेटा भवानी नंदन गिरि, आकाश कुसुम बच्छेती, पुष्पांजलि गौड़, निखिल खन्ना, दुकानदार मोहित तोमर, धीरज बच्छेती तथा एडवोकेट नीरज पांडेय शामिल हैं।

इन पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है, जो फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, साजिश और दस्तावेज जालसाजी से संबंधित हैं। शिकायतकर्ता मोहित गिरि का कहना है कि उन्होंने फर्जीवाड़े का संज्ञान लेने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दायर किया था, जिस पर अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

उनका यह भी आरोप है कि घटना मई माह की होने के बावजूद पुलिस अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उलट उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया गया, जिससे प्राथमिकी दर्ज होने में देरी हुई।

श्यामपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का रिकॉर्ड तथा कथित फर्जी ट्रस्ट डीड की सत्यता की बारीकी से जांच की जाएगी। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

सोर्स: वार्ता

Uttrakhand News: शराब के नशे में पति ने उतारा पत्नी पर कहर, बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल सेक्टर-5 स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में उसे हिरासत में ले लिया।

कहासुनी के बाद वारदात

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम घनश्याम है। रविवार रात उसका पत्नी मंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंजू बार-बार भविष्य का हवाला देकर पति की बात मानने से इनकार कर रही थी। इस पर गुस्से में आकर शराब के नशे में धुत घनश्याम ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह भाग निकला।

आरोपी का बैकग्राउंड

बताया गया है कि घनश्याम पहले भेल में संविदा कर्मी था। वर्तमान में वह सिडकुल की एक निजी कंपनी में काम कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी को भेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मृतका के पिता की तहरीर पर घनश्याम के अलावा उसके भाई रोहिताश और भतीजे सौपिन के खिलाफ भी हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

हरिद्वार: पूर्व भाजपा नेत्री ने पार की हैवानियत की हदें, प्रेमी संग गिरफ्तार, बेटी से गैंगरेप का आरोप
हरिद्वार। इंसानियत और ममता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की साजिश में शामिल पाए जाने पर प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त को नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की छूट दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह बेटी को साथ लेकर प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी थी। बेटी जब पिता के पास वापस लौटी तो वह डरी-सहमी और गुमसुम थी। जब पिता ने कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मंगलवार शाम को पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि जनवरी में महिला अपनी बेटी को प्रेमी सुमित और उसके दोस्त शुभम के साथ घुमाने के बहाने कार में भेल स्टेडियम ले गई, जहां शराब के नशे में दोनों युवकों ने उसकी सहमति से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के होटलों में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई है। कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद बुधवार को आरोपी महिला और उसका प्रेमी सुमित पटवाल को शिवमूर्ति चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी शुभम की तलाश जारी है।

भाजपा ने किया निष्कासित

पार्टी की छवि को धूमिल करने वाले इस मामले में भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला नेत्री को पार्टी से बाहर निकाल दिया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में भी उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके चलते उन्हें महिला मोर्चा के पद से हटा दिया गया था।

यह मामला केवल कानून के स्तर पर नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी झकझोर देने वाला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हरिद्वार: मां-बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह
हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद गैंडीखाता में बुधवार को मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

सुबह हुई दर्दनाक घटना

बुधवार सुबह मां-बेटी के फांसी लगाने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। पड़ोसी अशोक सैनी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान विमला देवी (50) पत्नी रोहताश और काजल (20) पुत्री रोहताश के रूप में हुई। दोनों ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर जान दे दी।

पुत्रवधू ने देखे शव, गांव में मचा हड़कंप

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की पुत्रवधू राखी बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटी। घर पहुंचते ही उसने मां-बेटी को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और दरवाजा खोलकर शवों को नीचे उतारा।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि काजल लंबे समय से बीमार थी, जिससे परिवार तनाव में था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरिद्वार: गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार, तीन नाबालिग मुक्त
हरिद्वार। पुलिस ने रहमत साबरी गेस्ट हाउस, सोहलपुर रोड, कलियर में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया और नौ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जबकि गेस्ट हाउस का संचालक और मालिक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। इस पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और थाना कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापा मारा और आपत्तिजनक सामग्री के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह का मास्टरमाइंड मुस्तफा फरार

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मुस्तफा लंबे समय से गिरोह बनाकर इस धंधे को चला रहा था। वह गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर गेस्ट हाउस में बुलाता और फिर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। मुस्तफा के खिलाफ पहले से भी थाना कलियर में देह व्यापार से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

रवि कुमार पुत्र नाथीराम

फरमान पुत्र इलियास (ग्राम तेलपूरा, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार)

जय पुत्र श्याम प्रसाद (पूर्वीनाथ नगर, मद्रासी मोहल्ला, ज्वालापुर, हरिद्वार)

सागर पुत्र जोगेंद्र (बागराणा, थाना लोनी, गाजियाबाद)

पांच महिलाएं, जो इस अवैध धंधे में शामिल थीं

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गेस्ट हाउस मालिक की तलाश जारी

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। वहीं, गेस्ट हाउस के मालिक और संचालक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Haridwar News: चाइनीज मांझे के खतरे से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
हरिद्वार: चाइनीज मांझे के खतरों और उसके दुष्प्रभावों को लेकर कनखल पुलिस ने अचीवर होम पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों को चाइनीज मांझे से होने वाले नुकसान, इससे इंसानों और पक्षियों को पहुंचने वाली गंभीर चोटों और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

चाइनीज मांझे के कारण हो रही दुर्घटनाएं

गौरतलब है कि कनखल थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन इस घातक मांझे के उपयोग को रोकने और लोगों को इसके खतरों से अवगत कराने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं।

बच्चों को दिलाई गई शपथ, चाइनीज मांझे के बहिष्कार का संकल्प

कार्यक्रम में बच्चों को समझाया गया कि चाइनीज मांझे का उपयोग न केवल अवैध है, बल्कि यह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बनता है। छात्रों को समाज और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इस घातक मांझे का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, उन्हें चाइनीज मांझा बेचने वालों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।

नशा मुक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा पर भी जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ‘ऑपरेशन नई किरण’ के तहत नशे से प्रभावित लोगों की काउंसलिंग, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों व स्कूल स्टाफ को "नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव" अभियान के तहत "जिंदगी को हां, नशे को ना" का संकल्प दिलाया गया।

इसके अलावा, छात्रों को गौरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप और साइबर अपराध/धोखाधड़ी, यातायात सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई, ताकि वे डिजिटल सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति सतर्क रहें।

हरिद्वार पुलिस का संदेश – सुरक्षित रहें, सतर्क रहें

इस कार्यक्रम के माध्यम से हरिद्वार पुलिस ने जनता को संदेश दिया कि चाइनीज मांझे जैसी खतरनाक चीजों का बहिष्कार करें और नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं।

धर्मनगरी में फायरिंग से मचा हड़कंप: विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर गोलीबारी, पूर्व विधायक चैंपियन सिंह गिरफ्तार, जानिए पुलिस का बयान
देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह विवाद दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी का परिणाम है।

विधायक उमेश कुमार, जो 2022 में खानपुर विधानसभा सीट से चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को हराकर जीते थे, और चैंपियन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों नेता एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे थे। रविवार को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। लाठी-डंडों से हमले के साथ चैंपियन ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हंगामे के बाद क्या हुआ

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक उमेश भी अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में विधायक उमेश पिस्तौल लेकर चैंपियन के कार्यालय की ओर दौड़ते और गाली-गलौज करते दिखे। उमेश ने आरोप लगाया कि चैंपियन ने सोशल मीडिया पर उनके माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि चैंपियन को देहरादून स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उमेश कुमार के खिलाफ भी चैंपियन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के हथियारों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

क्या बोले चैंपियन और उनकी पत्नी

चैंपियन ने पुलिस हिरासत में कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने दावा किया कि शनिवार रात विधायक उमेश ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की थी। उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी ने भी पुलिस को शिकायत दी थी कि उमेश ने उनके घर पर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

भाजपा का रुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ किसी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

चैंपियन का विवादों से नाता

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2019 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब पीते और बंदूकों के साथ नृत्य करते दिखे। इस मामले में उन्हें पार्टी से एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

यह मामला उत्तराखंड की राजनीति में गहराती खींचतान और नेताओं के विवादास्पद आचरण को उजागर करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Road Accident: तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत
हरिद्वार: बुधवार देर रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा है। हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनि देव मंदिर के सामने हुआ।

रुड़की से आ रही यात्रियों की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम

केहर सिंह

आदित्य

मनीष

प्रकाश

घायल

महिपाल, जिसे गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि ट्रक चालक फजलुर्रहमान भगवानपुर से 800 सीमेंट बैग लेकर ऋषिकेश के ढालवाला स्थित अंबुजा सीमेंट के गोदाम जा रहा था। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक वाशरूम गया था। इसी दौरान रुड़की की ओर से तेज रफ्तार कार आकर ट्रक के पीछे टकरा गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जांच जारी है।

मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया नववर्ष
हरिद्वार: नववर्ष के अवसर पर उदय भारत सिविल सोसाइटी ने नमामि गंगे घाट पर ईमैक की मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पाठशाला की टीचर रेखा और छात्रा गायत्री के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। संस्था की फाउंडर सदस्य और ईमैक की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा, "आज पूरे विश्व में नववर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हमने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।"

उन्होंने आगे कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन और सामाजिक, धार्मिक, और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अवगत कराना बेहद जरूरी है।

संस्था के फाउंडर सदस्य अनिल सती ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और वनों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड हरित प्रदेश है, लेकिन यहां भी मौसम में हो रहे बदलाव गंभीर चुनौती बन सकते हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।"

धीरज पीटर ने कहा कि एक विकसित भारत के लिए शिक्षित और जागरूक समाज की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को जल और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देकर उनकी जिम्मेदारी समझाई।

सोसाइटी ने इस अवसर पर भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने और जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हेमा भंडारी, अनिल सती, धीरज पीटर और रेखा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

16 दिसंबर से खरमास लगने के साथ थम जाएगी शहनाई की धुन
हरिद्वार। सोमवार 16 दिसंबर से खरमास प्रारम्भ हो रहा है। इसके साथ ही देवोत्थानी एकादशी से आरंभ हुए विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम लग जाएगा।सनातन धर्म में खरमास को विशेष माना जाता है। इस दुष्ट मास भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब तक खरमास है, तब तक शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। शादियों और अन्य शुभ मांगलिक आयोजनों को इस अवधि में स्थगित कर दिया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं।

पंचांग के अनुसार सूर्य देव सोमवार 16 दिसंबर को सुबह 7:40 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगा। खरमास 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। खरमास के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही बताई गई है।

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप जोशी के अनुसार खरमासमें प्रतिदिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।इस दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें।मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खरमास के दौरान ध्यान करें।

खरमास के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करें।खरमास में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस समय नया वाहन खरीदना या घर बनवाना भी अशुभ माना जाता है। जब तक खरमास रहता है, सगाई, विवाह, सामाजिक समारोह और गृहप्रवेश निषिद्ध माने जाते हैं। खरमास शुरू होने के साथ ही तीव्र ठंड का दौर भी शुरू हो जाएगा।

जेल में हो रही थी रामलीला, वानर बने दो कैदी माता सीता की खोज में फरार ; तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार की रोशनबाद जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। खबर है कि वहां रामलीला का आयोजन किया गया था। जेल के कैदियों ने ही रामलीला में अलग-अलग किरदारों का रोल निभाया। इसी दौरान वानर बने दो कैदी मौका देखकर जेल की बाउंड्री फांदकर भाग निकले।

हरिद्वार : दशहरा नजदीक आते ही जगह-जगह पर रामलीला मंचन के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के रोशनाबाद जेल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। इसमें कलाकार के तौर पर जेल के कैदियों ने भाग लिया था। रामलीला मंचन में दो कैदी वानर बने हुए थे। उन्हें माता सीता की खोज के लिए जाना था। फिर क्या, दोनों कैदियों को वहां से बाहर निकलने का अच्छा मौका मिल गया था। वानर के रूप में सजे संवरे पंकज और रामकुमार नाम के कैदी माता सीता की खोज करने के लिए मंच से दूर गए।

रामलीला मंचन कार्यक्रम को देखने के लिए वहां उपस्थित लोग माता सीता की खोज में गए हुए वानरों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यहां मो मामला ही कुछ और था। वानर माता सीता की खोज में नहीं, बल्कि खुद भागने की फिराक में थे। काफी समय बीत गया तो पुलिस ने उन्हें खोजना शुरू किया, लेकिन दोनों ही वहां मौजूद नहीं थे। वे जेल से फरार हो चुके थे। दोनों के जेल से फरार होने के बाद पुलिस महके में हड़कंप मच गया।

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास
जेल से फरार कैदियों में से एक पंकज कुमार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जबकि, दूसरा कैदी रामकुमार किडनौपिंग केस में जेल में था। दोनों कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन और जिल प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। दोनों कैदियों ने जेल से बाहर निकलने के लिए एक सीढ़ी का सहारा लिया।

जेल के अंदर कुछ काम चल रहा था, उसी के कारण वहां सीढ़ी लगाई गई थी। दोनों ही वहां से सबकी नजरों से दूर आए और सीढ़ी के जरिए बाहर निकल गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। कैदी पंकज रुड़की और रामकुमार उत्तर प्रदेश के गोंड़ा का रहने वाला है। जेल प्रशासन दोनों ही कैदियों को जल्द से जल्द खोजने की कोशिश में जुटा हुआ है।

मोबाइल लुटेरे पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार
हरिद्वार, 10 अक्टूबर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में कथित पति, पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूट के सात मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

जानकरी के मुताबिक 8 अक्टूबर को मुकेश कुमार गुप्ता निवासी बीएचईएल हरिद्वार व 09 अक्टूबर को प्रिया रावत निवासी रामधाम कालोनी रानीपुर ने मोबाइल छीनने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, एसएसआई मनोहर रावत की टीम ने आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से घटना में लिप्त दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके दो अन्य साथियों का पता लगा, उनको भी पुलिस ने धर दबोचा। आरोपितों से लूट के 7 मोबाईल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम पते – रितेश पुत्र महिपाल निवासी शामली जिला शामली उ0प्र0 हाल निवासी कनखल, आरोपी महिला पत्नी रितेश,शगुन पुत्र रामगोपाल निवासी बैरागी बपरीवाला जगजीतपुर व राहुल कश्यप पुत्र स्व0 भूपेन्द्र कश्यप निवासी पंत दीप पार्किंग हरिद्वार बताए।

ऐसे देते थे लूट को अंजाम

झपटमारी की घटनाओं का मुख्य आरोपी रितेश ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस धंधे में अपनी पत्नी को भी शामिल किया था,साथ ही एक नाबालिक को भी शामिल कर लिया जिससे कोई इन पर शक ना कर सके। ये लोग स्कूटी से शाम के समय शिकार पर निकलते थे और जिनका मुख्य टारगेट अंधेरे सुनसान चौड़े रास्तों में चलने वाली महिलाएं खासकर भेल में लगने वाली पीठ से सब्जी या कोई भारी सामान खरीद कर वापस जाती महिलाओं को टारगेट करते थे।

अपने शिकार को पूरी तरीके से चेक करने के लिए ये तीनों लोग सड़कों पर आगे पीछे घूमते हुए कुछ राउंड लगा लिया करते थे,सही मौका मिलते ही अंधेरे का फायदा उठाकर ये मोबाइल छीनकर भाग जाते थे और आगे खड़े अपने साथियों शगुन और राहुल को मोबाइल दे देते थे।

पकड़े गए शगुन व राहुल के खिलाफ थाना कनखल,रानीपुर व लक्सर में कई मुकदमें दर्ज है। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।