देहरादून - Parakh Khabar

उत्तराखंड में 4,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में उद्यमिता आधारित शिक्षा की शुरुआत
देहरादून। उत्तराखंड ने सरकारी स्कूलों में उद्यमिता और जीवन कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड ने 4,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में ‘कौशल बोध’ कार्यक्रम लागू करने के लिए उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है और इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में भविष्य के लिए आवश्यक कौशल और उद्यमशील सोच विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के साथ उत्तराखंड सरकारी स्कूलों में मिडल से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक उद्यमिता आधारित शिक्षा लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए ‘कौशल बोध’ नामक गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जबकि कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए ‘कौशलम’ कार्यक्रम पहले से 2,200 से अधिक स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को समझने, उद्यम विकसित करने और उन्हें संचालित करने का अनुभव दिया जाता है।

एनसीईआरटी के पीएसएससीआईवीई और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ-एसई 2023) के सहयोग से विकसित ‘कौशल बोध’ कार्यक्रम में लाइफ फॉर्म, मशीन एवं मटेरियल्स और ह्यूमन सर्विसेज से जुड़े नौ मॉड्यूल शामिल हैं। इसमें छात्र टीम के रूप में काम करते हुए सरल उद्यम तैयार करते हैं और अपने विचारों को उत्पादों व सेवाओं में बदलने की प्रक्रिया सीखते हैं।

एससीईआरटी और उद्यम लर्निंग फाउंडेशन इस साझेदारी के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण में भी सहयोग करेंगे, ताकि कक्षा में प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट आधारित सीखने का माहौल तैयार किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि बड़े स्तर पर लागू ‘कौशलम’ कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम पहले से सामने आ रहे हैं। कक्षा 11 के छात्रों ने 1,500 से अधिक व्यावसायिक विचारों पर काम किया, जिनमें से 350 से अधिक को जिला स्तर की प्रदर्शनियों में और 47 को राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों में प्रस्तुत किया गया। इनमें से 10 से अधिक छात्र अपने उद्यमों को आगे बढ़ा रहे हैं और आय भी अर्जित कर रहे हैं।

उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सीईओ एवं सह-संस्थापक मेकिन माहेश्वरी ने कहा कि कक्षा 6 से 12 के दौरान छात्रों में सोचने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इस तरह की सीख छात्रों को वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करती है और उनमें आत्मविश्वास व पहल करने की भावना पैदा करती है।

एससीईआरटी उत्तराखंड में कौशल बोध कार्यक्रम के समन्वयक सुनील भट्ट ने कहा कि यह पहल मिडल स्कूल स्तर पर ही व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा को शामिल करती है, जिससे छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और प्रोजेक्ट आधारित सीखने का अवसर मिलता है।

एससीईआरटी की निदेशक (एकेडमिक, रिसर्च एंड ट्रेनिंग) बंदना गरब्याल ने कहा कि कौशल बोध कार्यक्रम एनईपी 2020 के विजन को सशक्त बनाता है और सरकारी स्कूलों में शिक्षा को अधिक व्यवहारिक, प्रासंगिक और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी
देहरादून, जनवरी 2026: देश की जानी-मानी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबी मेटलाइफ) ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बीमा की सुविधा पहुँचाना है। इस करार के जरिए शिवालिक बैंक के करीब 10 लाख मौजूदा और संभावित ग्राहकों को पीएनबी मेटलाइफ के सेविंग्स, प्रोटेक्शन और रिटायरमेंट से जुड़े जीवन बीमा प्लान्स का लाभ मिलेगा।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास 11 राज्यों में 79 शाखाओं और 136 विशेष बिज़नेस करस्पॉन्डेंट (बीसी) आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है। यह साझेदारी पीएनबी मेटलाइफ की उस कोशिश को और मजबूती देती है, जिसके तहत कंपनी देश के उन क्षेत्रों तक पकड़ बना रही है, जहाँ आज भी बीमा सेवाएँ सीमित हैं।

पीएनबी मेटलाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ समीर बंसल ने कहा, "हमें शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। इस साझेदारी के जरिए हम भारत के ग्रामीण और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जीवन बीमा की सुरक्षा पदे सकेंगे। अब तक जहाँ उपलब्धता, पहुँच और खर्च बीमा की राह में बाधा रहे हैं, वहीं पीएनबी मेटलाइफ और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक मिलकर लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ अंशुल स्वामी ने कहा , "शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में हमारा फोकस हमेशा से ही उभरते और कम सेवा वाले बाजारों में ग्राहकों को सशक्त बनाने पर रहा है। पीएनबी मेटलाइफ के साथ यह साझेदारी हमें अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ समग्र जीवन बीमा समाधान देने का मौका प्रदान करेगी। इससे ग्राहकों को लंबे समय के लिए बेहतर और मजबूत वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।"

सेबी और पंचायती राज मंत्रालय ने उत्तराखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून, उत्तराखंड, दिसंबर 2025: सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) के सहयोग से जिला और ब्लॉक स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए वित्तीय साक्षरता और निवेश शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2025 को देहरादून में हुआ।

उद्घाटन सत्र श्री राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक; और श्री मनोज तिवारी, उप निदेशक, पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान, सेबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें श्रीमती दीप्ती अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक; श्रीमती बाला कुमारी, उप महाप्रबंधक; और श्री जॉयदीप नास्कर, उप महाप्रबंधक शामिल थे। एनएसई के मुख्य प्रबंधक श्री गौरव मोटवानी और उत्तराखंड पंचायती राज विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों में वित्तीय समझ और निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिनिधियों को तमाम जरूरी जानकारी और उपकरण दिए गए, ताकि वे अपने क्षेत्रों के लोगों को भी सही वित्तीय निर्णय लेने में मदद कर सकें और पंचायत के कार्यों को मजबूत बना सकें।

यह पहल सेबी और पंचायती राज मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि पंचायतों के जरिए गाँव और छोटे क्षेत्रों तक आसानी से वित्तीय जागरूकता पहुँच सके।

केदारनाथ हादसा: हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर, जो गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था, गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें पायलट और एक मासूम बच्चा भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 5:17 बजे हुआ जब हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर घने कोहरे और खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से संतुलन खो बैठा और हार्ड लैंडिंग की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना की पुष्टि करते हुए उत्तराखंड के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। हालांकि ऊंचाई और खराब मौसम के चलते राहत कार्य में बाधाएं आ रही हैं।

सवार यात्रियों की सूची

1. राजवीर (पायलट)

2. विक्रम रावत, निवासी बीकेटीसी, रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी, उत्तर प्रदेश

4. तृष्टि सिंह, उत्तर प्रदेश

5. राजकुमार सुरेश, गुजरात

6. श्रद्धा जयसवाल, महाराष्ट्र

7. राशि, महाराष्ट्र (शिशु)

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की सक्रियता

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा गौरीकुंड के घने जंगलों में हुआ। प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया। मृतकों के शवों को निकालने और पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा, "रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ व अन्य राहत टीमें मौके पर हैं। बाबा केदार से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।"

उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1934078259547001108

लगातार हो रहे हादसे, उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। 8 मई को उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम जाते समय एक हेलिकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7 जून को केदारनाथ जा रहे एक अन्य हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

इन घटनाओं ने हवाई सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश, तकनीकी निरीक्षण और उड़ान से पहले मौसम की गहन समीक्षा की मांग उठ रही है।

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौत, दो घायल
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजपुर रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय एक स्कूटर को भी टक्कर मार दी, जिससे उस पर बैठे दो युवक घायल हो गए।

हादसा और मृतकों की पहचान

यह दुर्घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच रात करीब 8:15 बजे हुई। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, मृतकों में अयोध्या के लौटी सरैया गांव निवासी मंशा राम (पुत्र रामबहादुर) और रंजीत शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रहते थे और ठेकेदार शिवम के अधीन मजदूरी व राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसे के वक्त वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

घटना में दो लोग घायल हुए हैं—हरदोई के अजीजपुर गांव निवासी धनीराम (पुत्र राजकुमार) और बिहार निवासी मोहम्मद शाकिब (पुत्र मोहम्मद जाहिर)। हादसे के समय दोनों स्कूटर पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगाता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल हॉस्पिटल में काम करता है।

कार चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि कार चंडीगढ़ नंबर की थी, जिसकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के सभी बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस की टीमें चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को विश्वस्तरीय प्रोत्साहन, पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक पहल
देहरादून/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे में गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के पर्यटन और साहसिक खेलों को नया आयाम दिया। उन्होंने हर्षिल से उच्च हिमालय के अनछुए ट्रैक— नीलपानी-मुलुंगला, जनकताल, जादुंग, मोटर बाइक और एटीवी-आरटीवी ट्रैकिंग अभियानों को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को पहली बार विश्वस्तर पर प्रोत्साहन दिलाया।

महिलाओं से "लखपति दीदी योजना" पर संवाद

प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्वयं सहायता महिला समूहों की महिलाओं से मुलाकात की और उत्तराखंड सरकार की "लखपति दीदी योजना" के लाभों पर चर्चा की। महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें प्रधानमंत्री ने विशेष रुचि दिखाई और उत्पादों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उत्तराखंड की पारंपरिक रासौं तांदी लोकनृत्य का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे प्रधानमंत्री ने सराहा।

मुखवा मंदिर में पूजा-अर्चना और हिमालय दर्शन

प्रधानमंत्री सुबह 9:30 बजे उत्तरकाशी के मुखवा गांव स्थित गंगा मंदिर पहुंचे, जहां स्वस्ति वाचन और पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने श्रीसूक्त से अभिषेक, गंगा लहरी के साथ पूजा-अर्चना और आरती कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने दूरबीन से हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों के दर्शन किए।

हर्षिल से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा

मुखवा मंदिर में पूजा के बाद, प्रधानमंत्री 10:30 बजे हर्षिल पहुंचे और उच्च हिमालय क्षेत्र के ट्रैकिंग अभियानों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह पहली बार है जब इन अनछुए ट्रैकिंग मार्गों को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में साहसिक खेलों को एक नई दिशा मिलेगी।

भव्य स्वागत और स्थानीय संस्कृति का सम्मान

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह था। जब वे मंच पर पहुंचे तो "भारत माता की जय" और "मोदी-मोदी" के नारे गूंज उठे। उत्तरकाशी के जाड़ जनजाति बाहुल्य डुंडा के लोगों ने प्रधानमंत्री के लिए पारंपरिक पोशाक तैयार की थी। प्रधानमंत्री ने पट्टू कपड़े का कोट, पायजामा और पहाड़ी टोपी पहनकर स्थानीय संस्कृति को सम्मान दिया, जो वहां मौजूद लोगों को आत्मीयता का अहसास कर गया।

सुरक्षा और आयोजन में महत्वपूर्ण हस्तियां रहीं मौजूद

प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद राजलक्ष्मी शाह, राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा ने उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे खुलेंगे
देहरादून/उखीमठ (रुद्रप्रयाग): विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे बैशाख मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि-विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग और सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धर्माचार्यों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर यह तिथि घोषित की गई।

पंचमुखी डोली यात्रा कार्यक्रम

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हो गया है।

27 अप्रैल – भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना होगी।

28 अप्रैल – पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में होगा।

29 अप्रैल – डोली गुप्तकाशी से फाटा पहुंचेगी।

30 अप्रैल – डोली फाटा से गौरीकुंड पहुंचेगी।

1 मई – केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेगी और शाम तक मंदिर पहुंच जाएगी।

2 मई – प्रातः 7 बजे कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

यात्रा की तैयारियां तेज

इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ को भव्य रूप से सजाया गया और भजन-कीर्तन के आयोजन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीकेटीसी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बताया कि जल्द ही मंदिर समिति का अग्रिम दल केदारनाथ धाम जाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा।

पुजारियों की नियुक्ति

इस यात्रा वर्ष के लिए विभिन्न धामों के पुजारियों की नियुक्ति भी घोषित कर दी गई:

केदारनाथ धाम – बागेश लिंग पुजारी

मद्महेश्वर धाम – शिवलिंग पुजारी

ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ – गंगाधर लिंग पुजारी

विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी – शिवशंकर लिंग पुजारी

चारधाम यात्रा का शेड्यूल

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम – 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया)

केदारनाथ धाम – 2 मई प्रातः 7 बजे

बदरीनाथ धाम – 4 मई प्रातः 6 बजे

यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है, और जल्द ही केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्टॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर 2.81 करोड़ की ठगी, दो आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार
देहरादून। स्टॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 2 करोड़ 81 लाख 77 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नवनीत सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके मोबाइल पर कई अज्ञात नंबरों से कॉल आए। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने परिचित होने का दावा करते हुए उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। वहां स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ग्रुप में भेजे गए लिंक के माध्यम से एक फर्जी वेबसाइट से जोड़ा गया, जहां दस्तावेज लेकर उसके नाम से खाता खोल दिया गया।

इसके बाद, विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। वेबसाइट पर निवेश से अच्छा मुनाफा दिखाया गया, जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया कि उसे सच में लाभ हो रहा है। इसके बाद ठगों ने अधिक निवेश करने का दबाव बनाया। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालनी चाही, तो ठगों ने आईपीओ ओवरवेट होने और खाता माइनस में जाने का बहाना बना दिया। अंततः, 2.81 करोड़ रुपये की ठगी हो गई।

तकनीकी जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप डेटा और अन्य डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटाई। इसके लिए बैंक, सर्विस प्रोवाइडर्स, मेटा और गूगल से डेटा मंगाया गया।

तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर पुलिस ने हैदराबाद (तेलंगाना) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

1. सैय्यद मन्नान (42 वर्ष), निवासी अलीगुडा मुरादनगर, थाना आसिफनगर, हैदराबाद

2. सैय्यद अज़हर हुसैन (31 वर्ष), निवासी कम्पनी बाग, एमडी लाइन्स, गोलकुंडा, हैदराबाद

जांच में सामने आया कि गैंग का एक अन्य सदस्य पहले से ही हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेंट्रल जेल बसोली में बंद है। दोनों आरोपियों पर देश के कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में एसटीएफ की टीम शामिल रही, जिसमें अपर उप निरीक्षक सुनील भट्ट (विवेचक), कांस्टेबल महेश उनियाल, मुकेश बागोरिया और अपर उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल ने अहम भूमिका निभाई।

उत्तराखंड दौरे पर सीएम योगी: भतीजी की शादी में होंगे शामिल, स्थानीय कार्यक्रमों में भी लेंगे भाग
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जा रहे हैं। बुधवार, 5 फरवरी की शाम वे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे और 7 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे। इस दौरान वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

सीएम योगी का शेड्यूल

6 फरवरी (गुरुवार): दोपहर 2 बजे यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव का दौरा करेंगे और यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे।

मंदिर दर्शन के बाद वे विथ्याणी गांव स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किसान मेले में शामिल होंगे।

महाविद्यालय परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करेंगे।

7 फरवरी: अपने पैतृक गांव पंचूर में भतीजी की शादी में शरीक होंगे, जहां भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

8 फरवरी: शाम को मुख्यमंत्री लखनऊ लौट आएंगे।

दौरे की तैयारियां जोरों पर

सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कांडी स्थित लोक निर्माण विभाग के हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है।

पहले भी पैतृक गांव आ चुके हैं सीएम योगी

अप्रैल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी सरकारी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद वे 3 मई 2022 को अपने पैतृक गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

सीएम योगी का परिवार

योगी आदित्यनाथ सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई मानवेंद्र मोहन एक सरकारी कॉलेज में कार्यरत हैं, जबकि छोटे भाई शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में और महेंद्र मोहन एक स्कूल में कार्यरत हैं। उनकी एक बहन शशि पायल पौड़ी गढ़वाल में भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास पूजन सामग्री की दुकान चलाती हैं।

सीएम धामी ने यूसीसी पोर्टल पर कराया पहला पंजीकरण, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के पोर्टल पर अपने विवाह का पहला पंजीकरण कराते हुए इतिहास रच दिया। इस पंजीकरण का प्रमाण पत्र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री को सौंपा। साथ ही सीएम ने यूसीसी के तहत पहले पंजीकरण कराने वाले पांच अन्य आवेदकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए।

समान नागरिक संहिता लागू: ऐतिहासिक घोषणा

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सीएम आवास में आयोजित समारोह में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने इसे न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। साथ ही घोषणा की कि हर साल 27 जनवरी को "समान नागरिक संहिता दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।

संविधान निर्माता को समर्पित कदम

सीएम ने बताया कि यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति ने 2.35 लाख लोगों से संपर्क किया। उन्होंने इसे संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कानूनी भेदभाव को समाप्त करना है। इसके जरिए सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित किया गया है। हलाला, तीन तलाक और इद्दत जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाई जाएगी।

विशेष प्रावधान और नियमावली

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है ताकि उनकी रीति-रिवाजों का संरक्षण किया जा सके। यूसीसी लागू होने से पहले पंजीकृत विवाह, तलाक या विवाह निरस्तीकरण के मामलों में छह महीने तक कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

धर्म और प्रथाओं का सम्मान

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यूसीसी किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है। यह समाज की कुप्रथाओं को समाप्त करने और समानता स्थापित करने का कानूनी प्रयास है। विवाह, विवाह विच्छेद और उत्तराधिकार के नियमों को सभी नागरिकों के लिए समान बनाया गया है, जबकि धर्म के रीति-रिवाजों का पालन जारी रहेगा।

महत्वपूर्ण बदलाव

सभी धर्मों में लड़कों की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष और लड़कियों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

पति या पत्नी के रहते दूसरे विवाह पर प्रतिबंध।

बाल अधिकारों का संरक्षण और बेटियों को संपत्ति में समान अधिकार।

मृतक की संपत्ति में पत्नी, बच्चे और माता-पिता को समान अधिकार।

मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज में समानता और समरसता स्थापित करेगा।

Dehradun News: उत्तराखंड में लागू हुआ समान नागरिक संहिता (यूसीसी), बना देश का पहला राज्य
देहरादून। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूसीसी की नियमावली और पोर्टल का शुभारंभ किया। इस कानून के तहत विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार आदि के मामलों में समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित किए गए हैं। इसके साथ ही विवाह और अन्य प्रक्रियाओं का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा

यूसीसी लागू करना समाज में एकरूपता लाने और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार व दायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, संगठित, और समरस भारत के दृष्टिकोण का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अधिनियम के तहत जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव खत्म करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।

27 मई 2022 को बनी थी विशेषज्ञ समिति

यूसीसी लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने 2 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद 8 मार्च 2024 को विधानसभा में यह विधेयक पारित हुआ। 12 मार्च को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया गया।

यूसीसी के मुख्य प्रावधान

बहुविवाह पर रोक: कोई भी व्यक्ति बहुविवाह नहीं कर पाएगा।

लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण अनिवार्य: लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को पंजीकरण कराना होगा। उनके बच्चों को भी विवाह से जन्मे बच्चों के समान अधिकार मिलेंगे।

विरासत में समानता: उत्तराधिकार के मामलों में बेटा और बेटी को बराबर की हिस्सेदारी दी जाएगी।

विवाह पंजीकरण अनिवार्य: 27 मार्च 2010 के बाद हुए सभी विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

तलाक के समान कानून: सभी धर्मों के लिए तलाक के कानून एक समान होंगे।

विशेष व्यवस्थाएं

सशस्त्र बलों के लिए: सैनिक विशेष अभियान के दौरान बिना हस्ताक्षर और साक्ष्य वाली वसीयत कर सकते हैं, जो मान्य होगी।

अनुसूचित जनजाति और परंपराएं: अनुसूचित जनजातियों, पूजा पद्धतियों और परंपराओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रभावशाली ऑनलाइन पोर्टल

यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। नागरिकों और अधिकारियों के लिए पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे सभी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।

समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा

यह दिन इतिहास में दर्ज होगा। नियमावली बनाने के दौरान पारदर्शिता और सरलता का ध्यान रखा गया। सभी डेटा को सुरक्षित रखते हुए सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है।

अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि यूसीसी समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा और सभी वर्गों को त्वरित न्याय मिलेगा। उत्तराखंड अब अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन गया है।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस ऐतिहासिक मौके पर मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डीजीपी दीपम सेठ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वैश्विक अध्ययन

यूसीसी तैयार करते समय सऊदी अरब, तुर्किये, इंडोनेशिया, नेपाल, फ्रांस, जर्मनी, जापान और कनाडा के कानूनों का अध्ययन किया गया।

समाज पर व्यापक प्रभाव

यूसीसी के लागू होने से उत्तराखंड में सामाजिक और कानूनी क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

Uttarakhand News: समान नागरिक संहिता भारत के सौहार्दपूर्ण भविष्य की नींव रखेगी: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भारत को ऐसा राष्ट्र बनाने में मदद करेगी, जहां जाति, धर्म, क्षेत्र और लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव न हो। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की मजबूती और प्रगति पर प्रकाश डाला।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने अपने वादे पूरे किए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना इसका बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय गणतंत्र आज विश्व में अपनी मजबूती दिखा रहा है।"

यूसीसी लागू करने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सोमवार से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता से 2022 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा, "हमने चुनावों से पहले यूसीसी लागू करने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद इसे प्राथमिकता दी गई। मसौदा तैयार किया गया, अधिनियम लाया गया, और अब यह औपचारिक रूप से लागू किया जा रहा है।"

धामी ने इसे प्रधानमंत्री के "सौहार्दपूर्ण भारत" के दृष्टिकोण के अनुरूप बताया, जहां किसी भी धर्म, जाति, लिंग या समुदाय के खिलाफ भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड केवल महान नदियों का उद्गम स्थल ही नहीं है, बल्कि यहां से यूसीसी की गंगोत्री भी निकलेगी, जो पूरे देश में बहेगी।"

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर आभार

मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को भारी जनादेश देने के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मेयर पद की 11 में से 10 सीटें जीतकर जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। अब हमारा कर्तव्य है कि विकास को तेज गति दें।"

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण और समर्थन के कारण ही उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री 28 जनवरी को देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

सम्मान समारोह का आयोजन

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री के योगदान और दृष्टिकोण पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के "ट्रिपल इंजन" विकास मॉडल को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू करना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल देश में समानता और सौहार्द को बढ़ावा देगी।