शामली - Parakh Khabar

Shamli News: पारिवारिक विवाद ने उजाड़ा घर का सुकून, दंपति ने जहर खाकर खत्म की जिंदगी
मुजफ्फरनगर। शामली जिले में हरियाणा निवासी एक दंपति ने कथित रूप से पारिवारिक झगड़े को लेकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को शामली थाने के बहावड़ी गांव के पास के वन क्षेत्र की है जहां नरेश (30) और उसकी पत्नी सोना कुमारी (28) बेहोशी की हालत में मिले। उसने बताया कि दोनों का अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शामली के पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा है। पुलिस ने मौके से जहर की एक शीशी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि नरेश और सोना की शादी एक पहले हुई थी और वे हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

शामली में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर। शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करनाल-मेरठ राजमार्ग पर केरटू गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मृतका की पहचान 40 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है, जबकि उसका पति सुमैर घायल है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दंपति जसोई गांव से मोटरसाइकिल पर करनाल लौट रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shamli News: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे की पुकार ने भावुक किया हर किसी को
शामली: एनकाउंटर में शहीद हुए यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक लाया गया। यहां एडीजी, आईजी, एसएसपी और एसटीएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनकी पत्नी और बच्चों की आंखें पिता की अंतिम विदाई पर नम थीं।

श्रद्धांजलि के दौरान इंस्पेक्टर का बेटा मंजीत अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया। फफकते हुए उसने कहा, "पापा, आज तो बोल दो… पापा, बोलो पापा।" यह शब्द सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ वहां खड़े लोगों के दिलों को भी यह दृश्य झकझोर गया।

एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए सुनील कुमार

सोमवार, 20 जनवरी की रात सुनील कुमार और उनकी टीम ने कग्गा गैंग के चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ की थी। इस दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को पेट में दो गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को तुरंत गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से लिवर, गाल ब्लैडर और पेट की नसों को गंभीर नुकसान हुआ था। 36 घंटे तक मौत से लड़ने के बाद उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली।

परिवार को मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और एक सड़क का नाम शहीद सुनील कुमार के नाम पर रखा जाएगा।

गांव में होगा अंतिम संस्कार

पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को उनके गांव ले जाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। शहीद इंस्पेक्टर की वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Shamli News: एसटीएफ इंस्पेक्टर की शहादत पर सीएम योगी ने जताया शोक, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की घोषणा
लखनऊ: सोमवार को शामली जिले के झिझाना इलाके में हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उनके गृह जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद सुनील कुमार के नाम पर करने की घोषणा की है।

20 जनवरी को झिझाना इलाके में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें इंस्पेक्टर सुनील कुमार को तीन गोलियां लगी थीं। इनमें से एक गोली उनके लीवर को पार कर गई थी। गंभीर हालत में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

सरकार का समर्थन और श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने शहीद के साहस और बलिदान को सराहते हुए कहा कि उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

डीजीपी का बयान

डीजीपी प्रशांत कुमार ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान चार बदमाश मारे गए, जिनमें एक की पहचान अरशद के रूप में हुई है। अरशद पर एक लाख रुपये का इनाम था और वह सहारनपुर में डकैती के मामले में वांछित था।

शोक का माहौल

शहीद इंस्पेक्टर का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव बना-मसूरी पहुंचा, जहां पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पुलिस विभाग ने शहीद की बहादुरी और सेवा को सलाम किया।

सरकारी समर्थन

प्रदेश सरकार ने शहीद के परिवार को हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया है, जिससे उनका बलिदान हमेशा सम्मानित किया जा सके।

Shamli Encounter: घायल एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने तोड़ा दम, पेट में लगी थीं तीन गोलियां
शामली। यूपी के शामली जिले में हुए एनकाउंटर में घायल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। सोमवार देर रात हुए एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थीं। इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी और उसके तीन साथियों को मार गिराया गया था।

घायल होने के बाद सुनील कुमार को पहले करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। बीते 24 घंटे से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, और वह आईसीसीयू में भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार, एक गोली उनके लिवर को छेदते हुए पीठ में फंस गई थी, जिसे निकालना संभव नहीं था।

सुनील कुमार को ठोकिया एनकाउंटर में बहादुरी दिखाने के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बनाया गया था। शामली में कग्गा गैंग के चार बदमाशों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में वह शामिल थे। इस मुठभेड़ में सुनील कुमार घायल हो गए, लेकिन एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों को मार गिराया।

सुनील कुमार की शहादत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा।

Shamli News: मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोमवार देर रात एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। ये बदमाश मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग के सदस्य थे और लूट की साजिश रच रहे थे। एनकाउंटर में एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश मारे गए, जबकि मुठभेड़ के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में दो गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।

कैसे हुआ एनकाउंटर

एसटीएफ मेरठ को सूचना मिली थी कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उदपुर के ईंट भट्ठे के पास बदमाशों की ब्रेजा कार को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में सहारनपुर के गंगोह निवासी और एक लाख के इनामी बदमाश अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों, सोनीपत के मंजीत, हरियाणा के मधुबन निवासी सतीश और एक अन्य बदमाश को भी गोली लगी, जिससे उनकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

अरशद पर थे 17 मामले दर्ज

एसटीएफ के अनुसार, अरशद पर शामली, सहारनपुर और हरियाणा के पानीपत में लूट, हत्या और डकैती के कुल 17 मामले दर्ज थे। वह कग्गा गैंग का सक्रिय सदस्य था।

पैरोल पर था मंजीत

सोनीपत निवासी मंजीत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह पैरोल पर बाहर आया था और अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। झिंझाना में बड़ी वारदात की फिराक में वह अपने साथियों के साथ पहुंचा था।

डीआईजी और एसपी पहुंचे मौके पर

मुठभेड़ के बाद डीआईजी अजय साहनी और एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल और तमंचे बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल

एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में लगी। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

एसटीएफ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Shamli News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय, मिड-डे मील में 5 लाख का घोटाला, पूर्व प्रधानाध्यापक सस्पेंड
शामली: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बल्ला माजरा में मिड-डे मील (एमडीएम) में 5 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग की जांच में प्रधानाध्यापक बाबू हसन पर आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें निलंबित कर ऊन ब्लॉक के बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया। बीएसए लता राठौर ने घोटाले की रकम की रिकवरी के लिए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है।

जांच में हुआ खुलासा

ऊन ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक सुनील सागर ने कुछ समय पहले प्रधानाध्यापक बाबू हसन पर मिड-डे मील और एसएमसी खातों में लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने 22 नवंबर को जांच समिति का गठन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ऊन, विकास कुमार और एमडीएम जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई।

जांच में 2021 से 2024 तक के तीन वित्तीय वर्षों के रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। एमडीएम पंजिका और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर पता चला कि मिड-डे मील और फल वितरण के लिए 14,78,655 रुपये खर्च होने थे। लेकिन बाबू हसन ने 19,89,386 रुपये निकाल लिए, जो वास्तविक व्यय से 5,10,731 रुपये अधिक है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए बाबू हसन को निलंबित कर दिया और घोटाले की राशि वसूलने के निर्देश दिए।

मारपीट और पहले का विवाद

यह पहली बार नहीं है जब बाबू हसन विवादों में आए हैं। पिछले वर्ष उन्होंने शिक्षक सुनील सागर के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद शिक्षक ने चौसाना चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके चलते बाबू हसन को निलंबित कर थानाभवन बीआरसी से संबद्ध किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बहाल कर दथेड़ा विद्यालय में तैनात कर दिया गया।

शिक्षक सुनील सागर ने इसके बाद बाबू हसन पर पिछले तीन वर्षों में एमडीएम में 12 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत दी थी।

फिर होगी जांच

इस प्रकरण में एक बार फिर जांच समिति गठित की जाएगी, ताकि सभी आरोपों की पुनः पुष्टि की जा सके। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Shamli News: रिश्वत लेते पकड़े गए शिक्षक दिनेश कुमार सस्पेंड, बीएसए ने की कार्रवाई
शामली: शामली में बीएसए लता राठौर ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

यह घटना बीआरसी कार्यालय पर शुक्रवार को हुई, जहां दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई धनैना गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विजय सिंह की शिकायत पर की गई थी। शिकायत में बताया गया कि दिनेश कुमार 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक त्रिवेंद्रपाल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने दिनेश कुमार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बीएसए की सख्त कार्रवाई

बीएसए लता राठौर ने बताया, "रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।"

खंड शिक्षा अधिकारी पर भी आरोप

पीड़ित शिक्षक विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी प्रिंसी की भी भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, इस संबंध में जांच जारी है।

अधिकारियों की सख्ती

शामली में रिश्वतखोरी के इस मामले ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया
शामली थाना भवन। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा प्ले में बच्चे राधा कृष्ण की ड्रेस में आए और सभी के मन को मोह लिया कक्षा केजी के बच्चों ने यशोदा, देवकी, वासुदेव, सुदामा आदि का रूप धरकर सबको जन्माष्टमी के पर्व के लिए प्रेरित किया कक्षा एक के बच्चों ने श्री कृष्ण के जन्म से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया और कक्षा 2 व 3 के बच्चों ने भजन और कविता प्रस्तुत कर श्री कृष्ण के जीवन को प्रदर्शित किया।

कक्षा 4 व 5  के बच्चों ने कृष्ण की पसंदीदा मिठाइयां बनाकर सबको आनंदित किया कक्षा 6 7 8 के बच्चों ने श्री कृष्ण जीवन से संबंधित कहानियां प्रस्तुत की और बालिका वर्ग और बालक वर्ग दोनों ही वर्गों से मटकी फोड़ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा राणा ने बच्चों को बताया कि जन्माष्टमी अच्छे कर्मों को प्रेरित करती हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के दिन के रूप में मनाई जाती है और यह भी बताया कि सुखी और समृद्ध जीवन जीने के लिए व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं और सुझावों का पालन करना चाहिए अंत में हर कार्यक्रम में बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय चुना गया और उनको पुरस्कार दिए गए कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर कि हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी
शामली झिंझाना। क्षेत्र के गांव मंसूरा में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। युवती के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। मृतका के 6 माह की एक पुत्री भी है। महिला के पिता की ओर से पति को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है।

क्षेत्र के गांव मंसूरा में सुबह सवेरे महिला की गला रेत कर हत्या करने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा छानबीन की। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात के किसी हिस्से में नर्गिस की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी गांव निवासी इसराइल के साथ की थी।

तभी से महिला का पति महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था।एक सप्ताह पूर्व भी मारपीट के मामले में झिंझाना पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पति द्वारा अपनी गलती की माफी मांगने के बाद गत दिवस युवती को पति के साथ भेज दिया था। जिसका परिणाम गला रेत कर हत्या कर सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं युवती के पिता ताहिर की ओर से आरोपी पति इसराइल के खिलाफ नाम तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

महाशिवरात्री महापर्व पर नगर व क्षेत्र में हुआ जलाभिषेक
शामली कांधला- शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में श्रावण मास महाशिवरात्री के पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह दिखाई दिया। नगर और क्षेत्र के शिवालयों को लाईट और पुष्पों से सुज्जित किया गया। सुबह के समय से जलाभिषेक को लेकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट शिव भक्त कावडियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।  शिव चर्तुरदशी के पावन पर मन्दिर पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पडी।

नगर के पूर्वी यमुना नहर के समीप स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मन्दिर पर श्रद्धालुओं ने लाईन में लग कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नगर के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक का आयोजन कर भगवान भोलनाथ की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। देर रात तक नगर व क्षेत्र में जल चढाया गया। जलाभिषेक के दौरान बम बम व हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गुजायमान रहे। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही ।

कीचड़ से होकर जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्त
शामली थानाभवन- प्राचीन स्वयं भू शिव मंदिर में कीचड़ से भरे रास्ते से होकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रास्ते में कीचड़ भरा होने के कारण कावड़ भी खंडित होने से बाल बाल बची। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के अधिकारियों पर प्रसिद्ध शिव मंदिर की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया है। थानाभवन क्षेत्र के गांव रायपुर के जंगल में प्राचीन स्वयं भू शिव मंदिर कृष्णा नदी की तलहटी में स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर प्राचीन समय से ही स्थित है।

ऐसी मान्यता है कि यहां पर भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग एवं नन्दी भगवान स्वयं जमीन से प्रकट हुए थे। पुराने समय से ही यहां लोग प्रगाढ़ आस्था के चलते पूजा अर्चना करते हैं। लोगों का कहना है कि जो भी श्रद्धालु यहां पर अपनी मन्नत लेकर आता है भगवान भोलेनाथ हमेशा उसकी मन्नत पूरी करते हैं। पूरा महादेव की तरह ही इस मंदिर की भी मान्यता है।वही सावन के महीने में आसपास एवं दूरदराज से लोग मान्यता के चलते शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालु भी यहां पर जलाभिषेक करते हैं, लेकिन मंदिर स्थल तक जाने वाले रास्ते पर बुरी तरह से कीचड़ फैला है। जिसके कारण ना तो कोई बाइक और ना ही अन्य वाहन मंदिर तक सही तरह से पहुंच पा रहा है। श्रद्धालु कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरे। कई श्रद्धालु गिरने के कारण चोटिल भी हुए। वहीं शिवभक्तों की कावड़ भी खंडित होने से बाल बाल बची।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जिला अधिकारी को प्राचीन शिव मंदिर तक के रास्ते का निर्माण एवं धार्मिक एवं पौराणिक स्थल होने पर इसका जीर्णोद्धार करने के लिए लिखा गया था। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर भी कीचड़ भरे रास्ते का कोई समाधान नहीं किया गया। श्रद्धालुओं की कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही हैं।

लोगों में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है की प्रसिद्ध मंदिर होने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया गया। वही मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां पर कावड़ियों के रुकने की व्यवस्था की जाती है। शिवरात्रि से अगले दिन भंडारे का आयोजन होता है। वहीं रात्रि में जागरण किया जाता है। व्यवस्था संभालने में मैनपाल अजब सिंह मनोज कुमार नरेश शर्मा वीरेंद्र सिंह मेघराज सिंह राजपाल नरेश सैनी प्रवीण सैनी डॉक्टर दिलीप कृष्ण पाल तीरथपाल आशु शर्मा धारा सिंह आदि शामिल रहे।