कुशीनगर - Parakh Khabar

UP Crime News: कुशीनगर किशोरी हत्याकांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, सात दिन में मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली/लखनऊ/कुशीनगर। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की किशोरी की निर्मम हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। किशोरी का क्षत-विक्षत और सिर कटा शव लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे से बरामद हुआ था। इस घटना को लेकर आयोग ने गहरी चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।

आयोग ने अपने बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना के पीछे कथित “ऑनर किलिंग” यानी झूठी शान के लिए हत्या या घृणा अपराध की आशंका जताई गई है। आयोग ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की क्रूर हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 17 मई को 15 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत धड़ गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रखे बक्से से बरामद किया गया था। बाद में उसका सिर कुशीनगर के एक तालाब से मिला।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के हाथ और पैर अलग-अलग पॉलिथीन बैग में रखे गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी पिता ने कथित तौर पर अंतरधार्मिक संबंध के शक में पहले बेटी की पिटाई की और बाद में बहन और बहनोई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटों को घर से बाहर भेज दिया था। मामले में पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीडब्ल्यू ने मांगी ये जानकारियां

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से प्राथमिकी में लगाई गई धाराओं, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ की स्थिति, हत्या में इस्तेमाल हथियार तथा पीड़िता के कटे सिर की बरामदगी को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

इसके अलावा आयोग ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य डिजिटल जांच से जुड़े सभी तथ्यों की रिपोर्ट भी तलब की है।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि मामले के सभी पहलुओं, विशेषकर संभावित ऑनर किलिंग और घरेलू हिंसा के एंगल की गहन जांच की जाए। साथ ही पीड़िता के परिवार के अन्य सदस्यों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे कटकुईया गांव में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे परिवार में आक्रोश है। वहीं, युवती ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर सुरक्षित घर वापसी की।

पीड़िता के अनुसार, वह रोज की तरह साइकिल से विजयपुर स्थित एक गारमेंट्स दुकान पर काम करने जा रही थी। रास्ते में पुल के पास सुनसान स्थान पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और अयोध्या-फैजाबाद की दिशा में ले गए।

बताया जा रहा है कि रास्ते में आरोपी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने लगे। इसी दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए मौके का फायदा उठाया और वहां से भाग निकली। इसके बाद वह लखनऊ जा रही एक बस में सवार होकर किसी तरह लखनऊ पहुंची, जहां से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर आ गई।

गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने एक सब्जी विक्रेता के मोबाइल फोन से अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिता तुरंत गोरखपुर पहुंचे और 11 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बेटी को सकुशल घर लेकर लौटे।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना 10 अप्रैल की है। जब देर शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उस गारमेंट्स दुकान पर संपर्क किया, जहां से पता चला कि वह उस दिन काम पर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

पिता का आरोप है कि उन्होंने रामकोला थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसी बीच रात में एक अज्ञात नंबर से बेटी का फोन आया, जिसमें उसने पूरी आपबीती बताई, लेकिन कुछ देर बाद वह नंबर बंद हो गया। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़े।

उधर, थाना प्रभारी धनवीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। वहीं, खड्डा सीओ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था और अब पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

कुशीनगर में बनेगी अत्याधुनिक केला टिशू कल्चर लैब, 4.01 करोड़ रुपये स्वीकृत
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश सरकार कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुशीनगर जिले के कसया स्थित राजकीय आलू फार्म में अत्याधुनिक केला टिशू कल्चर लैब स्थापित करेगी। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 401.75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि स्वीकृत राशि में से 223.54 लाख रुपये निर्माण कार्य और 178.21 लाख रुपये मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद के लिए निर्धारित किए गए हैं। लैब की स्थापना से क्षेत्र के केला उत्पादक किसानों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले रोगमुक्त टिशू कल्चर पौधे उपलब्ध हो सकेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्नत पौधों के लिए किसानों को अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे परिवहन लागत बढ़ती है और पौधों के खराब होने का जोखिम रहता है। नई लैब से किसानों की लागत घटेगी और उत्पादन एवं आय में वृद्धि होगी।

यह टिशू कल्चर लैब वैज्ञानिक पद्धति से केले की खेती को प्रोत्साहित करेगी और निर्यात योग्य गुणवत्ता की फसल उत्पादन में सहायक होगी। इससे ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना को भी मजबूती मिलेगी।

परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त कसया में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पोटैटो के अतिरिक्त घटकों के लिए 70.86 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार कुल 472.61 लाख रुपये की संयुक्त वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि यह लैब तकनीकी हस्तांतरण का केंद्र भी बनेगी, जहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लैब में तैयार पौधे रोग एवं कीट प्रतिरोधक होंगे, जिससे रासायनिक कीटनाशकों पर होने वाला खर्च कम होगा और किसानों की शुद्ध आय बढ़ेगी। सरकार का यह कदम कुशीनगर को केले के उत्पादन और प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

कुशीनगर: पेड़ से लटका मिला पति-पत्नी का शव, सुबह ग्रामीणों ने देख दी सूचना, प्रेम विवाह किया था दोनों ने
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीभार गांव में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के बाहर एक पेड़ से पति-पत्नी का शव लटका मिला। मृतकों की पहचान अभिषेक गिरी और उनकी पत्नी निशा गोड़ के रूप में हुई है। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब शव देखें, तब सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल से लड़की के कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने प्रेम विवाह किया था और साथ रह रहे थे। यह अभिषेक की दूसरी शादी थी। पहली शादी भी प्रेम विवाह थी, जिससे उनकी डेढ़ साल की बेटी है। आपसी विवाद के कारण वे अलग हो गए थे।

अभिषेक दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार चलाता था। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद परिजनों और गांव में शोक व सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, दंपत्ति का स्वभाव शांत था और हाल के दिनों में किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।

कुशीनगर में सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास हुई, जब दिल्ली से बिहार जा रही एक लग्जरी बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अबरार अंसारी (20) और उनके चाचा आलीम अंसारी (50) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी गांव के रहने वाले थे और किसी काम से बाइक से सलेमगढ़ आए थे। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को जाम कर दिया। उन्होंने बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।

सूचना पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा मिश्रा ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को जब्त कर लिया गया है।

तरयासुजान थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कुशीनगर: आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या, पशु चराने को लेकर विवाद से भड़की घटना
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव में पशु चराने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इस झगड़े में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे और अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री उत्कर्ष सिंह (40) की लाठी-डंडों और फरसे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उत्कर्ष सिंह को खबर मिली थी कि उनके खेत में कुछ लोग पशु चरा रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर वहां मौजूद परिवार से कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गांव के कन्हई यादव के चार बेटों ने मिलकर उत्कर्ष पर बुरी तरह हमला किया। लाठी-डंडों और फरसे से सिर, चेहरे और शरीर पर कई वार किए गए।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उत्कर्ष की आंख फोड़ दी, कान काट दिया और जमीन पर गिरने के बाद भी उनका गला दबाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें पुलिस की मदद से पडरौना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता इंद्रजीत सिंह की तहरीर पर आरोपियों सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेंद्र यादव और ज्ञान यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुशीनगर : संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
कुशीनगर : तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गुमाधोपुर बुजुर्ग टोला मंझरिया गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 24 वर्षीय मिन्दू देवी के रूप में हुई है, जो सनोज चौहान की पत्नी थी।

परिवार के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। परिजनों का दावा है कि इसी के चलते मिन्दू देवी ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Kushinagar News: ट्रैक्टर से टकराई श्रद्धालुओं की कार, भीषण हादसे में 4 की मौत, 2 घायल
Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही कुटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (फोरलेन) पर हुआ, जब श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

सभी श्रद्धालु सिद्धार्थनगर जिले के निवासी थे और झारखंड के बाबा धाम से लौटते समय गोपालगंज जिले के थावे दुर्गा मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई।

सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के अनुसार, कार चालक राजेश शर्मा ने बताया कि वे शनिवार रात 10 बजे झारखंड से निकले थे और लगातार गाड़ी चला रहे थे। सुबह झपकी आने के कारण कार बेकाबू होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

मृतकों की पहचान

मनोज शर्मा पुत्र अज्ञात, निवासी सिद्धार्थनगर

सुजीत जायसवाल पुत्र अज्ञात, निवासी सिद्धार्थनगर

रामकरण गुप्ता पुत्र अज्ञात, निवासी सिद्धार्थनगर

कैलाश मणि त्रिपाठी पुत्र अज्ञात, निवासी सिद्धार्थनगर

घायलों में

राजेश शर्मा पुत्र कृष्ण चंद्र शर्मा, निवासी पं. दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर (कार चालक)

सुशांत शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा, निवासी पं. दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। दो घायलों को तत्काल सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुशीनगर में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या से सनसनी, पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात ने इलाके को हिला कर रख दिया। यहां एक प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर उनके शव एक बाग में पेड़ से लटका दिए गए। दोनों के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या से पहले उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

घटना कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन गांव की है। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय राहुल निषाद और 15 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। राहुल हाल ही में हाईस्कूल पास किया था और लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों एक ही गांव और स्कूल में पढ़ते थे और पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन अलग जाति होने के कारण दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। पहले इस मामले में गांव में दो बार पंचायत भी हो चुकी थी और दोनों पक्षों में सुलह कराई गई थी।

हत्या के हालात और संदिग्ध बातें

राहुल के परिजनों का आरोप है कि लड़की के बड़े पापा के बेटों और उनके साथियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। राहुल की बहन सिंधू का कहना है कि उसके भाई को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने यह भी दावा किया कि दोनों को जिस रस्सी से लटकाया गया, वह खास तौर पर विदेश से मंगाई गई थी, जिसे लड़की के रिश्तेदार लेकर आए थे।

घटना कैसे उजागर हुई

बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार दोपहर से लापता थे। राहुल के घरवालों ने पुलिस को मौखिक सूचना दी थी। बुधवार सुबह गांव के बाहर लगभग 400 मीटर दूर एक बाग में ग्रामीणों ने जब दोनों के शव पेड़ से लटकते देखे, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि दोनों की पहले हत्या की गई, फिर उन्हें फांसी के रूप में टांगा गया। हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत नहीं, बल्कि समाज की उन कुरीतियों को उजागर करती है, जो आज भी जाति और मान-मर्यादा के नाम पर मासूम जिंदगियों को निगल रही हैं।

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, छह बरातियों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में छह बरातियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा पडरौना-पनियहवा मार्ग पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शरीक होकर लौट रहे थे। ओमप्रकाश नामक व्यक्ति कार चला रहा था।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में रामकोला के नारायनपुर चरगांव निवासी हरेंद्र, योगेंद्र, ओमप्रकाश, रंजीत, मुकेश और भीम शामिल हैं। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं राजकिशोर और बजरंगी नामक दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

Kushinagar News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
कुशीनगर (यूपी): विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा की गई घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है। आरोपी शिक्षक ने छात्रा को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की, उसका वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

छात्रा के मुताबिक, वह एक दिन कोचिंग के लिए स्कूल जल्दी पहुंच गई थी। इसी दौरान शिक्षक ने उसे स्कूल परिसर में बने अपने आवास पर बुलाया और जबरदस्ती की। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो वीडियो उसके माता-पिता को दिखा देगा। आरोपी बार-बार फोन कर छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। खुद को बंगाल निवासी बताते हुए उसने शादी का झांसा भी दिया।

डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार यह बात अपनी मां को बताई, जिन्होंने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। पिता ने चतुराई से योजना बनाकर आरोपी शिक्षक को छात्रा से मिलने के बहाने बुलवाया और मौके पर पुलिस को साथ लेकर उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया।

आरोपी की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का निवासी है। पहले वह स्कूल के पास किराए पर रहता था और वर्तमान में पडरौना क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को छह महीने पहले ही स्कूल से हटा दिया गया था। वहीं, थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना शिक्षा के मंदिर में भरोसे को तोड़ने वाली है और समाज को झकझोर देने वाली भी।

शादी की रात दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता, व्हाट्सएप मैसेज से मचा हड़कंप
कुशीनगर: कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में शहनाई बजने वाली थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

खड्डा थाना क्षेत्र की पुष्पा और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुकेश के बीच पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पहले परिवारवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में दोनों की जिद के आगे घरवालों को झुकना पड़ा, और 6 मार्च को शादी की तारीख तय कर दी गई। दोनों घरों में शादी की रस्में धूमधाम से चल रही थीं, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

शादी की तैयारियों के बीच मुकेश के व्हाट्सएप पर पुष्पा के नंबर से एक संदेश आया— "अब अगले जन्म में मुलाकात होगी।" इस मैसेज ने सबको हैरान कर दिया। जब घरवालों ने देखा कि पुष्पा घर में नहीं है, तो चिंता बढ़ गई। मुकेश की मां ने खड्डा थाने में तहरीर देकर पुलिस से बहू को खोजने की गुहार लगाई।

दहेज की मांग से थी परेशान?

शादी की तैयारियां पिछले आठ महीनों से चल रही थीं। पुष्पा की चार बहनें और एक भाई हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी मुकेश के गांव में हुई थी, और इसी दौरान पुष्पा और मुकेश के बीच प्रेम संबंध बना। शुरुआत में परिवारवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में सब मान गए। लड़की पक्ष ने खुशी-खुशी एक लाख रुपये और अन्य सामान देने की बात कही थी, लेकिन फिर लड़के वालों की दहेज की मांग बढ़ने लगी। इससे दो महीने पहले शादी टूट गई थी। बाद में दुल्हन के जीजा की पहल से रिश्ते को फिर से जोड़ा गया, लेकिन इसके बाद भी लड़के के घर से नई-नई मांगें आने लगीं।

इस दबाव में पुष्पा परेशान थी। 5 मार्च को हल्दी की रस्म के बाद उसने मुकेश से व्हाट्सएप पर बातचीत की, फिर परिवार के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए। इसी बीच पुष्पा अचानक घर से लापता हो गई।

फिलहाल, नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और लापता दुल्हन की तलाश में जुट गई है।