भदोही - Parakh Khabar

भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भदोही: सोशल मीडिया पर राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भदोही क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सचिन सोनकर नामक युवक के खिलाफ चौरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शनिवार को किए गए एक पोस्ट में राजपूतों की कुलदेवी मां करणी के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि इस टिप्पणी से राजपूत समाज के कई संगठन आहत हुए हैं और इससे जिले में जातीय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़े वायरल स्क्रीनशॉट और वीडियो प्राप्त हुए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

भदोही: ट्रांसजेंडरों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के एक समूह ने अपने ही समाज के दो सदस्यों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सुरियावां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम ट्रांसजेंडर समाज के करीब 12 लोग सुरियावां थाने पहुंचे। उन्होंने अपने गुरु मंजू हाजी और लाल चंद उर्फ पूजा नामक ट्रांसजेंडर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।

एएसपी ने बताया कि यह विवाद शुरुआत में नेग मांगने के क्षेत्रीय अधिकार को लेकर शुरू हुआ था। इस संबंध में 7 जनवरी को बिजली नामक ट्रांसजेंडर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंजू हाजी और लाल चंद उर्फ पूजा उसे अपने इलाके में नेग मांगने पर धमकी दे रहे हैं। उसी दिन थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका।

बुधवार को बिजली ने अन्य ट्रांसजेंडरों के साथ मिलकर एक नई शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

मामले की विस्तृत जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा,

“धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना एक गंभीर अपराध है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

भदोही: किशोरी का अपहरण, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस की तलाश जारी
भदोही। भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने सोमवार को दर्ज करायी शिकायत में बताया कि गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र निवासी उसकी बड़ी बहन की 16 साल की बेटी सुरयावा स्थित उसके घर आयी थी और 29 नवंबर को वह लापता हो गयी।

मांगलिक ने बताया कि महिला का कहना है कि जब उसने लड़की की तलाश शुरू की तो गांव के कुछ लोगों ने उसे बताया कि घटना के दिन उसके घर के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते देखे गए थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र का ही रहने वाला उपेंद्र पासवान भी लापता है और संभवत: वह किशोरी के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मंगलवार को उपेंद्र पासवान तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

Bhadohi News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर मेडिकल एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज
भदोही। औषधि विभाग की शिकायत पर भदोही पुलिस ने बिना चिकित्सकीय परामर्श के प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप में एक मेडिकल एजेंसी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर कुमार सौमित्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में महेंद्र मेडिकल एजेंसी के संचालक संजीव गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 26 (डी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर लखनऊ के ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने कानपुर रोड स्थित ‘मेसर्स मेगा लॉजिस्टिक’ कंपनी की जांच की। जांच में यह सामने आया कि 13 जून 2024 से 25 जुलाई 2025 के बीच भदोही स्थित ‘मेसर्स महेंद्र मेडिकल एजेंसी’ को कोडीन युक्त सिरप (100 एमएल) की 8,640 शीशियाँ और मन:प्रभावी कैप्सूल के 302 बॉक्स (कुल 72,840 कैप्सूल) सप्लाई किए गए थे।

इसके बाद शासन के निर्देश पर 18 नवंबर को पुलिस के साथ ड्रग विभाग ने महेंद्र मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान संचालक संजीव गुप्ता इन नशीली दवाओं को बेचने के लिए डॉक्टर का पर्चा प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों के अनुसार, इन दवाओं की बिक्री बिना चिकित्सकीय परामर्श के पूरी तरह प्रतिबंधित है।

भदोही में नवविवाहिता से अश्लील हरकत, स्नानगृह के सामने CCTV लगाने का विरोध करने पर 9 के खिलाफ केस दर्ज
भदोही। भदोही जिले में घर के शौचालय और स्नानगृह के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने का विरोध करने पर एक नव विवाहिता से अश्लील हरकत करने और धमकी देने के आरोपी नौ लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जिले की ज्ञानपुर सदर कोतवाली के भिदिउरा गांव में इसी साल को मुन्नी देवी नामक महिला के घर के ठीक सामने कुछ लोग सीसीटीवी कैमरा लगा रहे थे। उस कैमरे का रुख उसके घर में बने शौचालय और स्नानगृह की तरफ था।

अधिकारी ने बताया कि मुन्नी देवी ने कैमरे लगाने का विरोध किया इसके बाद सुमीत, वरुण, संदीप, सुमित दुबे, अमन, अंकित, सौरभ, अनुज और संजय नामक व्यक्तियों ने उसकी नव विवाहिता बहू को जमीन पर लिटाकर उससे अश्लील हरकत की। उन्हें रोकने की कोशिश पर आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया।

उन्होंने बताया कि वादी मुन्नी देवी ने रिपोर्ट में कहा है कि जब उसने दबंग की हरकत को देखकर चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण इकट्ठा होने लगे जिन्हें देखकर आरोपी उसकी बहू को बेइज्जत करने की धमकी देकर भाग गए। अधिकारी ने बताया इस मामले में मुन्नी देवी (42) ने एक याचिका अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह की अदालत में गत 20 मार्च को दायर की थी।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गत आठ नवंबर को नौ युवकों के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 324-4 (शरारतपूर्ण कृत्य) और 351-3 (किसी को मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देना) के तहत रविवार को मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भदोही में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को कुचला, दो की मौत, दो गंभीर
भदोही। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां हाईवे-19 पर ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणिया गांव के निवासी शनि (16), अजय यादव (26), आर्यन (18) और शिवम (17) एक ही मोटरसाइकिल से महराजगंज से लौट रहे थे। बाइक आर्यन चला रहा था। कोठरा के पास वाराणसी–प्रयागराज हाईवे की दक्षिणी लेन पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, जिससे चारों युवक सड़क पर गिर पड़े।

उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। शनि की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को भी मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आर्यन और शिवम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चारों युवक फर्नीचर का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

भदोही में बड़ा हादसा टला: गंगा नदी में पलटी महिला मजदूरों से भरी नाव, मल्लाहों ने समय रहते बचाई सभी की जान
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरुवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास महिला मजदूरों से भरी एक नाव ओवरलोड होने के कारण अचानक पलट गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद मल्लाहों ने तुरंत नदी में कूदकर सभी महिलाओं को डूबने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी नाविक पंडित निषाद अपनी नाव पर करीब 20 महिला मजदूरों को लेकर गंगा पार ऊंच डीह घाट (मिर्जापुर) की ओर जा रहा था, जहां महिलाएं परवल की खेती में मजदूरी करने जाती हैं। घाट के पास पहुंचने से पहले नाव में अधिक भार होने के कारण पानी भरने लगा और नाव असंतुलित होकर पलट गई।

नाव पलटते ही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास के घाटों पर मौजूद अन्य नाविक तुरंत अपनी नावें लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूर महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी महिलाएं सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मल्लाहों ने तुरंत मदद न की होती तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

रिश्ते का खौफनाक अंत, पत्नी की हत्या के बाद पति ने पी लिया सिंदूर, जानें पूरी घटना
भदोही: भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित वारी गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी की कोशिश में सिंदूर पी लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब परिजनों ने घर में खून से लथपथ महिला का शव देखा। मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर निवासी रोहित बिंद से हुई थी। रोहित मजदूरी करता है। बसंती की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित ने दावा किया कि दोनों ने रात में आत्महत्या करने का फैसला लिया था, लेकिन सुबह बसंती पीछे हट गई और एक और मौका मांगने लगी। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से बसंती की गर्दन पर वार कर दिया। हत्या के बाद उसने खुद भी सिंदूर पीकर जान देने की कोशिश की।

https://twitter.com/bhadohipolice/status/1940305692067496180?t=6tyLmqlqJYXpMLrno9__mA&s=19

पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने रोहित पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Bhadohi News: पैसे के लिए बेटे ने खुद रचा अपने अपहरण का नाटक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक ने पैसे ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी पकड़ में आ गई। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ जिले से हिरासत में लिया और भदोही लाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

अपहरण का झूठा मैसेज और फिर फोन बंद

भदोही के भाला गांव निवासी रमा शंकर चौहान को 7 मार्च को एक चौंकाने वाला संदेश मिला। उनके बेटे प्रदीप चौहान ने मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उसका अपहरण हो गया है, फिर तुरंत फोन बंद कर दिया। परेशान पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ जिले में ट्रेस की गई।

सच्चाई आई सामने: खुद के अपहरण की रची साजिश

पुलिस ने प्रदीप को महाराष्ट्र के हिंजवडी थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया और जब पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। प्रदीप ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी को बताए घूमने निकल गया था और अपने पिता से पैसे लेने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी।

पिता ने कराई जमानत, पुलिस ने किया केस दर्ज

चौरी थाने के प्रभारी रमेश कुमार के अनुसार, युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, मामला जमानती होने के कारण पिता ने थाने से ही जमानत कराई और बेटे को अपने साथ ले गए।

यह मामला सिर्फ पारिवारिक तनाव का नहीं, बल्कि पुलिस के संसाधनों का दुरुपयोग करने का भी है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ऐसी हरकतें न करें, क्योंकि झूठी सूचनाओं से असली आपराधिक मामलों की जांच प्रभावित हो सकती है।

Bhadohi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

गोपीगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के हंडिया निवासी महेश शुक्ला अपनी पत्नी आंचल (25) और डेढ़ साल के बेटे शिवाय के साथ विंध्याचल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गेराई पावर हाउस के पास एक तेज रफ्तार कार ने पहले आगे जा रही एक साइकिल को टक्कर मारी, फिर मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी।

हादसे में मासूम शिवाय की मौके पर ही मौत हो गई। महेश, आंचल और साइकिल सवार प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने महेश और आंचल को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही आंचल ने दम तोड़ दिया। महेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसा करने वाला कार चालक मनीष कुमार है, जो प्रयागराज में भविष्य निधि कार्यालय में कार्यरत है और होली मनाने के लिए वाराणसी जा रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Bhadohi News: जनसेवा केंद्र में युवती से छेड़खानी, आरोपी पर मामला दर्ज
भदोही: प्रयागराज से आई एक दलित युवती के साथ जनसेवा केंद्र के अंदर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़िता ऊंज थाना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल आई थी और 18 फरवरी की दोपहर सुभाष नगर स्थित जनसेवा केंद्र पर खाता खुलवाने गई थी।

आरोपी ने दी धमकी और दिया लालच

जनसेवा केंद्र के बाहर खड़े शिव शंकर मौर्य नामक युवक ने युवती से छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को किसी राजनीतिक पार्टी का जिला अध्यक्ष बताया और धन का लालच देकर उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर करने लगा। इतना ही नहीं, उसने युवती का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जनसेवा केंद्र के अंदर भागकर बची।

पीछा करने से युवती थी डरी हुई

युवती ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी उसका लगातार पीछा कर रहा था, जिससे वह डर के कारण बाहर नहीं निकल पा रही थी। गुजरात के सूरत जिले में रहने वाले अपने भाई और मां से बात करने के बाद, वह अपनी बड़ी बहन के साथ मंगलवार शाम ऊंज थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ भादंवि व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शिव शंकर मौर्य वास्तव में किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन का जिला अध्यक्ष है या नहीं। फिलहाल, आरोपी फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhadohi News: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दो की मौत, 9 घायल
भदोही। बिहार के गया जिले से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ भीषण हादसा हो गया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार सवारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि गया जिले के शेरघाटी निवासी 11 लोग शनिवार को जीप से प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। रास्ते में भदोही के औराई थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उनकी जीप का टायर पंक्चर हो गया।

इस दौरान कुछ लोग जीप से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया और जीप को भी टक्कर मार दी।

2 श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल

हादसे में दिलीप पांडेय (55) और आशा देवी (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 7 गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।