कासगंज - Parakh Khabar

UP News: प्रेमी की हत्या के बाद फूट-फूटकर रोई प्रेमिका, बोली, “मैं जिया के बिना कैसे रहूंगी"
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को झकझोर दिया। सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला झंडा में प्रेमिका के परिजनों ने कथित रूप से उसके प्रेमी जिया सिद्दीकी को बुलाकर बेरहमी से मार डाला। युवक के शरीर पर चाकुओं के कई वार के निशान मिले हैं। घटना के बाद से प्रेमिका के परिजन फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिया सिद्दीकी का उसी मोहल्ले की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते से युवती का परिवार नाराज था। शनिवार शाम किसी बहाने से जिया को युवती के घर बुलाया गया, जहां विवाद के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जिया को प्रेमिका ने खुद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमिका का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमिका की व्यथा — “मैं जिया के बिना कैसे रहूंगी?”

घटना के बाद प्रेमिका ने कहा, “किसी ने मेरे पापा के पास जिया के फोन से कॉल किया था कि वह खून से लथपथ पड़ा है। मैं भागकर वहां पहुंची, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। मैंने लोगों से विनती की कि उसे अस्पताल पहुंचा दो, पर किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। मैं खुद ई-रिक्शा से उसे सीएचसी ले गई। अगर मैं न पहुंचती तो किसी को पता ही नहीं चलता।”

रोते हुए उसने कहा, “मेरे पापा का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई... या अल्लाह मेरे जिया को लौटा दे... अब मैं उसके बिना कैसे रहूंगी?”

जिया और प्रेमिका की कहानी — बचपन के दोस्त से लेकर हत्या तक

सहावर क्षेत्र के सोरो रोड निवासी जिया अहमद और उसकी प्रेमिका बचपन से एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच गहरा लगाव था, और परिवार भी इस रिश्ते से खुश थे। शादी की बात तक पहुंच चुकी थी, लेकिन किसी मुद्दे पर दोनों परिवारों में मतभेद बढ़ गए।

इसी बीच वर्ष 2024 में प्रेमिका ने जिया पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके बाद जिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

तीन महीने पहले जेल से छूटा था जिया

करीब सात महीने जेल में रहने के बाद तीन महीने पहले ही जिया जमानत पर बाहर आया था। उसके चाचा रज़ी अहमद ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह चाय पीने निकला था। रात आठ बजे के आसपास नाई वाली मस्जिद के पास कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

पहले उसे हॉकी से पीटा गया, फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल हालत में प्रेमिका और उसके पिता उसे ई-रिक्शे से सीएचसी सहावर लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जिया को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Kasganj News: किशोर की मारपीट में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने किशोर को बुलाकर श्मशान घाट ले जाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजन इसे हत्या बताते हुए रुपये के लेन-देन को कारण बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान साहिल पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। बताया गया कि 1 जून की शाम को गांव के ही हुसैन, जान मोहम्मद और मुस्लिम नाम के तीन युवक उसे घर से बुलाकर श्मशान घाट की ओर ले गए, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। साहिल की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

साहिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के परिवार पर 80 हजार रुपये का लेनदेन था, जिसकी मांग करने पर साहिल को मौत के घाट उतार दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Kasganj News: किशोरी से गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने दिए FIR दर्ज कर जांच के आदेश
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर अदालत ने गंभीर रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने सिढ़पुरा थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के बाहर टहल रही थी, तभी सिढ़पुरा क्षेत्र के ढूंढरा गांव निवासी भूपेंद्र वहां पहुंचा। उसने बच्ची को उसके पिता के काली नदी के पास एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर बाइक पर बैठाया और सिढ़पुरा-करतला रोड स्थित काली नदी पुल के पास ले गया।

वहां पहले से मौजूद भूपेंद्र के तीन साथी—सूर्यकांत, शेर सिंह और जोगिंदर (सभी ढूंढरा गांव निवासी)—ने लड़की को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के बाद, पीड़िता के पिता ने अधिवक्ता केशव मिश्रा के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

Kasganj News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला खून से लथपथ शव
कासगंज। जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार की शाम खाना खाकर तबेले में सोने गया युवक मंगलवार सुबह खेत में मृत अवस्था में मिला। शव खून से लथपथ था और शरीर पर मारपीट के भी निशान थे। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

मृतक की पहचान गांव नरदोली निवासी अंकुर पुत्र रामसेवक माली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकुर सोमवार शाम घर से खाना खाकर तबेले में सोने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगली सुबह उसका शव पड़ोस के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना पर एएसपी राजेश भारती, सीओ आरके पांडेय और थाना प्रभारी बृज पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे और उसे दो गोलियां मारी गई थीं।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अंकुर का किसी लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द खुलासा होने की बात कह रही है।

Kasganj News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, शव ठिकाने लगाने की कोशिश; पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र के गांव खतौली में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुरालीजनों पर आरोप है कि उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए भरगैन ले जाकर छिपाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते मायके पक्ष को सूचना मिल गई, जिन्होंने पुलिस की मदद से शव बरामद कराया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति समेत ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

पटियाली कस्बे के मोहल्ला टोला निवासी अब्दुल हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय बहन नाजिमा की शादी पांच मई 2024 को समीम मोहम्मद (निवासी खतौली, थाना सहावर) के साथ की थी। शादी में सामर्थ्यानुसार दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर नाजिमा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

अब्दुल हसन का आरोप है कि मंगलवार की रात नाजिमा के साथ पहले मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव भरगैन ले जाकर छिपाने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही वह परिजनों और दरियावगंज चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

अब्दुल हसन ने नाजिमा के पति समीम, ससुर रियाज और सास परवीन बेगम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Kasganj News: किशोरी से गैंगरेप मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक के खाते में मंगवाए गए थे पैसे
कासगंज। कासगंज के झाल पुल पर 10 अप्रैल को मंगेतर के सामने किशोरी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी वह भी है, जिसके फोन-पे खाते में पीड़िता को छोड़ने के नाम पर मंगेतर से पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे।

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि घटना को लेकर एसपी अंकिता शर्मा लगातार नजर बनाए हुए हैं और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद्रकांता और चंदू पुत्र प्रेम प्रकाश तथा विजेंद्र कुमार पुत्र कामता प्रसाद निवासी नगला बीच को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार वही है, जिसके खाते में फिरौती के रूप में पैसे डाले गए थे। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। हालांकि मुख्य आरोपी योगेश कुमार अब भी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Kasganj News: किशोरी से दुष्कर्म कर दी धमकी, आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया केस
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

घटना गांव किरामई की है, जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए सोरों गया हुआ था। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी और छोटे बच्चे ही मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही युवक विवेक पुत्र राकेश कुमार घर में दाखिल हो गया। उसने बच्चों को पैसे देकर बाहर भेजा और फिर किशोरी को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।

वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा। परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

कासगंज: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चयन सूची अगले सप्ताह होगी जारी
कासगंज। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चयन सूची जारी करेगा। विभाग ने चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में 297 रिक्त पदों के लिए 4,415 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी

बाल पुष्टाहार विभाग ने 13 मार्च 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी अंतिम तिथि 14 अप्रैल थी। विभाग को कुल 4,415 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका अभिलेख सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर लिया गया है।

अगले सप्ताह जारी होगी अंतिम सूची

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, और अगले 7 दिनों में सूची जारी की जा सकती है। सत्यापन के बाद अंतिम सूची लखनऊ कार्यालय भेजी जा चुकी है, और जल्द ही नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

Kasganj News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम
कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुर्रमपुर में एक युवक का शव उसके मकान में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम खुर्रमपुर निवासी विजय (40) पुत्र मुन्नालाल शनिवार की रात अपने कमरे में सोया था। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो विजय का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से नमूने और फिंगरप्रिंट एकत्र किए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

Kasganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
सोरोंजी: थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

शादी समारोह में जा रहे थे पिता-पुत्र

गांव मलिकपुर निवासी कुंवर पाल (50) और उनके पुत्र ज्ञानेंद्र (30) बाइक से नरदौली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वे मीरापुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप

टक्कर इतनी तेज थी कि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान कुंवर पाल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ज्ञानेंद्र को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कुंवर पाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर दी। सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Kasganj News: कंटेनर की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज: कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जखेरा गांव निवासी 17 वर्षीय प्रवीण, जो श्री चंदन सिंह इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था, किसी काम से बिलराम कस्बे आया हुआ था।

शराब के ठेके के पास एक कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की खबर सुनते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kasganj News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
कासगंज: गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो संचालकों को गिरफ्तार किया है। मौके से बने-अधबने तमंचों, भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण और चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने प्रेसवार्ता के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ये युवक तमंचे 2,000 से 2,500 रुपये में बेचते थे। पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने इनसे हथियार खरीदे थे।

जंगल में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने बताया कि एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 फरवरी की रात गंजडुंडवारा पुलिस ने बनैल गांव के जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर एवन सिंह (निवासी मुहल्ला गोविंदपुरी) और पंकज उर्फ प्रशांत (निवासी बनैल थाना गंजडुंडवारा) को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

मौके से चार तमंचे (दो तैयार और दो अधबने), चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे के अलावा हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद हुए। आरोपियों के पास से चार हजार रुपये नकद भी मिले।

चाबी बनाने से हथियार तस्करी तक का सफर

एएसपी ने बताया कि एवन सिंह पहले गांव-गांव घूमकर ताले की चाबी बनाने का काम करता था, लेकिन बाद में उसने अवैध हथियार बनाने का धंधा शुरू कर दिया। वह चलती-फिरती फैक्ट्री खोलकर तमंचे तैयार करता और 2,000-2,500 रुपये में बेचता था। पुलिस अब उन सभी लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने इनसे हथियार खरीदे थे। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामान

हथियार और गोला-बारूद

2 चालू हालत में तमंचे (315 बोर)

2 अधबने तमंचे

4 जिंदा कारतूस (315/12/.32 बोर)

2 खाली खोखा कारतूस (315/12 बोर)

4,000 रुपये नकद

शस्त्र बनाने के उपकरण

1 पकड़ मशीन लोहा

1 सिकंजा, 1 बट्ट लोहा, 1 धौंकनी

2 हथौड़े, 6 सुम्मी, 5 छैनी, 2 रेती, 3 ब्लेड

1 सरौता, 1 गोल रेती, 9 स्प्रिंग, 10 डिमरी

7 चोवा, 10 पत्ती, 3 बट, 2 पाइप, 1 अधबनी नाल (12 बोर)

1 तेल की शीशी, 9 अधबनी हैमर पत्ती, 5 वर्मा लोहा

1 छल्ला लोहा, 1 सुआ लोहे का, 1 टॉर्च

3 लकड़ी के टुकड़े, 1 किलो कोयला लकड़ी

पुलिस अब इन हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही शस्त्र तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।