झांसी - Parakh Khabar

झांसी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति समेत तीन हिरासत में
झांसी। के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मिशन कंपाउंड निवासी विवेक तिवारी के बेटे शुभम की शादी 28 अप्रैल 2026 को गोरखपुर निवासी प्रियंका मिश्रा से एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। प्रियंका के पिता कस्टम विभाग से सेवानिवृत्त बताए गए हैं।

पति शुभम ने पुलिस को बताया कि शादी के उपलक्ष्य में घर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान प्रियंका कमरे में गई और कुछ देर बाद दोनों छत पर चले गए। उसका कहना है कि बातचीत के दौरान प्रियंका मजाक में छत की मुंडेर पर पैर लटकाने लगी। मना करने के बावजूद वह दोबारा ऐसा करने लगी और इसी दौरान दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई।

घटना के बाद परिजन प्रियंका को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पति यह स्पष्ट नहीं कर सका कि तेज धूप के बावजूद दोनों छत पर क्यों गए थे।

वहीं, गोरखपुर से झांसी पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रियंका ने बताया था कि ससुराल वाले कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका को छत से फेंककर हत्या की गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पति शुभम, ससुर विवेक तिवारी और सास संगीता तिवारी को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

झांसी सट्टा कांड : करोड़ों के ऑनलाइन गैंग में फंसी यशस्वी, मां ने कॉन्स्टेबल रजत पर लगाए गंभीर आरोप
झांसी। करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार का खुलासा होने के बाद झांसी पुलिस ने दो युवतियों यशस्वी द्विवेदी और निशा खान को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी कॉन्स्टेबल रजत सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय यशस्वी द्विवेदी रजत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

यशस्वी की मां सुमन ने कॉन्स्टेबल रजत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने एमए और बीएड की पढ़ाई की थी और वह शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन शादीशुदा रजत सिंह ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

“घर आता था, वहीं से शुरू हुआ रिश्ता”

सुमन ने बताया कि करीब नौ साल पहले उनके होमगार्ड पति और कॉन्स्टेबल रजत सिंह मिनर्वा चौकी में तैनात थे। गश्त के दौरान रजत अक्सर उनके घर आने लगा। उसी दौरान उसने इंटर में पढ़ रही यशस्वी से नजदीकियां बढ़ाईं।

परिजनों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने यशस्वी की शादी दूसरी जगह तय कर दी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। वर्ष 2023 में भी परिवार ने उसकी सगाई कराई, मगर रजत के कारण वह रिश्ता भी टूट गया।

शादीशुदा होने की बात छिपाई

परिजनों का आरोप है कि रजत पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात यशस्वी से छिपाई। बाद में दोनों झांसी की पॉश रॉयल सिटी कॉलोनी में लिव-इन में रहने लगे।

पुलिस ने यशस्वी और निशा खान के पास से नौ सोने के बिस्कुट, करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवर, 20 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। मामले में कॉन्स्टेबल रजत सिंह समेत पांच आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

दरोगा भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुई थी यशस्वी

पुलिस के मुताबिक यशस्वी पहले शिक्षक बनना चाहती थी, लेकिन रजत के संपर्क में आने के बाद उसके मन में पुलिस सेवा में जाने की इच्छा पैदा हुई। वह पिछले महीने आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुई थी।

जांच में सामने आया है कि रजत के कहने पर उसने परिवार से दूरी बना ली और उसके ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल हो गई। पुलिस अब यशस्वी और निशा खान के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

महिला प्रधान के साथ फरार, नकदी व जेवर ले जाने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में एक विवाहिता के गांव के प्रधान के साथ कथित रूप से फरार होने और घर से नकदी व जेवर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिवगंज मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी करिश्मा 29 अप्रैल की शाम गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक के साथ घर से चली गई। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे।

तहरीर में आरोप है कि महिला जाते समय करीब 2.40 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी साथ ले गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया है।

पुष्पेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से प्रधान का उनके घर आना-जाना बढ़ गया था, जिसके चलते दंपति के बीच विवाद होने लगे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

झांसी में सामूहिक विवाह के बाद दुल्हन फरार, पति ने लगाया धोखे का आरोप
झांसी। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बाद दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि योजना की धनराशि खाते में आने के बाद पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई।

जानकारी के अनुसार, बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव निवासी शैलेन्द्र सनौरिया की शादी 19 फरवरी को मसीहागंज की रहने वाली युवती से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। शादी के बाद दोनों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। परिवारों के बीच यह तय हुआ था कि 25 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन के बाद दुल्हन की विदाई की जाएगी।

पीड़ित के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन अपने मायके में ही रह रही थी और इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी होती रही। उसने बताया कि उसे किसी तरह का कोई शक नहीं हुआ, क्योंकि दुल्हन सामान्य तरीके से बात करती थी और परिवार से भी घुल-मिल गई थी। उसने यह भी बताया कि उसने पत्नी को मोबाइल फोन दिलाया था और उसके साथ शॉपिंग भी कराई थी।

आरोप है कि 10 या 11 मार्च को जैसे ही दुल्हन के खाते में योजना के तहत करीब 60 हजार रुपये की राशि आई, वह अचानक घर से गायब हो गई। पति का कहना है कि उसे शक है कि पत्नी किसी युवक के साथ चली गई है।

पीड़ित ने बताया कि वह 12 मार्च से लगातार पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में उसने पुलिस के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या न हो।

शैलेन्द्र ने कहा कि शादी के लिए उसने तैयारियां भी की थीं और रिसेप्शन के लिए गिफ्ट आदि भी खरीदकर रखे थे, लेकिन अब वह पत्नी को साथ रखने के पक्ष में नहीं है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

झांसी में प्रेम संबंध टूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आठ वर्ष पुराने प्रेम संबंध के टूटने से आहत एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बड़ागांव गेट बाहर निवासी तुषार पाखरे के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तुषार का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से पिछले सात–आठ वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों विवाह करना चाहते थे। हाल के महीनों में आपसी मतभेदों के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद युवती ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया।

परिजनों का कहना है कि गुरुवार सुबह तुषार ने एक मित्र के माध्यम से युवती को बातचीत के लिए घर बुलाया था। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद युवती वहां से चली गई। उसके कुछ ही समय बाद तुषार ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगा ली।

बताया गया कि युवती कुछ देर बाद अपना पर्स लेने के लिए दोबारा घर लौटी, जहां तुषार को फंदे से लटका देख उसने शोर मचाया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुषार को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

झांसी में शादी समारोह के दौरान बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली गांव स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह के दौरान 62 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हरिमोहन (62) के रूप में हुई है। वह अपनी मुंहबोली बहन की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मैरिज गार्डन पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरिमोहन हाथ में साड़ी लेकर स्टेज की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह पास रखी कुर्सी पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही क्षणों में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झांसी में छात्रा ने सौतेले भाई पर उत्पीड़न का आरोप, पढ़ाई और नौकरी छोड़ी
झांसी। झांसी में एक नाबालिग छात्रा ने अपने सौतेले भाई पर अश्लील टिप्पणियां करने, पीछा करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि डर के कारण उसे स्कूल जाना और नौकरी दोनों छोड़नी पड़ी हैं। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, सौतेला भाई रास्ते में उसे आपत्तिजनक शब्दों से बुलाता था और अपने दोस्तों से कहता था कि वह उससे शादी करेगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले आरोपी ने एक दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी। हाल ही में आरोपी ने उसके ममेरे भाई के साथ भी मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद आरोपी के व्यवहार में बदलाव आया और उसने बेटी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि लगातार धमकियों और उत्पीड़न के कारण छात्रा की सुरक्षा खतरे में है।

परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं, जिसके चलते उन्होंने मारपीट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उनका कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक पीड़िता सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी।

इस संबंध में प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मारपीट के एक मामले में आरोपी का चालान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अश्लील टिप्पणी या पीछा करने से संबंधित कोई लिखित शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

झांसी जेल से रिहा हुए पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, एक माह चार दिन बाद आए बाहर
झांसी। लूट और रंगदारी के मामले में झांसी जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता एवं गरौठा विधानसभा से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को जमानत मिलने के बाद गुरुवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह सीधे जेल परिसर में खड़ी कार में बैठे और बिना किसी से बातचीत किए तेजी से अपने आवास की ओर रवाना हो गए।

एमपी/एमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जमानतदारों का सत्यापन किया गया था। गुरुवार को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देर शाम उनकी रिहाई संभव हो सकी। इस दौरान जेल परिसर में किसी तरह की भीड़ नजर नहीं आई और उनके समर्थकों को भी रिहाई की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई।

गौरतलब है कि लूट और रंगदारी के मामले में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव और उनके करीबी अनिल यादव उर्फ मामा की जमानत अर्जी 19 जनवरी को विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) जितेंद्र यादव की अदालत ने मंजूर की थी। इसके बाद जमानतदारों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी, जो गुरुवार को पूरी हुई।

इससे पहले पुलिस ने लूट की रकम की बरामदगी के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने आठ घंटे की रिमांड दी थी। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस पूर्व विधायक को मोठ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव बुढावाली लेकर गई थी, जहां से लूट के 15 हजार रुपये बरामद किए गए थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

पूर्व विधायक ने पुलिस गिरफ्तारी से बचते हुए 18 दिसंबर को एमपी/एमएलए कोर्ट में स्वयं सरेंडर किया था। वह सुबह करीब 9:45 बजे बुलेट बाइक से कोर्ट पहुंचे थे और हेलमेट व मास्क लगाए हुए थे। कोर्ट में उनके अधिवक्ताओं ने सरेंडर की अर्जी दाखिल की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

करीब एक माह चार दिन बाद जेल से रिहा हुए दीपनारायण सिंह यादव की रिहाई को लेकर उनके समर्थक लगातार इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिहाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

झांसी : महिला ऑटो ड्राइवर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
झांसी। झांसी जिले की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के रूप में पहचान बनाने वाली अनीता चौधरी (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, 4 और 5 जनवरी की दरम्यानी रात स्टेशन रोड पर एक महिला ऑटो चालक की ऑटो पलटने से मौत की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान अनीता चौधरी के रूप में हुई। हालांकि, सोमवार देर शाम मृतका के पति द्वारका चौधरी ने संदेह जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि होने पर मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया।

जांच में प्रेमनगर क्षेत्र निवासी मुकेश झा (37), उसके बेटे शिवम (18) और साले मनोज (35) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बेटे और साले को हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्य आरोपी मुकेश झा फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

मुठभेड़ में गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना के आधार पर जब टीम मुकेश झा को पकड़ने पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्यार में धोखा मिलने के कारण अनीता की हत्या की।

एसपी (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि अनीता चौधरी को झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर बनने पर 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह सहित कई सामाजिक संस्थाओं और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा सम्मानित किया गया था।

TTE की पत्नी ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी; सामने आई यह वजह
झांसी : पत्नी वॉट्सऐप चला रही थी... इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। पति जब ड्यूटी पर चला गया, तो पत्नी ने जहर खा लिया। ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां इलाज के दौरान रविवार को पत्नी की मौत हो गई। अभी इनकी शादी के सिर्फ 10 महीने हुए थे। वहीं, पत्नी के फूफा का आरोप है कि भतीजी के ससुरालवाले कार की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। भतीजी ने जहर खाया या खिलाया गया? इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।एरच के इस्किल गांव में रहने वाला भुवनेंद्र पटेल झांसी रेल मंडल में TTE (ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर) है। उनकी शादी 24 फरवरी, 2025 को जालौन के घगुवा कलां गांव में रहने वाली काजल पटेल (25) से हुई थी। दोनों सीपरी बाजार में मिशन कम्पाउंड मोहल्ले में रहते थे। काजल के फूफा अरविंद कुमार ने बताया कि, शादी में हम लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन, शादी के बाद ससुराल वाले कार की डिमांड करने लगे थे। इसको लेकर काजल को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसी डिमांड के कारण ये परिस्थिति देखने को मिली है।

अरविंद ने बताया- घर में काजल और उसका पति रहता था। हमें बताया गया कि शनिवार को भुवनेंद्र ड्यूटी के लिए निकल गया। लौटकर आया, तो काजल ने जहर खा लिया था। शनिवार सुबह 9 बजे का केस था और हम लोगों को दोपहर 2 बजे बताया गया। इलाज के दौरान आज काजल की मौत हो गई। हम लोगों ने जब भतीजी काजल का मोबाइल मांगा, तो वो भी नहीं दिया। कह रहे हैं कि हम जो बात बोल रहे हैं, वही बात मानी जाएगी। अब जहर खाया या जबरदस्ती खिलाया, ये नहीं कह सकते। कार की डिमांड थी, तो कुछ भी कर सकते थे।

पीएनबी मेटलाइफ ने झांसी, उत्तर प्रदेश में नई शाखा खोलकर अपनी उपस्थिति मजबूत की
झांसी, दिसंबर 2025: भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबी मेटलाइफ), ने झांसी, उत्तर प्रदेश में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया।

शाखाओं का उद्घाटन कंपनी की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह बीमा को और अधिक सुलभ बनाना चाहती है, ताकि ग्राहक जहाँ कहीं भी हों, उन्हें वहाँ पॉलिसी सेवाएँ और भरोसेमंद सलाह उपलब्ध हो सकें।

समीर बंसल, एमडी और सीईओ, पीएनबी मेटलाइफ ने कहा, “विश्वास हमेशा से पीएनबी मेटलाइफ के अपने ग्राहकों के साथ संबंधों की नींव रहा है। भारत भर में अब 180 शाखाओं के साथ, हम न केवल अपनी पहुँच का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि इस भरोसे को और मजबूत कर रहे हैं कि ग्राहक हर कदम पर हम पर निर्भर कर सकते हैं। हमारा फोकस वहीं उपस्थित रहना है, जहाँ उन्हें हमारी सबसे अधिक जरूरत है, जिसमें सुरक्षा को करीब लाना, उसे सरल बनाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपना वित्तीय भविष्य योजना बनाने में मदद करना शामिल हैं।”

अपनी 180 शाखाओं के अलावा, कंपनी 20,000 से अधिक बैंकएश्योरेंस पार्टनर स्थानों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुँचती है, जिससे उसके सुरक्षा और बचत समाधान तक व्यापक और भरोसेमंद पहुँच सुनिश्चित होती है। अपने भौतिक नेटवर्क को विश्वसनीय साझेदारियों के साथ जोड़कर, पीएनबी मेटलाइफ लगातार ग्राहकों को उनकी वित्तीय यात्रा के हर चरण में एक समान, उत्कृष्ट सेवा का अनुभव और सहयोग प्रदान करता है।

एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी कर रहा था डॉक्टर अभिनव सिंह, मां की मौत का बहाना बनाकर दिया इस्तीफा, ऐसे खुली पूरी पोल
झांसी : मेडिकल कॉलेज ललितपुर में पिछले तीन वर्षों से फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे डॉक्टर अभिनव सिंह का खुलासा होने के बाद वह मां की मौत का बहाना बनाकर इस्तीफा देकर फरार हो गया। पूरा मामला उनकी बहन और बहनोई की डिग्री का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फोटो लगाकर नौकरी करने से जुड़ा है। शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि अमेरिका निवासी डॉ. सोनाली सिंह ने बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके भाई अभिनव सिंह, ललितपुर के तालाबपुरा क्षेत्र के रहने वाले, उनके पति राजीव गुप्ता के नाम पर एमबीबीएस डिग्री लगाकर कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में नौकरी कर रहे थे।

शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चयनित ‘डॉ. राजीव गुप्ता’ वर्ष 2022 में चिकित्सक के रूप में पदस्थ हुए थे। शिकायत मिलते ही आरोपी ने केवल दो पंक्तियों का इस्तीफा सौंपा कि उनकी माता का देहांत हो गया है, इसलिए वह नौकरी छोड़ रहे हैं—और फिर फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि अभिनव सिंह ने 2013 में आधार कार्ड पर अपनी फोटो बदलकर हेराफेरी की थी। जानकारी यह भी मिली है कि वह पहले आईआईटी रुड़की से बीटेक कर चुका है और आईआरएस में चयनित भी हुआ था, लेकिन किसी वजह से वहां से भागकर ललितपुर आ गया और फर्जी पहचान बनाकर नौकरी करने लगा।

कॉलेज प्रशासन अब इस मामले में पुलिस में FIR दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। अब तक ‘डॉक्टर’ के रूप में ली गई तनख्वाह सहित सभी देय राशि की वसूली भी की जाएगी। एनएचएम को भी इस संबंध में शिकायत भेजी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज अहमद ने पुष्टि की कि मामला फर्जी फोटो और फर्जी पहचान के जरिए नौकरी पाने का है। सोनाली सिंह के अनुसार, उनका भाई अभिनव सिंह बहनोई राजीव गुप्ता की डिग्री का दुरुपयोग कर ‘डॉ. राजीव’ नाम से कार्यरत था।

फिलहाल आरोपी डॉक्टर इस्तीफा देकर फरार है और उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और जिला प्रशासन पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सागर–खुरई क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते बहन ने यह शिकायत की। सोनाली को यह भी आशंका थी कि भाई की हरकत से उनके पति की डिग्री पर भी खतरा आ सकता है।

घटना सामने आने के बाद मेडिकल विभाग और प्रशासन दोनों ही स्तरों पर जांच तेज कर दी गई है।