चित्रकूट - Parakh Khabar

चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना भरतकूप मंदिर के पास उस समय हुई, जब युवक एक चार पहिया वाहन से साइड लेने के दौरान बाइक से संतुलन खो बैठा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील पुत्र रजवा के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित जबरापुर गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि सुनील बाइक से चित्रकूट की ओर जा रहा था। भरतकूप मंदिर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर भरतकूप थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

गोवर्धन पूजा: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, मंदिरों में लगा 56 भोग और हुआ भंडारा
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में बुधवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए और जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन हुआ। हज़ारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

मंदिरों में संत-महंतों ने भगवान को प्रसाद चढ़ाया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। अन्नकूट महोत्सव के तहत प्रमुख मंदिरों — जानकी कुंड, पंजाबी भगवान आश्रम, हनुमान धारा, मुखारविंद, बड़े हनुमान जी मंदिर, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, अनसूया आश्रम, प्रमोद वन, भरत मिलाप मंदिर, यज्ञ वेदी मंदिर और मत गजेंद्र भगवान स्थल — पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

हर जगह भक्तों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Chitrakoot News: सड़क हादसे में रिटायर्ड एएसआई की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल कर्वी जा रहे दंपती की कार आगे चल रही बस से टकराई
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त एएसआई रामबाबू दोहरे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी केसर दोहरे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, रामबाबू दोहरे, निवासी चौकी दफाई, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़), अपनी कार से किसी काम के सिलसिले में कर्वी जा रहे थे। उनकी पत्नी भी साथ थीं। दोपहर लगभग 2 बजे रमपुरवा गांव के पास हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही एक बस के चालक ने अचानक बिना कोई संकेत दिए ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

भरतकूप थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामबाबू दोहरे छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस बस और उसके चालक की तलाश कर रही है।

चित्रकूट हादसा : ट्रक की टक्कर से तीर्थ यात्रा पर निकले बच्चे की मौत, माता-पिता व बहन गंभीर घायल
भरतकूप (चित्रकूट): महोबा से तीर्थ दर्शन को निकले एक परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोबा निवासी सुरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा गांव के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र कुमार के 12 वर्षीय बेटे आराध्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र (45), उनकी पत्नी शशि (40) और छह साल की बेटी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Chitrakoot News: आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, पत्नी ने देख शव तो मच गया कोहराम
चित्रकूट (भरतकूप)। जनपद के भैसौंधा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब परिजनों की नजर फंदे पर झूलते किसान पर पड़ी, तो पूरे घर में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान श्याम बाबू (48) पुत्र स्व. चंद्रशेखर गौतम के रूप में हुई है। वह रात में घर के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गए। सुबह पत्नी सुमन देवी की नींद खुली तो उन्होंने जैसे ही पति को फंदे से झूलता देखा, उनकी चीख निकल पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

कर्ज और फसल बर्बादी से था टूट चुका किसान

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि श्याम बाबू खेती करके किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे थे, लेकिन मौसम की मार और फसलें खराब होने से उनकी आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। साहूकारों और बैंकों से लिया गया कर्ज अब बोझ बन गया था, जिसकी किस्तें चुका पाना उनके लिए संभव नहीं रह गया था।

पत्नी ने बताया कि शनिवार को वे खेत से काम कर देर शाम घर लौटे थे। खाना खाने के बाद काफी देर तक चुपचाप बैठे रहे और फिर वह दूसरे कमरे में सोने चली गईं। सुबह जब उठीं तो वह दुनिया छोड़ चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की जानकारी मिलते ही भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज सामने आई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Chitrakoot News: झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की कैद
Chitrakoot News: चित्रकूट जनपद में झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी तांत्रिक को अदालत ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 5,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

विशेष लोक अभियोजक तेज प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि 2 फरवरी 2020 को मऊ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव का रहने वाला पतवा रैदास, जो तंत्र-मंत्र करता था, उसकी नाबालिग पुत्री को झाड़-फूंक के बहाने घर से बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार को विशेष पाक्सो कोर्ट की जज रेनू मिश्रा ने आरोपी पतवा रैदास को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कैद और 5,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Chitrakoot News: दो तस्कर गिरफ्तार, दो क्विंटल से अधिक गांजा और वाहन बरामद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (फील्ड इकाई प्रयागराज) और कोतवाली कर्वी पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा और एक टाटा कंटेनर वाहन बरामद किया गया है।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से भारी मात्रा में गांजा एक टाटा कंटेनर में लाया जा रहा है, जो सतना होते हुए कर्वी की ओर बढ़ रहा है। इस पर एसटीएफ ने कोतवाली कर्वी पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर को अलर्ट किया।

संयुक्त टीम ने देवांगना घाटी के गढ़ीवा क्षेत्र में छापेमारी कर बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर निवासी मोहम्मद मोईन पुत्र स्व. मोहम्मद मुस्लिम और सुनील कुमार पंडित पुत्र महेश पंडित को गिरफ्तार किया। मौके से 1210 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कंटेनर में ऊपर से रबर स्क्रैप की 26 बोरियों की आड़ में नीचे प्लास्टिक पैकेटों में गांजा छिपाया गया था। कुल 27 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी और पुलिसकर्मी

एसटीएफ टीम: एसआई रणेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रभंजन पांडेय, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, किशन चंद

कोतवाली कर्वी टीम: प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक राजकुमार वर्मा, एसआई अंशुल कुमार, आरक्षी संजीव सोनी और कुलदीप द्विवेदी

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Chitrakoot News: भागा पुल पर श्रमिकों से भरी पिकअप पलटी, चार महिलाओं की मौत, छह घायल
चित्रकूट: जिले के कर्वी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागा पुल पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप में सवार चार महिला श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे 20 श्रमिकों से भरी पिकअप मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन से पिकअप की साइड टकरा गई। टक्कर लगते ही चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया, जिससे श्रमिक सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम

1. कुसुम (52), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

2. केसर (3), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

3. मन्नू (14), निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

4. सपना, निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश

घायलों की स्थिति

गंभीर रूप से घायल मुन्नी (16), वंदना (35), सपना (19), शकुंतला (45), कुसुम (45), श्री केशन (50), भोले (35), केसर (35), वर्षा (10) और कार्तिक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, चार की मौत, कई घायल
चित्रकूट: बुधवार सुबह चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

घायलों की सूची

1. मुन्नी (16), पुत्री सुनील कुमार, निवासी चंदना, मध्य प्रदेश

2. वंदना (35), पत्नी सागर, निवासी सरवाई, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश

3. सपना (19), पुत्री निलेश, निवासी बांदा

4. शकुंतला (45), पत्नी नीलचंद्र, निवासी कालिंजर, बांदा

5. कुसुम, पत्नी हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

6. श्री केशन (50), पुत्र भैयालाल, निवासी सडा, बांदा

7. भोले (35), पुत्र हरिराम, निवासी कालिंजर, बांदा

8. केसर (35), पुत्री केशन, निवासी कालिंजर, बांदा

9. वर्षा, पुत्री संजय कुमार, निवासी नेकेनी, बांदा

10. कार्तिक, पुत्र राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश

मृतकों की सूची

1. कुसुम (52), पत्नी हरिराम

2. केसर, पत्नी केशन

3. मन्नू (14), पुत्री सुनील, निवासी चंद्रला, थाना छतरपुर, मध्य प्रदेश

4. सपना, पुत्री केशन

हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद प्रशासन घायलों को हर संभव मदद देने में जुटा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

Chitrakoot News: ओपी राजभर बोले- इस बार सपा का करेंगे सफाया, अखिलेश पर कसा तंज
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने अति पिछड़े समाज का वोट तो लिया, लेकिन उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित रखा।

चित्रकूट के डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुवा (कबरा) में भागीदारी पार्टी की वंचित-शोषित महारैली में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अति पिछड़े समाज के नेताओं और उनकी पार्टियों को भागीदारी नहीं देते। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी का समर्थन तो लिया, लेकिन एक भी सीट नहीं दी।

2027 में सपा के सफाए की चेतावनी

ओपी राजभर ने कहा, "इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को सबक सिखाया जाएगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भागीदारी पार्टी मिलकर प्रदेश से सपा का सफाया कर देंगी।"

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को ऊपर उठाना है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर मैदान में उतरेंगी।

बुंदेलखंड में सपा के खिलाफ रणनीति

रैली में यह भी ऐलान किया गया कि बुंदेलखंड में किसी अन्य पार्टी को पैर जमाने नहीं दिया जाएगा। प्रजापति समाज के 22% वोट बैंक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

प्रजापति समाज की समस्याओं पर चर्चा

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति ने उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज पर हो रहे अत्याचारों की ओर ध्यान दिलाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए।

रैली में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

महारैली में भागीदारी पार्टी के बुंदेलखंड प्रदेश अध्यक्ष अच्छे लाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष शंकर मणि वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति, जानकी प्रजापति, केपी प्रजापति, बीएल राजू प्रजापति, धर्मपाल प्रजापति, पुष्पेंद्र प्रजापति, सुनील प्रजापति और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर राजभर और भागीदारी पार्टी के नेताओं ने आगामी चुनावों में सपा और अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने का ऐलान किया।

चित्रकूट: प्रदीप जैन पर केस दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार वाचस्पति सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।

प्रदर्शन का नेतृत्व

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने बताया कि झांसी में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति ट्रैक्टर-ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाने के आरोप में प्रदीप जैन और अन्य पचास अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 26 दिसंबर की है, जब किसान कई दिनों से मूंगफली खरीद में देरी और कमीशनखोरी से परेशान थे।

कुशल ने बताया कि किसान मूंगफली से लदी ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। प्रदीप जैन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद डीएम ने मूंगफली खरीद कराने के निर्देश दिए। लेकिन इसी बीच, एक ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर में चली गई, जिसे लेकर वहां तैनात होमगार्ड हर प्रसाद की तहरीर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।

कांग्रेस का विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने इसे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास और लोकतंत्र पर हमला बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और फर्जी मुकदमों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

ज्ञापन में मुख्य मांगें

विजयमणि त्रिपाठी, शिवगुलाम वर्मा, अवधेश करवरिया, अजीत मिश्रा एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि किसानों और उनके हितों की आवाज उठाने पर फर्जी केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रिपोर्ट वापस लेने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों और प्रदीप जैन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

चित्रकूट: स्वच्छ भारत मिशन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी सख्त, सभी एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश
चित्रकूट। मंगलवार को आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कड़े तेवर दिखाए। मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर को निर्देश दिया कि जिले के पांचों ब्लॉकों के सभी एडीओ पंचायत का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाए। साथ ही, इन अधिकारियों के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का भी आदेश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रथम किस्त में स्वीकृत शौचालयों की जिओ ट्रैकिंग, आवंटित बजट की जांच, शौचालय सत्यापन, वर्मी कंपोस्ट पिट जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर, अरविंद मिश्रा ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में अब तक शौचालय निर्माण नहीं हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत मानिकपुर को जल्द से जल्द सत्यापन कराकर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अधूरे कार्यों को शेष धनराशि से पूरा किया जाए। यदि कार्य अधूरा रहा तो इसे पूर्ण मान लिया जाएगा और भविष्य में शासन से धनराशि उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने कचरा उठाने वाली गाड़ियों को नियमित रूप से चलाने और डीसी एनआरएलएम व डीसी मनरेगा को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

आरसीसी पिट में दरारें मिलने या सामग्री की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में डीपीआरओ इंद्र नारायण सिंह, डीसी एनआरएलएम ओपी मिश्रा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फार्मर रजिस्ट्री आईडी पर भी नाराजगी

फार्मर रजिस्ट्री आईडी की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिले में एग्रीस्टैक योजना के तहत 1,14,000 फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पंचायत भवन, सीएचसी, रोजगार सेवकों, लेखपालों, और डीएचसी को प्रतिदिन का लक्ष्य देकर दिसंबर तक यह कार्य पूरा किया जाए।

उर्वरक वितरण केंद्रों और कोटे की दुकानों पर भी आईडी बनाने के निर्देश दिए गए। गौशालाओं की गोचर भूमि में हरे चारे की बुआई कराने और अमृत सरोवर योजना की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

खेल मैदान और ओपन जिम निर्माण पर निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के लिए भूमि चिह्नित करने और ओपन जिम निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीसी मनरेगा को खेल मैदानों में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के साथ बाउंड्री वॉल बनवाने का भी आदेश दिया।

बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम कर्वी पूजा साहू, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, मऊ सौरभ यादव, राजापुर आलोक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।