पीलीभीत - Parakh Khabar

UP News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में बुधवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची एक स्टाफ नर्स भी हमले में घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भुता (बरेली) के केसरपुर गांव निवासी कशिश पटेल (20) मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थीं। इसी दौरान कानपुर निवासी सागर सिंह ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कशिश के गले और पेट पर गंभीर चोटें आईं।

कशिश को बचाने के प्रयास में आगे आई स्टाफ नर्स निधि, निवासी चौक बाजार (पीलीभीत), भी घायल हो गईं। उनके हाथ में चाकू लगने से चोट आई है।

घटना के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चाकू बरामद कर लिया। गंभीर रूप से घायल कशिश को पहले मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी सागर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह करीब 8:24 बजे आरोपी सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा और कुछ देर बाद बाहर चला गया। इसके बाद वह एक्स-रे कक्ष में गया, जहां बैग से चाकू निकालकर उसे अपने एप्रन में छिपाया। करीब 8:34 बजे वह दोबारा सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के सुझाव भी शामिल होंगे।

Pilibhit News: कटना नदी में डूबने से किशोर की मौत, नहाने गया था साथियों के साथ
पीलीभीत : बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भदारी गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल का पुत्र यशपाल (14) अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पीछे बहने वाली कटना नदी में नहाने गया था। सभी किशोर नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक यशपाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

यशपाल को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन घबराहट में वे घर लौट आए। कुछ समय बाद जब परिजनों ने यशपाल के बारे में पूछताछ की, तब एक किशोर ने पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद यशपाल को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर खनंका चौकी प्रभारी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

किशोर की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

UP News: पीलीभीत के दो सीओ का तबादला, गैरजनपद से आएंगे नए अधिकारी
पीलीभीत। प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों के तहत जनपद में तैनात दो पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी 209 पीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में पीलीभीत के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से सीओ सिटी के पद पर कार्यरत दीपक चतुर्वेदी का तबादला हापुड़ कर दिया गया है। वहीं, पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया को लखनऊ भेजा गया है।

इसके साथ ही पीलीभीत में दो नए क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। राजकमल को चित्रकूट से और राहुल पांडे को सोनभद्र से स्थानांतरित कर पीलीभीत भेजा गया है।

तबादला सूची जारी होने के बाद जनपद की दो प्रमुख सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस विभाग में जल्द ही नए पदस्थापन आदेश जारी होने की संभावना है।

UP News: मोबाइल शॉप पर जीएसटी का छापा, 80 करोड़ की बिक्री में टैक्स चोरी की आशंका
पीलीभीत। पूरनपुर स्थित एक मोबाइल शॉप पर शनिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी द्वारा करीब 80 करोड़ रुपये की बिक्री दर्शाई गई, जबकि देय कर के मुकाबले बहुत कम टैक्स जमा किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित ब्लॉक चौराहा के पास संचालित पारस मोबाइल शॉप के खिलाफ जीएसटी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर जांच के बाद डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों और बिलों की जांच की। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि जीएसटी पंजीकरण के बाद से कारोबारी ने लगभग 80 करोड़ रुपये की बिक्री की है। विभाग के अनुसार इस बिक्री पर करीब 13.50 करोड़ रुपये कर देय बनता है, जबकि रिकॉर्ड में केवल 24 लाख रुपये टैक्स जमा दिखाया गया है।

दुकान संचालक का कहना है कि उसने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेकर कर समायोजन किया है। विभाग अब आईटीसी से संबंधित दस्तावेजों और दावों की भी जांच कर रहा है।

जीएसटी टीम ने दुकान का स्टॉक, क्रय-विक्रय के अभिलेख और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दुकान पर मोबाइल फोन के अलावा टीवी, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री होती है। साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य भी किया जाता है। इन सभी गतिविधियों से जुड़े कर रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर जीएसटी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आईटीसी के दावों और अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल देर रात तक जीएसटी विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच और मिलान में जुटी रही।

चूका बीच 23वें दिन भी बंद, पर्यटन सत्र खत्म होने से पहले पर्यटकों की बढ़ी मायूसी
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रमुख पर्यटन स्थल और ‘मिनी गोवा’ के नाम से प्रसिद्ध चूका बीच में रात्रि विश्राम की सुविधा लगातार 23वें दिन भी बंद रही। इससे पर्यटकों में निराशा बढ़ती जा रही है। पर्यटन सत्र के अंतिम दिनों में भी हटों की बुकिंग शुरू न होने से राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।

दरअसल, मई के पहले सप्ताह में चूका बीच क्षेत्र में दो बाघों की लगातार सक्रियता देखी गई थी। इससे पहले भी एक बाघ रात के समय पर्यटक हटों के काफी करीब तक पहुंच गया था। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वन निगम ने 6 मई से चूका बीच की हटों की बुकिंग और रात्रिकालीन पर्यटन पर रोक लगा दी थी।

हालांकि दिन के समय जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की आवाजाही जारी रही, लेकिन शारदा सागर डैम में बोट सफारी पर भी रोक लगा दी गई थी। बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने हाथियों की मदद से चूका बीच और आसपास के जंगलों में लगातार निगरानी कराई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों से चूका बीच और आसपास के क्षेत्रों में बाघों की कोई सक्रियता दर्ज नहीं की गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद हाथियों को भी अन्य क्षेत्रों में भेज दिया गया है।

इसके बावजूद चूका बीच की हटों की बुकिंग अभी तक शुरू नहीं की गई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को समाप्त होना है और अब इसमें कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पर्यटक लगातार वन निगम और वन विभाग के कर्मचारियों से बुकिंग शुरू होने की जानकारी ले रहे हैं।

चूंकि रात्रिकालीन पर्यटन पर रोक लगाने का निर्णय वन निगम द्वारा लिया गया था, इसलिए स्थानीय वनकर्मी भी बुकिंग शुरू होने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो पर्यटन सत्र के अंतिम दिनों में भी बड़ी संख्या में पर्यटक चूका बीच का आनंद लेने से वंचित रह जाएंगे।

Pilibhit News : पड़ोसी दुकानदार को बचाने पहुंचे कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, व्यापारियों में आक्रोश
पीलीभीत। बिलसंडा कस्बे के बमरौली तिराहा पर पड़ोसी दुकानदार को बचाने पहुंचे कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेशाम हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है और व्यापार मंडल ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब आधा दर्जन हमलावरों ने बमरौली तिराहा पर एक साइकिल व्यापारी पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसे बचाने के लिए कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू गुप्ता को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल थाना बिलसंडा से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ बीसलपुर विधि भूषण मौर्य मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस साइकिल व्यापारी पर हमला हुआ, उसका अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

देर शाम पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव भी घटनास्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मोहम्मद रेहान ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए गठित टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Pilibhit News : व्यापारी हत्याकांड से बिलसंडा में आक्रोश, 24 घंटे में खुलासे की मांग
पीलीभीत। बिलसंडा कस्बे में कपड़ा व्यापारी एवं चेयरमैन के मामा पप्पू गुप्ता की सरेशाम गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना थाने से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुई वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है, जो संदिग्धों की तलाश और जांच में जुटी हुई हैं।

घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति कुछ शांत हुई। व्यापारियों और प्रशासन के बीच लगातार वार्ता जारी रही।

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें घटना के समय पुलिस की मौजूदगी और जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा शुक्रवार सुबह बिलसंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक के पुत्र श्यामू गुप्ता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एमए जिलानी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने अपराधियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने, बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।

व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे जिले में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

तीन दिन से लापता शिक्षक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
पीलीभीत/जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता निजी स्कूल के शिक्षक का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जबकि चेहरा भी एसिड से खराब किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम निजामडांडी निवासी 40 वर्षीय महेंद्रपाल पुत्र पुत्तूलाल सेमरखेड़ा गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों के अनुसार 25 मई को वह घर से पीलीभीत धान का बीज लेने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को परिवार वालों ने जहानाबाद थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गुरुवार सुबह रिछा मार्ग पर ग्राम हैदरगंज के पास खेत में महेंद्रपाल का शव पड़ा मिला। शव के सिर, हाथ और कमर के पीछे धारदार हथियार के चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा चेहरे को एसिड से खराब करने की आशंका भी जताई गई, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत: तेज रफ्तार ब्रेजा ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत; दूसरा गंभीर, हायर सेंटर रेफर
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने दवा लेकर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चक कटैया निवासी सलमान (20) पुत्र अनवार अहमद अपने दोस्त अरमान (18) पुत्र नन्हे खान के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने गया था। दोनों दवा लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कंजनाथ पट्टी के पास सामने से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जहानाबाद पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अरमान की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता अनवार अहमद ने बताया कि सलमान दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेज दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद के चिकित्सक डॉ. सौरभ गंगवार ने बताया कि हादसे में घायल दोनों युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया था। सलमान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि अरमान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीलीभीत: जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या, घर की पशुशाला में दफनाया शव; 14 दिन बाद खुला राज
पीलीभीत/बिलसंडा। जमीन के विवाद में एक ग्रामीण ने अपने सगे छोटे भाई की न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव को अपने ही मकान की पशुशाला में दफना दिया। कई दिनों तक युवक के लापता रहने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पूछताछ में सच्चाई सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने पशुशाला से दफनाया गया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

घटना करेली थाना क्षेत्र के ग्राम लिलहर की है। यहां रहने वाले हंसराज (35) पुत्र करन सिंह अविवाहित थे। वह अपने बड़े भाई पृथ्वीराज सिंह के साथ बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भौरुआ में रहते थे, जबकि मझला भाई नक्षत्रपाल करेली गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार माता-पिता के निधन के बाद मां मायादेवी के नाम दर्ज सात बीघा जमीन को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया कि 12 दिसंबर को हंसराज रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे और फिर लापता हो गए। तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार को बड़े भाई पृथ्वीराज सिंह ने करेली थाने में शिकायत देकर हंसराज की हत्या की आशंका जताते हुए नक्षत्रपाल पर आरोप लगाए। जमीन विवाद की पृष्ठभूमि देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की।

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी नक्षत्रपाल पहले गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम फॉरेंसिक टीम के साथ आरोपी के घर पहुंची और पशुशाला में खुदाई कराई। करीब आठ फीट गहरे गड्ढे से हंसराज का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पत्नी ने अनभिज्ञता जताई

आरोपी नक्षत्रपाल की पत्नी राधा देवी ने दावा किया कि उन्हें हत्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल इतना पता था कि मंडी में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था और बाद में घर पर भी विवाद हुआ।

लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हंसराज की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की गई और शव को पशुशाला में दफना दिया गया। वारदात के बाद आरोपी सामान्य जीवन जीता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।

मौके पर पहुंचीं सीओ

घटना सामने आने के बाद गांव में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रगति चौहान ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

UP : गैस गीजर बना दंपति का काल, बंद बाथरूम में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
पीलीभीत। गैस गीजर एक दंपति के लिए काल साबित हुआ। बाथरूम के अंदर दम घुटने से दंपति की मौत हो गई। सर्दी के मौसम में गैस गीजर की वजह से मौत के इस मामले ने आसपास के इलाके में दहशत पैदा कर दी है।

पूरा मामला पीलीभीत के गुरुकुलपुरम इलाके का है। जिला ग्राम विकास अभिकरण में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरजिंदर सिंह और उनकी पत्नी यहां किराए के मकान में रहते थे। मकान के मालिक रविवार की रात करीब 11 बजे हरजिंदर को फोन कर रहे थे। मगर फोन नहीं उठा, लिहाजा उन्होंने उनकी पत्नी को फोन लगाया। उनका भी फोन नहीं उठने पर दोनों को पुकारा। काफी आवाज लगाने के बावजूद प्रतिक्रिया नहीं आई तो घर के अंदर दाखिल हुए।

मकान मालिक ने देखा कि घर के बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने बाथरूम के अंदर आवाज लगाई मगर जवाब नहीं मिला। दरवाजे की दरार से झांका तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए, दोनों पति-पत्नी अंदर बेहोश पड़े थे।

मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्होंने बाहर निकाला। मगर दंपति की जान जा चुकी थी। माना जा रहा है कि गीजर से निकली गैस ने ऑक्सीजन की कमी के कारण जहर का काम किया। जिसकी वजह से दंपति को अपनी जान गवानी पड़ी।

पीलीभीत: सपा कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई पर हंगामा, जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर लगाया लूटपाट का आरोप
पीलीभीत। ईओ आवास के भवन को खाली कराने की कार्रवाई के बाद सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने विरोध जताते हुए प्रेसवार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई मनमाने तरीके से की गई और अधिकारियों ने कार्यालय में रखे सामान को जबरन कब्जे में लेकर लूटपाट जैसा व्यवहार किया। इसके लिए उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को तहरीर देकर एफआईआर की मांग की है।

जगदेव सिंह के मुताबिक, नकटादाना चौराहे पर स्थित सपा कार्यालय से जुड़ा मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय में विचाराधीन है और 4 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय है। इसके बावजूद 29 नवंबर को अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और बिना किसी न्यायालय आदेश के ताले तोड़कर कार्यालय में रखा महत्वपूर्ण सामान अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे गोपनीय दस्तावेज, एसी, इनवर्टर, कुर्सियां, टेबल, झंडे, पोस्टर, वोटर लिस्टें व लगभग 11 हजार रुपये सहित अन्य सामान जब्त कर लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटिस तक नहीं दिया गया था। मामला न्यायालय में भी रखा जाएगा और हाईकमान को अवगत करा दिया गया है।

प्रशासन का पक्ष

सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि यह भवन नगरपालिका का है और कई बार नोटिस देने के बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने सामान नहीं हटाया। किसी भी न्यायालय से स्टे नहीं मिला है। इसलिए नगरपालिका ने सामान को जब्त कर भंडारण केंद्र में रखवा दिया है। इस प्रकरण के बाद राजनीति तेज हो गई है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं।