सीतापुर - Parakh Khabar

Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
सीतापुर। कमलापुर पुलिस ने शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिहार के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा और चंडीगढ़ से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस के अनुसार, कमलापुर थाना पुलिस ने आरोपियों को कम्हरिया चौराहे के पास मानपुर रोड से गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के रंजीत कुमार, रतनेश कुमार सिंह, विक्की कुमार और अजय सिंह के रूप में हुई है।

फर्जी नंबर प्लेट से छिपाते थे वाहन की पहचान

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर वे हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब खरीदते थे और बिहार के अलग-अलग जिलों में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। पुलिस और टोल प्लाजा की निगरानी से बचने के लिए तस्करी में इस्तेमाल वैगनआर कार पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाई जाती थी।

सीओ सिधौली विशाल गुप्ता ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट के जरिए वाहन की वास्तविक पहचान छिपाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस को आशंका है कि गिरोह इससे पहले भी इसी तरीके से शराब की कई खेप बिहार पहुंचा चुका है।

139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 139 बोतल शराब बरामद की है। इनमें:

10 बोतल पावरस्टार फाइन रम

35 बोतल वजीर डीलक्स व्हिस्की

94 बोतल पावरस्टार फाइन व्हिस्की

शामिल हैं।

इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर कार को भी पुलिस ने जब्त कर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

UP News: फर्जी TET अंकपत्र से नौकरी पाने वाले सात शिक्षक बर्खास्त, FIR के निर्देश
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में फर्जी टीईटी अंकपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले सात सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 की 12,460 शिक्षक भर्ती के तहत इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। कोर्ट के आदेश के कारण इनकी तैनाती कुछ समय तक रुकी रही और बाद में जनवरी 2024 में इन्हें विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया गया। वेतन भुगतान से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान टीईटी और डीएलएड के अंकपत्रों में गड़बड़ी सामने आई। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की।

बीएसए के आदेश के अनुसार, खैराबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की सहायक अध्यापिका कुसुमलता, लहरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर के मनीष सिंह और प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के भूपेंद्र कुमार पर फर्जी टीईटी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति लेने का आरोप है।

वहीं, महोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसारा की सहायक अध्यापिका पूजा और प्राथमिक विद्यालय महुआकोला के विवेक कुमार के टीईटी और डीएलएड दोनों के अंकपत्र फर्जी पाए गए।

इसके अलावा सकरन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के मुरारी लाल रावत तथा प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के जय नारायण सिंह के टीईटी अंकपत्र भी जांच में फर्जी पाए गए।

बीएसए गोरखनाथ पटेल ने सभी सात शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बेमौसम बारिश और गिरते दामों से खस किसानों पर संकट, लागत निकालना भी मुश्किल
सीतापुर। जिले के महमूदाबाद क्षेत्र में खस की खेती करने वाले किसान इस वर्ष बेमौसम बारिश और खस के तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने से उत्पादन घट गया है और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह में हुई अनियमित बारिश का सीधा असर खस की फसल पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण फसल प्रभावित हुई है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि पिछले एक माह में हुई बेमौसम वर्षा से खस की पैदावार और तेल उत्पादन दोनों प्रभावित हुए हैं। महमूदाबाद तहसील और आसपास के विकासखंडों के गांवों में करीब 75 हेक्टेयर क्षेत्र में 250 से अधिक किसान कई वर्षों से खस की खेती कर रहे हैं।

किसानों के अनुसार, पहले प्रति बीघा खस से छह से सात लीटर तक तेल निकलता था, लेकिन इस बार यह घटकर दो से तीन लीटर रह गया है। वहीं बाजार में खस के तेल की कीमत भी काफी कम हो गई है। पहले यह तेल 10 से 12 हजार रुपये प्रति लीटर तक बिकता था, जबकि वर्तमान में इसका मूल्य छह से सात हजार रुपये प्रति लीटर रह गया है।

किसानों का कहना है कि एक बीघा खस की खेती में लगभग 18 से 20 हजार रुपये तक की लागत आती है, लेकिन उत्पादन घटने और कीमतों में गिरावट के कारण उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

कृषि विज्ञानी ने कहा कि लगातार हो रहे नुकसान के कारण किसानों का खस की खेती से मोहभंग होने लगा है और उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर इलाके में सीतापुर-गोला रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब हिमांशु (30), उसकी मां रेखा (50) और सुनिता (45) एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

बताया जा रहा है कि वे सीतापुर के ऐलिया ब्लॉक में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। तीनों रामकोट क्षेत्र के अरथाना गांव के निवासी थे।

इसी दौरान सीतापुर-गोला रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु और सुनिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर में वज्रपात से लगी आग में मां-बेटी की मौत, बालिका गंभीर झुलसी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र स्थित चकालापुर गांव में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक सात वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे गांव में वज्रपात के बाद कई घरों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फूलमती (45), पत्नी शत्रुघ्न, और उनकी 60 वर्षीय मां की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

वहीं परिवार की सात वर्षीय बालिका माही गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ घरों में रखे पेट्रोल-डीजल के कथित अवैध भंडारण के कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया, जिससे धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस बल और दमकल विभाग की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सीतापुर : नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
सीतापुर : महोली कोतवाली क्षेत्र के कैम्हरा रघुबर दयाल गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक बड़े भाई ने शराब के नशे में अपने ही छोटे भाई को कई गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय चुम्मन दिल्ली से गांव में आयोजित गार्गी देवी पूजा में शामिल होने तीन दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार शाम उसका बड़ा भाई कौशल उर्फ नन्हे नशे की हालत में घर पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। मामूली कहासुनी बढ़ने पर कौशल ने तमंचा निकाल लिया और चुम्मन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में चुम्मन के सीने, हाथ और पैर में गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूजा का माहौल मातम में बदल गया।

सूचना मिलते ही एएसपी दुर्गेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

SOG का बड़ा एक्शन: 500 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने करीब 500 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में संलिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 20 राज्यों में 1,221 फर्जी फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की।

अपर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इस मामले में कुल 118 मुकदमे दर्ज किए हैं। सीतापुर नगर और देहात कोतवाली क्षेत्रों में भी फर्जी कंपनियों के जरिए जीएसटी चोरी के मामले सामने आए थे, जिसकी जांच एसओजी को सौंपी गई थी।

एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश सहित तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत 20 राज्यों में फैला हुआ है। गिरोह ने एक हजार से अधिक फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की।

पुलिस ने आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र से गैंग सरगना सोना उर्फ आशीष, शमसाबाद थाना क्षेत्र के कुलदीप सिंह, शाहगंज थाना क्षेत्र के विवेक कुमार और उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सूरज रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो लाख रुपये से अधिक नकद, हीरे की अंगूठियां, सोने की चेन, एक कार, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

सीतापुर में दंपती के बीच सड़क पर विवाद, शिक्षक और पत्नी आमने-सामने; वीडियो वायरल
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार को एक दंपती के बीच सार्वजनिक स्थान पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बेहटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने अपने शिक्षक पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर हंगामा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला का आरोप है कि उसके पति, जो स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, का एक सहकर्मी महिला शिक्षिका से कथित संबंध है। महिला का कहना है कि इस कारण उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ है और पति पारिवारिक जिम्मेदारियों से भी दूरी बना रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला बुर्का पहनकर अपनी मां और बेटी के साथ मौके पर पहुंची थी। जैसे ही उसने अपने पति को एक महिला के साथ देखा, उसने उसे रोक लिया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान कुछ समय के लिए हाथापाई भी हुई, जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शिक्षक पति ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ मारपीट कर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं पत्नी ने पति पर वैवाहिक संबंधों के उल्लंघन और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सीतापुर में सड़क हादसे में बीमा सर्वेयर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बीमा कंपनियों के सर्वेयर की मौत हो गई। गलत दिशा से आ रही एक जेसीबी से कार की टक्कर में 58 वर्षीय शांताकार अवस्थी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी शांताकार अवस्थी पेशे से बीमा सर्वेयर थे। वह मंगलवार को आधिकारिक कार्य से लखीमपुर गए थे और शाम करीब छह बजे निजी कार से सीतापुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार शाहमहोली चौकी क्षेत्र में पहुंची, तभी सामने से गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अवधेश बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शांताकार अवस्थी के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, घर में उनकी गंभीर रूप से बीमार पत्नी, एक इकलौता बेटा और तीन विवाहित बेटियां हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जेसीबी चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

सीतापुर: पेड़ से लटकते मिले पति-पत्नी के शव, 22 दिन पहले की थी लव मैरिज
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरगांव थाना क्षेत्र के अनियापुर गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 दिन पहले लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी के शव गांव के मंदिर के पास एक पेड़ से लटकते हुए मिले। हैरानी की बात यह है कि जिस मंदिर में दोनों ने शादी की थी, उसी के समीप यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, लहरपुर थाना क्षेत्र के बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम और मोहिनी पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में चेचेरे भाई-बहन थे और यह बात परिवार को पहले ज्ञात नहीं थी। इसी माह 6 दिसंबर को दोनों ने गांव के महामई मंदिर में चुपचाप विवाह कर लिया।

जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद घर के बड़े लोग राजी हो गए और दोनों को आशीर्वाद देकर घर ले आए। इसके बाद सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था और दंपती खुश नजर आ रहे थे। शनिवार रात दोनों ने साथ में भोजन किया और अपने कमरे में चले गए।

रविवार सुबह खुशीराम की भाभी रीता जब मोहिनी को जगाने पहुंचीं, तो कमरा खाली मिला। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की, इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दोनों के शव मंदिर के पास एक पेड़ से लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि परिजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे हत्या या आत्महत्या—दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Sitapur News : जंगल में मिला तेंदुए का शव, इलाके में हड़कंप
हरगाँव/सीतापुर: लखीमपुर की सीमा के पास हरगांव इलाके के ग्राम महादेव अटरा में शनिवार सायंकाल शारदा सहायक नहर के पास जंगल में तेंदुए का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गाँव के कुछ बच्चे बकरी चराने जंगल की तरफ गए थे। इसी दौरान तेज दुर्गंध महसूस होने पर उन्होंने आसपास देखा तो झाड़ियों के बीच तेंदुए का शव पड़ा मिला। बच्चों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुँचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने वन विभाग को फौती सूचना दी। बाद में पहुँची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। प्राथमिक रूप से शव चार-पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। हालांकि डीएफओ नवीन खंडेलवाल के मुताबिक, तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इधर, घटना को लेकर इलाका वासी आशंका जता रहे हैं कि कहीं आसपास और कोई जंगली जानवर न हो। उनका दावा है कि विभागीय कर्मचारी क्षेत्र में कभी गश्त नहीं करते, न ही फोन करने पर तुरंत जवाब मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से जंगल की तरफ से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मौत प्राकृतिक या फिर संदिग्ध!

तेंदुए के शव पर किसी तरह के चोट के निशान न मिलने से मौत की वजह को लेकर विभाग भी उलझन में है। हालांकि वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यदि संघर्ष या फँसने जैसी स्थिति होती तो शरीर पर निशान ज़रूर होते। हाल फिलहाल अब विभाग बीमारी, ज़हर या प्राकृतिक कारण जैसे विकल्पों पर जाँच कर रहा है। इलाके के लोगों का मनना है कि मौत के कारण सामने आने से ही आगे की सुरक्षा व्यवस्था तय हो पाएगी।

घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से आसपास की मिट्टी और पानी के नमूने लिए हैं, ताकि मौत के कारण का वैज्ञानिक विश्लेषण हो सके। एहतियातन, टीम ने क्षेत्र की बाड़ेबंदी के साथ निगरानी भी बढ़ा दी है। इलाके में कोई दूसरा जानवर तो नही टीम इसको लेकर भी कॉम्बिंग कर रही है।

सीतापुर: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, एएनएम व आंगनबाड़ी कर्मी को सेवा समाप्ति नोटिस, कई कर्मचारियों का वेतन रोका
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने आज सुबह बुधवार को बेहटा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आकस्मिक निरीक्षण में एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त की नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। सीएचओ को कार्यों में रुचि न लेने के कारण तनख्वाह में जो वार्षिक वृद्धि होती है उसमें 05 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए। बीपी एमबीसीएम का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

प्रभारी अधिकारी को कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह एमओआईसी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को दिया है। स्टाफ नर्स को कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीतापुर के जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने बेहटा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आज बुधवार सुबह निरीक्षण किया।उन्होंने वहां पर लेबर रूम के अभिलेखों का गहराई से छानबीन की, साथ ही फार्मासिस्ट के बारे में जानकारी ली।

जिला अधिकारी ने अनुपस्थित एएनएम एवं आंगनबाड़ी कायकर्ता की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के साथ-साथ को द्वारा कार्यों में रुचि न लेने पर उनकी वार्षिक वृद्धि में 05 प्रतिशत की कटौती करने के साथ-साथ कार्यों में लापरवाही पर आशा को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के आदेश दिए। लेबर रूम में निरीक्षण के दौरान समुचित उपकरण, मेडिसिन की पर्याप्त उपलब्धता एवं लैंप जो ऑपरेशन में काम आता है, ना होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की बीपीएम एवं सीपीएम एवं बीएआईएम को कार्यों में रुचि न लेने पर 15 दिन का वेतन काटने एवं प्रभारी अधिकारी को कार्यों में लापरवाही बरतने पर एक माह का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार को दिए।