अमेठी - Parakh Khabar

अमेठी में प्रेम प्रसंग से नाराज किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
शुकुल बाजार (अमेठी)। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखावापुर गांव में मंगलवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी करीब पांच घंटे तक टावर पर बैठी रही, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, महिला थाना पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल सिंह ने किशोरी से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि किशोरी के कहने पर उसके कथित प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया।

काफी देर तक समझाने-बुझाने और परिजनों के सहयोग के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और बाद में उसे घर पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं तथा उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और किशोरी व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात आयोजित एक रिसेप्शन समारोह में कुछ युवकों के बीच नृत्य को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान हुए संघर्ष में 45 वर्षीय ओम प्रकाश चौहान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल ओम प्रकाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिनका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Amethi News: सात करोड़ रुपये के कथित घोटाले की CBI जांच शुरू, आठ टीमों ने कई गांवों में की छानबीन
अमेठी: बेसिक शिक्षा विभाग की वित्त एवं लेखा शाखा में हुए सात करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथों में पहुंच गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने अधीन लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सीबीआई की आठ विशेष टीमें अमेठी पहुंचीं और जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया।

कई गांवों में पहुंची सीबीआई टीम

सीबीआई की टीमों ने लोधवरिया, पूरे यदुराम पांडेय सहित जिले के आठ गांवों में पहुंचकर मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाई गई। जांच एजेंसी पूरे घोटाले की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर जुटाई जानकारी

जांच के दौरान सीबीआई अधिकारी गौरीगंज कोतवाली भी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दर्ज मुकदमे, अब तक हुई कार्रवाई और उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली। स्थानीय पुलिस द्वारा एकत्र किए गए दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया।

अन्य जिलों में भी जांच जारी

अमेठी के अलावा सीबीआई की अलग-अलग टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी सक्रिय हैं। इन जिलों में संदिग्धों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े लोगों से पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इससे मामले के कई जिलों तक फैले होने की संभावना जताई जा रही है।

कर्मचारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों पर सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमित तरीके से धनराशि हस्तांतरित करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि कई शिक्षकों के खातों में भी रकम भेजी गई थी। मामला उजागर होने के बाद लेखाधिकारी की शिकायत पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद अब सीबीआई इसकी गहन जांच कर रही है।

Amethi Crime News : अमेठी में खेत में मिला 12 वर्षीय बालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 12 वर्षीय बालक का शव गांव के बाहर खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के पूरे बना मजरे बाहरपुर गांव में खेत में एक बालक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान शिवम पुत्र रामबरन के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।

पुलिस के अनुसार शव पर किसी गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि शनिवार शाम शिवम बकरी चराने गया था। घर लौटने के बाद उसने खाना खाया और फिर कहीं चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मां ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

UP Politics: अमेठी की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हुआ स्मृति ईरानी का नाम, जानिए किस बूथ की हैं मतदाता
अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत अमेठी की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने की है।

भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि स्मृति ईरानी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मेदन मवई गांव से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया था और वहीं मतदान भी किया था। अब SIR प्रक्रिया में भी उनका नाम उसी गांव की मतदाता सूची में दर्ज किया गया है, जहां उन्होंने अपना आवास बना रखा है।

सुधांशु शुक्ला ने कहा, “विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत स्मृति ईरानी का नाम फिर से मेदन मवई गांव की वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। यह वही स्थान है, जहां उनका निजी आवास है।”

उन्होंने अमेठी में स्मृति ईरानी की राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने अमेठी से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी। उस चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा और 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी से सांसद बनीं।

शुक्ला ने आगे बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से हार मिली, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार अमेठी आती-जाती रहीं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय बनी हुई हैं।

उनका कहना है कि SIR प्रक्रिया के तहत अमेठी की मतदाता सूची में नाम बनाए रखना यह दर्शाता है कि अमेठी के साथ स्मृति ईरानी का रिश्ता स्थायी और अटूट है। “उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अमेठी को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाली हैं।”

इस पूरे मामले पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि SIR के तहत मतदाता सूची का मसौदा (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। पुनरीक्षण प्रक्रिया में लगभग 2.67 लाख नाम हटाए गए, जबकि स्मृति ईरानी का नाम मेदन मवई गांव की मतदाता सूची में शामिल पाया गया है।

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में सात वाहन भिड़े, दो की मौके पर मौत, 18 घायल
मुसाफिरखाना, अमेठी। घने कोहरे के चलते अमेठी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाईओवर के पास चार ट्रक, रोडवेज की जनरथ बस और एक अर्टिगा कार समेत कुल सात वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात घने कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन नियंत्रण खो बैठे और एक के बाद एक टकराते चले गए। टक्कर में रोडवेज की जनरथ बस और अर्टिगा कार भी चपेट में आ गईं। मृतकों में ट्रक चालक शमशाद सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मुसाफिरखाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। छह घायलों का इलाज मुसाफिरखाना सीएचसी में चल रहा है, जबकि दस घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक व्यक्ति अभी भी वाहन में फंसा हुआ है, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।

अमेठी मजदूर हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शव रखकर सड़क जाम, पुलिस से हुई तीखी नोक-झोंक
जगदीशपुर/अमेठी। अन्त्येष्टि स्थल के पास मजदूर की नृशंस हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जगदीशपुर–गौरीगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन ठप रहा। जाम में यात्री और स्कूली बच्चे फंसे रहे।

परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा शव को सड़क पर लाने से रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद परिजन शव को खेत के रास्ते सड़क पर ले आए और मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

स्थिति बिगड़ती देख जगदीशपुर, शुकुल बाजार, जामो, मोहनगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी मौके पर तैनात करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद तहसीलदार राहुल सिंह, सीओ अतुल सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद परिजन किसी तरह शांत हुए, तब जाकर जाम खुल सका और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताया गया कि रविवार सुबह गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) की हत्या हारीमऊ गांव के पास निर्माणाधीन अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ईंट से कूचकर कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जबकि पास में उनकी साइकिल भी मिली। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और लकड़ी के फट्टे बरामद किए गए। वहीं शव मिलने की जगह से करीब 100 मीटर तक खून के छींटे पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ही की गई और शव को घसीटकर सड़क किनारे फेंका गया।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान में जुटी है। जगदीशपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अमेठी : साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के खाते से उड़ाए 20 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी (शुकुल बाजार) : शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे बना मजरे बाहरपुर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे गनमैन बृजमोहन के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। 31 अक्टूबर को रेलवे से रिटायर हुए बृजमोहन की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई थी, इसी बीच 8 दिसंबर की सुबह 10 बजे उन्हें एक कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई डीआरएम ऑफिस का डीपीओ बताया और कहा कि पेंशन फाइल में दस्तावेजों की त्रुटि के कारण भुगतान रुका है, जिसे ऑनलाइन वेरिफिकेशन से ठीक किया जा सकता है। भरोसा दिलाने के लिए ठग ने व्हाट्सऐप पर पीड़ित के दस्तावेजों की पीडीएफ भी भेजी। इस पर विश्वास कर बृजमोहन ने मांगी गई सभी जानकारी साझा कर दी।

इसके बाद ठगों ने 9 ट्रांजेक्शन के जरिए बृजमोहन के स्टेट बैंक खाते से कुल 19 लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने का पता लगते ही पीड़ित ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए मोबाइल नंबर 7009986438 के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी जाने वाली जानकारी से सतर्क रहें और किसी भी संवेदनशील दस्तावेज को साझा न करें।

अमेठी : धर्म की दीवार टूटी, शहरुन और मोनू पासी ने रचाई शादी; बोले, अब हमेशा साथ रहेंगे
अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना की रहने वाली शहरुन खान ने सुल्तानपुर निवासी मोनू पासी संग नया जीवन शुरू किया है। शहरुन ने अपने फैसले को स्वीकार करते हुए साथ निभाने की बात कही और आगे मोनू पासी नाम से जीवन जारी रखने की इच्छा जताई। पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र में चर्चा जरूर है, पर माहौल सामान्य बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ने पहले न्यायालय में वैवाहिक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद वे गंगा स्नान के लिए गए। इसी क्रम में गौरीगंज स्थित सागर आश्रम में हुए अनुष्ठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में आश्रम परिसर में वैवाहिक विधि और पीठाधीश्वर मोनी स्वामी की मौजूदगी दिखाई देती है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आश्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, वैवाहिक प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। नवदंपति ने अनुष्ठान के बाद पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी ने उन्हें संयम, सम्मान और समझ के साथ वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की सीख दी।स्थानीय लोगों ने इस विवाह को दोनों का व्यक्तिगत निर्णय मानते हुए सामान्य प्रतिक्रिया दी। क्षेत्र में किसी प्रकार की असामान्य स्थिति नहीं दिखी।

लोगों का कहना था कि जीवन से जुड़े निर्णय व्यक्ति स्वयं तय करता है और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना आवश्यक है। मोनू पासी ने कहा कि उन्होंने सोच-विचार कर यह कदम उठाया है। मोनू पासी ने भी जिम्मेदारी निभाने और आपसी सम्मान बनाए रखने का भरोसा दिया।

अमेठी में महिला थाने की गाड़ी और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
अमेठी: गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर बनी रेलवे स्टेशन के करीब जायस की तरफ जा रही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह की सरकारी जीप और सामने से गौरीगंज की तरफ आ रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवारी एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज से एम्स रायबरेली के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे उदवत सराय महेशा निवासी 20 वर्षीय अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र दीनदयाल बाइक से पूरे कालिका सराय महेशा निवासी 20 वर्षीय सत्रोहन पुत्र राजबहादुर और पूरे तहोवर निवासी 45 वर्षीय पप्पू पुत्र जमील खान के साथ पल्लेदारी करने गौरीगंज स्थित एक राइस मिल पर आ रहा था। वहीं महिला थाना गौरीगंज की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह सरकारी जीप से जायस की तरफ जा रही थी।

बनी रेलवे स्टेशन के करीब पुलिस जीप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अखिलेश कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्रोहन और पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची गौरीगंज पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज श्याम नारायण पांडे ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अमेठी: छोटे भाई ने कुदाल से किया बड़े भाई का कत्ल, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी: पीपरपुर थाना क्षेत्र के डिहवा (मजर्रा दुर्गापुर) गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मानसिक रूप से बीमार छोटे भाई दिनेश वर्मा ने अपने बड़े भाई राकेश वर्मा (पिता स्व. रामबरन) पर खेत में ही कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

बुधवार सुबह राकेश अपने खेत में आलू की मेड़ बना रहा था। इसी दौरान दिनेश अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी पूर्व विवाद के कुदाल से हमला बोल दिया। मौके पर ही राकेश की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर दिनेश फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह राह चलते लोगों व पशुओं पर भी हमला कर देता है, इतना ही नहीं गुस्से में वह हिंसक भी हो जाता है।

सूचना मिलते ही पीपरपुर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व सीओ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की भाभी ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राम पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। भी उसके सामने भौंक दे तो उस पर अपना गुस्सा उतारता है।

अमेठी: दो शिक्षिकाओं के विवाद के बीच छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप, विद्यालय में तनावपूर्ण माहौल
शुकुल बाजार/अमेठी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, शुकुल बाजार में शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्या के बीच चल रहा विवाद अब छात्राओं पर भी असर डालने लगा है। विद्यालय की नंदिनी सरोज, अंशी शुक्ला, शिवानी, दिव्यांशी, आर्या और रोशनी सहित कई छात्राओं ने बाजार शुकुल थाने में तहरीर देकर मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की है।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पूर्व में शिक्षिका अर्चना बोध और रंजना देवी का प्रधानाचार्या से विवाद हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बाजार शुकुल शैलेंद्र शुक्ला और अमेठी बीईओ ने छात्राओं से बयान लिए थे। छात्राओं के अनुसार उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर प्रधानाचार्या का पक्ष रखा था, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और कुछ सहपाठी छात्राएं उनका मानसिक एवं सामाजिक उत्पीड़न कर रही हैं।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनकी वस्तुएं छिपाई जाती हैं, समूह गतिविधियों से उन्हें अलग किया जाता है और उनके खिलाफ अपमानजनक माहौल तैयार किया जा रहा है। आवासीय विद्यालय में होने के कारण वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वार्डेन पद पर अंजू सिंह के स्थान पर नीतू सिंह के कार्यभार संभालने के बाद से विवाद बढ़ने की बात भी छात्राओं ने कही है। तहरीर मिलने के बाद बाजार शुकुल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसके पहले भी हो चुकी है शिकायत

यहां पहले तैनात वार्डन अंजू सिंह के तबादले के बाद से ही विद्यालय में यहां तैनात इस संविदाशिक्षिका नीतू सिंहा व शिक्षकों में खींचतान हो गया जिसकी शिकायत बीएसए तक हुई। जिसकी जांच बीएसए ने दो सदस्यीय टीम गठित की थी जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अमेठी व खंड शिक्षा अधिकारी बाजार शुकुल शामिल थे।

खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने कोई अनहोनी न हो इसके पूरे लदई प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रंजना देवी को लगाया है। थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक साबिर अली को भेजा गया है छात्राओं का बयान दर्ज करते हुए जांच की जा रही है परंतु विभागीय टीम द्वारा जांच भी संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी

क्या बोले जिम्मेदार?

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि नीतू श्रीवास्तव को तिलोई, अर्चना दिशा को बहादुरपुर, रंजना देवी को सिंहपुर स्थानांतरित किया गया है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोष सिद्ध होने पर संबंधित के विरुद्ध आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

महिला बीईओ की दो-सदस्यीय टीम करेगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने दो महिला खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की विशेष टीम गठित की है।