देवरिया - Parakh Khabar

Deoria News: बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद कर शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से लगभग सात दर्जन गत्तों में छिपाकर रखी गई शराब जब्त की है। इस मामले में ट्रक चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि देवरिया की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

जांच के दौरान ट्रक के चालक केबिन के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स से ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के करीब सात दर्जन गत्ते बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक और शराब की खेप को जब्त कर लिया।

सलेमपुर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के रहने वाले अनूप चौहान और अरुण पासवान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सलेमपुर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

देवरिया में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ओझा गिरफ्तार
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने बीमार बेटे के उपचार के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के पास जाती थी, जो झाड़-फूंक के माध्यम से बीमारी ठीक करने का दावा करता था। आरोप है कि महिला जब अपने बेटे को लेकर उसके पास पहुंची तो आरोपी ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ करने का झांसा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व्यासमुनि पांडेय ने अंधविश्वास और धार्मिक विश्वास का फायदा उठाते हुए उसे गुमराह किया तथा इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि 7 जून 2026 को मामले की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना अंधविश्वास के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले तत्वों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की चिकित्सा समस्या के लिए वैज्ञानिक और चिकित्सकीय सलाह को प्राथमिकता दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को मिला ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’
देवरिया : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’ से सम्मानित किया गया। देवरिया स्थित प्रेस्टिज संस्थान परिसर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें वाग्देवी की प्रतिमा, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र एवं ₹26 हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह सम्मान पिछले छह वर्षों से अकादमिक एवं सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्वानों को दिया जाता है।

प्रेस्टिज संस्थान के निदेशक शिव नारायण सिंह ने बताया कि इस वर्ष के निर्णायक मंडल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अजय सैनी और अमर कुशवाहा शामिल रहे। प्रो. सिन्हा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 36 वर्षों का अनुभव प्राप्त है और वे राष्ट्रीय सुरक्षा, दक्षिण एशियाई मामलों तथा मीडिया अध्ययन के विशेषज्ञ के रूप में देश-विदेश में पहचान रखते हैं।

प्रो. सिन्हा कोलंबो की प्रतिष्ठित संस्था आरसीएसएस (RCSS) के फेलो भी रह चुके हैं। उनकी एक पुस्तक को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए गठित उत्तर प्रदेश स्टेट स्टीयरिंग कमेटी तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी विशेष पाठ्यक्रम निर्माण समिति के सदस्य भी हैं।

शिक्षा और शोध के साथ-साथ प्रो. सिन्हा ने लगभग तीन दशकों तक बीबीसी और इंडिया टुडे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए सक्रिय पत्रकारिता भी की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘द्वारका प्रसाद अग्रवाल राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’ से भी नवाजा जा चुका है।

देवरिया : बारात आने से पहले दुल्हन की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
देवरिया : बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस घर में बारात की आगवानी की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक करुण-क्रंदन और चीत्कार गूंजने लगा। ब्यूटी पार्लर जाने निकली दुल्हन को बालू लदे ट्रेलर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में दुल्हन की मौसेरी बहन और चचेरा भाई भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गौर कोठी निवासी मिनिस्टर के परिवार में पत्नी रंभा, दो बेटे सचिन और गौरव तथा एक बेटी रचना थी। रचना की शादी कुशीनगर जिले के राजापाकड़ बरवा निवासी आनंद पासवान से तय हुई थी। मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को बारात आनी थी और घर में शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं।

परिवार के सभी रिश्तेदार घर पहुंचे हुए थे और खुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन रचना अपनी मौसेरी बहन पूजा और चचेरे भाई मुकेश के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली।

दोपहर करीब दो बजे जब वे बरियारपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रचना सड़क पर गिर गई और उसी दौरान ट्रेलर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा और मुकेश को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार को सूचना दी।

जैसे ही घरवालों को घटना की खबर मिली, खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजन और रिश्तेदार रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके करुण-क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो गया।

पुलिस ने घायल पूजा और मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।

Deoria News : लू से बचाव के लिए श्रमिक सतर्क रहें, सहायक श्रम आयुक्त ने जारी की अपील
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बढ़ती गर्मी और लू (हीट वेव) को देखते हुए सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने शुक्रवार को श्रमिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ-साथ धूप में काम करने वाले श्रमिक वर्ग के प्रभावित होने की आशंका अधिक है।

उन्होंने कारखानों, ईंट-भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों, डिलीवरी बॉय सहित खुले में काम करने वाले सभी श्रमिकों से लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने को कहा।

सहायक श्रम आयुक्त ने कहा कि श्रमिक अपने शरीर को पूरी तरह ढककर रखें और काम पर जाते समय गमछा, टोपी, हल्के कपड़े, चश्मा और जूते का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही अपने पास पानी की बोतल और नींबू रखें तथा समय-समय पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी का सेवन करते रहें।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर काम करते समय श्रमिक सिर पर गमछा बांधकर रखें, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव हो सके।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

इसके अलावा अत्यधिक प्रोटीन युक्त और बासी भोजन के सेवन से भी परहेज करने की सलाह दी गई है।

सहायक श्रम आयुक्त ने सेवायोजकों से भी अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में लू से बचाव के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करें। श्रमिकों के लिए शीतल जल, ओआरएस घोल और छाया की व्यवस्था उपलब्ध कराएं तथा कार्य के समय में आवश्यक बदलाव करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा जाए।

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे की है। गांव के बाहर स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने से एक खटिया, एक ठेला, तीन मोटरसाइकिल और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी स्वर्गीय नमी पाठक के परिवार में 20 अप्रैल को विवेक पाठक का जनेऊ संस्कार था। इसी दौरान गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। अब इस आगजनी की घटना को उसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्वर्गीय नमी पाठक की पत्नी माया देवी ने आरोप लगाया है कि विवाद के बाद उसी युवक ने उनकी झोपड़ी में आग लगाई और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही खुखुन्दू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि आगजनी की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे
देवरिया। जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल कुमार (28) अपने मित्र सचिन कुमार यादव (23) के साथ शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मझौलीराज के जिरासो बंधा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।

राहुल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

20 अप्रैल को थी राहुल की शादी

सलेमपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राहुल कुमार की शादी इसी माह 20 अप्रैल को तय थी। वह इसी सिलसिले में अपने मित्र के साथ निमंत्रण पत्र बांटने निकला था।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चलती ट्रेन में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मऊ जिले की रहने वाली युवती की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता मऊ से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान ट्रेन में तैनात टीटीई ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता की तहरीर पर पहले गोरखपुर जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि घटना स्थल देवरिया क्षेत्र में पड़ता है, जिसके बाद प्रकरण को देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया।

देवरिया जीआरपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी टीटीई के ड्यूटी चार्ट, संबंधित कोच का विवरण, यात्रियों की सूची और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

देवरिया: फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पिता ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पति और ससुर गिरफ्तार
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान रिंकी के रूप में हुई है, जिसकी शादी 6 अप्रैल 2025 को बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी धनेश गोड ने अपनी बेटी का विवाह भलुअनी थाना क्षेत्र के भैया फुलवरिया गांव निवासी शशिकपूर गोड पुत्र राम अयोध्या गोड के साथ किया था।

मृतका के पिता धनेश गोड ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात ससुराल वालों ने रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति शशिकपूर गोड, ससुर राम अयोध्या गोड, भसुर रिशिकपूर गोड और जेठानी विन्दा देवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ये धाराएं पूर्व की आईपीसी की धारा 498ए और 304बी के समतुल्य हैं।

पुलिस ने इस मामले में पति शशिकपूर गोड और ससुर राम अयोध्या गोड को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।

देवरिया : शराब की दुकान के पास विवाद में व्यक्ति पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। जिले में तरकुलवा बाजार स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान के पास हुए विवाद में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तरकुलवा बाजार में शराब की दुकान के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर संतोष यादव (45) पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उनके पेट पर गंभीर चोट आई है।

घायल को तत्काल उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अमरजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

देवरिया में लापता पालतू बिल्ली पर 10 हजार का इनाम, 20 दिसंबर से नहीं मिला सुराग
देवरिया। शहर के देवरिया के न्यू कॉलोनी इलाके से एक पालतू सफेद बिल्ली के लापता होने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बिल्ली के मालिक ने पुलिस से मदद की गुहार लगाने के साथ ही उसे सुरक्षित लौटाने या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

न्यू कॉलोनी निवासी यूसुफ चिश्ती (पुत्र स्व. यूनुस चिश्ती) पिछले पांच वर्षों से इस सफेद बिल्ली को पाल रहे थे। यूसुफ के अनुसार, बिल्ली उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुकी थी और घर के सभी सदस्य उससे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

20 दिसंबर से लापता

यूसुफ चिश्ती ने बताया कि 20 दिसंबर को जब वे घर लौटे, तो बिल्ली घर में मौजूद नहीं थी। शुरुआत में परिवार ने आसपास की गलियों और मोहल्ले में तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कई दिनों तक लगातार खोजबीन की गई, फिर भी बिल्ली का पता नहीं चल सका।

पुलिस से लगाई गुहार

कई दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर यूसुफ ने पहले ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और फिर सोमवार को सदर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने की बात कही है।

इनाम की घोषणा से बढ़ी चर्चा

यूसुफ चिश्ती ने बताया कि उनकी बिल्ली पूरी तरह सफेद रंग की है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति बिल्ली के बारे में सही सूचना देगा या उसे सुरक्षित वापस लाएगा, उसे 10 हजार रुपये नकद के साथ अन्य उपहार भी दिए जाएंगे। इनाम की घोषणा के बाद यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है।

परिवार को उम्मीद है कि उनकी प्रिय बिल्ली जल्द ही सुरक्षित वापस मिल जाएगी और किसी की सूचना से उनकी तलाश पूरी होगी।

देवरिया प्लॉट विवाद में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, पुलिस ने चलती ट्रेन से उतारकर लिया हिरासत में
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार हो गए हैं। मंगलवार देर रात पुलिस ने उन्हें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से उस वक्त हिरासत में लिया, जब वह लखनऊ से दिल्ली जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। लखनऊ पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस के सहयोग से ठाकुर को पकड़ा है। करीब 26 साल पहले देवरिया में एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त में फंसने पर ठाकुर के विरुद्ध ये कार्रवाई हुई है।

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीसीपी ने कहा कि, लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी संजय शर्मा ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ देवरिया में एक प्लॉट खरीदने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। एसआईटी ने इस मामले की जांच की। पर्याप्त साक्ष्य होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और देवरिया कोर्ट में पेश किया गया है।

बताते हैं कि अमिताभ ठाकुर लखनऊ-दिल्ली ट्रेन के जिस कोच में सफर कर रहे थे, पुलिस टीमें दोनों ओर से उसमें सवार हुईं। उस समय ठाकुर सो रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जगाकर ट्रेन से नीचे उतारा। इस कार्रवाई से कुछ पल के लिए स्टेशन पर अफरातफरी जैसा माहौल बन गया। पुलिस रात में ही उन्हें शाहजहांपुर से लखनऊ लेकर पहुंची और यहां पूछताछ के बाद देवरिया भेज दिया गया।

बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया। इसके मुताबिक, संजय शर्मा ने लखनऊ के तालकटोरा थाने में एक शिकायत दी। जिसमें कहा कि "वर्ष 1999 में देवरिया में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनाती के दौरान अमिताभ ठाकुर ने कथित रूप से अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए जिला उद्योग केंद्र-देवरिया से औद्योगिक प्लॉट संख्या B-2 को अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर आवंटित कराया।'' शिकायत पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। एसआईटी को इसकी जांच सौंपी गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद उनके विरुद्ध ये कार्रवाई की गई है।

सनद रहे कि अमिताभ ठाकुर को आईजी के पद पर रह चुके हैं। शासन ने उन्हें सेवा समाप्ति से पहले रिटायर कर दिया था। अमिताभ ठाकुर, आजाद अधिकार सेना पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी नूतन ठाकुर चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। दोनो शासन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ लगातार मुखर रहते हैं।