मेरठ - Parakh Khabar

मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां भी गिरफ्तार
मेरठ: बहसूमा थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ में तैनात एचडीएफसी बैंक मैनेजर अर्पित शर्मा ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका गुरप्रीत कौर के सात वर्षीय बेटे अंगदवीर की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव, घटना में प्रयुक्त कार और हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, गुरप्रीत कौर और अर्पित शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। गुरप्रीत का पति गुरसेवक सिंह सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है, जिसके चलते अर्पित का उसके घर आना-जाना था। जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था।

पुलिस को 15 जून की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें गुरप्रीत, उसका बेटा अंगदवीर और अर्पित एक साथ एक बेकरी में दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, इसी पहचान के कारण बच्चा आरोपी के साथ आसानी से चला गया।

16 जून को अर्पित कार लेकर गुरप्रीत के घर पहुंचा और अंगदवीर को घुमाने और चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्चे को हस्तिनापुर के जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया।

बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 17 जून को आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर बच्चे की मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद जब मासूम अंगदवीर का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सऊदी अरब से लौटे पिता गुरसेवक सिंह अपने इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते समय बेसुध हो गए। बुजुर्ग दादी बलजिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
मेरठ: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मधुर एनक्लेव फेस-1 में रविवार देर रात घरेलू विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि एक पूर्व फौजी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर कर दिए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय अजय नैन ने अपनी पत्नी सरिता नैन पर गोली चलाई। फायरिंग में एक गोली सरिता के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके से आरोपी अजय नैन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मेरठ में रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, युवतियों से शराब परोसने का आरोप; संचालक समेत दो पर केस दर्ज
मेरठ। शहर के आबूलेन क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में नियमों के विपरीत युवतियों से शराब परोसने की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, सीओ सदर नवीना शुक्ला ने सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ आबूलेन स्थित स्लॉट रेस्टोरेंट पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के संचालन में कई अनियमितताएं मिलीं। आरोप है कि यहां युवतियों के माध्यम से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है।

छापेमारी की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

इस मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक अंकित गुर्जर निवासी सतवाई तथा कर्मचारी अतुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही रेस्टोरेंट के लाइसेंस, अनुमति पत्रों और अन्य गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

सीओ सदर नवीना शुक्ला ने बताया कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले बार, रेस्टोरेंट और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जन्मदिन से पहले उजड़ा परिवार; पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद
मेरठ। बुलंदशहर-मेरठ हाईवे की सर्विस रोड पर कैली अंडरपास के पास स्कॉर्पियो सवार एक युवा प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तुषार त्यागी (23) के रूप में हुई है। उसका शव खून से लथपथ हालत में उसकी ही कार की ड्राइवर सीट पर मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात तुषार त्यागी अपनी स्कॉर्पियो कार से घर से निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित रूप से उनका अपहरण कर लिया और जंगल की ओर ले जाकर गोली मार दी। तुषार को तीन गोलियां मारी गईं, जिनमें एक माथे और दूसरी गले में लगी। घटना के बाद एक आरोपी ने फोन कर तुषार की पत्नी को हत्या की जानकारी दी और शव का स्थान भी बताया।

परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 8 बजे तुषार को एक फोन आया था। इसके बाद वह खाना लेकर घर से निकले। रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी पत्नी शिखा को फोन कर बताया कि कुछ लोग उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जा रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।

तुषार के परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। इसी दौरान एक युवक के फोन पर कॉल कर आरोपी ने दावा किया कि उसने तुषार की हत्या कर दी है और शव पांची अंडरपास के पास कार में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां स्कॉर्पियो में तुषार का शव मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि तुषार की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। 4 जून को उनका 24वां जन्मदिन भी था।

मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक से तुषार का विवाद हुआ था। उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Meerut News : जमीन विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की है। रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी रियाज (54) ने अपने पिता ऐजाज (72) को लाइसेंसी पिस्तौल से तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ऐजाज ने करीब 4.5 बीघा जमीन बेचकर रकम अपने खाते में जमा कर ली थी, जिसे लेकर रियाज अपने हिस्से की मांग कर रहा था। इसी विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में जानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धौलड़ी बम्बा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेरठ में रिटायर्ड पिता पांच माह तक बेटी के शव के साथ रहा, घर से मिला कंकाल
मेरठ। सदर क्षेत्र के तेली मोहल्ले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड क्लर्क उदय भानु विश्वास (76) अपनी शिक्षिका बेटी प्रियंका विश्वास (34) के शव के साथ कई महीनों तक घर में ही रहता रहा। शुक्रवार को रिश्तेदारों की सूचना पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो बेड पर बेटी का शव कंकाल में तब्दील मिला।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका के चचेरे भाई बिस्वजीत विश्वास को कई दिनों से परिवार पर शक था। जब उन्होंने फोन पर प्रियंका के बारे में पूछा तो उदय भानु ने बताया कि वह देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। जवाब से संतुष्ट न होने पर रिश्तेदार तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि उदय भानु दिल्ली रोड के पास एक चाय की दुकान पर दिखाई दिए हैं। इसके बाद परिजन उन्हें पकड़कर घर ले आए।

घर पहुंचने पर सख्ती से पूछताछ में उदय भानु ने बताया कि बेटी का शव घर के अंदर है। यह सुनते ही परिजन सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो वहां कूड़े का ढेर लगा था और बेड पर प्रियंका का शव पड़ा था, जो पूरी तरह कंकाल बन चुका था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियंका की मौत करीब पांच महीने पहले हुई थी। वह कंप्यूटर विषय की शिक्षिका थी। पुलिस को घर से परफ्यूम की कई बोतलें भी मिली हैं। आशंका है कि पिता घर में उठ रही दुर्गंध को छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करता था।

पुलिस पूछताछ में उदय भानु ने बताया कि प्रियंका को काला पीलिया हो गया था। वह उसका झाड़-फूंक से इलाज करा रहे थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह करीब दो महीने तक शव के साथ घर में ही रहा। बाद में वह देहरादून चला गया और कुछ समय पहले लौटकर वापस आया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उदय भानु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2013 में प्रियंका की मां शर्मिष्ठा ने इसी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से प्रियंका गहरे सदमे में रहती थी। पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मेरठ हत्याकांड में अंतिम गवाह की गवाही पूरी, 15 अप्रैल को अगली सुनवाई
मेरठ। चर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को अंतिम गवाह संजीव पाल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। संजीव, मृतक सौरभ का बचपन का मित्र बताया गया है।

अदालत में दर्ज बयान के अनुसार, संजीव ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मुस्कान सौरभ का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर हिमाचल प्रदेश चली गई थी।

उसने बताया कि जब उसने सौरभ के मोबाइल पर फोन किया तो कॉल आरोपी महिला ने उठाई। संजीव के अनुसार, फोन पर उसे गाली-गलौज करते हुए दोबारा कॉल न करने की धमकी दी गई।

इस गवाही के साथ ही मामले में सभी 22 गवाहों की गवाही पूरी हो गई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अब मामले में अंतिम बहस (फाइनल आर्गुमेंट) की प्रक्रिया शुरू होगी।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है। इस दौरान आरोपी मुस्कान और साहिल को अदालत में पेश किया जाएगा।

कानूनी सूत्रों के अनुसार, अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक फैसला सुना सकती है।

मेरठ : बीएसएफ जवान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
मेरठ : इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में बीएसएफ जवान नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि 27-28 मार्च की रात करीब 1:40 बजे नैन सिंह की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि जवान की पत्नी कोमल के क्षेत्र निवासी गुलशन से कथित संबंध थे, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि नैन सिंह को सोते समय गोली मारी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन, कोमल, राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू शामिल हैं। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।

थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि नैन सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छुट्टी लेकर 6 मार्च को घर आए थे। मृतक के पिता गरीबदास की तहरीर पर 28 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों की अनुपस्थिति में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हो सका।

मेरठ में भीषण आग से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, महिला घायल
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किदवई नगर इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने सिविल अस्पताल में संवाददाताओं को बताया कि घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। उन्होंने कहा कि रात 8 बजकर 49 मिनट पर किदवई नगर स्थित इकबाल अहमद के मकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

एसएसपी ने बताया कि डायल 112 की पुलिस प्रतिक्रिया वाहन तीन मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी और इसके तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गईं। मकान में सिलाई और ऑनलाइन कारोबार से जुड़ा कपड़ों का बड़ा भंडार रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

उन्होंने कहा कि इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में कठिनाई हुई, जिसके चलते अग्निशमन विभाग की नई मोटरसाइकिल यूनिट को भी राहत कार्य में लगाया गया। स्थानीय लोगों ने भी सीढ़ी लगाकर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

पुलिस के अनुसार, आग में झुलसने से सात लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रुखसार (25), महबीश (12), हम्माद (4), अकदस (4), नबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) के रूप में हुई है। वहीं, अमीर बानो (55) का इलाज जारी है।

जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने घटना को “हृदय विदारक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण किसी मशीन या विद्युत उपकरण में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया और स्थानीय निवासियों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और जांच के बाद वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस के अनुसार, परिवार ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है और अब तक किसी प्रकार की मुआवजा सहायता की मांग नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लखनऊ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कच्चा बादाम गर्ल के बॉयफ्रेंड आकाश संसंवाल ट्रोल, गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर बढ़े फॉलोअर्स
मेरठ: कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसंवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आकाश को कार पर सांसद (एमपी) का फर्जी पास लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आकाश को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूजर्स उनके अकाउंट पर “फर्जी एमपी”, “फर्जी नेता”, “हवाबाजी निकल गई” और “अब जेल में डांस करना” जैसे तीखे कमेंट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्रोलिंग के साथ-साथ आकाश के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दो दिन में बढ़े 2 हजार फॉलोअर्स

इस पूरे मामले के बाद लोगों ने आकाश संसंवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट को तेजी से सर्च किया। गिरफ्तारी से पहले उनके करीब 79.4 हजार फॉलोअर्स थे, जो दो दिनों में बढ़कर लगभग 79.6 हजार हो गए, यानी करीब 2 हजार की बढ़ोतरी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा से जुड़ाव का दावा

आकाश संसंवाल खुद को भाजपा ओबीसी मोर्चा, महरौली (दिल्ली) का उपाध्यक्ष बताता है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। वह दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ अपनी नजदीकियों का दावा करता रहा है और खुद को उनका पीए भी बताता है। इसके अलावा, भाजपा दिल्ली लीगल सेल के प्रदेश सहसंयोजक हिमांशु बिधूड़ी के साथ भी उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं।

अंजली अरोड़ा के साथ रिश्ते चर्चा में

आकाश संसंवाल कच्चा बादाम सांग से चर्चित हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड और मंगेतर बताए जाते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और धार्मिक स्थलों व पारिवारिक आयोजनों में भी साथ नजर आते रहे हैं।

फर्जी पास लगाकर घूमने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक काली स्कॉर्पियो को रोका गया, जिस पर सांसद का पास लगा हुआ था। जांच में पास फर्जी पाया गया, जिसके बाद आकाश को रविवार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उन्हें स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां एसीजेएम-7 के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बचाव पक्ष की ओर से करीब एक घंटे तक दलीलें दी गईं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया।

जेल में भावुक मुलाकात

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मंगलवार को अंजली अरोड़ा जेल में आकाश से मिलने पहुंचीं। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए और रोते भी देखे गए।

पुलिस का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ दिनों में अभियान के दौरान 52 मुकदमे दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास भी फर्जी पास पाए गए थे। फिलहाल, आकाश संसंवाल न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Meerut News: बर्थडे पार्टी में डांस को लेकर खूनी विवाद, जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या
मेरठ। जिले के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डांस को लेकर कहासुनी के बाद जीजा ने अपने साले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने वाला एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक इलाके की है। यहां रहने वाले नईम की छह वर्षीय बेटी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए थे। देर शाम नईम का रिश्तेदार सलीम अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पार्टी में पहुंचा।

बताया गया कि पार्टी के दौरान सलीम की दोनों बेटियां डांस करने लगीं, जिस पर वह नाराज हो गया और उन्हें जबरन घर ले जाने लगा। इस पर सलीम का साला यूनुस और उसका भांजा नौशाद उसे समझाने लगे। इसी बात को लेकर सलीम और यूनुस के बीच तीखी बहस हो गई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई।

आरोप है कि झगड़े के दौरान सलीम ने यूनुस के सीने पर चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए नौशाद को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां यूनुस (36) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौशाद का उपचार कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी और मृतक आपस में जीजा-साले थे और बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

मेरठ: शादी की पहली रात ही घर से गायब हुआ दूल्हा, तीन दिन बाद हरिद्वार में मिला, परिवार में मचा हड़कंप
मेरठ। मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में शादी की पहली रात ही मानसिक तनाव के कारण घर से निकल गये एक दूल्हे को पुलिस ने तीन दिन बाद हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरधना थानाक्षेत्र के ऊंचापुर का 26 वर्षीय मोहसिन उर्फ मोनू 27 नवंबर की रात सुहागरात से पहले बल्ब लेने का बहाना बनाकर घर से निकला था लेकिन नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में वह रात में गंगनहर के पास घूमता दिखाई दिया था, जिसके बाद आशंका जताई गई कि उसने कोई आत्मघाती कदम न उठा लिया हो। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल सका। सूत्रों के अनुसार सोमवार एक दिसंबर की सुबह मोहसिन ने हरिद्वार में एक राहगीर के फोन से अपने पिता को कॉल कर बताया कि वह वहां है और घर लौटना चाहता है।

सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस, मोहसिन के पिता और परिजन हरिद्वार पहुंचे एवं उसे अपने साथ ले गये। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में मोहसिन ने पुलिस को बताया कि वह सुहागरात को लेकर घबराहट और मानसिक दबाव में था, इसलिए घर से निकल गया एवं बस से हरिद्वार पहुंच गया, जहां रेलवे स्टेशन के आसपास उसने तीन रातें बिताईं।

सरधना के थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दरअसल घटना के दिन मोहसिन ने दोस्तों के कहने पर कोई दवा खा ली जिससे उसे बेचैनी होने लगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मोहसिन को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया है।