रायबरेली - Parakh Khabar

Raebareli News: ससुराल में चोरी की साजिश में पुत्रवधू निकली शामिल, महिला समेत तीन गिरफ्तार
रायबरेली: डीह थाना क्षेत्र में हुई चोरी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि चोरी की साजिश में घर की ही पुत्रवधू शामिल थी। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 16 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने दक्षिणी गोसाईं गांव स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दक्षिणी गोसाईं निवासी अरविंद गिरि, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के हिमाचल का पुरवा निवासी शक्ति यादव और वादी की पुत्रवधू पूनम गिरि शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आई पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पूनम गिरि और पड़ोसी अरविंद गिरि के बीच करीबी संबंध थे। पूनम ने पहले अपने कुछ गहने अरविंद को दिए थे, लेकिन उन्हें वापस न मिलने पर दोनों ने मिलकर ससुराल में चोरी की योजना बनाई। इस योजना में अरविंद के साथी शक्ति यादव को भी शामिल किया गया।

रात में घर के अंदर बुलाकर की चोरी

पुलिस के अनुसार, 13 जून की रात घर के एक सदस्य के बाहर होने का फायदा उठाकर पूनम ने दोनों आरोपियों को घर के अंदर बुलाया। इसके बाद तीनों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

खुद ही मचाया चोरी का शोर

वारदात के अगले दिन पूनम ने खुद को अनजान दिखाने के लिए घर में चोरी होने का शोर मचाया, लेकिन पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रायबरेली गार्ड हत्याकांड का खुलासा: भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते मौसेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में हुए गार्ड हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शुरुआती जांच में अज्ञात हत्यारों की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच में पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग हत्या की वजह बनकर सामने आया। पुलिस ने उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार बांका भी बरामद कर लिया है।

भाभी से संबंध के कारण बना हत्या का षड्यंत्र

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक बिंदा प्रसाद और आरोपी राजकिशोर आपस में मौसेरे भाई थे। पूछताछ में सामने आया कि राजकिशोर का मृतक की पत्नी ललिता से कथित प्रेम संबंध था। वह ललिता को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन महिला ने अपने बच्चों और परिवार को छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बिंदा प्रसाद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

चारपाई पर सो रहे गार्ड पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, राजकिशोर को पता था कि बिंदा प्रसाद ठकुराइन खेड़ा की पानी की टंकी परिसर में गार्ड के रूप में कार्य करता था और रात में वहीं सोता था। 14 जून की रात जब बिंदा प्रसाद चारपाई पर सो रहा था, तब आरोपी मौके पर पहुंचा और धारदार बांके से उसके सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

72 घंटे में खुली हत्या की गुत्थी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बछरावां पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रायबरेली में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जगतपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोलिया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार धनंजय सिंह (32) निवासी दौलतपुर, आशुतोष (35) निवासी अलीगंज डिगवा और संदीप (35) निवासी परिहरी गांव रायबरेली शहर से काम निपटाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पहले पेड़ से टकराई, फिर पास के गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार प्रतीत हो रहा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

घर में घुसकर महिला बीएलओ की बांके से हत्या, फिर आरोपी युवक ने की आत्महत्या
रायबरेली। जिले के लालगंज क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का कार्य कर रहीं ग्राम सेवक महिला की गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर बांके से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी युवक ने खेत में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालगंज के जगतपुर भिचकोरा गांव निवासी 45 वर्षीय राम सुमेर शनिवार को 36 वर्षीय सीमा पत्नी राजेंद्र पासवान के घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राम सुमेर ने बांके से सीमा के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ समय बाद राम सुमेर गांव के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली : ट्यूशन पढ़ने गई अधिवक्ता की बेटी का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने दिया धमकी भरा संदेश, “बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो”
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने गई अधिवक्ता की बेटी का अपहरण करने का मामला प्रकाश ने आया। परिजनों को उस समय पता चला कि जब उसकी मां के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। अनजान नंबर से आए मैसेज के साथ अपनी बेटी की फोटो देख परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।

अपहरण घटना की जानकारी होते ही परिजन व आसपास के क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला गुसीसी गांव निवासी अधिवक्ता की पुत्री हमेशा की तरह बुधवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी।

परिजनों के अनुसार, वह नियमित रूप से स्थानीय कोचिंग सेंटर गई थी। देर शाम तक न लौटने पर परिजनो की चिंता बढ़ गई। अचानक छात्रा की मां के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोटो प्राप्त हुई। फोटो में छात्रा की हालत देखकर परिवार सदमे में आ गया। वह कुर्सी से रस्सियों से बंधी हुई थी, मुंह पर पट्टी बंधी थी और आंखों में डर साफ झलक रहा था।

अपहरणकर्ता ने फोटो के साथ मैसेज भेजा, बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो। नहीं तो कल नदी में मिलेगी लाश। यह मैसेज न केवल परिवार को बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैसेज वायरल होते ही लोगो हड़कंप मच गया।

परिजनों ने भदोखर थाने में शिकायत पत्र देते हुए अपहरण कर्ताओ से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि पीड़ित निरंजन पाल के फोन पर धमकी भरे मैसेज आए हैं। सर्विलांस टीम व स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस : रायबरेली में स्वैच्छिक दान के माध्यम से धन संग्रह अभियान की शुरुआत, डीएम ने किया शुभारंभ
रायबरेली। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को प्रतीक झंडा लगाया गया। डीएम ने स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का शुभारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने लोगों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, अपंग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य में सोल्लास भाग लेकर अधिक से अधिक अनुदान देने की अपील की।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं के वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवारों, युद्ध में घायल/अपंग हुए सैनिकों के कल्याणार्थ एवं युद्ध के समय हुई क्षति को पूर्ण करने हेतु देश की जनता से दान के रूप में धन संग्रह करने तथा सैनिकों और उनके परिवार जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये यह दिवस वर्ष 1949 से प्रति वर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।

इसके बाद जिला जज अमित पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, अपर जिला जज/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य, सीओ सीटी एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को झंडा लगाकर अनुदान संग्रहीत किया गया।

66 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा नगर के मुख्य बाजारों एवं अन्य विभागों में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में धन संग्रह हेतु सहयोग किया गया। इस अभियान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के साथ पूर्व सैनिकों का सक्रिय योगदान रहा।

रायबरेली: बिहार में युवती की गोली मारकर हत्या, दो वर्ष पहले बनी थीं सहायक अध्यापिका
शिवगढ़/रायबरेली। बिहार में शिक्षक के पद पर तैनात रायबरेली की बेटी शिवानी वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षिका का शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब हो कि मूल रूप से शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिण्डौली गांव के रहने वाले लक्ष्मीकान्त वर्मा जो वर्तमान समय में बाराबंकी जिले के रामनगर में रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2023 में उनकी तीन बेटियाें का बिहार में शिक्षक के पद पर चयन हुआ था।

इसमें छोटी बेटी शिवानी वर्मा (25) की बुधवार को विद्यालय जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही समूचे शिवगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी बहन जूली वर्मा ने बताया कि उनकी बहन शिवानी वर्मा मध्य विद्यालय कंधैली में तैनात थी।

बुधवार की सुबह विद्यालय जाते समय बाइक सवार आए दो अज्ञात दरिंदों ने उनकी छोटी बहन शिवानी वर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी। खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा शिवानी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़ी बहन ने बताया कि शिवानी वर्मा शिक्षिका के साथ ही यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। अभी उसकी बहन का शादी का कोई विचार नहीं था।

शिवानी के विद्यालय में यूपी का ही एक शिक्षक तैनात है जिसने एक साल पहले शादी के लिए दबाव बनाया था, जिस पर उसकी बहन ने शादी करने से इंकार कर दिया था। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। गुरुवार को शायंकाल शिवानी का शव बिहार से पिण्डौली पहुंचते ही परिजनों में कोहराम गया।

शिक्षिका शिवानी वर्मा का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। पिता लक्ष्मीकान्त वर्मा ने मुखाग्नि दी। घटना से परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा गांव कराह उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

रायबरेली: पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, फिर खुद फंदे से लटककर दी जान — गांव में मातम
खीरों/रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सुरजीपुर निहस्था गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी की बांके से गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर खीरों पुलिस, फॉरेंसिक टीम, सीओ लालगंज और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या हुआ था रात में?

सुरजीपुर निहस्था निवासी भीमराज उर्फ भीखू (32) मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था। पत्नी सोनी देवी (28) और परिजनों के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों पर विवाद होते रहते थे। इसी कारण उसके माता-पिता खेतों में बने छप्पर के नीचे रहते थे।

शुक्रवार को भीमराज का पत्नी से किसी बात पर तीखा विवाद हुआ। वह उसी दिन अपने बच्चों — शिवम् (9), शुभी (7) और शिवांश (4) — को ससुराल सेमरपहा पहुंचाकर घर लौटा था।

शाम को रोज की तरह उसके माता-पिता खाना खाकर खेतों की ओर चले गए। रात में बरामदे में सो रही पत्नी सोनी देवी पर भीमराज ने अचानक हमला कर दिया और बांका से उसका गला रेत दिया। पत्नी की मौत होने के बाद वह बगल के कमरे में गया और छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।

सुबह खुला घटनाक्रम

सुबह माता-पिता दरवाजा खटखटाने घर पहुंचे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पहले तो उन्हें लगा कि बेटा-बहू सो रहे होंगे और वे लौट गए। कुछ देर बाद फिर आए, तब भी दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से छत पर चढ़कर देखने पर बरामदे में खून बिखरा दिखाई दिया।

इसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर सोनी देवी का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास के कमरे में भीमराज फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल फैल गया।

जांच में जुटी पुलिस

सीओ लालगंज अमित सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जाएगी और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक की मां फूलमती, पिता रामनाथ, बहन श्रीकांती और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रायबरेली: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिला दंपत्ति का शव, मामूली विवाद बना जानलेवा
रायबरेली। खीरो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना सुरजा निहस्था गांव की है। शुक्रवार को भीमराज उर्फ भीखू (32) और उसकी पत्नी सोनी देवी (28) घर के अंदर मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके से लौटने के बाद बढ़ा तनाव

प्रारंभिक जांच में पता चला कि सोनी 14 नवंबर को अपने मायके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद ससुराल लौटी थी। वह अपने तीनों बच्चों — शिवम (9), शुभी (7) और शिवांश (4) — को नाना के घर छोड़ आई थी।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद, पति ने किया हमला

जांच में पाया गया कि घर लौटने के बाद दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान भीमराज ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Raebareli Murder Case: दलित हत्याकांड में 4 और आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस बोली — चरमरा चुकी है कानून व्यवस्था
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में हुई दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने मंगलवार देर रात जानकारी देते हुए बताया कि ताजा गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद अग्रहरि, लल्ली पासी, आशीष पासी और सुरेश गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर करीब 15 लोगों की पहचान की गई है।

एसपी ने कहा कि यह दुखद घटना किसी एक जाति विशेष की नहीं, बल्कि इसमें सवर्ण और दलित दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं, इसलिए इस मामले को जातिगत रंग देने से बचने की जरूरत है।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दलित युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार शाम कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ और तिरंगा लेकर “जस्टिस फॉर हरिओम वाल्मीकि” और “दलितों को न्याय दो” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने उठाई न्याय की मांग

अजय राय ने कहा कि रायबरेली की यह घटना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। एक दलित युवक को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार दिया गया क्योंकि उसने राहुल गांधी का नाम लिया।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आरोप लगाया कि यह हत्या प्रदेश की चरमराई कानून व्यवस्था और दलितों के प्रति नफरत की मानसिकता को उजागर करती है।

उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने स्वयं पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया है।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी ताकि हरिओम वाल्मीकि के परिवार को न्याय मिल सके।

Raebareli News: रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मामला, चार और आरोपी गिरफ्तार, सभी पर लग सकती है रासुका
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिव प्रकाश अग्रहरि, शिवम, लल्ली पासी सहित चार लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने बताया कि 10 से 15 अन्य संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी तलाश जारी है।

कांग्रेस का कैंडल मार्च, न्याय की मांग

हरिओम वाल्मीकि की हत्या के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकाला। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गांधी प्रतिमा तक निकाले गए मार्च में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राजेंद्र पाल गौतम, तनुज पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नेताओं ने “हरिओम वाल्मीकि को न्याय दो” और “दलितों का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिओम की हत्या भाजपा से जुड़े दबंगों ने की है और प्रशासन आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

तेज कार्रवाई: डेढ़ घंटे में हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को घटना के डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से तीन संदिग्धों की भूमिका की जानकारी मिल चुकी थी। एक आरोपी से दो दिन तक पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। रातभर गांव और आस-पास के इलाकों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लगातार हो रही गिरफ्तारियों से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रशासन सतर्क, गांव में पुलिस बल तैनात

संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिश्ते का कत्ल : प्रेम प्रसंग में रोड़ा बने भाई की नाबालिग बहन ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में 19 वर्षीय युवक की उसकी ही नाबालिग बहन ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बहन को हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक हिमांशु (19 वर्ष), पुत्र शिवमंगल, निवासी नंदाखेड़ा बछरांवा, अपनी नानी लक्ष्मीना (प्यारेपुर) के घर पर बचपन से रह रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उसका शव घर के बाहर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हिमांशु की नाबालिग बहन ही कातिल है। दरअसल, हिमांशु अपनी बहन को प्रेमी से मिलने से रोकता था, जिससे वह नाराज थी। इसी रंजिश में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर भाई की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी बहन को हिरासत में लेकर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।