प्रतापगढ़ - Parakh Khabar

Pratapgarh News : पेड़ से लटका मिला दलित युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति (दलित) की 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि युवती शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर एक बाग में पेड़ से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर युवती की चप्पल और अंत:वस्त्र मिले हैं। इसके अलावा शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Pratapgarh News : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आज प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं।

दयाशंकर सिंह शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों में महिलाओं के सम्मान को लगातार ठेस पहुंची, जबकि भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। भाजपा ने सदैव महिलाओं को नेतृत्व के अवसर दिए हैं, जबकि विपक्षी दलों ने केवल वोट बैंक की राजनीति की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के मुद्दों को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान के माध्यम से उन शक्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है, जो नारी शक्ति के सम्मान के विरुद्ध कार्य करती हैं।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ जेल में 7 ट्रांसजेंडर बंदी HIV संक्रमित पाए गए, एहतियातन अलग बैरक में शिफ्ट
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद सात ट्रांसजेंडर कैदी प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच में एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सभी संक्रमित बंदियों को अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया है। यह जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी।

जिला कारागार अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि मारपीट के एक मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को 13 ट्रांसजेंडर को जेल भेजा था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसमें रक्त के नमूने भी लिए गए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सात ट्रांसजेंडर बंदियों के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर उन्हें अन्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। साथ ही, पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है और अंतिम पुष्टि के लिए नए सैंपल भी जांच हेतु भेजे गए हैं। फिलहाल अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ जेल में हड़कंप: 13 में से 7 किन्नरों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव, अवैध वसूली के विवाद में भेजे गए थे जेल
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल में बंद 13 आरोपियों की मेडिकल जांच के दौरान 7 किन्नरों की प्रारंभिक HIV रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। यह सभी आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध वसूली और वर्चस्व को लेकर हुए विवाद के बाद जेल भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों को पुष्टि के लिए उच्च स्तरीय जांच में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

रविवार को जेल रोड के पीछे किन्नर समुदाय के दो गुट—मिस्बा और अंजलि—के बीच पैसों के बंटवारे और क्षेत्रीय वसूली को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की और अभद्रता की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं सहित 7 CLA एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जेल में जांच के दौरान खुलासा

जेल मैनुअल के अनुसार सभी बंदियों का मेडिकल परीक्षण और HIV स्क्रीनिंग कराई गई। जांच में 7 किन्नरों की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें एहतियातन आइसोलेशन बैरक में शिफ्ट कर विशेष निगरानी में रखा गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मेडिकल जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 13 में से एक व्यक्ति जैविक रूप से पुरुष है, जो लंबे समय से किन्नर समुदाय के साथ रह रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों का बयान

जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि संक्रमित पाए गए बंदियों को अलग रखा गया है और आवश्यक चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर हाल में उनके संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की सलाह दी गई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और आईपीएस प्रशांत राज हुडा ने कहा कि अवैध वसूली और हिंसा पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही मानवाधिकारों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

अंजली सिंह, नैना, नीतू, शर्मिली, मोहित यादव उर्फ राखी (चंदौली), प्रियंका मौर्या, मुस्कान, निशा चौहान, मिस्बा, जोया, कशिश, मोहनी और किमी—जिनमें अधिकांश स्थानीय निवासी बताए गए हैं।

Pratapgarh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
प्रतापगढ़। जिले के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-56 पर तीन मुंडा चौराहे के पास उस समय हुआ, जब होटल से खाना खाकर लौट रहे युवकों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

थानाधिकारी प्रवीण टांक के अनुसार, छोटी सादड़ी के सेमरथली निवासी हर्षित गोयल (30) पुत्र शैलेंद्र गोयल और पंकज प्रजापत बाइक से भोजन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर थानपुर निवासी राहुल मीणा, अनिल मीणा (17) पुत्र प्रेमचंद और हरीश मीणा (16) पुत्र देवीलाल मीणा सवार थे।

तीन मुंडा चौराहे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही छोटी सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल हर्षित और पंकज को उप जिला चिकित्सालय छोटी सादड़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हर्षित गोयल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज प्रजापत की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।

दूसरी बाइक पर सवार राहुल मीणा, अनिल मीणा और हरीश मीणा को गंभीर अवस्था में निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के दौरान अनिल मीणा और हरीश मीणा की मौत हो गई, जबकि राहुल मीणा का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल राहुल मीणा की स्थिति की जानकारी ली और पीएमओ डॉ. राघव सिंह तथा नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ : प्राइमरी शिक्षक बताकर शादी का झांसा, युवती से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोहड़ौर/प्रतापगढ़। स्वयं को प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाने और शादी का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान महेश यादव के रूप में हुई है, जो जनपद अमेठी के रामगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से 24 नवंबर को बाइक सवार युवक ने रास्ता पूछने के बहाने संपर्क किया। इलाके से अनजान होने की बात कहकर उसने युवती से लिफ्ट ली। रास्ते में खुद को प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बताते हुए उसने युवती से मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

बातचीत आगे बढ़ी तो युवक ने खुद को शादी के लिए इच्छुक बताया। आपसी सहमति के बाद परिजनों के बीच भी बातचीत हुई और शादी तय होने की बात कही जाने लगी। दिसंबर माह में युवक ने अपना मोबाइल खराब होने का बहाना बनाकर युवती को कोहड़ौर बाजार बुलाया और उसका मोबाइल लेकर नया फोन फाइनेंस करवा लिया।

इतना ही नहीं, कुछ दिनों बाद उसने मामा की बीमारी का हवाला देकर युवती और उसके परिजनों से 33 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद एक सप्ताह बीतने पर युवती के पास फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को “अनिल सरोज का पिता” बताते हुए कहा कि अनिल की दुर्घटना में मौत हो गई है और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये भेजे जाएं।

युवती ने आवाज पहचान ली और समझ गई कि फोन करने वाला वही युवक है। इसके तुरंत बाद आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

कोहड़ौर थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

प्रतापगढ़ : पुलिस को बड़ी सफलता, 90 मोबाइल बरामद कर वैध मालिकों को सौंपे
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं चोरी गए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। अभियान में कुल 90 मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली एवं हरियाणा से ट्रेस कर बरामद किए गए है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 13.50 लाख रुपये आँकी गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी बरामद मोबाइलों को बुधवार को विधिक औपचारिकताओं का पालन करते हुए पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा वैध स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों ने प्रतापगढ़ पुलिस के इस सराहनीय कार्य एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया तथा तकनीकी टीम की भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उपस्थित नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाने पर सूचना दर्ज कराएं।

प्रतापगढ़: चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक की बची जान, बिजली आपूर्ति रोककर रेलवे ने किया रेस्क्यू
प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक चलती ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। इस घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। युवक को सकुशल बचा लिया गया।

बताया गया कि संत कबीर नगर निवासी मोहम्मद अनस नामक युवक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। ऊपर जाने के बाद वह नीचे उतरने से मना कर दिया। खतरे की स्थिति देखते हुए रेलवे कंट्रोल रूम ने तुरंत ओवरहेड लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

इससे संभावित हादसा टल गया और युवक की जान बच गई। करीब 40 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी रही। ट्रेन के रुकने से वाराणसी –लखनऊ मार्ग की कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

इस घटना से आसपास के रेलवे फाटक पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंच कर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
युवक ने नीचे उतारने के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की।

कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।

प्रतापगढ़: रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका गहराई
प्रतापगढ़। देलहुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवालपुर में विश्वनाथ गंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश मिश्र (20) पुत्र अशोक कुमार मिश्र, निवासी रघवापुर राजापुर, थाना रानीगंज के रूप में हुई है।

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चंद्र प्रकाश के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार, चंद्र प्रकाश शनिवार को एक बारात में जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, नवंबर में होनी थी शादी, प्रेमी गिरफ्तार
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सुक्खा का पुरवा गांव निवासी जीत लाल कोरी की पुत्री करिश्मा (20) का एक युवक से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे धर्म से संबंध रखता था और करिश्मा पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी तनाव के कारण करिश्मा ने मंगलवार दोपहर घर में जहर खा लिया।

परिजन तुरंत उसे ट्रॉमा सेंटर लालगंज लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान करिश्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी अगले महीने यानी नवंबर में तय थी।

परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के दबाव की वजह से पहले भी उसकी सगाई टूट चुकी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दबाव और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में महिला थाने के दरोगा की मौत
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में महिला थाने में तैनात दरोगा महानंद तिवारी की मौत हो गई। वे मूल रूप से चित्रकूट जिले के सरौउधा गांव के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, दरोगा तिवारी एक मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में अंतू थाने गए थे। वापसी के दौरान जब वह लोहांगपुर बायपास से आगे बढ़े, तो सराय बीरभद्र गांव के पास एक ईंट लदे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बताया कि सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागपुर से हत्या के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में 50-50 हजार का था इनाम
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने हत्या के मामले में वांछित दो सगे भाइयों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उपाधीक्षक (पट्टी) मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि एसटीएफ टीम प्रभारी रणेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना मानधाता क्षेत्र के हत्या के आरोपी जुनैद अहमद और परवेज अहमद को रविवार को नागपुर से पकड़ा गया। इन दोनों पर 26 दिसंबर 2024 को मानधाता गांव निवासी मोहम्मद शमीम की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

इसी दौरान, प्रतापगढ़ की कोतवाली पुलिस और विशेष दल ने रविवार रात चमरौधा पुल के पास हत्या के प्रयास के आरोपियों से मुठभेड़ की। जवाबी गोलीबारी में दो आरोपी अमित उर्फ बउवा और अजीत के पैरों में गोली लगी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक कार बरामद की। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) प्रशांत राज ने बताया कि दोनों आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन पर 21 अगस्त को मोटरसाइकिल से जा रहे एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है।

रिकॉर्ड के अनुसार, बउवा के खिलाफ प्रतापगढ़ और प्रयागराज में हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अजीत पर चार संगीन मामले चल रहे हैं।