अमरोहा - Parakh Khabar

Amroha News : पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मायके से पत्नी को लेने पहुंचे युवक के साथ उस समय अजीब घटना हो गई, जब बस स्टैंड पर पत्नी उसे पकौड़ी लेने भेजकर अचानक गायब हो गई। आशंका है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी करीब चार महीने पहले रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र की युवती से हुई थी। होली के मौके पर युवती एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी। सोमवार सुबह युवक उसे वापस घर लाने के लिए सैफनी पहुंचा।

बताया जाता है कि दोनों पहले सैफनी से बिलारी तक बस से पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गए। इसी दौरान बस स्टैंड पर खड़ी बस में बैठने के बाद पत्नी ने पति से कहा कि वह पास की कैंटीन से पकौड़ी और पानी की बोतल ले आए।

पकौड़ी लेकर लौटा तो सीट खाली मिली

पति जब पकौड़ी लेकर बस में वापस लौटा तो पत्नी अपनी सीट पर नहीं थी। उसने तुरंत पत्नी को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने बस में बैठे यात्रियों से पूछताछ की।

यात्रियों के अनुसार महिला बस में बैठकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी और थोड़ी देर बाद बस से उतरकर चली गई।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला पता

पत्नी के अचानक गायब होने से युवक परेशान हो गया और बस स्टैंड के आसपास काफी देर तक उसे ढूंढता रहा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार और ससुराल पक्ष को दी।

बस स्टैंड पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि युवती का शादी से पहले अपने गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह उसी के साथ चली गई है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गश्त के दौरान सिपाही पर गंडासे से हमला, आरोपी हिरासत में
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर क्षेत्र में बीती रात गश्त के दौरान एक युवक ने सिपाही पर गंडासे से कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब साढ़े 11 बजे की है, जब सिपाही राहुल नियमित गश्त पर था। इसी दौरान एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है और प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। हमले के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Amroha : विधि-विधान से हुआ होलिका पूजन, देर रात जिलेभर में हुआ होलिका दहन
अमरोहा: होली पर्व के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका पूजन एवं दहन संपन्न हुआ। दोपहर में महिलाओं ने विधि-विधान से होलिका की पूजा कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। देर रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

प्रशासन के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा तिथि, भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण देर रात परंपरागत समय पर जिले में करीब 1226 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। शहर के आवास विकास कॉलोनी, कोट चौराहा, टीपी नगर, बड़ा बाजार सहित अन्य इलाकों में लोगों ने जौ की बालियां और गन्ना भूनकर परंपरा निभाई।

होली को लेकर बाजारों में दिनभर खरीदारी की चहल-पहल रही। महिलाएं पूजन के दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देती नजर आईं। वहीं युवाओं और बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

दुल्हंडी की तैयारियां पूरी

जिले में 4 मार्च को दुल्हंडी पर्व रंग-गुलाल के साथ मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दुल्हंडी के दिन पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और चौराहों पर बल तैनात रहेगा। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गजरौला में रहा उत्सव का माहौल

गजरौला में भी होली का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और होलिका माता को अर्घ्य दिया। इंदिरा चौक, गंगा प्याऊ मंदिर, बस्ती मार्ग, खाद गूजर चौराहा और रेलवे स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में मेले जैसा माहौल रहा। दोपहर से ही लोग रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। पुलिस टीमों ने दिनभर गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Amroha: शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, महिला समेत तीन पर एफआईआर
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलाबड़ा निवासी एक युवक से शादी कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित विजेंद्र पुत्र महेश पाल, जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है, ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भोजराज पुत्र मटरू और उसकी पत्नी प्रीति ने शादी कराने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही। विजेंद्र ने कर्ज लेकर रकम जुटाई।

आरोप है कि प्रीति ने विजेंद्र से अपने सहयोगी अजरूद्दीन इस्लाम के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में जब विजेंद्र ने शादी कराने की बात कही तो आरोपियों ने 50 हजार रुपये और मांग लिए।

राशि की व्यवस्था न होने पर विजेंद्र ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने 20 अप्रैल 2025 को आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद विजेंद्र ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। डिप्टी सीएम के निर्देश पर आदमपुर पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP: घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, NH पर 10 वाहन आपस में टकराए, 15 यात्री घायल
अमरोहा। घने कोहरे ने रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा करा दिया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर 10 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें करीब 15 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

रविवार तड़के गजरौला क्षेत्र में गांव शहबाजपुर डोर के पास घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी दौरान रोडवेज बस समेत कई वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक हुए तेज धमाके से नींद खुलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायल यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, इसी वजह से वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Amroha News: पुलिस ने 22 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
अमरोहा। कस्बा अट्टा निवासी टिंकू की मौत किसी रेल हादसे में नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला निकली। पुलिस की 22 घंटे की गहन जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि टिंकू की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी और वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 14 जनवरी की सुबह नौगावां सादात रेलवे फाटक के पास सामने आई, जहां ट्रैक के बीचोबीच एक युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान मंडी धनौरा के कस्बा अट्टा निवासी टिंकू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में टिंकू की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई, जबकि शरीर में एल्कोहल की मौजूदगी भी पाई गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामला धीरे-धीरे साफ होता गया। पुलिस के अनुसार, टिंकू पेशे से मजदूर था और उसकी शादी वर्ष 2020 में संगीता से हुई थी। हालांकि, शादी से पहले ही संगीता के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी चालक नरसिंह देव से प्रेम संबंध थे, जो विवाह के बाद भी जारी रहे।

पुलिस जांच में सामने आया कि 13-14 जनवरी की रात नरसिंह देव अपनी प्रेमिका संगीता से मिलने उसके ससुराल पहुंचा। इसी दौरान दोनों ने टिंकू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। साजिश के तहत नरसिंह ने पहले टिंकू को जमकर शराब पिलाई। नशे की हालत में उसे रेलवे ट्रैक तक ले जाया गया, जहां गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ट्रेन हादसा दिखाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

सिलाई सीखने के दौरान हुआ था प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक, संगीता मूल रूप से कोतवाली चांदपुर क्षेत्र के गांव सुंदरा की निवासी है, जबकि उसका प्रेमी नरसिंह देव पास के गांव मानपुर का रहने वाला है। शादी से पहले संगीता बास्टा कस्बे में सिलाई का प्रशिक्षण लेने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात नरसिंह से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। यह रिश्ता करीब 11 वर्षों से चल रहा था।

साल 2020 में परिजनों के दबाव में संगीता की शादी टिंकू से हो गई, लेकिन इसके बावजूद वह नरसिंह के संपर्क में बनी रही। टिंकू की गैरमौजूदगी में नरसिंह अक्सर उससे मिलने आता था। पुलिस के अनुसार, टिंकू इन अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसी कारण पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

Amroha: प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी की बात करने पहुंचे युवक पर चलाई थी गोली
अमरोहा। प्रेमिला के भाई को गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

घटना करीब 20 दिन बाद पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 8 नवंबर को जोया में हुई थी। दरअसल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ताविस रजा का जोया की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों को जाते हुए प्रेमिका के भाई ने देख लिया था। जिसके बाद गुस्साया भाई अपनी बहन के प्रेमी ताविस रजा से रिश्ते की बात करने गया था। उसने कहा या तो मेरी बहन से शादी कर ले या उसे छोड़ दे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद ताविस रजा ने युवक पर दो गोलियां दाग दी। एक गोली युवक के हाथ को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके गले में लगी। घायल युवक स्वयं डिडौली कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल घायल को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ताविस रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू की थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने आरोपी ताविस रजा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शनिवार को डिडौली कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने जोया के नारंगपुर गांव के पुल के पास से फरार आरोपी 25 हजार के इनामी ताविस रजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ताविस रजा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी ताविस रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Amroha News: दो सड़क हादसों में तीन की मौत, पिता-पुत्र समेत कई घायल
अमरोहा। पितृ अमावस्या के दिन अमरोहा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दोनों हादसे तिगरी से स्नान कर लौटते या जाते समय हुए।

पहला हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया में हुआ। मुरादाबाद के बागड़पुर निवासी रामगोपाल सिंह और उनके बेटे हिमांशु बाइक से तिगरी से स्नान कर घर लौट रहे थे। जोया में पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दूसरा हादसा नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी के पास हुआ। गांव ढक्का के चार भाई टेम्पो से तिगरी स्नान के लिए जा रहे थे। बांसखेड़ी गांव के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेम्पो की टक्कर हो गई। हादसे में करतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन भाई विजेंद्र, मुनिराज और परम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पहले हादसे में ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amroha News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब, 17 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही गुलफिजा, अस्पताल में दम तोड़ा
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता गुलफिजा को उसके पति परवेज और ससुराल पक्ष ने तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में 17 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार गुलफिजा ने दम तोड़ दिया।

मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी फुरकान ने करीब एक साल पहले अपनी बेटी गुलफिजा का निकाह अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के काला खेड़ा गांव निवासी परवेज से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और परिजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, 11 अगस्त को दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष ने मिलकर गुलफिजा को तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां 17 दिन तक इलाज चला लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

पुलिस ने पहले ही पति परवेज समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुलफिजा की मौत के बाद अब आरोपियों पर हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। शव का पोस्टमार्टम मुरादाबाद में कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Amroha News: शादी में जश्न के बीच मचा हंगामा, बरात में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
अमरोहा। शादी की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं जब बरात के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर की है। जानकारी के अनुसार, 5 मई को मोहल्ला छंगा दरवाजा में एक बरात पहुंची थी, जिसमें जसपुर निवासी रोहन कुमार भी शामिल थे।

जब बरात अहमदनगर के पास पहुंची, तभी अजय, निखिल, राजीव और पप्पू नामक युवकों ने रोहन के साले गोलू, यश और अन्य साथियों पर अचानक हमला बोल दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amroha News: झपकी बना हादसे का कारण, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप समेत तीन घायल
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक को नींद की झपकी आ गई और कार सामने चल रहे कैंटर से जा टकराई।

घटना रविवार रात की है, जब उत्तराखंड के चंपावत निवासी सिंगर पवनदीप अपने साथी अजय महर और ड्राइवर राहुल सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गजरौला स्थित नेशनल हाईवे पर सीओ ऑफिस के पास पहुंची, चालक को झपकी आने के कारण वाहन कैंटर से भिड़ गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पवनदीप, अजय और राहुल तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताकर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Amroha News: घर से बुलाकर राजमिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Amroha News: अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र स्थित सिरसा गुर्जर गांव में रविवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। 32 वर्षीय राजमिस्त्री शीशपाल की कुछ लोगों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे पांचों आरोपियों को पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक, शीशपाल रात में घर पर भोजन कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। उन्होंने खाना अधूरा छोड़ दिया और बाहर चले गए। कुछ समय बाद गांव के ही एक युवक ने सूचना दी कि गांव के बाहर पांच लोग शीशपाल को पीट रहे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शीशपाल को गंभीर हालत में पाया, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता विजयराम ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत बुलाकर मारा गया। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी वरुण कुमार के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक ओवरटेक करने को लेकर गाज़ियाबाद से आए कुछ युवकों से शीशपाल का विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

आरोपी पथरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद दो आरोपियों को मौके पर ही ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शीशपाल राजमिस्त्री का काम करते थे और उनके परिवार में पत्नी पिंकी व चार छोटे बच्चे हैं। हत्या की इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजन सदमे में हैं।