जालौन - Parakh Khabar

जालौन में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा के पास रात करीब नौ बजे हुई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी 26 वर्षीय शिवम पुत्र स्वर्गीय गोविंददास अपने पड़ोसी दोस्त 16 वर्षीय शिवाजी और उसके 14 वर्षीय भाई श्यामजी के साथ बाइक से कोंच नगर में चल रहे एक कार्यक्रम को देखने जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

दूसरी बाइक पर आगरा जिले के ग्राम कासपुर निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र नरेश अपनी पत्नी मंजू और दो वर्षीय पुत्र ऋषभ के साथ सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने टकरा गईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवाजी, श्यामजी, मंजू और मासूम ऋषभ को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, शिवम अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम कर अपनी छोटी बहन का पालन-पोषण कर रहा था। वहीं राजकुमार आगरा में सब्जी का कारोबार करता था और अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था।

कोंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उरई में कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 12 से अधिक युवक गिरफ्तार
उरई (जालौन)। उरई शहर में कैफे की आड़ में संचालित किए जा रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्का और नशीला तंबाकू बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जेल चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में जालौन रोड स्थित एक कैफे पर की गई। सूचना के आधार पर की गई अचानक छापेमारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कैफे से हुक्का, पाइप और नशीले पदार्थ जब्त किए तथा वहां मौजूद युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली उरई पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक बालिग हैं। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कैफे संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि बिना अनुमति के हुक्का बार किस आधार पर संचालित किया जा रहा था।

छापेमारी की सूचना फैलते ही कोतवाली परिसर में पकड़े गए युवकों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि कैफे में हुक्का पिलाने के अलावा किसी अन्य अवैध गतिविधि का संचालन तो नहीं किया जा रहा था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जालौन में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
जालौन। जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुठौंद कस्बा निवासी अजय (29) पुत्र जमुना प्रसाद के रूप में हुई है। घटना मिहोना रोड स्थित जय मां दुर्गे गेस्ट हाउस के पास की बताई जा रही है। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

परिजनों के अनुसार अजय मजदूरी करता था और शराब का आदी था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जालौन : महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की चौथी पेशी आज, इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
जालौन के कुठौंद थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की हत्या के मामले में शुक्रवार को एक अहम सुनवाई होनी है। इस केस में बीते 47 दिनों से जिला कारागार उरई में बंद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा। यह इस प्रकरण में मीनाक्षी शर्मा की चौथी पेशी होगी। इससे पहले 19 दिसंबर, 1 जनवरी और 13 जनवरी को भी उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा चुकी है।

महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा 7 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में है और मामला लगातार न्यायालय की निगरानी में आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि 5 दिसंबर की रात कुठौंद थाने के सरकारी आवास में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की उनकी सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना को हत्या मानते हुए इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 दिसंबर को मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार उरई भेज दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार, घटना वाली रात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय अपने सरकारी आवास में मौजूद थे और उसी समय महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा भी कमरे में थी। अचानक गोली चलने की आवाज आने के बाद मीनाक्षी शर्मा चीखते हुए कमरे से बाहर निकली। उनकी गतिविधियां थाने परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिन्हें जांच का अहम साक्ष्य माना जा रहा है।

इस पूरे मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। विवेचक एवं कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक के अनुसार, फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि गन पाउडर की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसके आने के बाद जांच को अंतिम रूप देकर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

उधर, जेल में बंद महिला सिपाही के पिता विपिन कुमार शर्मा उरई में अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपनी बेटी की जमानत के प्रयास में जुटे हैं। चार्जशीट दाखिल न होने के कारण फिलहाल जमानत याचिका दायर नहीं हो सकी है। जांच पूरी होने के बाद इस बहुचर्चित मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जालौन: खंती में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के नदीगांव क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे खंती में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसंत कुमार पाल (45), निवासी हरदोई गुर्जर, के रूप में हुई है। शव कोंच–नदीगांव मार्ग पर ग्राम सदूपुरा के पास मिला।

परिजनों के मुताबिक, बसंत कुमार पाल सोमवार को घर से यह कहकर निकले थे कि वे नदीगांव स्थित एक पंप पर जा रहे हैं। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोमवार देर रात एट कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई।

मंगलवार तड़के परिजनों को सूचना मिली कि सदूपुरा के पास सड़क किनारे खंती में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान बसंत कुमार पाल के रूप में की। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई।

सूचना मिलते ही नदीगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

जालौन: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडमास्टर पर उत्पीड़न का आरोप
जालौन (यूपी)। जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में एक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक ने कथित मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने स्कूल के हेडमास्टर पर लंबे समय से परेशान करने और वेतन न मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध पाल (55) गोपालपुरा स्थित केपीएच जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक थे। रविवार सुबह घर के कमरे में उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि अनिरुद्ध पाल को स्कूल के हेडमास्टर सहित कुछ लोग पिछले करीब पांच वर्षों से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि डेढ़ साल तक वेतन नहीं मिला, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद तनाव में थे। छोटे बेटे बृजेंद्र ने कहा कि परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वे भीतर ही भीतर टूट चुके थे।

मृतक के छोटे भाई महेश पाल ने भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से लंबे समय से उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि वेतन रोके जाने के साथ ही कथित रूप से हर महीने पैसे की मांग की जाती थी और इनकार करने पर फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

इस मामले में चंद्र प्रकाश (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने कहा कि अप्रैल से शिक्षक को नियमित वेतन मिल रहा था। एक वर्ष पहले उन्हें निलंबित किया गया था और उस अवधि के वेतन के लिए आवेदन दिया गया था। यदि वेतन भुगतान या उत्पीड़न से जुड़े आरोपों में तथ्य पाए गए, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू ने बताया कि लाइसेंसी राइफल से गोली लगने से शिक्षक की मौत हुई है। परिवार की ओर से स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की

इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जालौन : कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे थाना परिसर स्थित आवास में अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार ली। फायर की आवाज सुन साथी पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज उरई रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे कुठौंद कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के बाद भंडारे का प्रसाद खाकर थाना प्रभारी अरुण कुमार राय थाने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सहयोगी साथियों के साथ कुछ देर बातें की, फिर थाना परिसर में बने आवास के अंदर चले गए। देर रात करीब 10 बजे उनके आवास से गोली चलने की आवाज आई तो सहयोगी पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे। कमरे में थाना प्रभारी खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पास में ही उनकी सर्विस पिस्टल पड़ी थी।

अरुण कुमार राय को 18 अगस्त को उरई कोतवाली से कुठौंद थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पहले वह आठ महीने तक कोंच कोतवाली में रहे थे। थे। अरुण कुमार राय मूलरूप से संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे। एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का पता चल सकेगा। बताया कि स्वजन को फोन करके सूचना दी गई है। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है।

Jalaun News: शादी की रस्मों के बीच पहुंची महिला ने किया हंगामा, दूल्हे को पीटा, दुल्हन पक्ष ने विदाई से किया इनकार
जालौन। शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब एक महिला अपने बच्चे के साथ मंडप में पहुंची और खुद को दूल्हे की पत्नी बताते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटा और आरोप लगाया कि वह पहले ही उससे मंदिर में शादी कर चुका है और उनका एक बेटा भी है। मामला बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने विदाई से साफ इनकार कर दिया और दुल्हन को साथ लेकर मौके से निकल गए।

घटना कोंच के उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल की है, जहां रविवार सुबह शादी की अंतिम रस्में चल रही थीं। झांसी के बरुआसागर क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन और कोंच निवासी प्रभाकर गुप्ता की शादी 10 मई को सम्पन्न हुई थी। जयमाल, कन्यादान और फेरे तक की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं।

रविवार सुबह करीब 9 बजे कलेवा की रस्म के दौरान नेहा प्रजापति नाम की महिला अचानक विवाह स्थल पर पहुंची और दूल्हे प्रभाकर पर चप्पलों से हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि प्रभाकर ने आठ साल पहले काली माता मंदिर में उससे शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। नेहा ने बताया कि वह प्रभाकर के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहती थी और दोनों साथ में पारिवारिक जीवन बिता रहे थे।

नेहा के अनुसार, जब उसने दूल्हे के घर पर शादी की तैयारियां देखीं तो उसे शक हुआ और वह विवाह स्थल पर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही प्रभाकर के परिजनों ने उसे पागल कहकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी बात सबके सामने रख दी।

दुल्हन पक्ष ने जब पूरे मामले की जानकारी ली, तो उन्होंने तुरंत बेटी की विदाई से इंकार कर दिया और विवाह समाप्त मानते हुए दुल्हन को अपने साथ ले गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें तय किया गया कि दूल्हे पक्ष को शादी में मिला सारा दहेज और खर्च वापस लौटाना होगा।

घटना के बाद नेहा सीधे कोतवाली पहुंची और प्रभाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि उसके बेटे के आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेजों में पिता के नाम में प्रभाकर दर्ज है। नेहा का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ पति प्रभाकर के घर में रहना चाहती है।

इस बीच, विवाह स्थल पर हंगामा बढ़ता देख प्रभाकर शादी की पोशाक उतारकर होटल से चुपचाप भाग निकला। फिलहाल मामला कोतवाली में विचाराधीन है और महिला न्याय की मांग को लेकर अड़ी हुई है।

प्रेमी से मिलने पहुंची विवाहिता ने खा लिया जहर, प्रेमी ने भी खाया; इलाज के दौरान दोनों की मौत
जालौन। डकोर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम संबंध में विवाद के बाद एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम संबंध में विवाद के बाद उठाया कदम

ग्राम ऐर निवासी 22 वर्षीय मोहिनी द्विवेदी और राहुल लोधी (22) के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन डेढ़ साल पहले मोहिनी की शादी उरई शहर के पटेल नगर निवासी अवनीश चतुर्वेदी से हो गई थी। इसके बाद भी मोहिनी और राहुल के बीच संपर्क बना रहा। कुछ दिन पहले मोहिनी मायके आई थी।

शुक्रवार रात मोहिनी छत के रास्ते अपने प्रेमी राहुल से मिलने उसके घर पहुंची। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में आकर मोहिनी ने अपने साथ लाया जहर खा लिया और गुस्से में वहां से अपने घर लौट गई।

राहुल ने भी खा लिया जहर

मोहिनी द्वारा जहर खाने के बाद राहुल भी मानसिक रूप से टूट गया और उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार तड़के दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां मोहिनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

गांव में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक और सन्नाटा छा गया। डकोर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम संबंध की पुष्टि

उरई की डिप्टी एसपी अर्चना सिंह ने बताया कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की मौत के बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Jalaun News: योग करते समय रिटायर्ड शिक्षक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जालौन। सड़क किनारे पुलिया पर योग कर रहे एक रिटायर्ड शिक्षक और तीन निजी विद्यालयों के संचालक की सिर पर घातक हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलउआ जागीर निवासी विद्याराम आजाद (68 वर्ष) पुत्र लखूराम रविवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर भीमनगर ऊंचा की ओर स्थित माइनर की पुलिया पर योग कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उन पर घातक हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

निर्मम तरीके से की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने बेहद करीब से तेज वार किए, जिससे गर्दन कटने के करीब थी। शव योग मुद्रा में पुलिया से नीचे गिरा पड़ा था। घटनास्थल पर खून और मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। राहगीरों ने शव देखकर गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिक्षा के क्षेत्र से थे जुड़े

विद्याराम आजाद सेवानिवृत्त शिक्षक थे और वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज भीमनगर (ऊंचा), डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल भीमनगर और शिक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला भीमनगर के संचालक थे। उनकी पत्नी प्रेमा देवी इन तीनों विद्यालयों की प्रबंधक हैं।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक के तीन पुत्रों में अजीत कुमार (दिल्ली में रहते हैं), दिनेश कुमार (राम जी) और रामखिलावन पिता के कामकाज में हाथ बंटाते थे। इस जघन्य हत्या से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस की सक्रियता, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार, उप निरीक्षक दिनेश, हर्षवर्धन, रामकिशोर, सुनील यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव ले जाने का विरोध किया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की। इसके बाद सीओ माधौगढ़ डॉ. राम सिंह और थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

संभावित कारण – विद्यालय प्रबंधन विवाद

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, चार साल से एक विद्यालय के प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

चार साल पहले पोती की भी हुई थी हत्या

विद्याराम आजाद की पोती भावना (पुत्री राम जी) की भी 2020 में हत्या कर दी गई थी, जब वह उरई में रहकर एएनएम कोर्स कर रही थी।

संदिग्ध हिरासत में, पुलिस अधीक्षक का आश्वासन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Jalaun News: छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती
उरई: बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ धुरट-टिकरिया नहर के पास हुई, जहां आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

तीन दिन पहले छात्रा की हुई थी हत्या

गुरुवार को एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीटा में 19 वर्षीय छात्रा खुशी का शव मिला था। वह रूरा अड्डू की रहने वाली थी और बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसओजी, एट कोतवाली और कोटरा थाना पुलिस की टीमों को लगाया।

पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी धुरट मार्ग पर टिकरिया नहर के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसओजी और एट पुलिस मौके पर पहुंची।

जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ने की कोशिश की, उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी ने कबूला गुनाह

अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनीष पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम छिरावली, थाना कोटरा बताया। पूछताछ में उसने खुशी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

जालौन में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या की: आपत्तिजनक स्थिति में देख हुआ आग बबूला, गांव में मचा हड़कंप
जालौन। जालौन में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बाहर से देर रात घर लौटे पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर दोनों की हत्या कर दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव का ही रहने मृतक प्रेमी है। जालौन के सिरसा थानाक्षेत्र के ग्राम टिकरी की घटना।

नोट- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।