गौतम बुद्ध नगर - Parakh Khabar

गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में महिला की हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने वाले आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस, थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के ढकिया वाले बाबा गोलचक्कर के पास पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

घायल आरोपी की पहचान सूरजपुर क्षेत्र के जैत वैशपुर गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, मृतका का मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले रविवार देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी। इस मामले में थाना बीटा-2 पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच दोस्ती थी और आरोपी मृतका से प्रेम करता था। जब मृतका ने उससे संबंध रखने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी को स्वस्थ होने के बाद न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा 3 के छात्र ने शिक्षिका पर पिटाई का आरोप लगाया, स्कूल ने बताया बारिश में गिरने की बात; वीडियो से उठे सवाल
गौतमबुद्धनगर : सेक्टर-45 स्थित कांशीराम आवासीय परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार कक्षा तीन के एक छात्र ने स्कूल की शिक्षिका पर डंडे से पिटाई कर हाथ तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह साफ कहता दिख रहा है— "मैडम ने डंडे से मारा है।" वीडियो में बच्चे के हाथ पर पट्टी और सूजन भी नजर आ रही है।

स्कूल ने खारिज किए आरोप, कहा— बारिश में गिरा था बच्चा

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने शिक्षिका पर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए सफाई दी कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है, यानी 22 जुलाई को संबंधित शिक्षिका अवकाश पर थीं। उन्होंने दावा किया कि छात्र की चोट बारिश में फिसलकर गिरने के कारण हुई है और हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है। हालांकि, जांच कराने की बात कही गई है।

बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो भी वायरल

विवाद यहीं नहीं रुका। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल के छात्र झाड़ू लगाते और परिसर में साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे हाथ में झाड़ू लिए हुए हैं, तो कुछ अन्य सफाई में व्यस्त नजर आते हैं।

शिक्षा विभाग ने ली घटना की गंभीरता से संज्ञान

अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण ने कहा कि वायरल वीडियो की पुष्टि की जा चुकी है और यह चोटपुर प्राथमिक विद्यालय का ही है। मामले को गंभीर मानते हुए विद्यालय से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट तलब की गई है।

स्थानीयों के आरोप— बच्चों से कराया जा रहा गैर-शैक्षणिक कार्य

स्थानीय निवासियों ने विभाग को भेजी गई शिकायत में कहा है कि विद्यालय में बच्चों से नियमित रूप से झाड़ू लगवाने, बर्तन धुलवाने और मिड-डे मील परोसवाने जैसे काम कराए जाते हैं। अभिभावकों ने पहले भी कई बार आपत्ति जताई थी, लेकिन स्कूल स्टाफ की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। इसी कारण बुधवार को किसी ने छिपकर वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा।

फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच जारी है और सभी की निगाहें अब इस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

‘अकबर हो या औरंगजेब, सबकी मानसिकता एक’ – सीएम योगी
गौतमबुद्ध नगर (उप्र)। मुगल शासक औरंगजेब को लेकर देशभर में छिड़ी बहस के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि "अकबर हो या औरंगजेब, हिंदुओं के प्रति सबकी मानसिकता एक थी।"

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

सीएम योगी दादरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा के अनावरण के मौके पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,

"हमारे आदर्श और राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जी महाराज हैं, ना कि अकबर या औरंगजेब।"

'अकबर कभी नायक नहीं हो सकता'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकबर ने भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करने के लिए कई षड्यंत्र रचे, जबकि महाराणा प्रताप ने अपने बलिदान से सनातन संस्कृति की रक्षा की। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सच्चे राष्ट्रनायक हैं और जो इन्हें सम्मान नहीं देते, वे विकृत मानसिकता के शिकार हैं।

हल्दीघाटी के युद्ध का जिक्र

मुख्यमंत्री ने हल्दीघाटी के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि मात्र 20,000 सैनिकों के साथ महाराणा प्रताप ने अकबर की लाखों की सेना का सामना किया। यही संघर्ष उन्हें राष्ट्रनायक बनाता है। उन्होंने कहा, "हल्दीघाटी की मिट्टी को आज भी लोग तीर्थ के रूप में सम्मान देते हैं।"

गौतमबुद्ध नगर में 1,467 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर के लिए 1,467 करोड़ रुपये की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वह सत्ता के सामने झुकने के बजाय, स्वाभिमान के लिए लड़े।

सनातन संस्कृति और आस्था पर बल

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ को लेकर फैलाई गई अफवाहों के बावजूद, सनातन धर्मावलंबियों ने भारी संख्या में संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा,

"गंगाजल को दूषित बताया गया, लेकिन शायद वे नहीं जानते कि बहता पानी और रमता जोगी कभी अशुद्ध नहीं होता। हर सनातनी त्रिवेणी के जल को आस्था का प्रतीक मानता है।"

प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में आस्था और आजीविका के नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा,

"अब उत्तर प्रदेश पर श्रीराम, श्रीकृष्ण, महादेव, मां गंगा, मां यमुना के साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बरस रहा है।"

समाजवादी पार्टी के विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया

इससे पहले, महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली टिप्पणी के कारण विधानसभा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि "जो लोग राष्ट्रनायकों का सम्मान नहीं करते, उन्हें उपचार की जरूरत है।"

सीएम योगी का संदेश

"जो लोग सनातन परंपरा को खत्म करना चाहते थे, वे खुद इतिहास बन गए। लेकिन महाराणा प्रताप, शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह का यशस्वी नाम आज भी हर भारतीय के दिल में बसता है।"

मैं आत्महत्या करने वाला हूं... रात में मैसेज भेजने वाले युवक के साथ मिली युवती की भी लाश
गौतमबुद्धनगर : बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। रविवार सुबह दादरी थाना क्षेत्र से युवक का शव सड़क किनारे मिला। युवक के साथ एक युवती की लाश भी मिली है। इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। दोनों की पहचान भी हो गई। युवक-युवती दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की तो शव के आस-पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया। पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर शिवहरी मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में सड़क किनारे युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच करने के दौरान आस पास वोमेटिंग (उल्टियां) होना पाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। मृतकों की पहचान हो गई है। युवक-युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे, दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि उसे कल रात उसके भाई का मैसेज मोबाइल पर मिला था। मैसेज में उसने लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। मृतक के भाई ने मैसेज को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी।

सैक्टर 22-डी आवंटियों के बीच पहुंचे अरुण वीर सिंह
“लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर ही अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश”

गौतमबुद्ध नगर। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा बुधवार को प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी में प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी के आवंटियों के साथ उनकी समस्याओं के संबंध में विचार किया गया। सबसे पहले बिजली की समस्या पर डिस्कशन किया गया। अवंतियों द्वारा बताया गया कि इस सेक्टर में बिजली की विकट् समस्या है तथा यूपीपीटीसीएल द्वारा बिजली जाने पर फाल्ट को जल्दी रिस्टोर नहीं किया जाता है कई बार घंटों घंटों तक बिजली नहीं आती है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा वहाँ मौजूद यूपीपीटीसीएल के ओएसडी से इस समस्या के बारे में पूछा गया तो इनके द्वारा अवगत कराया कि पूर्व में 3 वर्ष पहले मंडी श्यामनगर से विछाये गये अंडरग्राउंड एलटी केबल लाइन जगह जगह से डैमेज है। जिस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा उन्हें याद दिलाया गया की उक्त लाइन के लगाने का समस्त कार्य यूपीपीटीसीएल द्वारा ही किया गया था अगर उसमे इतनी जल्दी फाल्ट आ रहा है तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की सलारपुर से सेक्टर 22 डी तक 7 किलोमीटर की एक नयी लाइन बिछायी जाएगी तथा नवंबर तक यह कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। उक्त सोसाइटी में केवल 9 एमबीए पॉवर की अवस्यकता होगी जबकि इस लाइन के बनने से सोसाइटी में 15 एमबीए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था हो जायेगी।

सोसाइटी में पानी की समस्या के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जो एलोटी वहाँ रह रहे है उनका पानी का पाइपों को बदलकर प्लास्टिक के 1 इंच दया के नये पाइप प्राधिकरण द्वारा लगाये जायें। तथा उसके बाद सभी फ़्लैट्स में भी पाइपों को बदलने की कार्यवाही की जाए।निवासियों द्वारा परिवहन की समस्या के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा वहाँ मौजूद यूपी रोडवेज़ के एआरएम अनिल कुमार शर्मा को निर्देशित किया कि प्राधिकरण यूपी रोडवेज़ के साथ अनुबंध को अगले ०१ वर्ष तक के लिए बढ़ा रहा हैं जिससे बसों के परिचालन में होने वाली हानि की प्रतिपूर्ति प्राधिकरण द्वारा की जायेगी। साईट पर ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा प्राधिकरण का सहमति पत्र एआरएम को हस्तगत किया गया। सोसाइटी के निवासियों की माँग व ज़रूरत के दृष्टिगत बसों के संचालन के रूट में भी परिवर्तन किया गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा ओएसडी राजेश कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि प्राधिकरण द्वारा हर सप्ताह इस सोसाइटी में फ़्लैट्स के पज़ेशन का कैम्प लगाया जाये तथा इस कैम्प में प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फ़्लैट्स में समूर्ण आवश्यक कार्य करवाकर ही अवंतियों को क़ब्ज़ा देने के निर्देश भी दिये गये। पहला कैम्प सितंबर के प्रथम सप्ताह में लगाया जायेगा। सोसाइटी के गेट, नाली सीवर आदि के अन्य कार्यों को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा निवासयों से कहा गया कि अब प्रत्येक माह में हमारे द्वारा सोसाइटी का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। सेक्टर २२डी सोसाइटी के निवासियों की तरफ़ से त्रिपाठी , किशोर आदि द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
उपरोक्त विजिट में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह के साथ प्राधिकरण से शैलेंद्र भाटिया ओएसडी, राजेश कुमार सिंह ओएसडी, शैलेंद्र कुमार सिंह, ओएसडी, एके सिंह महा प्रबंधक परियोजना, राजेंद्र भाटी उप महा प्रबंधक परियोजना, पीपी सिंह डीजीएम, नंदकिशोर सुन्दरियाल स्टाफ ऑफिसर, राजबीर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक, मनोज धारिवाल वरिष्ठ प्रबंधक, सुभाष चंद्रा वरिष्ठ प्रबंधक, विकास कुमार वरिष्ठ प्रबंधक आदि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एनसीआर साइबर क्राइम: घर बैठे कमाई का झांसा देकर 20.54 लाख रुपये की ठगी
गौतमबुद्धनगर: घर बैठे काम करके लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से कथित रूप से 20,54,464 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय ने बताया कि शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर एक संदेश आया जिसमें घर बैठे काम कर लाखों रुपये प्रतिमाह कमाने की बात कही गई।

शिकायत के अनुसार उन्हें ‘गूगल मैप’ पर होटलों की रेटिंग कर पैसे कमाने की बात कही गई और शुरुआत में इस काम के लिए पैसे भी दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद बड़ा निवेश कर अधिक कमाने का झांसा दिया गया और उन्होंने 50 हजार रुपये की रकम निवेश की। शिकायत में दावा किया गया है कि जब पीड़ित ने लाभ समेत अपनी रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने पांच लाख रुपये और निवेश करने के बाद ही पैसे वापस मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसके बाद ठगों ने कई बार में उनसे 20 लाख 54 हजार 464 रुपये जमा करा लिए। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नोएडा में थूक लगाकर बेचते थे जूस, पुलिस ने दो को किया अरेस्ट
गौतमबुद्धनगर। शामली और लखनऊ के बाद अब नोएडा में भी थूक काण्ड हुआ है। यहाँ थूक और लार मिलकर जूस बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई, जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां जूस पीने गए थे।

फेज 3 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में दोनों आरोपियों- जमशेद (30) और सोनू उर्फ ​​साहबे आलम को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊ में थूक मसाज का आरोपी हिरासत में
लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में थूक लगाकर मसाज करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया था। उन्नाव के रहने वाले आशीष नाम के युवक की शिकायत पर पुलिस ने दूकान का सीसीटीवी चेक किया था जिसमें सैलून कर्मचारी थूक लगाकर मसाज करते दिखा। जिसके बाद जैद नाम के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस भर्ती परीक्षा, गड़बड़ी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान नकल करवाने वाने वाले दो बदमाशों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के एसपी (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी तथा इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई एवं राज्य शासन ने परीक्षा को रद्द कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में नकल करने के मामले में एसटीएफ ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके अनुसार इसके तहत प्रमोद पाठक नामक व्यक्ति को एसटीएफ ने चार मार्च को गिरफ्तार किया था एवं गैंग के अन्य सदस्य मोनू पंडित, मोहन, गौरव, आशीष, अखिलेश, राहुल फरार थे। एसपी ने बताया कि मोनू पंडित की गिरफ्तारी पर झांसी जनपद की पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि आज एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मोनू पंडित और गौरव को गिरफ्तार किया। दोनों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी की आवासीय इमारत में भीषण आग, अफरातफरी
गौतमबुद्ध नगर । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित गौड़ सिटी के 16वें एवेन्यू की इमारत में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

आग गौड़ सिटी के 16वें एवेन्यू के दो फ्लैट में लगी। घटना के समय एक फ्लैट बंद था। जबकि दूसरे फ्लैट में परिवार रह रहा था। गनीमत रही कि आग लगने के बाद परिवार सीढ़ियों से बाहर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। उधर, आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें जोर-जोर से उठती हुई नजर आ रही हैं।

गौतमबुद्धनगर : क्रिकेट खेलने के दौरान हुये विवाद में युवक की हत्या, छह लोग गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर: नोएडा के बिसरख इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान टिंकू, हिमांशु, अजय, आशु, रितिक और कपिल के रूप में हुई है। चिपियाना बुजुर्ग में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में इलाके के ही निवासी सुमित की पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी आरोपियों की सुमित के साथ घनिष्ठ मित्रता थी, लेकिन क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच, सुमित नाले में गिरकर फंस गया, जिसके बाद आरोपियों ने ऊपर से ईंट और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Gautam Buddha Nagar News: नोएडा में यू-ट्यूबर की पीट-पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर: थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले एक यू-ट्यूबर के साथ मारपीट कर सात लोगों ने उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश कर रही है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलवीर, पुत्र हो राम ने बीती रात को थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में कहा गया है कि मनीष, प्रिंस, विक्की, विजय, योगेंद्र, कपिल, और मिंकू ने उसके बेटे दीपक को 28 जनवरी को घर से बुलाया तथा उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उनके बेटे को शराब पिलाई तथा उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि एक आरोपी मनीष भी यू-ट्यूबर है। उससे दीपक ने यूट्यूब चैनल खरीदा था और बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार दीपक करीब पांच वर्ष से अपनी मां के साथ मिलकर यू-ट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाता था और उसके फॉलोअर भी हैं।

भाषा इनपुट के साथ

गौतमबुद्धनगर: चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित बस ने कइयों को रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस चला रहे एक ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे बस अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर का पैर बस के एक्सीलेटर पर दबता चला गया।

इस हादसे में बस के आगे चल रहीं एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और कुछ बाइक उसकी चपेट में आ गईं। जिससे उनमें टक्कर लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस बड़ी घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, और पुलिस यातायात व्यवस्था को सामान्य करवाने में लगी रही। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को हार्ट अटैक आने की वजह से यह हादसा हुआ है। दनकौर कोतवाली पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।