नोएडा - Parakh Khabar

गौतमबुद्धनगर में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से फूड पॉयजनिंग, कई लोग बीमार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में महाशिवरात्रि के मौके पर कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बिसरख थाना क्षेत्र की तीन हाउसिंग सोसायटियों में फूड पॉयजनिंग के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, हिमालय प्राइड, रॉयल कोर्ट और सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने व्रत के लिए स्थानीय दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। इससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन के बाद देर रात कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायतें होने लगीं।

तबीयत बिगड़ने पर कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और कुछ लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बिसरख थाना पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसायटी में करीब 15 लोग फूड पॉयजनिंग जैसी शिकायतों से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि हिमालय प्राइड और रॉयल कोर्ट सोसायटी के भी कई निवासियों की तबीयत अचानक खराब हुई है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्रत में इस्तेमाल किया गया कुट्टू का आटा खराब या मिलावटी हो सकता है। पुलिस ने जिन दुकानों से आटा खरीदा गया था, उनके विक्रेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। संबंधित आटे के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोसायटी निवासियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। मामले की जांच जारी है।

नोएडा में कार के अंदर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-107, दादरी रोड पर पिलर नंबर-84 के पास सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक कार अंदर से लॉक मिली। वाहन के भीतर युवक और युवती के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए, जबकि युवक के हाथ में एक पिस्टल भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

मृतकों की पहचान सुमित (32) पुत्र राजवीर, निवासी त्रिलोकपुरी (दिल्ली) और रेखा (26) पुत्री देवचंद, निवासी सेक्टर-101 सलारपुर (नोएडा) के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, थाने पहुंचे मृतकों के परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच पिछले 10 से 15 वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। परिजनों ने अचानक इस तरह का कदम उठाने के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में युवती की गोली लगने से मौत, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में एक युवती की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

यह घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात सोसाइटी के एक फ्लैट में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक युवती खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आशीष और प्रिया पिछले करीब पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और बीते पांच महीनों से दोनों उसी फ्लैट में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान आशीष की पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली।

सेंट्रल नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त आर.के. गौतम ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

UP News: नोएडा में पूर्व आईएएस से 1.91 लाख रुपये की साइबर ठगी
नोएडा। सेक्टर-15ए में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पूर्व आईएएस अधिकारी से ओवरस्पीडिंग के फर्जी ई-चालान के नाम पर 1.91 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर रकम ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, 29 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें वाहन की तय गति सीमा से अधिक स्पीड पर चलने का हवाला देते हुए जुर्माना लगने की जानकारी दी गई थी। अतिरिक्त जुर्माने से बचने के लिए तत्काल भुगतान करने को कहा गया। इसके बाद पांच जनवरी को एक और एसएमएस आया, जिसमें स्वयं को परिवहन मंत्रालय की ओर से भेजा गया संदेश बताया गया और जल्द जुर्माना जमा करने की चेतावनी दी गई।

पुलिस के मुताबिक, जालसाजों ने पीड़ित से वाहन का नंबर पूछकर एक फॉर्म भरवाया और 500 रुपये का जुर्माना बताया। पीड़ित ने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया और लिंक पर क्लिक कर कार्ड से जुड़ी जानकारी साझा कर दी। इसके कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर संदेश आया कि क्रेडिट कार्ड से 1,91,417 रुपये की राशि कट गई है।

पीड़ित ने तत्काल ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी ने लेनदेन को उपभोक्ता की ओर से किया गया बताते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया।

साइबर अपराध थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: बड़ा एक्शन, लोटस ग्रीन–विजटाउन समेत पांच बिल्डरों पर पर्यावरण उल्लंघन का केस, दूसरी FIR दर्ज
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में जलभराव वाले एक बड़े गड्ढे को लेकर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में पांच बिल्डरों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी गड्ढे में गिरने से 16 जनवरी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की जांच तीसरे दिन भी जारी रही।

प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार को नॉलेज पार्क थाने में अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अंचल बोहरा और निर्मल कुमार के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 15, जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धाराएं 24 व 43, तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई थाना नॉलेज पार्क में तैनात उपनिरीक्षक रीगल कुमार की शिकायत पर की गई, जिसकी पुष्टि पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने की।

शिकायत में बताया गया कि 20 जनवरी को गश्त के दौरान सेक्टर-150 स्थित भूखंड संख्या एससी-020/ए-3 पर एक अत्यंत बड़ा गड्ढा मिला, जिसमें कई वर्षों से पानी भरा हुआ था। पानी प्रदूषित होकर कीचड़ जैसा हो चुका था, जिससे वायु प्रदूषण फैल रहा था और आसपास की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। गड्ढे के चारों ओर कोई सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए थे, जबकि यह सड़क के बेहद नजदीक स्थित है।

जांच में सामने आया कि उक्त भूखंड वर्ष 2024 में ‘लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ को आवंटित किया गया था, जबकि 2020 में इसे ‘विजटाउन’ ने खरीदा था। वर्तमान में भी संपत्ति का कुछ हिस्सा लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन के अधीन है। ग्रेटर नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पांचों बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

इससे पहले, सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता के पिता की शिकायत पर 18 जनवरी को ‘एमजेड विजटाउन प्लानर्स’ और ‘लोटस ग्रीन्स’ के खिलाफ लापरवाही, गैर-इरादतन हत्या और जान को खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, SIT ने नोएडा प्राधिकरण के सिविल, परियोजना और यातायात प्रकोष्ठ समेत विभिन्न विभागों से सेक्टर-150 में कराए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा मांगा है, खासतौर पर उस स्थान के आसपास हुए कार्यों का जहां हादसा हुआ।

SIT प्रमुख एडीजी (मेरठ जोन) भानु भास्कर ने निरीक्षण के पहले दिन कहा था कि तीन सदस्यीय टीम को शनिवार तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं, पुलिस ने मंगलवार को ‘एमजेड विजटाउन प्लानर्स’ के निदेशक अभय कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नोएडा: मुकदमा वापस लेने के दबाव में महिला को मिली धमकी, ‘लव जिहाद’ आरोपी पर फिर केस दर्ज
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक महिला को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका दे रहे ‘लव जिहाद’ के आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी ‘लव जिहाद’ के आरोप में जेल जा चुका है।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी अपना धर्म छिपा कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, उनसे कथित तौर पर दुष्कर्म करता था, धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता था और घटना के वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करता था।

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बीती रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उसके आधार पर हारुन खान नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर हारुन खान, राजू खान, सिकंदर, कपिल खान ,सहाना खान, गुड़िया और उसके दो अज्ञात रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Input- (भाषा)

नोएडा: गर्लफ्रेंड को पीजी में घुसकर मारी गोली, आरोपी प्रेमी फरार, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक ने पीजी में घुसकर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, 25 वर्षीय सोनू याकूबपुर स्थित एक पीजी में रहती थी। उसका कृष्णा नाम के युवक से प्रेम संबंध था। शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सोनू को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पहले एक ही जगह काम करते थे और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। पिछले कुछ समय से इनके बीच अनबन चल रही थी। पुलिस इस घटना की हर ऐंगल से जांच कर रही है।

इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत और गहरा आक्रोश है। सोनू घरेलू सहायिका का काम करती थी और पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

टीचर पर दोहरी ड्यूटी का बोझ: BLO कार्य से बढ़ा तनाव, शिक्षिका ने थामे इस्तीफे का रास्ता
UP News : नोएडा की एक महिला टीचर ने काम के दबाव के चलते टीचर और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BLO) पद से इस्तीफा दे दिया है। मामला नोएडा सेक्टर 34 स्थित गेझा के उच्च प्राथमिक स्कूल का है। महिला टीचर ने इससे पहले भी ड्यूटी न लगाने के लिए अपील की थी, लेकिन उसकी बात को तवज्ज़ो नहीं दिया गया। अब टीचर ने बीएलओ के ग्रुप पर इस्तीफा पत्र लिखकर अपलोड कर दिया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिंकी सिंह नोएड सेक्टर 94 स्थित गेझा गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि पिंकी सिंह थायराइड की समस्या से ग्रस्त हैं। वह घर में भी पारिवारिक परेशानियों का सामना कर रही है, जिसके चलते वह दोनों जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रही थी। सहायक अध्यापिका पिंकी सिंह ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, ‘मेरा BLO का पार्ट नंबर 206 है। मतदाता स्थल रॉकवुड स्कूल है, जो कि नोएडा सेक्टर 33 में स्थित है।

मैं 215 मतदाताओं का ऑफलाइन डाटा फीड कर दिया है। मैं अब अपनी जॉब से इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि अब मुझे यह काम नहीं हो पाएगा। उन्होंने आगे लिखा ना शिक्षण कार्य हो पाएगा और ना ही बीएलओ का कार्य कर पाउंगी। साथ ही लिखा कि मुझे निर्देशित करें कि मैं अपना निर्वाचन सामग्री किसे वापस दूं। हालांकि, पिंकी सिंह की अपील पर अभी तक किसी भी उच्च अधिकारियों की ओर से कोई कार्यवाही या प्रतिक्रिया नहीं आई है।

60 BLO और 7 सुपरवाइजरों पर FIR के निर्देश
इससे पहले डीएम नोएडा मेधा रूपम ने SIR में लापरवाही के मामले में 60 BLO और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। डीएम की इस सख्ती के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। डीएम खुद जिले में 4 नवंबर से चल रहे SIR कैंपेन की निगरानी कर रही हैं। यह कैंपेन 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

नोएडा: शादी का दबाव बढ़ा तो प्रेमी ने की प्रेमिका की नृशंस हत्या, सिर-हथेलियां काट नाले में फेंका — ऐसे खुला सनसनीखेज राज
Noida News: नोएडा में उस समय हड़कंप मच गया जब सेक्टर-82 कट के पास नाले से एक महिला की सिर और दोनों हथेलियां कटी लाश बरामद हुई। मामला हाई-प्रोफाइल सेक्टर-108 से जुड़ा था और पहचान छिपाने के लिए हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। अब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के दबाव से तंग आया प्रेमी बना हत्यारा

पुलिस पूछताछ में मोनू ने खुलासा किया कि उसकी प्रेमिका प्रीति यादव उससे शादी का दबाव डाल रही थी। वह उसे पत्नी को तलाक देने के लिए मजबूर कर रही थी और मना करने पर नुकसान पहुँचाने की धमकी देती थी। मोनू ने बताया कि वह बार-बार उसकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक बातें कहती थी। इसी तनाव और ब्लैकमेलिंग के कारण उसने हत्या की योजना बनाई।

रेस्टोरेंट ले जाकर किया वार, बस में ही अलग कर दिया सिर

4 नवंबर की रात मोनू प्रीति को बस में बैठाकर सेक्टर-82 की ओर ले गया। दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। वापसी के दौरान सुनसान जगह देखकर मोनू ने बस रोक दी और सीट के नीचे छिपाए गड़ासे से प्रीति पर हमला कर दिया। एक ही वार में उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

इसके बाद पहचान मिटाने के लिए उसने दोनों हथेलियां भी काट दीं। शव से कपड़े उतारकर उसे चादर में लपेटा और नाले में फेंक दिया। सिर, हथेलियां, कपड़े और हथियार को गाजियाबाद के एक सूखे नाले में फेंक दिया।

नौ पुलिस टीमें लगीं, 5000 CCTV फुटेज खंगाले

अगली सुबह महिला का शव मिला तो पुलिस के सामने यह एक ब्लाइंड केस था—सिर और हथेलियां गायब थीं।

जांच के दौरान पुलिस ने

5000 से अधिक CCTV फुटेज देखे

करीब 1100 वाहनों की ट्रैकिंग की

संदिग्ध बस UP-16 KT0037 की पहचान की

चालक की तलाश में प्रीति के गांव बरौला तक पहुंचे

वहीं से मोनू पर शक गहरा हुआ और गहन तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधों की शुरुआत फैक्ट्री से

प्रीति बरौला की एक जींस फैक्ट्री में काम करती थी जहाँ मोनू की मां भी कार्यरत थी। इसी वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। प्रीति शादीशुदा होने के बावजूद मोनू से नियमित मिलती थी और तीन साल से उनका संबंध चल रहा था।

पुलिस ने बरामद किए अहम सबूत

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए:

गड़ासा

प्रीति के कपड़े

बस में लगी मैट

हत्या के समय उपयोग की गई बस

फोरेंसिक टीम ने सभी स्थलों से सैंपल एकत्र किए हैं।

5 नवंबर को मिला था शव

हत्या 4 नवंबर की रात की गई थी और शव अगली सुबह नाले में मिला। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Noida News : 13वीं मंजिल से गिरने पर मां और 12 वर्षीय बेटे की मौत, सोसाइटी में मचा हड़कंप
नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिले की ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां 13वीं मंजिल से गिरने पर मां और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, सोसाइटी निवासी दर्पण चावला का बेटा दक्ष (12) मानसिक रूप से बीमार था। सुबह वह अचानक फ्लैट की बालकनी की ओर भागा और नीचे कूदने की कोशिश की। बेटे को बचाने के प्रयास में मां साक्षी चावला (38) भी उसके पीछे दौड़ीं, लेकिन दोनों ही संतुलन खोकर 13वीं मंजिल से नीचे गिर गए।

घटना के समय पिता दर्पण चावला घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड: कमरे से ज्वलनशील पदार्थ और नए वीडियो मिलने पर जांच ने लिया नया मोड़
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी दहेज हत्या मामले में पुलिस जांच का रुख बदलता नजर आ रहा है। निक्की के कमरे से ज्वलनशील पदार्थ बरामद होने और कई नए वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पुलिस ने 21 अगस्त की घटना की पूरी कड़ी को दोबारा खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

जांच टीम अब निक्की की बहन कंचन के बयान की भी दोबारा पुष्टि करेगी। कंचन ने ही घटना का वीडियो बनाने और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने का दावा किया था। कंचन की शादी निक्की के देवर रोहित भाटी से हुई है। इस मामले में निक्की का पति विपिन भाटी, उसका भाई रोहित, पिता सत्यवीर और मां दया को बीते गुरुवार गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, नए वीडियो में निक्की और उसके पति विपिन के बीच झगड़े के दौरान सास दया बीच-बचाव करती दिख रही है। एक अन्य वीडियो, जिसे कथित रूप से कंचन ने रिकॉर्ड किया, उसमें किसी को यह कहते सुना जा सकता है– “ये क्या कर लिया।” इन सबको ध्यान में रखते हुए अब कंचन के बयान और भूमिका की फिर से जांच होगी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिवारों के कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल कर रही है, जिसमें घटना से कुछ मिनट पहले विपिन घर के बाहर खड़ा नजर आ रहा है। साथ ही, पुलिस विपिन के खिलाफ पिछले साल दर्ज एक हमले के मामले की भी जांच कर रही है, जिसमें उस पर एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

गौरतलब है कि 21 अगस्त को निक्की अपने घर में गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिली थी और दिल्ली ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। शुरुआती अस्पताल रिपोर्ट में इसे गैस सिलेंडर फटने की वजह बताया गया था, हालांकि बाद में कंचन ने एफआईआर में आरोप लगाया कि विपिन और उसके परिवार ने मिलकर निक्की की पिटाई करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

कंचन का आरोप है कि शादी बिना दहेज के हुई थी, लेकिन बाद में भाटी परिवार ने 36 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग शुरू कर दी। जबकि इससे पहले उनके परिवार की ओर से एक स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल और जेवर दिए जा चुके थे।

घटना के बाद विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश भी की थी, जिस दौरान उसके पैर में गोली लगी। उधर, विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने दावा किया कि वह निक्की को अस्पताल ले गया था और उस समय निक्की बार-बार पानी मांगते हुए घुटन की शिकायत कर रही थी।

निक्की और कंचन के पिता भिखारी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि घटना का सोशल मीडिया गतिविधियों या रील बनाने से कोई संबंध नहीं है, बल्कि यह मामला सीधा-सीधा दहेज उत्पीड़न और हत्या का है।

कासना थाने में भाटी परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दहेज ही नहीं, रील और पार्लर भी बने झगड़े की वजह… निक्की भाटी हत्याकांड में नए खुलासे
ग्रेटर नोएडा : निक्की भाटी मर्डर केस लगातार नए खुलासों से सुर्खियों में है। पति, ससुर, सास और जेठ जेल की सलाखों के पीछे हैं। अब जांच में सामने आया है कि निक्की और उसके पति विपिन के बीच विवाद सिर्फ दहेज तक सीमित नहीं था, बल्कि रील बनाने और ब्यूटी पार्लर चलाने को लेकर भी अकसर झगड़े होते थे।

रील और वीडियो से शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक, निक्की और उसकी बहन कंचन सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स अपलोड करती थीं। विपिन और उसका भाई रोहित इस पर ऐतराज जताते थे। 11 फरवरी को इसी मुद्दे पर तीखी बहस हुई और दोनों बहनें मायके चली गईं। बाद में 18 मार्च को पंचायत हुई, जिसमें यह तय हुआ कि वे आगे वीडियो नहीं बनाएंगी। लेकिन कुछ समय बाद बहनों ने फिर से रील और वीडियो बनाना शुरू कर दिया और निक्की ने अपना पार्लर भी दोबारा चालू कर लिया। यही बात विवाद को और बढ़ाती रही।

दहेज की लगातार मांग

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो, बुलेट और गहनों समेत सामर्थ्य से ज्यादा खर्च किया गया। लेकिन दामादों की मांगें खत्म नहीं हुईं। कभी मर्सिडीज, कभी लाखों रुपये नकद—अब तक करीब 36 लाख रुपये की मांग हो चुकी थी। कई बार पंचायत हुई, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश भी नाकाम

पिता ने निक्की को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर शुरू कराया था। उम्मीद थी कि बेटी सुरक्षित रहेगी। लेकिन विपिन वहीं से पैसों की चोरी करता था। आरोप है कि दोनों दामाद काम नहीं करते थे और सिर्फ पैसों के लिए दबाव डालते रहते थे।

घटना की रात

21 मार्च की रात निक्की की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। परिजनों के मुताबिक, पति और ससुरालवालों ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। निक्की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सफदरजंग रेफर करते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

https://www.instagram.com/reel/DNu7OTaZt_1/?igsh=ODZoc2ZkY3l3dHhl

बेटे और बहन की गवाही

निक्की के मासूम बेटे का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसमें बच्चा कह रहा है—"पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।"

बड़ी बहन कंचन ने भी बताया कि उसने अपनी बहन को जिंदा जलते हुए देखा और चाहकर भी बचा नहीं सकी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

कासना थाना पुलिस ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने कहा कि किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

समाज में गुस्सा और न्याय की मांग

निक्की की मौत ने परिवार को उजाड़ दिया है और समाज को झकझोर दिया है। मासूम बेटे का बयान और कंचन की आंखों देखी गवाही सोशल मीडिया पर लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है। आम लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।