बदायूँ - Parakh Khabar

Budaun News: प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा
बदायूं: प्रेम प्रसंग के चलते बरेली के एक युवक ने बदायूं में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से आहत युवक रविवार को वजीरगंज पहुंचा और करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह युवती से शादी न होने पर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, बरेली के अलीगंज निवासी नदीम के बड़े भाई की शादी बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में हुई है। इसी दौरान उसका परिचय अपने भाई की साली से हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका विवाह किसी अन्य स्थान पर तय कर दिया, जिससे नदीम परेशान हो गया।

रविवार को नदीम वजीरगंज पहुंचा और एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर खड़े होकर वह फिल्मी अंदाज में अपनी बात कहता रहा। उसे देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले समझाने और रेस्क्यू अभियान के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी बदायूं पहुंच गए। वजीरगंज क्षेत्र में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

Badaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 21 यात्री घायल; एक यात्री का पैर कटा
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली (नोएडा) जा रही एक डबल डेकर बस नौली हरनाथपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:15 बजे जब हादसा हुआ, उस समय बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस के अचानक पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराया गया।

यात्रियों ने चालक पर लगाए गंभीर आरोप

घायल यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। यात्रियों का कहना है कि वाराणसी से बदायूं तक लगातार एक ही चालक वाहन चला रहा था, जिससे उसे नींद की झपकी आ गई और हादसा हो गया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

हादसे में यात्री का पैर कटा

इस दर्दनाक हादसे में प्रयागराज निवासी 32 वर्षीय अली अहमद पुत्र उस्मान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका एक पैर कटकर अलग हो गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए बरेली के अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है।

Badaun News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा; 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
बदायूं: जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

भात देने जा रही थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार, मुरावन नगला गांव निवासी डालचंद्र के बेटे कुंवरपाल की शादी तय हुई थी। शादी की रस्म के तहत परिवार की महिलाएं 'भात' मांगने और शगुन देने के लिए गठौना गांव जा रही थीं। इसके लिए गांव के ही सन्नी नामक युवक का ई-रिक्शा बुक किया गया था। ई-रिक्शा में छह महिलाओं समेत कई लोग सवार थे।

रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने बरपाया कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरेली-आगरा हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते एक लेन से यातायात संचालित हो रहा था। इसी दौरान मक्का बेचकर लौट रहे दो ट्रैक्टर चालक कथित तौर पर तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए निकल गया।

हादसा इतना भीषण था कि कई महिलाएं सड़क पर दूर जा गिरीं। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान, पुलिस जांच में जुटी

मृतकों में दूल्हे की मां राजकुमारी (50), भाभी गंगाश्री (30), प्रेमा (32), सरला (32), रेवती (80) और नारायणी (30) शामिल हैं। वहीं ई-रिक्शा चालक सन्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालकों की तलाश में जुट गई है।

Badaun News : पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन हुई फ्री स्टाइल कुश्ती
बदायूं : पुलिस परेड ग्राउंड में महिला और पुरुष वर्ग की तीसरी अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मार्च पास्ट के बाद फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जिलों की पुलिस टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के मुकाबले आयोजित किए गए।

पुरुष वर्ग की 61 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में बदायूं के जितेश ने पहला और रामपुर के बलबिंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम वर्ग में बरेली के भोलाराम पहले और बदायूं के विशाल दूसरे स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम वर्ग में बदायूं के अजय कश्यप ने पहला तथा बरेली के संदीप कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 86 किलोग्राम वर्ग में बरेली के हरेंद्र पहले और बदायूं के अनुज दूसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 53 किलोग्राम वर्ग में बदायूं की सपना ने पहला और बरेली की अनुराधा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम वर्ग में मुरादाबाद की निशब पहले और शाहजहांपुर की आरती दूसरे स्थान पर रहीं। 62 किलोग्राम वर्ग में बदायूं की भूरी पहले और शाहजहांपुर की श्रुति खेवाल दूसरे स्थान पर रहीं। 65 किलोग्राम वर्ग में बदायूं की अनामिका ने पहला तथा बरेली की सुमन धीमान ने दूसरा स्थान हासिल किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ उझानी, सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में शैवर अली खान, दिलीप जोशी, पुलिस कुश्ती कोच जितेंद्र राणा और राजीव कुमार शामिल रहे।

बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पति समेत तीन पर एफआईआर
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे बहाने से दो परिचितों के साथ बाइक पर भेजा। दोनों आरोपी महिला को गांव के बाहर एक बाग में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जब उसने अपने पति से इस संबंध में सवाल किया तो उसने पैसों के लेन-देन की बात स्वीकार की। इसके बाद महिला ने रविवार को कादरचौक थाने में पहुंचकर आरोपी पप्पू, बालकिशन और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुष्कर्म के आरोप में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की हत्या का आरोप प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों पर लगाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बसेला की है। यहां रहने वाले पुरुषोत्तम (22) पुत्र पान सिंह का शव गुरुवार सुबह गांव के पास एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का कहना है कि पुरुषोत्तम का गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे युवक के पास एक फोन कॉल आया, जिसके बाद वह खाना खाकर घर से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई और कुछ देर बाद फोन बंद हो गया।

गुरुवार सुबह युवक का मोबाइल फिर से ऑन हुआ, जिसके कुछ समय बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवती पहले भी कई बार युवक के घर आ चुकी थी और इस संबंध में गांव में पंचायत भी हो चुकी थी। पंचायत के बाद युवक अपने फूफा मदनलाल के घर रहने लगा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने युवक की गला दबाकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

बदायूं: किन्नर के घर डकैती का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
बदायूं। बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने किन्नर टीना के घर हुई डकैती के मामले में वांछित एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर मार्ग स्थित किन्नर टीना के मकान में 20 अक्टूबर की रात डकैती हुई थी। उस समय टीना अपने साथियों और परिजनों के साथ घर में सो रही थीं। नकाबपोश बदमाश रसोई की खिड़की काटकर अंदर घुसे और टीना, उसके भाई विजय तथा उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़कर ले गए।

घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 26 अक्टूबर की रात डकैती के माल का बंटवारा कर रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। अब तक नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार सहयोगियों की तलाश जारी थी।

रविवार रात थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली घर के नजदीक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी में आरोपी के पास से सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, एक अंगूठी और एक ब्रेसलेट बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम नाशिद पुत्र ताहिर, निवासी गांव नालूखुर्द, थाना नौगवां सादात, जिला अमरोहा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किन्नर टीना के घर डकैती की थी। पुलिस के अनुसार, नाशिद पर वर्ष 2022 से अब तक जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और आपराधिक कानून अधिनियम सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं।

UP: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
बदायूं। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मालवीय अध्यापक आवास गृह से जुलूस निकालकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर नारेबाजी की गई और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला चप्पलों से मारते हुए दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि संकट के समय भारत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को संरक्षण और सुरक्षा देता रहा है, इसके बावजूद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी हैं। जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने आरोप लगाया कि वहां का प्रशासन और समाज हिंसक इस्लामी जिहादी तत्वों की गतिविधियों पर मौन साधे हुए है, जिससे उन्हें बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इसे अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का खुला हनन बताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुर्गा वाहिनी सहित हिंदू संगठन इस तरह की बर्बर हिंसा और प्रशासनिक निष्क्रियता की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगाने, दोषियों को सख्त सजा दिलाने और अल्पसंख्यकों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भारत सरकार से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया गया। इस दौरान अमित सक्सेना, अरविंद शर्मा, मयूर गुप्ता, ऋषि कुमार वर्मा, आशीष, नीरज कोचर, राजेश सपरा, राजेश बाबू, शुभम रस्तोगी, विकास पटेल, अरविंद गुप्ता, विनय प्रताप सिंह, विपिन, दिनेश यादव, सुमित मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उघैती में भी फूंका गया पुतला

इसी क्रम में उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्राचीन देवी मंदिर परिसर में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने दीपू दास की हत्या पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने और भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सुनील राणा, वीर प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अंकित दीक्षित, तेजेंद्र सोलंकी, योगेश गिरी, दीपक गुप्ता, रवि सिंह, सोनू राणा, अंकुश कुमार, अंशुल शर्मा, अक्षत भारद्वाज, रानू सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ बड़े और छोटे सरकार की दरगाह पहुंचकर वहां ठहरे लोगों का सत्यापन किया और उनके पहचान पत्रों की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को जिले में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शासन के निर्देश पर जिले में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की पहचान और कार्रवाई के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दरगाह कमेटी की मौजूदगी में लगातार दूसरे दिन बड़े और छोटे सरकार की दरगाह पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां ठहरे लोगों से उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी ली गई और आईडी प्रूफ की जांच की गई। जांच में सामने आया कि कई लोग इलाज के उद्देश्य से दरगाह पर ठहरे हुए हैं।

बिना वैध पहचान पत्र के अवैध रूप से रह रहे लोगों को सख्त हिदायत देकर वापस भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि दरगाह परिसर में ठहरे लोगों और दुकान लगाने वालों को तीन पीढ़ियों का विवरण पुलिस को उपलब्ध कराना होगा। ऐसा न करने वालों को दरगाह परिसर से बाहर कर दिया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ तलाशी और सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सदर कोतवाल संजय सिंह, सिविल लाइन कोतवाल हरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अभियान से एतराज नहीं, बेगुनाहों को न किया जाए परेशान

इस बीच चेकिंग अभियान को लेकर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बड़े सरकार (हजरत सुल्तान आरफीन) और छोटे सरकार (हजरत शाह विलायत) देश की प्रसिद्ध दरगाहें हैं, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई श्रद्धालु अकीदत के साथ मन्नत मांगने और रूहानी इलाज के लिए आते हैं। कई लोग 40 दिन का चिल्ला करते हैं और कुछ मामलों में रूहानी इलाज में वर्षों लग जाते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा बांग्लादेशी, रोहिंग्या और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच सही कदम है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच के दौरान सहयोग करने को तैयार आम और गरीब भारतीय जायरीन को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से निर्देश देने का अनुरोध किया कि जांच केवल संदिग्ध और अपराधी तत्वों तक सीमित रखी जाए, न कि दरगाह पर रह रहे निर्दोष श्रद्धालुओं पर।

UP : छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर घुसपैठियों की तलाश तेज, ताला लगाकर फरार हुए लोग
बदायूं: शासन के निर्देशों के बाद जिले में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई लोग कमरों में ताला लगाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी और सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ दरगाह परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने दरगाह के पदाधिकारियों को अभियान की जानकारी दी और इसके बाद परिसर में बने घरों व कमरों की सघन तलाशी शुरू की। मौके पर मिले लोगों से पहचान संबंधी जानकारी ली गई और आईडी व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। दुकानदारों से भी वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया।

जांच के दौरान दरगाह परिसर में कई ऐसे कमरे मिले, जिनमें ताले लगे थे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग पुलिस को देखकर ताला लगाकर भाग निकले। वहीं, कुछ स्थानों पर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की भी जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दरगाह पर ठहरे कुछ लोग बाहरी राज्यों से हैं, जबकि कुछ शहर के ही निवासी हैं, जो इलाज के लिए वहां रुके हुए थे।

टीम को दरगाह परिसर में एक क्लीनिक भी मिला, जो काफी समय से बंद बताया जा रहा है। बिना पहचान पत्र के रुके लोगों को तुरंत वापस भेज दिया गया। एसपी सिटी ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को जिला छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान सदर कोतवाल संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या बाहरी व्यक्ति की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।

UP : कान्हा की दीवानी युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ धूमधाम से लिए सात फेरे, अनोखा विवाह चर्चा में
इस्लामनगर। बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में अनोखे विवाह का मामला सामने आया है। एक युवती ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ विवाह किया। मंडप में सात फेरे लिए और वरमाला भी पहनाई। ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात शादी के बाद अगले दिन विदाई हुई। युवती अपने बहनोई के घर चली गई। वृंदावन में दर्शन के दौरान सोने की अंगूठी मिलने पर युवती ने कान्हा से शादी करने का संकल्प लिया था। युवती के परिजन विवाह में शामिल हुए।

मामला इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद का है। गांव निवासी 28 साल की पोस्ट ग्रेजुएट पिंकी शर्मा ने शनिवार रात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया। घर को सजाया गया था। युवती का बहनोई पक्ष बाराती बना। सौ बाराती कान्हा की मूर्ति के साथ आए। बैंडबाजे, भजन कीर्तन, जय-जयकार के साथ बारात पूरे गांव में घूमी। बारात में आए लोगों का स्वागत किया गया। जिसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में मंडप में सात फेरे हुए। हवन-पूजन, मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को वरमाला पहनाई। विवाह के दौरान दावत हुई।

जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को पिंकी शर्मा की विदाई हुई। वह कान्हा की मूर्ति लेकर बहनोई के घर चली गईं। जहां द्वार पूजा हुई। पिंकी शर्मा ने कहा कि उन्हें कान्हा से बचपन से ही गहरा लगाव है। वह लगभग एक साल पहले दर्शन करने के लिए वृंदावन गई थीं। जहां प्रसाद के रूप में सोने की अंगूठी मिली। जो शुभ संकेत है। जिसे कान्हा का आशीर्वाद मानकर उनके साथ विवाह का संकल्प लिया। इसके अलावा कई दिनों से उन्हें सपना आ रहा था। कान्हा ने सपने में दो बार उन्हें वरमाला पहनाई थी। जब समाज और रिश्तेदार उन पर शादी करने का दवाब बना रहे थे तो उन्होंने किसी युवक की बजाय कान्हा से ही शादी करने का निर्णय लिया था। इसलिए कान्हा को अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी के बाद से ग्रामीण पिंकी को मीरा कहने लगे हैं।

परिवार ने विवाह को दिया पूरा समर्थन

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी का बचपन से ही कान्हा के प्रति गहरा प्रेम रहा है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की है। जब उसे वृंदावन में अंगूठी मिली, तभी से उसने निश्चय कर लिया था कि वह कान्हा से ही विवाह करेगी। उसकी खुशी में ही परिवार की खुशी है। परिजनों, बहनों, भाइयों व रिश्तेदारों ने विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया।

भजन और नृत्य से भाव-विभोर हुए लोग

शादी के दौरान पिंकी शर्मा ने कान्हा की मूर्ति को गोद में लेकर भजन पर नृत्य किया। इस दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। कान्हा से विवाह के पिंकी अपने बहनोई के घर पर कान्हा की मूर्ति के साथ रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विवाह भक्ति, विश्वास और अध्यात्म का अनोखा उदाहरण है।

बदायूं : मंदिर परिसर में सन्यासी का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
करियामई। एक युवक का शव शुक्रवार शाम गांव के पास खेत में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी जयप्रकाश (26) पुत्र शिव शंकर लगभग तीन साल से सन्यासी हो गए थे। वह गांव के शिव मंदिर पर रहकर पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार शाम खेत पर गए ग्रामीणों ने शीशम के पेड़ पर उनका शव लटका देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से इंकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि जयप्रकाश अपनी मर्जी से सन्यासी बने थे। वह 20-25 दिनों से मंदिर पर नहीं थे। परिजनों को लगा कि सन्यासी होने के नाते कहीं चले गए होंगे। जिसकी वजह से परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और न ही तलाश की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।