बस्ती - Parakh Khabar

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात बस्ती-लुंबिनी रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास उस वक्त हुई जब संत कबीर नगर से अजमेर शरीफ उर्स के लिए जा रही बस की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो जायरीनों के अलावा बस और ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बस्ती जिले के निवासी अब्दुल्ला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पांडे (32) और सिद्धार्थनगर निवासी शिव राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। ये सभी संत कबीर नगर जिले के बेलहर कलां क्षेत्र से अजमेर शरीफ जा रहे थे।

त्यागी ने बताया कि हादसे में 11 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बस्ती : दूसरी शादी के जयमाल मंच पर पहली पत्नी की एंट्री, हाई वोल्टेज ड्रामा से शादी समारोह में मचा हड़कंप
बस्ती : पैकवालिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी अचानक जयमाल समारोह के दौरान पहुंच गई। ढोल–नगाड़ों की गूंज के बीच जैसे ही पहली पत्नी मंच पर चढ़ी, कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और दूल्हे के चेहरे का रंग ही उड़ गया। देखते ही देखते मंच पर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

घटना बढ़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शादी समारोह को फिलहाल रोक दिया।

9 साल के प्रेम संबंध से कोर्ट मैरेज तक पहुँची थी पहली शादी

गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली रेशमा और बस्ती के विनय आनंद शर्मा अंकलेश्वर में पढ़ाई के दौरान करीब आए। दोनों के बीच करीब 9 साल तक प्रेम संबंध रहे और 30 मार्च 2022 को दोनों ने परिवार की सहमति से कोर्ट मैरेज किया। बाद में परिजनों ने धूमधाम से सामाजिक शादी भी कराई।

सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच विनय ने रेशमा के खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और एक गाड़ी भी फाइनेंस पर ली। कुछ समय बाद दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा और मामला अदालत तक पहुँच गया। अभी तलाक की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई थी।

दूसरी शादी की तैयारी, तभी पहली पत्नी पहुंची

विनय अपने गांव बस्ती लौट आया और पिरैला गांव की एक लड़की से उसकी शादी तय कर दी गई। रविवार को विनय बारात लेकर शादी स्थल पर पहुँचा, लेकिन इसी दौरान पहली पत्नी रेशमा को इसकी जानकारी मिल गई। वह तुरंत गांव पहुंची और मंच पर चढ़कर विनय को दूसरी शादी से रोक दिया। उसने स्पष्ट कहा कि कोर्ट मैरेज अभी तक कायम है और पति दूसरी शादी नहीं कर सकता।

एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि पहली पत्नी ने लिखित शिकायत देकर पति पर दूसरी शादी का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों ने सहमति दी है कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने तक शादी नहीं की जाएगी।

बस्ती: पीपल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कलवारी थाना क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना कलवारी थाना क्षेत्र के मंधरपुर गांव की है, जहां 26 वर्षीय अमरजीत का शव गांव के सिवान स्थित पीपल के पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच जारी है और मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे किसी साजिश का हाथ है।

प्योर ईवी ने बस्ती में की एंट्री; ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार
बस्ती, उत्तर प्रदेश, सितम्बर 2025: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक प्योर ईवी ने आज बस्ती में अपने नवीनतम शोरूम के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। यह रणनीतिक विस्तार प्योर की उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह शोरूम 12, आवास विकास, गांधी नगर, बस्ती अमहट, बस्ती, उत्तर प्रदेश में स्थित है, जहाँ ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संपूर्ण रेंज प्रदर्शित की जाएगी। प्योर ईवी की यह पहल बस्ती के लोगों को एक बेहतर, पर्यावरण के अनुकूल और अत्याधुनिक राइडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए है।

हमारे अत्याधुनिक स्कूटर्स और मोटरसाइकल्स के साथ, इस नए शोरूम में प्योरपॉवर - ‘हमारी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला’ भी प्रदर्शित की जाएगी, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज़ विस्तार रणनीति का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य भारत में अपनी पहुँच को तेजी से बढ़ाना और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम जनता के लिए सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान और निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्योर ईवी निरंतर नवाचार कर रहा है और ग्राहकों को सस्टेनेबल विकल्प अपनाने के लिए सशक्त बना रहा है।

यह विस्तार प्योर की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नए डीलरशिप्स खोली जाएँगी, जिससे इसका राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक विस्तारित होगा। यह विकास लंबी दूरी के ईवी की बढ़ती माँग, अनुकूल सरकारी नीतियों और संस्थागत व बी2बी क्षेत्र में बढ़ती स्वीकृति से प्रेरित है।

बस्ती में इस नए शोरूम की शुरुआत के साथ, प्योर ईवी भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Basti News: नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। थाना सोनहा क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार तड़के लगभग 2:20 बजे सोनहा पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शहबान पुत्र सत्तन, दिलशाद पुत्र सफात अली और रसीद पुत्र राहत अली (निवासी- ग्राम धौरहरा, थाना सोनहा, बस्ती) को दुबौली नहर पुलिया के पास से दबोचा गया।

घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 17 अगस्त 2025 को थाना सोनहा में तहरीर दी थी। आरोप था कि 16 अगस्त को 14 वर्षीय बच्ची किराने की दुकान जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे पकड़कर जबरन घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान शहबान की मां और चाची ने पीड़िता को पीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 186/2025 धारा 70(2), 137(2), 127(2), 115(2), 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत शहबान, दिलशाद, रसीद समेत दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Basti News: सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, लेकिन एक दर्जन गांवों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में सरयू नदी का जलस्तर भले ही फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसका कटावकारी रुख अब ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार, रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 92.730 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बना रहा और बीते 24 घंटे से इसमें कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। हालांकि, नदी की दिशा अब कटान की ओर बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।

सरयू नदी के किनारे बसे बिसुन्दासपुर, सुबिकाबाबू, कल्याणपुर, भरथापुर, पड़ाव, संदलपुर, शंभुपुर और नरसिंहपुर जैसे गांवों में कटान की वजह से दहशत का माहौल है। संदलपुर गांव के पास तो नदी का पानी गांव से सटकर बह रहा है और धीरे-धीरे कटान तेज करता जा रहा है। हालात को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग द्वारा निरंतर बचाव कार्य कराया जा रहा है, जिसमें संदलपुर, सरवरपुर और कन्हईपुर गांवों को बचाने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।

कटान रोकने को बोल्डर का सहारा

विकास खंड कुदरहा के मईपुर के बड़का पुरवा और मदरहवा पुरवा के पास भी सरयू नदी का पानी पहुंच चुका है। यहां बोल्डर पिचिंग के माध्यम से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गौरा-सैफाबाद तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्यों में तेजी लाई गई है। पारा गांव के सामने निर्माणाधीन कटर पर बोल्डर बिछाने का काम तेज गति से चल रहा है, जिसके लिए अधिक संख्या में मजदूरों को लगाया गया है।

प्रशासन सतर्क, तैयारियां पूरी

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल सरयू का जलस्तर स्थिर है, लेकिन प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कटान रोकने के कार्यों में कोई ढिलाई न हो और समय-समय पर इन कार्यों का निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा कराया जाए।

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर आवश्यकतानुसार राहत सामग्री, साधन और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश ज्यादा होती है तो सरयू नदी का जलस्तर फिर से तेजी से बढ़ सकता है, जिससे हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

बस्ती में रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
बस्ती। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां रविवार को एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शंकरपुर यूरिया पंप के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गोंडा निवासी ट्रक चालक राजू उर्फ कूलेंट (32), लखीमपुर खीरी निवासी खलासी दीपक और शंकरपुर निवासी पंपकर्मी पृथ्वीराज (55) एक ट्रक में यूरिया लोड कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू और पृथ्वीरराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर कुछ देर बाद सामान्य कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Basti News: बस्ती में ₹2000 की लेन-देन पर ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, उत्तर प्रदेश: जिले के नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में दो हजार रुपये की मामूली लेन-देन को लेकर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मृतक राजकुमार (40), जो कि बढ़नी गांव का निवासी था, का उसके परिचित बादल से ₹2000 को लेकर विवाद था। दोनों शुक्रवार को पास के एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे थे, जहां बहस के दौरान बादल ने चाकू से राजकुमार पर हमला कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों की शिकायत पर आरोपी बादल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एक राष्ट्र, एक चुनाव से मजबूत होगा लोकतंत्र : पूर्व विधायक दयाराम चौधरी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की प्रणाली समय की आवश्यकता है। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि मतदाता बार-बार चुनाव की प्रक्रिया से भी मुक्त होंगे। वे शनिवार को भाजपा द्वारा शंकर नगर चौराहे (गनेशपुर) स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

दयाराम चौधरी ने कहा कि संविधान अंगीकार किए जाने के बाद 1951 से 1967 तक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाते थे। यह सिलसिला 1951-52, 1957, 1962 और 1967 में चला, लेकिन बाद में यह क्रम टूट गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इसे दोबारा लागू करने के लिए संकल्पित है, जो एक सराहनीय कदम है।

वक्ताओं ने गिनाईं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की खूबियां

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भाजपा नेता जगदीश शुक्ल और मंडल महामंत्री आलोक श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि इससे शासन व्यवस्था और विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। अलग-अलग चुनाव तिथियों के कारण व्यापार पर भी असर पड़ता है, जिससे कारोबारी वर्ग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की व्यवस्था से विकास की रफ्तार बढ़ेगी, शासन में स्थिरता आएगी और लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

कार्यक्रम में रही बड़ी संख्या में मौजूदगी

कार्यक्रम में धर्मेंद्र जायसवाल, ओंकार चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, राम विलास शर्मा, प्रकाश निषाद, रामनाथ चौहान, शिप प्रसाद चौधरी, राजन श्रीवास्तव, पंकज विश्वकर्मा, भगवान मिश्र, डॉ. लल्लन मिश्र, उत्कर्ष उपाध्याय, शिवनारायण चौधरी, मोनी तिवारी, आशीष चौधरी, महेंद्र चौधरी समेत कई सभासद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

Basti News: महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन और घरेलू विवाद बना वजह
बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी राजाचक मोड़ पुलिया के पास से की गई। हत्या के पीछे घरेलू कलह और पैसों को लेकर विवाद सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नोहर चौधरी पुत्र झिनकान, उसकी पत्नी विद्यावती उर्फ संतोला, और बेटी लक्ष्मी पत्नी शिवसहाय चौधरी शामिल हैं। सभी सरायघाट मिश्रौलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 149/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस की पूछताछ में नोहर चौधरी ने बताया कि सुनीता नाम की महिला से उसके पति-पत्नी जैसे संबंध थे। पहले सुनीता के पति बजरंगी की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद सुनीता और नोहर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने भदेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर ली थी। सुनीता अक्सर इलाज के नाम पर पैसे मांगने नोहर के घर आती-जाती थी, जिससे उसकी पत्नी विद्यावती और बेटी लक्ष्मी नाराज रहने लगीं। घर में लगातार विवाद होने लगा।

बताया गया कि 23 अप्रैल को सुनीता नोहर के घर आई थी और 24 अप्रैल को पैसा लेकर वापस गई। इस पर विद्यावती और लक्ष्मी ने नाराजगी जताई और कहा कि सुनीता की मांगें बढ़ती जा रही हैं, उसे रास्ते से हटाना पड़ेगा।

इसके बाद तीनों ने मिलकर साजिश रची। सुनीता को दोबारा 24 अप्रैल को सरायघाट मिश्रौलिया स्थित घर बुलाया गया। वहां विद्यावती और लक्ष्मी ने बरामदे में उसकी पिटाई की, जिससे वह गिर गई। फिर तीनों ने मिलकर लकड़ी की पट्टी से उसे पीटा और अंदर ले जाकर दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

Basti News: विद्यालय यातायात सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, स्कूली वाहनों के लिए कड़े निर्देश
Basti News: बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यातायात सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 25 विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

स्कूली वाहनों को लेकर सख्त निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को स्कूली वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्तीकरण करवाने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क करने को कहा गया।

इसके अलावा, टैम्पो, टैक्सी और प्राइवेट वाहनों के माध्यम से बच्चों को लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश भी दिए गए।

सड़क सुरक्षा जागरूकता पर जोर

बैठक में रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक नामित करने और प्रार्थना सभा (एसेम्बली) में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। साथ ही, जनपद स्तर पर नामित मास्टर ट्रेनर के माध्यम से नोडल शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया।

स्कूली वाहनों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरण

बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों में निम्नलिखित उपकरण अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए जीपीएस (GPS), सीसीटीवी कैमरा, एसएलडी (40 किमी प्रति घंटे की गति सीमा), खिड़कियों पर रेलिंग, बीआईएस मार्क अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन खिड़की

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती को निर्देश दिया गया कि कैम्प लगाकर इन सभी उपकरणों की जांच कराई जाए।

बैठक में शामिल अधिकारी एवं विद्यालय

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी, यातायात उप निरीक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

उपस्थित विद्यालयों में शामिल थे, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग, बस्ती, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शिवा कॉलोनी, आरडी सरमाउंट, इंडियन पब्लिक स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, जागरण पब्लिक स्कूल, सवित्री विद्या बिहार, जीबीएम कॉन्वेंट स्कूल

बैठक का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बस्ती द्वारा किया गया।

Basti News: बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन गंभीर
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में चार की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि पांचवां मृतक कार चालक प्रेम, गोरखपुर निवासी बताया जा रहा है। हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के पास एक कंटेनर बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। अचानक लेन चेंज करने के दौरान वह अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही सात-सीटर कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना अध्यक्ष नगर और चौकी इंचार्ज फुटहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे से हाईवे पर जाम, मृतकों की पहचान जारी

इस भीषण सड़क हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मृतकों में से अब तक सिर्फ कार चालक प्रेम की पहचान हो पाई है, जो गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के तरकुलही जसोपुर गांव का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे। पुलिस बाकी मृतकों की पहचान में जुटी हुई है।