महराजगंज - Parakh Khabar

महराजगंज : फर्जी पुलिस वर्दी पहन रील बनाना पड़ा महंगा, यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज
महराजगंज : सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर को फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महराजगंज निवासी यूट्यूबर अजीजा शेख ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) की वर्दी पहनकर एक भोजपुरी गीत पर वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद वह तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अजीजा शेख किसी भी लोक सेवक के पद पर नियुक्त नहीं हैं और न ही उन्हें पुलिस वर्दी पहनने का कोई अधिकार है।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह की हरकत से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है और पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है। फर्जी वर्दी पहनकर वीडियो बनाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

इस मामले में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली महराजगंज में मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 204 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

प्रेमी के साथ दिखी बहन, भाइयों ने लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या; शव गोरखपुर ले जाकर जलाया
महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी के साथ देखे जाने पर नाराज भाइयों ने अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया। प्रेमी को भी बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे एक भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस बर्बर पिटाई में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास जाकर फिर उसकी पिटाई की। उसे मरा समझकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

हत्या के बाद आरोपियों ने पूरे मामले को छिपाने की साजिश रची। शुक्रवार सुबह युवती के शव को पिकअप वाहन में लादकर गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र स्थित सिसई घाट ले जाया गया, जहां चोरी-छिपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर में पड़े खून के निशान भी साफ कराए गए और खून से सने कपड़ों को जला दिया गया।

घायल युवक रवि को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां होश में आने के बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद युवक के परिवार ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस युवती की तलाश में जुटी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार को सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आरोपी कमलेश और अमलेश निवासी भवानीपुर टोला अमहिया थाना पनियरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Maharajganj News : पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, पति ने दो बच्चों के साथ लगाई फांसी
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांधी नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरेश कुमार (40) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी वंदना (35) 66वीं वाहिनी एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और दोमुहाना घाट बीओपी पर तैनात हैं। परिवार नौतनवा कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रहता था।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और अक्सर कहासुनी होती रहती थी। दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। शनिवार शाम को वंदना ड्यूटी पर चली गई थीं और रविवार सुबह घर का काम निपटाकर फिर ड्यूटी के लिए निकल गईं।

इसी दौरान सुबह करीब सात बजे मकान के निचले हिस्से में रहने वाले किराएदार को ऊपर से कुछ असामान्य आवाज सुनाई दी। जब वह ऊपर पहुंचा तो कमरे का दृश्य देखकर सन्न रह गया। कमरे में अमरेश कुमार, उनके चार वर्षीय बेटे अमरेंद्र और तीन वर्षीय बेटी कंचन के शव फंदे से लटके हुए मिले।

किराएदार ने तुरंत इस घटना की सूचना वंदना को दी। सूचना मिलते ही वह ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचीं और बच्चों के शव देखकर बेसुध हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान कमरे की दीवार पर कुछ लिखावट भी मिली है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी, उसके पिता और अन्य लोगों पर कुछ आरोप लगाए हैं। पुलिस इस लिखावट और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद उतरी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमा काटी गांव में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर करीब 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, युवती काफी देर तक टावर से उतरने को तैयार नहीं हुई। इसी दौरान उसने ऊपर से एक पर्ची फेंकी, जिसमें प्रेमी फारुक और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर लिखे थे। पर्ची में युवती ने चेतावनी दी थी कि यदि फारुक वापस नहीं आया तो वह जहर खा लेगी। युवती का दावा है कि दोनों के बीच पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध है और शादी की बात तय थी, लेकिन युवक ने इनकार कर नेपाल चला गया।

पुलिस ने पर्ची में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर युवक को नेपाल से तत्काल लौटने को कहा। बताया गया कि नेपाल सीमा गांव से करीब छह किलोमीटर दूर है, जिसके चलते युवक कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस और युवक ने युवती को समझाने का प्रयास किया।

युवती ने आशंका जताई कि नीचे उतरने पर युवक दोबारा भाग सकता है, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस युवक और युवती दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों की उम्र और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज में दबिश से लौट रही पुलिस टीम का हादसा, सब-इंस्पेक्टर की मौत, तीन घायल
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला सब-इंस्पेक्टर, एक अन्य दरोगा और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसा महराजगंज जिले में कतरारी पुलिस चौकी के पास हुआ। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में तैनात सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपनी टीम के साथ सोमवार रात दबिश के सिलसिले में महराजगंज गए थे। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम मंगलवार सुबह गोरखपुर लौट रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पेड़ को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों में सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला सब-इंस्पेक्टर गीता और वाहन चालक शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन खतरे से बाहर हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसराव गांव के निवासी थे। वह 2023 बैच के दरोगा थे और गोरखपुर जिले में उनकी पहली तैनाती थी। टीम महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भेड़ियारी गांव में जालसाजी के एक आरोपी की तलाश में गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार तथा चालक को झपकी आना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Maharajganj News : फर्जी वीजा लेकर नेपाल जाने का प्रयास, भारतीय मूल का कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
महाराजगंज। एक कनाडाई नागरिक को फर्जी वीजा का उपयोग करने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली आव्रजन जाँच चौकी पर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को उसके पासपोर्ट से विमल डांस के रूप में पहचाना गया। अधिकारियों ने बताया कि वह एक टैक्सी में नेपाल से भारत की यात्रा कर रहा था, तभी उसे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मियों ने सीमा द्वार पर रोका और सत्यापन के लिए आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह असल में पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। आव्रजन और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके पासपोर्ट पर दिल्ली हवाई अड्डा आव्रजन कार्यालय का एक फर्जी स्टैंप मिला है। सोनौली थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा, "वह जाली आव्रजन मुहर का इस्तेमाल करके नेपाल के रास्ते कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था।

हालांकि, उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है, लेकिन उसके पास भारत का वैध वीजा नहीं है।" पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

महाराजगंज : पराली जलाने पर 9 लेखपाल निलंबित, SDM–SO को नोटिस, 380 मामले दर्ज
महाराजगंज। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में लापरवाही के आरोप में नौ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चार तहसीलों के एसडीएम, उप निदेशक कृषि और कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कुछ ग्राम प्रधानों को भी नोटिस भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धान कटाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर 40 कंबाइन हार्वेस्टर जब्त कर लिए गए हैं और उन पर लाखों रुपये का चालान किया गया है। पराली जलाने के मामलों में महाराजगंज पूरे प्रदेश में सबसे आगे है, जहां अब तक 380 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। जागरूकता और सख्ती के बावजूद घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं देखी गई है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पराली दहन से पर्यावरण और स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। इसी वजह से स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। डीएम गांवों का दौरा कर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

उनके अनुसार, जिले में करीब 90 प्रतिशत किसान धान की खेती करते हैं, इसलिए पराली जलाने के अधिकतर मामले इन्हीं इलाकों से सामने आते हैं। अब तक कई किसानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में जागरूकता के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Maharajganj News : रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
महाराजगंज। जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा लगभग सुबह 11:30 बजे हुआ, जब महाराजगंज से बृजमनगंज की ओर जा रही एक कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अजय (26 वर्ष) और महेश (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जप्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kartik Purnima 2025: महराजगंज में श्रद्धा का सैलाब, छोटी गंडक के पवित्र जल में डुबकी लगाकर भगवान भास्कर को किया नमस्कार
महराजगंज। महराजगंज जिले के घुघली नगर स्थित बैकुंठी धाम की छोटी गंडक में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भोर से ही घाट पर "हर-हर गंगे", "जय कार्तिकेय" और "हर हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगे। सूर्योदय के साथ ही आस्था का सैलाब उमड़ आया, जब हजारों श्रद्धालुओं ने छोटी गंडक के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान, ध्यान और दान कर पुण्य अर्जन किया।

छोटी गंडक जल में स्नान

पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभी वर्गों के लोगों ने परंपरागत उत्साह के साथ छोटी गंडक के किनारे पर पहुंचकर जल में स्नान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ से बैकुंठी धाम क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दीपदान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय दुकानदारों ने फूल-माला, दीप, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों से पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

इस दौरान बच्चों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। नदी किनारे लगाए गए गोताखोर किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहे। कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व हिंदू धर्मग्रंथों में अत्यंत पवित्र बताया गया है।

स्नान-दान और दीपदान

मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार धारण कर सृष्टि की रक्षा की थी। इस कारण इस दिन को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन स्नान-दान और दीपदान करता है, वह जीवन में असीम पुण्य प्राप्त करता है और उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। बैकुंठी धाम में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को दिव्यता और श्रद्धा के माहौल में डुबो दिया।

Maharajganj News: शव के साथ लिए सात फेरे, सिंदूर भर किया विवाह… अब सामने आया प्रेमी का काला सच
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी मंगेतर की मौत के बाद उसकी अर्थी के पास सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी बना लिया। यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो गया। लेकिन इस भावुकता के पीछे एक दर्दनाक सच्चाई छिपी थी, जो अब सामने आ रही है।

मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है। मृतक युवती के पिता ने अब प्रेमी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हर्रेडीह वार्ड निवासी युवक बीते चार वर्षों से उनकी बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। बेटी के विरोध के बावजूद वह लगातार पैसों की मांग कर रहा था।

युवती के पिता के अनुसार, जब उन्हें बेटी और युवक के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी की जिद के चलते रिश्ता मंजूर कर लिया। शादी की तारीख 29 नवंबर तय की गई। लेकिन इसके बाद युवक ने पहले 2.5 लाख रुपये की मांग की, जो परिवार ने जमीन बेचकर दे दिए। फिर उसने 5 लाख रुपये और मांग लिए। पैसे न देने पर रिश्ता तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों का आरोप है कि 14 जून को युवक ने युवती से झगड़ा किया। उसका व्यवहार इतना खराब था कि युवती मानसिक रूप से टूट चुकी थी। उसी शाम वह अपने कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी मिली।

पिता ने मांगा इंसाफ, पुलिस कर रही जांच

मृतका के पिता ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है और युवक को उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है। निचलौल थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, इसलिए विसरा सुरक्षित कर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शव के साथ विवाह पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। युवती के रिश्तेदारों का कहना है कि युवक ने अंतिम संस्कार से पहले शव के साथ विवाह कर लोगों की सहानुभूति पाने का नाटक किया, जबकि असल में वही उसकी मौत की वजह है।

यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Maharajganj News: बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से की गई तोड़फोड़, इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। यह गंभीर घटना शनिवार रात घुघली थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में हुई, जहां कुछ अज्ञात अराजकतत्वों ने पार्क में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

रविवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी तो गुस्से में सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ा गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अराजकतत्वों ने प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ दिया, जो समाज में गंभीर आस्था और सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है। यह घटना न सिर्फ सामाजिक सौहार्द्र को चोट पहुंचाने की कोशिश है, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसा कृत्य भी है।

पुलिस बल तैनात, CCTV फुटेज की जांच शुरू

घटना के बाद घुघली थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अमोढ़ा पार्क और गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

पुलिस का आश्वासन और लोगों की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News: महराजगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जश्न, गूंजे देशभक्ति के नारे
महराजगंज। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई के बाद पूर्वांचल के महराजगंज जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की खबर मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से गगन गुंजा दिया।

स्थानीय नागरिकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना करते हुए उन्हें देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध बताया।

भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर गर्व है, जिसने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और देश की शान को बरकरार रखा। जानकारी के मुताबिक, सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई ठिकानों को ध्वस्त किया है।

महराजगंज में लोगों का जोश और देशभक्ति का जज़्बा इस बात का गवाह बना कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।