कन्नौज - Parakh Khabar

UP News: कन्नौज में स्कूल के अंदर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और शिक्षिका निलंबित
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सरकारी विद्यालय से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में जांच के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Parakh Khabar नहीं करता।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला सौरिख ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के एक कक्ष के अंदर शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सर्दियों के दौरान का है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक की पत्नी को पति पर संदेह था। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय में एक हिडन कैमरा लगवाया, जिसमें दोनों के कथित वीडियो रिकॉर्ड हो गए। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। बताया गया कि मंगलवार को दोनों शिक्षकों के परिजन भी विद्यालय पहुंचे और हंगामा किया, हालांकि उस दिन दोनों शिक्षक विद्यालय नहीं आए।

जांच के बाद निलंबन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सौरिख से कराई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन आदेश के अनुसार, दोनों पर विद्यालय समय में परिसर एवं कक्षा-कक्ष के भीतर शिक्षक पद की गरिमा, शासकीय सेवा आचरण और विद्यालय की मर्यादा के प्रतिकूल अत्यंत आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप है।

बीएसए ने सहायक शिक्षक को गुगरापुर बीआरसी तथा सहायक शिक्षिका को तालग्राम बीआरसी से संबद्ध किया है। साथ ही सदर और उमर्दा के बीईओ से 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

20% कमीशन मांगने के आरोप में BEO निलंबित, महिला प्रधानाध्यापिका के उत्पीड़न की होगी जांच
कन्नौज। विकास खंड सौरिख में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विश्वनाथ पाठक को भ्रष्टाचार, महिला शिक्षिका के उत्पीड़न और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय छवि धूमिल करने तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय, कानपुर मंडल से संबद्ध किया गया है।

मामले की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, सौरिख की प्रधानाध्यापिका कल्पना पाल द्वारा 24 अप्रैल 2026 को उच्चाधिकारियों को दिए गए शपथपत्रयुक्त शिकायत पत्र से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिसंबर 2025 में विद्यालय के मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत 4.62 लाख रुपये की धनराशि जारी कराने और भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने के बदले बीईओ द्वारा 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।

प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। शिकायत के अनुसार 25 मार्च 2026 को बीईओ एक शिक्षामित्र के साथ विद्यालय पहुंचे और निरीक्षण के दौरान कथित रूप से कहा कि जब तक रुपये नहीं दिए जाएंगे, तब तक इसी तरह परेशान किया जाएगा और कार्य में कमियां निकाली जाती रहेंगी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बीईओ ने प्रधानाध्यापिका की चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) चार बार निरस्त की। साथ ही 22 अप्रैल 2026 को टीम के साथ विद्यालय पहुंचकर निलंबन की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

विद्यालय संचालन में लापरवाही के आरोप भी शिकायत का हिस्सा हैं। बताया गया कि नवंबर 2025 और फरवरी 2026 में प्रधानाध्यापिका तथा सहायक अध्यापक के अवकाश पर रहने के दौरान विद्यालय संचालन के लिए किसी वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।

शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 मई 2026 को बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा था। 16 मई को प्रस्तुत उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए जाने पर 29 मई 2026 को उन्हें निलंबित कर दिया गया।

पूरे प्रकरण की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, कानपुर मंडल को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, बीईओ विश्वनाथ पाठक ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को भी बिना मान्यता संचालित विद्यालय को संरक्षण देने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना सहित अन्य आरोपों में 8 मई 2026 को निलंबित किया जा चुका है। एक माह के भीतर जिले के दो बीईओ पर हुई कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कन्नौज में बीईओ निलंबित, बिना मान्यता स्कूल संचालन पर कार्रवाई न करने का आरोप
कन्नौज। बिना मान्यता के निजी स्कूल संचालित होने और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप में तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रमेश चन्द्र चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें कानपुर स्थित एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

बताया गया कि तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र के राजकुमारी मेवाराम हायर सेकेंडरी स्कूल, डमरपुरवा के खिलाफ कई बार शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता बदन सिंह ने आरोप लगाया था कि स्कूल में बिना मान्यता के कई कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

मामले की पूर्व में जांच भी कराई गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायत शासन स्तर तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश कामता राम पाल के निर्देश पर सहायक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज डॉ. बृजेश मिश्र ने बीईओ रमेश चन्द्र चौधरी के निलंबन का आदेश जारी किया।

इस मामले की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार बीईओ तालग्राम के पास नगर शिक्षा अधिकारी कन्नौज का अतिरिक्त प्रभार भी था। अधिकारियों द्वारा निजी स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि बीईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि स्कूल संचालक और शिकायतकर्ता आपस में रिश्तेदार हैं, फिर भी मामले में आवश्यक कार्रवाई न होने के कारण शासन स्तर से बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कन्नौज : किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 12,500 रुपये जुर्माना
कन्नौज : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट हरेंद्र नाथ ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के आदेश के बाद दोषी का शेष जीवन अब जेल में ही बीतेगा। इसके साथ ही उस पर 12,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे के अनुसार, मामले में 4 नवंबर 2022 को ठठिया थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री करीब तीन-चार माह पहले शाम के समय शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के जेपी उर्फ रजित कुमार ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसे रोक लिया। साथी तमंचे से धमकाता रहा, जबकि आरोपी ने चाकू गले पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में 2 नवंबर को आरोपी ने उसे दोबारा राजा साहब के तालाब के पास बुलाया और जबरन दवा खिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे से मारकर घायल किया और धमकाकर दवा खिला दी, जिससे किशोरी को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना परिजनों को बताई।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण, बयान और अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया।

अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 12,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही आदेश दिया कि जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

कन्नौज में शिक्षिका की फटकार से आहत छात्रा की मौत, चार पर केस दर्ज
कन्नौज: जिले के सौरिख थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां कक्षा 3 की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा डांट-फटकार और अपमानित किए जाने के बाद बच्ची मानसिक रूप से आहत थी।

पुलिस के अनुसार, बेहटा रामपुर गांव निवासी अजय बाथम की 8 वर्षीय बेटी निधि गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह स्कूल गई थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में साफ-सफाई और कपड़ों को लेकर उसे डांटा गया, कथित तौर पर प्रताड़ित भी किया गया और स्कूल से वापस भेज दिया गया।

घर पहुंचने के बाद बच्ची काफी परेशान नजर आई। कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की मां आरती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल के कुछ शिक्षकों के व्यवहार से बच्ची बेहद आहत थी। परिवार का यह भी कहना है कि पहले भी उसे कई बार डांटा और परेशान किया गया था।

पुलिस ने मां की शिकायत पर शिक्षक रोहित, मृदुला, आकांक्षा और महेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Kannauj Encounter : कन्नौज जिला जेल से फरार कैदी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
कन्नौज। कन्नौज जिला जेल से फरार कैदी डंपी उर्फ शिवा को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज क्रॉसिंग के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि डंपी गुरसहायगंज से तिर्वा रोड की ओर तारा बगिया के पास देखा गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली डंपी के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल कैदी को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी की रात अनौगी स्थित कन्नौज जिला जेल से दो बंदी फरार हो गए थे। इनमें एक डंपी उर्फ शिवा और दूसरा तालग्राम थाना क्षेत्र के हजारीपुरवा गांव का निवासी अंकित शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फरार दूसरे कैदी की तलाश अभी जारी है।

कन्नौज : किसानों व पंचायत सदस्यों ने चकबंदी निरस्त करने की मांग तेज की, CM को भेजा हलफनामा
जलालाबाद/कन्नौज। ग्राम पंचायत में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने को लेकर अधिकारियों के द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व किसानों ने मुख्यमंत्री को हलफनामा भेज कर चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने की गुहार लगाई है। कीमती जमीनों को इधर से उधर कर कटौती किए जाने और छोटे-छोटे किसानों को ज्यादा नुकसान होने से परेशान किसानों ने उच्चाधिकारियों से चकबंदी निरस्त करने की गुहार लगाई थी।

लेकिन कोई कार्रवाई न होने से परेशान किसानों के समर्थन में  ग्राम प्रधान व 15 पंचायत सदस्यों ने बुधवार को हलफनामा युक्त प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री असीम अरुण, चकबंदी आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी कन्नौज, चकबंदी अधिकारी कन्नौज को भेज कर चकबंदी निरस्त करने की मांग की हैं।

किसानों का कहना है कि 03 दिसंबर को ग्राम पंचायत सचिवालय पर जांच करने आए उप जिलाधिकारी अविनाश गौतम चकबंदी अधिकारी संतोष तिवारी ने किसानों से वार्ता की थी और उनकी चकबंदी के प्रति राय जानी। जबकि बंदोबस्त न्यायिक उप जिला अधिकारी ने किसानों से चकबंदी प्रक्रिया न चाहने वालों के हस्ताक्षर व मोबाइल नंबर कागजों पर अंकित कराकर उप जिलाधिकारी को दिए।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रस्ताव बनाकर शासन एवं चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भेज कर जैसा आदेश मिलेगा। वैसा ही किसानों के हित में काम किया जाएगा। जबकि एक सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा चकबंदी निरस्त कराए जाने के विषय में अवगत नहीं कराया गया। इस दौरान पीड़ित किसान शिवकुमार दुबे, बृजनंदन लाल, अवनीश, संजीव कुमार, संतोष दुबे, जितेंद्र कुमार गौतम आदि।

कन्नौज में मुठभेड़ के बाद छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कन्नौज। जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान (18 वर्ष) पुत्र जाबिर खां, निवासी गांव ताहपुर, थाना तालग्राम के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

मामला 26 अक्टूबर का है, जब मंजू देवी पत्नी वेद प्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान ने उनकी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया और उसे बुर्का पहनकर फोटो खिंचवाने तथा धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीन दिन पहले किसी तरह इमरान के चंगुल से भागकर घर पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और परिजनों को भी धमकाने लगा। मंगलवार सुबह पुलिस ने ताहपुर के एस्टेट कोल्ड स्टोरेज के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में इमरान के पैर में गोली लगी।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने, अपहरण, धमकी और धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: टाइल लगाने पहुंचे मजदूरों ने महिला की हत्या कर घर लूटा, बेटी को बंधक बनाया
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुलुपुर मोहल्ले में सोमवार को टाइल लगाने का काम कर रहे मजदूरों ने महिला की हत्या कर उसकी बेटी को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जसवंत नाम का मिस्त्री अपने भतीजे और अन्य मजदूरों के साथ सुनीता नामक महिला के घर में टाइल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी कोमल के हाथ-पैर बांधकर घर में लूटपाट की।

कोमल ने पुलिस को बताया कि वह नीचे मजदूरों को फोन पर बातें करते सुन रही थी। तभी उसकी मां सुनीता वहां पहुंचीं। आरोप है कि मजदूरों ने मिलकर मां की हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर पूरे घर से सामान लूट लिया।

कोमल ने बताया कि किसी तरह उसने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मजदूर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। घायल कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बातचीत की। एसपी ने बताया कि तिर्वा के बलरामपुर गांव निवासी अभियुक्त जसवंत और उसके भतीजे के मोबाइल फोन बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और छापेमारी जारी है।

कन्नौज: बेटी ने मायके जाने से किया इंकार, भिड़े ससुराल और मायके पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हसेरन कस्बे में रविवार को मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। दरअसल, मायके वाले विवाहित बेटी को साथ ले जाने पहुंचे थे, लेकिन उसने मायके जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के मेहू गांव निवासी जवर सिंह अपनी बेटी रेखा को लेने हसेरन पहुंचे थे। रेखा के पति अर्जुन ने पत्नी को भेजने से इनकार कर दिया। रेखा ने भी मायके जाने से मना कर दिया और कहा कि पति की तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए वह ससुराल में ही रहना चाहती है। इस पर गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

चौराहे पर मचा हंगामा

हसेरन पुलिस चौकी के पास हुए इस विवाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पति का आरोप

अर्जुन ने बताया कि मायके पक्ष पहले भी उसकी पत्नी को ले जाकर लंबे समय तक नहीं भेजता था। इसी डर से वह पत्नी को लेकर सौरिख से हसेरन स्थित दादी के घर आया था। वहीं मायके वाले जबरन ले जाने पहुंचे और बीच चौराहे पर मारपीट कर दी।

इंदरगढ़ थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज: 8 साल की बच्ची की गवाही से उजागर हुई चाची की हत्या
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला 8 साल की बच्ची की गवाही से खुला। शुरुआत में परिवार ने पुलिस को गुमराह करने के लिए “चोरों के हमले” की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन मासूम की सच्चाई बताने से पूरा राज़ सामने आ गया।

घटना छिबरामऊ क्षेत्र के रनवीरपुर गांव की है। यहां निक्की नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घरवालों ने दावा किया कि चोरों ने हमला किया, मगर बच्ची ने पुलिस को बताया कि चाची की हत्या उसके “चाचा और पापा” ने की है।

जांच में पता चला कि भाइयों के बीच विवाद के दौरान निक्की बीच-बचाव करने आई थी, तभी उसके जेठ प्रवीण ने गोली चला दी। इसके बाद घरवालों ने सच्चाई छिपाने के लिए चोरों की कहानी गढ़ी।

बच्ची की गवाही और पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतका के पति, जेठ और ननद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वोट चोरी विवाद से गरमाई कन्नौज की राजनीति, अखिलेश बोले, अब इनका पत्ता साफ
कन्नौज : कन्नौज में वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों ने सियासत को गर्मा दिया है। समाज कल्याण मंत्री और सदर विधायक असीम अरुण तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आमने-सामने आ गए हैं।

सोमवार को असीम अरुण ने वीडियो संदेश जारी कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में कई लोगों के नाम मतदाता सूची में दो-दो, तीन-तीन जगह दर्ज हैं। उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं और जल्द ही वह जिला निर्वाचन अधिकारी को साक्ष्य सौंपेंगे।

मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जिन्हें सपा शासनकाल में अखिलेश यादव का करीबी माना जाता था, उनका नाम वोटर लिस्ट में दो अलग-अलग बूथों पर दर्ज है। यही नहीं, उनके भाई वीरपाल उर्फ नीलू यादव और कल्याण सिंह के नाम भी कई स्थानों पर पाए गए हैं।

असीम अरुण ने यह भी आरोप लगाया कि नवाब सिंह वही व्यक्ति हैं जिन्हें 12 अगस्त 2024 को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण की शिकायत साक्ष्य सहित चुनाव आयोग से करेंगे और अपेक्षा है कि आयोग निष्पक्ष कार्रवाई करेगा। साथ ही उन्होंने सपा से जनता से माफी मांगने की भी मांग की।

अखिलेश का पलटवार

असीम अरुण के आरोपों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा “देखना है कि अपनी ही सरकार के कार्यकाल में धांधली का आरोप लगाने वालों को दिल्ली वाले हटाते हैं या लखनऊ वाले। दो इंजन के बीच में इनका पत्ता साफ होगा। अब ये हटे नहीं तो घट जाएंगे ही। कभी-कभी ज्यादा होशियारी भारी पड़ जाती है।”

अखिलेश के इस बयान के बाद विवाद और भी तेज हो गया और यह मामला सिर्फ वोट चोरी तक सीमित न रहकर भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया।

राजनीतिक हलचल तेज

कन्नौज से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक यह मुद्दा चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मतदाता सूची की गड़बड़ी आने वाले चुनावों में बड़ा हथियार बन सकती है। वहीं असीम अरुण का बयान कि “वोटर लिस्ट की शुद्धता लोकतंत्र के लिए जरूरी है” सीधे विपक्ष पर हमला माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग की कार्रवाई पर टिकी हैं।