औरैया - Parakh Khabar

औरैया: शादी से पहले प्रेग्नेंट प्रेमिका ट्रेन से कटी, प्रेमी के हाथ में रह गया उसका हाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रेलवे ट्रैक पर महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला गर्भवती थी और दीपावली के बाद अपने प्रेमी से शादी करने वाली थी। लेकिन स्टेशन पर हुई मामूली बहस ने सब कुछ खत्म कर दिया। यह हादसा दिबियापुर थाना क्षेत्र के संत रविदास नगर के पास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय सुनील रेलवे स्टेशन के पास फल का ठेला लगाता है। करीब एक साल से उसका प्रेम संबंध 28 वर्षीय पूजा नाम की महिला से चल रहा था। तीन महीने पहले पूजा अपने पांच साल के बेटे दीपक के साथ सुनील के घर आ गई थी। दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे और इसी दौरान पूजा गर्भवती भी हो गई। सुनील के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर था और दीपावली के बाद दोनों महामाई मंदिर में शादी करने वाले थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार रात पूजा और सुनील के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुनील पैर में दर्द की वजह से कुछ देर स्टेशन पर रुकने की बात कह रहा था, लेकिन पूजा गुस्से में बेटे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पार करने लगी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए।

सुनील ने बताया, “मैंने पीछे से आवाज दी और दौड़कर उसका हाथ पकड़ा, लेकिन ट्रेन इतनी तेजी से आई कि सिर्फ उसका हाथ ही मेरे हाथ में रह गया। मेरी आंखों के सामने मां-बेटे के टुकड़े हो गए।”

घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका पूजा कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी आठ साल पहले हुई थी, लेकिन बीमारी से पति की मौत हो गई। बाद में दूसरी शादी भोगनीपुर में हुई, मगर वह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। इसके बाद वह औरैया में अपनी बुआ के घर आकर रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात सुनील से हुई और दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया।

Auraiya News: तीन मासूमों की हत्यारी मां को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद
औरैया (UP News): अपने ही तीन मासूम बच्चों को सेंगर नदी में डुबोकर मारने वाली कलयुगी मां को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा दी गई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोनों को दो-दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (तृतीय) सैफ अहमद ने सुनाया।

पति की मौत के बाद रिश्ते ने लिया खौफनाक मोड़

फफूंद थाना क्षेत्र के बरौआ गांव निवासी प्रियंका (30) की शादी करीब 10 साल पहले इटावा जिले के लुहिया गांव निवासी अवनीश से हुई थी। शादी के बाद उसे चार बेटे हुए – सोनू (8), माधव (6), आदित्य (5) और मंगल (2)। लगभग तीन साल पहले पति की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका कुछ समय ससुराल में रहकर अपने मायके लौट आई और चारों बेटों के साथ औरैया में रहने लगी। वहीं पर उसका संबंध चचेरे देवर आशीष से बन गया।

कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम

प्रियंका और आशीष के बीच कहासुनी के बाद प्रियंका ने एक खौफनाक साजिश रची। वह बच्चों को ननिहाल ले जाने के बहाने घर से निकली और देवरपुर होते हुए सेंगर नदी के पुल पर पहुंची। वहां चारों बच्चों को खाने के लिए कुछ दिया, जिससे बच्चे अचेत हो गए। इसके बाद उसने एक-एक कर तीन बच्चों – आदित्य, माधव और मंगल को पानी में डुबोकर मार डाला। सबसे बड़ा बेटा सोनू किसी तरह बच निकला और पूरे मामले का गवाह बन गया।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, कोर्ट ने सुनाया फैसला

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की गहन विवेचना के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की गई। गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और प्रेमी आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई।

यह फैसला न्याय व्यवस्था में पीड़ित मासूमों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Auraiya News: औरैया में CM योगी का किसानों से संवाद, आय दोगुनी करने के दिए टिप्स, बोले- पहले की सरकारों में था भ्रष्टाचार का बोलबाला
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को औरैया के जनता महाविद्यालय अजीतमल में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मक्का किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को आय बढ़ाने के टिप्स दिए और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र करते हुए पिछली सरकारों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार हावी था, युवाओं की भर्तियों पर चाचा-भतीजे की नजर रहती थी। आज हमारी सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू की है, जिससे युवाओं को नौकरी और किसानों को सम्मान मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2.16 लाख पुलिसकर्मी और 1.60 लाख शिक्षक भर्ती किए जा चुके हैं। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के तहत दो करोड़ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। 65 लाख युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार मिला है।

माफिया राज पर भी बोले सीएम

उन्होंने कहा, "पहले बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था। लेकिन आज प्रदेश में या तो अपराध होते ही नहीं, और यदि होते हैं तो उसका जल्दी खुलासा हो जाता है। अब बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।"

मक्का के लिए MSP और खरीद केंद्र की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मक्का एक संपूर्ण पोषक आहार है। इसकी उपयोगिता स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, ईंधन और बायोवेस्ट के रूप में बढ़ी है। सरकार जल्द ही औरैया में मक्का खरीद केंद्र स्थापित कर MSP की घोषणा करेगी।

मेडिकल कॉलेज से लेकर एक्सप्रेसवे तक का ज़िक्र

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए औरैया में 250 करोड़ की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज बनवाया है। जल्द ही उसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा, 272 करोड़ की लागत से रिजर्व पुलिस लाइन, 250 करोड़ की लागत से जिला न्यायालय, 24 करोड़ रुपये प्री-प्राइमरी शिक्षा और 3 करोड़ रुपये कृषि विस्तार योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। औरैया को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है।

महापुरुषों का किया सम्मान

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने महापुरुषों का अपमान किया जबकि उनकी सरकार उन्हें सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि काशी का मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा, जिसे अहिल्याबाई ने फिर बनवाया, इसीलिए औरैया विश्वविद्यालय का नाम बदलकर लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर रखा गया।

किसानों को किया सम्मानित, बच्चों को दिए खिलौने

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने किसानों को सम्मानित किया और बच्चों को खिलौने भी वितरित किए। एक रोते हुए बच्चे को उन्होंने गोद में उठाकर खिलौना दिया और शांत कराया। कृषि विभाग की ओर से कई विशेष स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से औरैया, कन्नौज, इटावा और कानपुर देहात में मक्का की फसल का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

Auraiya News: लव मैरिज की रंजिश में पड़ोसियों की प्रताड़ना से आहत युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान
औरैया, कंचौसी। लव मैरिज की पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों की गाली-गलौज और धमकियों से परेशान एक युवती ने रविवार रात कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पड़ोसियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी कस्बा स्थित पुरवा महिपाल निवासी धर्मवीर पुत्र अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि उसकी बहन साधना को रविवार रात 10 बजे पड़ोसी अभिलाख सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के मुताबिक, यह कोई पहली बार नहीं था—आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

लगातार बढ़ रही प्रताड़ना से परेशान होकर साधना रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल फफूंद स्टाफ ने शव को ट्रैक से हटवाकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दिबियापुर एसओ मुकेश बाबू चौहान, 112 पुलिस टीम और कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और युवती के घर जाकर जांच की।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी अभिलाख सिंह की बेटी और साधना के भाई का चार साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। इसी रंजिश में साधना को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामला जीआरपी फफूंद क्षेत्र से संबंधित है, आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

प्रेमी के साथ मिलकर दुल्हन ने कराई पति की हत्या, साजिश से पहले बनाई थी रील
Auraiya News मैनपुरी के भोगांव निवासी दिलीप यादव की हत्या की साजिश 17 मार्च को औरैया के एक होटल में रची गई। हत्या से पहले उसकी पत्नी प्रगति ने होटल के कमरे में एक रील बनाई, जो बाद में पुलिस जांच में सामने आई। जब पुलिस ने अनुराग यादव (प्रगति के प्रेमी) का मोबाइल खंगाला तो उसमें यह रील और कई आपत्तिजनक वीडियो मिले।

इस रील में प्रगति ‘आसमां में जैसे बादल हो रहे हैं... हम धीरे-धीरे पागल हो रहे हैं...’ गाने पर चेहरे और हाथों से प्रतिक्रिया देती नजर आ रही थी। जांच में सामने आया कि प्रगति पहले होटल पहुंची थी और अनुराग को बुलाने से पहले उसने यह रील बनाई और उसे भेजी थी।

मैनपुरी में रची गई थी हत्या की साजिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खौफनाक हत्या की पटकथा मैनपुरी में लिखी गई। दिलीप मूल रूप से भोगांव के नगला दीपा का रहने वाला था। 5 मार्च को शादी के बाद दुल्हन प्रगति को घर लाया गया, जहां मुंह दिखाई की रस्म हुई। 10 मार्च को प्रगति अपने मायके चली गई, लेकिन 12 मार्च को वह दिलीप से मिलने औरैया के दिबियापुर स्थित उसके ऑफिस पहुंची।

गोली मारकर हत्या की गई

19 मार्च को कन्नौज के उमर्दा में दिलीप पर शूटरों ने हमला किया। पहले उसके साथ मारपीट की, फिर सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। दो दिन बाद 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई।

पत्नी ही निकली साजिशकर्ता

औरैया पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड दिलीप की पत्नी प्रगति थी। उसने अपने प्रेमी अनुराग यादव (फफूंद निवासी) और शूटर रामजी नागर (अछल्दा निवासी) के जरिये यह हत्या कराई।

दो लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय हुई थी। इसके लिए प्रगति ने मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे।

परिजनों की मांग – एनकाउंटर में मारो हत्यारों को

दिलीप के पिता सुमेर सिंह और मां सुमन देवी ने कहा कि जिस तरह उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कराई गई, उसी तरह आरोपियों को भी पुलिस एनकाउंटर में गोली मार दे। उन्होंने आखिरी दम तक मुकदमा लड़ने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने का संकल्प लिया।

बड़ी बहन पारुल हुई गुमसुम

प्रगति की इस करतूत से उसकी बड़ी बहन पारुल सदमे में है। उसका कहना है कि छोटी बहन ने जो किया, उसकी सजा उसे कानून देगा।

दिलीप की जिद बनी जानलेवा

परिजनों के मुताबिक, दिलीप और प्रगति की बातचीत तीन साल पहले शुरू हुई थी। पिछले एक साल से दिलीप परिजनों से जिद कर रहा था कि शादी प्रगति से ही कराई जाए। आखिरकार परिजन उसकी जिद के आगे झुक गए और शादी कर दी।

शादी के दौरान दिलीप ने प्रगति के लिए आठ लाख रुपये के गहने और साड़ियां खरीदी थीं। लेकिन वह नहीं जानता था कि जिस पत्नी के लिए उसने इतना कुछ किया, वही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी।

हत्या के बाद भी करती रही नाटक

हमले के बाद जब परिजन और पुलिस दिलीप को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, तो कुछ देर बाद प्रगति भी वहां पहुंच गई। जब दिलीप को ग्वालियर रेफर किया गया, तो वह वहां भी साथ गई। परिजनों ने उसे वापस भेज दिया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह सिर्फ अपनी करतूत छिपाने के लिए नाटक कर रही थी।

पुलिस जल्द सौंपेगी चार्जशीट

पुलिस के मुताबिक, हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Auraiya Murder News: प्रेमी संग मिलकर 'कातिल' बनी दुल्हन, होली में रची खूनी साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या
Auraiya News: औरैया में दिलीप हत्याकांड का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तर्ज पर रची गई इस साजिश से हर कोई स्तब्ध है। ग्राम सिंहापुर में सन्नाटा पसरा हुआ है। खुलासे के बाद पता चला है कि प्रगति ने शादी के महज पांच दिन बाद ही होली के दौरान प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर अपने पति दिलीप यादव की हत्या की साजिश रची थी।

शादी के तुरंत बाद मायके आई थी प्रगति, तभी रचा था हत्या का प्लान

फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दखलीपुर के मजरे सिंहापुर निवासी हरि गोविंद ने अपनी सबसे छोटी बेटी प्रगति की शादी 5 मार्च को मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव निवासी क्रेन ऑपरेटर दिलीप यादव से कराई थी। शादी दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से संपन्न हुई थी। 10 मार्च को होली का त्योहार होने के कारण चौथी की विदाई में प्रगति मायके आ गई थी। इसी दौरान उसने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी और सुपारी किलर की तलाश कराई।

19 मार्च को रची गई दिलीप की हत्या की साजिश

तय योजना के अनुसार, 19 मार्च को दिलीप यादव पर हमला किया गया। वह सहार थाना क्षेत्र में गंभीर हालत में खेत में पड़ा मिला था। इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआत में परिवारवालों ने इसे हादसा समझा, लेकिन इलाज के दौरान हुए सीटी स्कैन में दिलीप के सिर में गोली फंसी होने का खुलासा हुआ। यह जानकर डॉक्टरों और परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की और मामला धीरे-धीरे सुलझने लगा।

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे महत्वपूर्ण सुराग मिले। फुटेज में दिलीप को बाइक से ले जाते दो युवक दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि एक युवक अनुराग सिंहापुर का निवासी था और दूसरा सुपारी किलर निकला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अनुराग ने हत्या की साजिश कबूल कर ली और प्रगति के साथ प्रेम संबंध की बात भी स्वीकार की।

अनुराग के परिवार वाले फरार, घर में सिर्फ बीमार मां

अनुराग की गिरफ्तारी और फिर प्रगति के पकड़े जाने की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अनुराग के परिवार वाले फरार हो गए हैं। मंगलवार को अनुराग के घर पर सिर्फ उसकी बीमार बूढ़ी मां मौजूद थी। दूसरी ओर, 20 दिन पहले जिस बहन की हंसी-खुशी विदाई की गई थी, उसके परिवार वाले अब इस खुलासे से सदमे में हैं।

भाई ने की दोषियों को फांसी देने की मांग

प्रगति के बड़े भाई आलोक यादव ने कहा, “जिसने जैसा अपराध किया है, उसे वैसी ही सजा मिलनी चाहिए। हम दोषियों को फांसी की सजा की मांग करते हैं।”

कोरोना काल में शुरू हुई थी प्रगति और अनुराग की प्रेम कहानी

प्रगति और अनुराग की प्रेम कहानी कोरोना काल के दौरान शुरू हुई थी। जब परिवार को इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने इसे तोड़ने की कोशिश की। जब उपयुक्त रिश्ता नहीं मिला तो परिवार ने बड़ी बेटी के देवर दिलीप से शादी तय कर दी। 5 मार्च को धूमधाम से शादी कर प्रगति को विदा कर दिया गया। हालांकि, प्रगति अनुराग से अलग होने को तैयार नहीं थी और शादी के बाद भी ससुराल में सिर्फ 5 दिन ही गुजार पाई।

चौथी की विदाई में लौटते ही रचने लगी साजिश

10 मार्च को चौथी की विदाई में मायके आने के बाद प्रगति ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने खुद और प्रेमी अनुराग को कानूनी पचड़े से बचाने के लिए अनुराग को सुपारी किलर की तलाश में लगा दिया। अनुराग ने अपने मौसेरे भाई से संपर्क किया, जो हिस्ट्रीशीटर है। इसी कड़ी में अनुराग की मुलाकात अछल्दा के रामजी नागर से हुई। रामजी नागर ने हत्या के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें 1 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

12 मार्च को ही जेल से छूटा था सुपारी किलर

दिलीप की हत्या को अंजाम देने वाला रामजी नागर एक कुख्यात अपराधी है। वह लूट के मामले में इटावा जेल में बंद था और 12 मार्च को जमानत पर छूटकर बाहर आया था। अनुराग और रामजी की मुलाकात 18 मार्च को हुई थी, उसी दिन हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया गया। रामजी नागर के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

सिर्फ वॉट्सऐप कॉल से हुई बातचीत, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए सिर्फ वॉट्सऐप कॉल के जरिए बातचीत की थी। पुलिस अब भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Auraiya News: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पत्नी, प्रेमी और शूटर गिरफ्तार
औरैया: परिजनों द्वारा कराई गई शादी से नाराज महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हाइड्रा चालक दिलीप कुमार (24 वर्ष) की हत्या की साजिश रच डाली। स्वयं के फंसने के डर से उसने भाड़े के शूटरों को सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। हत्या के बाद बचे हुए सुपारी के रुपयों के लेनदेन के दौरान पुलिस ने सहार के हरपुरा मोड़ से महिला, उसके प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।

हत्या की साजिश और घटना का विवरण

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी दिलीप कुमार की हत्या का मामला 19 मार्च को हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली कि हत्या की सुपारी के बचे हुए रुपयों का लेनदेन हो रहा है। शनिवार दोपहर 12:40 बजे पुलिस ने सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा और स्वाट प्रभारी राजीव कुमार की टीम के साथ हरपुरा मोड़ पर छापा मारा। पुलिस ने दिलीप की पत्नी प्रगति, उसके गांव हजियापुर फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव और अछल्दा के प्रेम नगर निवासी शूटर रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया।

प्रगति ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में प्रगति ने बताया कि उसकी शादी बड़े बहन के देवर दिलीप से कर दी गई थी, लेकिन शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी अनुराग के संपर्क में थी। दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए उसने दो लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी। एक लाख रुपये एडवांस में दिए और योजना के तहत 19 मार्च को कन्नौज के उमर्दा के पास शाह नगर से लौटते समय पलिया के पास दिलीप पर हमला करा दिया। शूटरों ने दिलीप को बुरी तरह पीटने के बाद सिर में गोली मार दी और तमंचा गेहूं के खेत में फेंक दिया।

मरणासन्न हालत में मिला था दिलीप

घायल दिलीप को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 21 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने बताया कि दिलीप को गोली किसने मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस और कार को मारी टक्कर, दो की मौत, आठ गंभीर घायल
औरैया: औरैया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरुहुली के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस और एक कार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में रोडवेज बस के सह परिचालक और एक अन्य यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार को सैफई रेफर किया गया है।

घटना रात करीब 12 बजे की है। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं से भरी दो रोडवेज बसें और एक कार ढाबे पर रुकी थीं। खाना खाने के बाद यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना होने वाले थे। इस दौरान, एक बस के सह चालक प्रवेश (पुत्र निहाल सिंह) बस को बैक करा रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सह चालक को टक्कर मारते हुए बस और पास खड़ी कार को भी जोरदार टक्कर मारी। ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि उसने दूसरी बस को भी टक्कर मार दी।

चीख-पुकार और राहत कार्य

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया गया।

मृतकों और घायलों की स्थिति

अस्पताल में सह चालक प्रवेश को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार (पुत्र राम नरेश द्विवेदी, निवासी मणिवला नागौर सतना) की रास्ते में मौत हो गई। अन्य घायलों में हरिकांत, ब्रह्माकांत, सुधा शर्मा और गौरव की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है।

घायलों की सूची

1. वीरंग (पुत्र बलवीर सिंह)

2. हरिकांत (पुत्र भगवानदास, निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर)

3. ब्रह्मानंद (पुत्र बाकेलाल, निवासी चंदनवान, मथुरा)

4. पदम सिंह (निवासी उमरा डींग, राजस्थान)

5. अशोक कुमार (पुत्र अवधबिहारी, निवासी श्यामकुरी, वृंदावन)

6. मुडराज सेवक (पुत्र लालदास वर्मा, निवासी सुदामापुरी, वृंदावन)

7. सुधा शर्मा (पुत्री जगदीश, निवासी आमनपुर, आगरा)

8. गौरव (पुत्र जेपी शर्मा, निवासी आमनपुर, आगरा)

9. नकुल कुमार (पुत्र जेपी शर्मा, निवासी आमनपुर, आगरा)

10. राजरानी (पत्नी पदमश्री, निवासी उमरा डींग, भरतपुर, राजस्थान)

कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।

यह हादसा स्थानीय प्रशासन और सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

Auraiya News: ट्रेन के आगे कूदकर सहायक अध्यापक ने की आत्महत्या
औरैया। सिद्धार्थ नगर के परिषदीय शिक्षक दीपक तिवारी ने सोमवार सुबह फफूंद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मूल रूप से अघारा गांव निवासी दीपक वर्तमान में दिबियापुर के बाबू दयाराम नगर में रह रहे थे। उनकी पत्नी ऊषा भी सिद्धार्थ नगर में शिक्षिका हैं।

सोमवार सुबह दीपक फफूंद रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास पहुंचे। इसी दौरान अप लाइन पर आती एक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेट गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो हिस्सों में कट गया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटाया। परिजनों को सूचित करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवार में शोक और अनजान कारण

दीपक के छोटे भाई सचिन ने बताया कि उन्हें इस आत्मघाती कदम का कारण नहीं पता है। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के वक्त दीपक की पत्नी ऊषा शीतकालीन अवकाश के दौरान मायके उरई गई थीं। दीपक और उनकी पत्नी सिद्धार्थ नगर में शिक्षण कार्य करते थे और छुट्टियों में दिबियापुर आए हुए थे।

इस दुखद घटना ने परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं।

Auraiya News: संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मिला किसान का शव, हत्या की आशंका, शरीर पर चोट और रगड़ के निशान
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के मई जगतपुर गांव में सोमवार सुबह एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थिति में नीम के पेड़ के नीचे पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो खेत में सरसों की फसल टूटी हुई मिली और पास ही मृतक का मफलर पड़ा था। परिजनों ने किसान की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

मृतक सहदेव सिंह उर्फ पप्पू (52) मई जगतपुर के निवासी थे और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते थे। उनके भाई धर्मेंद्र और सिद्दन सिंह ने बताया कि सहदेव निसंतान थे। रविवार रात करीब 9 बजे वे अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत गए थे। सुबह 5 बजे तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

शव खेत पर बने मचान से 500 मीटर दूर बदन सिंह के खेत की मेड़ पर खड़े नीम के पेड़ के नीचे मिला। भतीजे शिवम ने शव देखा और घरवालों को सूचना दी। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचित किया। घटना की खबर सुनते ही पत्नी गुड्डी देवी और अन्य परिजन रोने लगे।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मृतक के गले पर नाखून, रस्सी या कपड़े से रगड़ने के निशान मिले, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंचें भी पाई गईं।

परिजनों का दावा है कि सहदेव की हत्या की गई है। मामले की जांच कर रहे सीओ भरत पासवान ने कहा कि घटना संदिग्ध है। शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरैया: प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का जिला मुख्यालय व तहसीलों में शुभारंभ
औरैया: शुक्रवार, 27 दिसंबर को जिला मुख्यालय, दो तहसीलों और छह ब्लॉकों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अभियान का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय ककोर में राज्यमंत्री अजीत पाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शेड्यूल और आयोजन

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत और कार्यक्रम के जिला संयोजक कुलदीप दुबे ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय ककोर में हुआ, जबकि अजीतमल, बिधूना और छह ब्लॉकों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का क्रम

सुबह 11 बजे: एकत्रीकरण

11:30 बजे: वीडियो प्रदर्शन

12:00 बजे: स्थानीय संबोधन

12:10 बजे: प्रमुख अतिथि का संबोधन

12:20 बजे: प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश

12:30 बजे: धन्यवाद ज्ञापन

स्वामित्व योजना का उद्देश्य

स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की संपत्ति का रिकॉर्ड तैयार करना और संपत्ति पर अधिकार दिलाना है। यह योजना भारत सरकार के राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से चल रही है। ड्रोन तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का नक्शा तैयार किया गया है।

खतौनी वितरण का कार्यक्रम

ग्रामवासियों को उनकी संपत्ति का हक दिलाने के लिए खतौनी तैयार की गई, जिनका वितरण इस कार्यक्रम के दौरान किया गया। राज्यमंत्री अजीत पाल मुख्यालय में उपस्थित रहे, जबकि अन्य स्थानों पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

तैयारियां पूरी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के अधिकार और उससे जुड़े लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Auraiya में चार बदमाश गिरफ्तार: चोरी की फिराक में घूम रहे थे, बताया- कार की नंबर प्लेट बदलकर करते थे चोरी
औरैया। अयाना थाना पुलिस ने मुखविर की सूचना पर टकपुरा नहर पुल के पास से दो नंबर प्लेट लगी कार सहित चार बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दूसरी कार में सवार बदमाश कार छोड़ कर भाग निकले। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की योजना बनाने की बात कबूल की है।

अयाना थाना प्रभारी विनोद कुमार मंगलवार रात को टीम के साथ गश्त कर रहे थे। रात करीब 11ः20 बजे के करीब मुखविर की सूचना पर उन्होंने दो नंबर प्लेट लगी एक कार को टकरपुरा नहर पुल के पास रोकने का प्रयास किया। इसपर कार में सवार चार लोग कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने सभी को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार व युवकों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, कटर, प्लास, पेचकश सहित चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयोग किया जाने वाला सामान बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फईमाबाद चमनगंज कानपुर नगर निवासी शाकिर, मोहम्मद शाहनवाज, अदनान व कानपुर देहात के मंगलपुर के मोहल्ला पठनू निवासी आशू खान बताया। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट कार में लगा देते थे। घटना करके भाग जाने पर नंबर प्लेट हटा देते थे।

सोमवार को अयाना क्षेत्र में चोरी को अंजाम देने के लिए घूमते रहे मगर पुलिस की गाड़ियां आसपास रहने की वजह से वह चोरी किए बिना ही वापस लौट गए। मंगलवार को भी वह चोरी करने की योजना बना रहे थे मगर पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं रात में ही पुलिस ने एक स्कॉरपियो का कार का पीछा किया। इसपर चालक कार को बीझलपुर की ओर लेकर भागने लगा।

अयाना कस्बा से एक किलोमीटर आगे निकलने के बाद कार सवार कार को छोड़ कर भाग निकले। कार में सिर्फ आगे की ओर ही नंबर प्लेट लगी मिली। परिवहन विभाग के एप पर कार में मालिक का नाम विक्रम कुमार निवासी थाना क्षेत्र शिवली थाना कानपुर देहात नाम पर निकला। सीओ अजीतमल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार को सीज करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। कार छोड़कर भागे लोगों की तलाश की जा रही है।