उन्नाव - Parakh Khabar

उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र में पति की मौत से आहत एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीडी नगर मोहल्ला निवासी एकता उर्फ आरती (30) ने शनिवार सुबह अपने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया गया कि उसके पति आलोक की 2 मार्च को हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह गहरे सदमे और अवसाद में थी।

परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले एकता ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में उसने कहा कि पति के बिना उसका जीवन अधूरा है और वह उनके बिना नहीं जी सकती। इसके कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि एकता के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। पति की मौत के बाद वह अकेलेपन और मानसिक तनाव से गुजर रही थी।

सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और मामले की जांच जारी है।

लखनऊ–कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपती व दो बच्चों की मौत
उन्नाव। लखनऊ–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा भल्ला फार्म तिराहे के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र (35) अपनी पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी बड़ी बेटी नैनसी (15) पीछे आ रहे साढ़ू रंजीत की बाइक पर सवार थी।

बताया गया कि भल्ला फार्म तिराहे के पास वीरेंद्र ने पीछे आ रहे साढ़ू का इंतजार करने के लिए बाइक रोकी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर हाईवे पर पलट गया। इसके बाद ट्रक चालक भागने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे में वीरेंद्र, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी नैनसी साढ़ू की बाइक पर होने के कारण बच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: साइन बोर्ड से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत
उन्नाव : उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और तीनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अचलगंज–पुरवा मार्ग पर गदोरवा गांव के पास हुई। तेज गति के कारण बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों युवक करीब 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ोली गांव निवासी अनुराग (31), बेसनखेड़ा निवासी राहुल पाल (26) और तौरा गांव निवासी सौरभ (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुराग और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल सौरभ करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा।

कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अमरनाथ यादव ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ को भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, अनुराग पेशे से ट्रक चालक था और हाल ही में पिता बना था। राहुल की शादी अप्रैल माह में तय थी और वह दूध का व्यवसाय करता था, जबकि सौरभ पुणे में नौकरी करता था। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सेवलाइफ फाउंडेशन ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के सहयोग से वाणिज्यिक चालकों के लिए आयोजित किया एडीएपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम
उन्नाव, जनवरी 2026: सेवलाइफ फाउंडेशन ने 13 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित विकास भवन में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए सफलतापूर्वक अग्रिम ड्राइविंग एवं दुर्घटना निवारण प्रशिक्षण (एडीएपीटी) कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण सत्र में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, केंद्रीय विद्यालय के चालक, स्थानीय बस चालक और फैक्ट्री चालक सहित विभिन्न संगठनों के 50 व्यावसायिक वाहन चालकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से जुड़े चालक भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति दोनों संगठनों की साझा प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

एडीएपीटी कार्यक्रम एक प्रमाण पत्र-आधारित पाठ्यक्रम है जिसे मानवीय त्रुटि के कारण होने वाली दुर्घटनाओं जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रशिक्षण उच्च जोखिम वाले वाणिज्यिक वाहन चालकों को खतरों का अनुमान लगाने, सोच-समझकर निर्णय लेने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के कौशल से लैस करने पर केंद्रित है।

पहचान, पूर्वानुमान, निर्णय और क्रियान्वयन (आरएडीई) ढांचे पर आधारित यह कार्यक्रम चालकों को सड़क की गतिशीलता को बेहतर ढंग से समझने और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के व्यवहार का अनुमान लगाने में सक्षम बनाता है। वास्तविक जीवन के परिदृश्यों और प्रासंगिक सांस्कृतिक संदर्भों सहित मिश्रित शिक्षण पद्धतियों के साथ, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं के बेहतर प्रतिधारण और व्यावहारिक अनुप्रयोग को सुनिश्चित करता है।

इस कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, उन्नाव जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) श्री सुशील कुमार गौर ने कहा, "सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सेवलाइफ फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास निस्संदेह उन्नाव क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्नाव सबसे अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में से एक है। सेवलाइफ फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए बहुमूल्य योगदान से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और हम सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, सेवलाइफ फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ श्री पीयूष तिवारी ने कहा, "यदि चालकों को आपात स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही जोखिमों का अनुमान लगाने का प्रशिक्षण दिया जाए, तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। एडीएपीटी के माध्यम से, हम सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करके ड्राइविंग व्यवहार में बदलाव लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। एचयूएल जैसे संगठनों के साथ सहयोग हमें इस प्रभाव को व्यापक बनाने और भारतीय सड़कों पर शून्य मृत्यु दर के अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद करता है।"

वाणिज्यिक और नियमित दोनों प्रकार के चालकों के लिए डिज़ाइन किए गए, एडीएपीटी कार्यक्रम ने 2012 में अपनी शुरुआत के बाद से 23,408 से अधिक लंबी दूरी के चालकों को प्रशिक्षित किया है। इस पहल को इसके फोकस से जोड़ते हुए...शून्य मृत्यु कार्यक्रम सेवलाइफ फाउंडेशन सुरक्षित सड़कों और अधिक जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार में योगदान दे रहा है।

सेवलाइफ फाउंडेशन के एडीएपीटी कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यहां से प्राप्त की जा सकती है।यहाँएसएलएफ सड़क सुरक्षा और आघात देखभाल, तथा इन क्षेत्रों में हमारे कार्यों पर गहन चर्चा के लिए इच्छुक पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ जुड़ने में भी प्रसन्न है।.

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की सजा पर SC के फैसले का पीड़िता ने किया स्वागत, बोलीं—‘मुझे न्याय मिला’
उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश का स्वागत किया है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाई गई है। पीड़िता ने न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वह इस निर्णय से बेहद खुश हैं।

सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। पीड़िता ने एक समाचार एजेंसी से फोन पर बातचीत में कहा, “मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। मुझे उच्चतम न्यायालय से न्याय मिला है। मैं शुरू से ही न्याय के लिए आवाज उठाती रही हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी भी अदालत के खिलाफ आरोप नहीं लगाती। मुझे सभी अदालतों पर भरोसा है, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने मुझे न्याय दिया है और मुझे विश्वास है कि आगे भी ऐसा करता रहेगा।”

गौरतलब है कि सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व विधायक सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित कर, अपील लंबित रहने तक उसे जमानत दी गई थी। सेंगर को ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

रेप मामले में पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंहसेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पूर्व विधायक को 15 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक निचली अदालत के दोषी ठहराने के खिलाफ दाखिल अपील पर हाईकोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक जमानत बरकरार रहेगी।

साथ ही कुलदीप सिंह सेंगर को पीड़िता के 5 किलोमीटर के दायरे में न आने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त जमानत की अवधि के दौरान दिल्ली में ही रहने का भी आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को हर सोमवार पुलिस को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। निर्देश किया गया है कि पीड़िता को कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से कोई धमकी या डर नहीं प्रतीत होगा चाहिए। वहीं उन्हें अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करना होगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर को निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

उन्नाव रेप केस में कब और क्या
बता दें कि यह उन्नाव दुष्कर्म कांड साल 2017 का है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उन्नाव की एक नाबालिग लड़की ने तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता को लंबे समय तक न्याय न मिलने से आहत होकर उसने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी।

घटना सामने आने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया था। मामले ने उस समय और भी भयावह मोड़ ले लिया, जब पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता के साथ हुए एक सड़क हादसे में उसकी चाची और वकील की मौत हो गई, जबकि पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मामले की सुनवाई के बाद वर्ष 2019 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था, जिसे पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया गया था।

उन्नाव : तत्कालीन डीएम के तबादले के बाद फिर शहर में तान दिए गए यूनिपोल, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
उन्नाव। शहर में एक बार फिर प्रिंटिंग एजेंसियों की मनमानी सामने आ रही है। बिना अनुमति लगाए गए यूनिपोल न केवल यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

नगर पालिका परिषद खुद यह मान रही है कि संबंधित एजेंसी ने यूनिपोल हटाने या वैधीकरण को लेकर आवेदन तो दिया है, लेकिन अब तक पूरी प्रक्रिया नहीं हो सकी है। सवाल यह उठता है कि जब वैधीकरण की प्रक्रिया अधूरी है, तो शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भारी-भरकम यूनिपोल किस आधार पर लगाए गए हैं। छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा एसबीआई बैंक के सामने, गुरुद्वारे के पास पीएनबी बैंक, आईबीपी क्षेत्र, कुलबीर क्लॉथ हाउस और धवन रोड बड़ा चौराहा सहित कई व्यस्त इलाकों में यूनिपोल खुलेआम खड़े नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान ये यूनिपोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी देवेंद्र पाण्डेय के कार्यकाल में अवैध यूनिपोल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। उस समय एजेंसी संचालकों पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। नतीजतन एजेंसियों के हौसले बढ़ गए और अवैध यूनिपोल दोबारा शहर में खड़े हो गए।

नागरिकों का सवाल है कि यदि किसी यूनिपोल के गिरने से जान-माल का नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—एजेंसी की, नगर पालिका की या प्रशासन की? इस पर अब तक किसी भी विभाग की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। लगातार शिकायतों और पूर्व कार्रवाई के बावजूद मौजूदा समय में कोई ठोस कदम न उठाया जाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। समय रहते यदि अवैध यूनिपोल नहीं हटाए गए, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

नगर पालिका का पक्ष

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एस.के. गौतम ने बताया कि संबंधित एजेंसियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्नाव : प्राथमिक विद्यालय में हंगामा, रसोइयों और सहायक अध्यापिका में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
उन्नाव। जिले के पुरवा शिक्षा क्षेत्र के ऊंचगांव सानी स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सहायक अध्यापिका और रसोइयों के बीच जोरदार मारपीट होती दिखाई दे रही है। विवाद बढ़ने पर शिक्षिका ने एक रसोइया को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरी ओर रसोइयां भी पलटवार करती दिखीं। एक रसोईया तो हाथ में डंडा लेकर खड़ी नजर आई।

वीडियो सामने आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमिता सिंह ने सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित कर दिया। उन पर स्टाफ से अभद्रता के भी आरोप लगे हैं। (parakhkhabar.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता)

जांच में पता चला कि मिड-डे-मील की गुणवत्ता को लेकर शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव और रसोईया प्रज्ञा के बीच पहले बहस हुई, जिसके बाद रसोइया मंजू और लक्ष्मी भी आ गईं और मामला हाथापाई में बदल गया। अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

ग्राम प्रधान अतुल चौधरी ने बताया कि शिक्षिका पूर्व में भी स्टाफ, बच्चों और अभिभावकों से दुर्व्यवहार कर चुकी हैं, जिसकी शिकायत पहले भी हो चुकी थी। शनिवार की घटना से बच्चों में डर का माहौल बन गया है।

https://twitter.com/upbasic_shiksha/status/1984652279795106188?t=lETSKP6pBIZwqZGUNHPGug&s=19

BSA के अनुसार, शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने छात्र उपस्थिति रजिस्टर बाहर फेंके, स्टाफ को पढ़ाई न करने दिया और रसोइयों के बाद एक छात्रा अंशिका (कक्षा 4) को भी पीटा, जिससे बच्चे सहम गए। मामले की विस्तृत जांच हसनगंज के BEO को सौंपी गई है।

उन्नाव में सिपाही प्रियंका यादव की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर, एसपी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
उन्नाव : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में उस समय गहरा शोक छा गया जब बांगरमऊ थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। दीपावली के मौके पर हुई इस दुखद घटना ने पुलिस परिवार को झकझोर दिया है। सोमवार को उन्हें पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार, 2013 बैच की सिपाही प्रियंका यादव छोटी दीपावली के दिन एक महिला का मेडिकल करवाने जिला अस्पताल गई थीं। मेडिकल के बाद वे बाइक से थाने लौट रही थीं, तभी सफीपुर थाना क्षेत्र के जमलदीनपुर गांव के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका यादव मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही उन्नाव पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा, “साल 2013 बैच की हमारी कर्मठ सिपाही प्रियंका यादव को हमने एक सड़क हादसे में खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके परिजनों के साथ है।” उन्होंने बताया कि शोक के चलते पुलिस लाइन में आयोजित सभी दिवाली कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

उन्नाव: गंगा में डूबने से तांगा चालक की मौत, बेटे ने की पहचान
Unnao News: उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से एक तांगा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माइल (50) निवासी मनसा खेड़ा के रूप में हुई है। शव की पहचान उनके बेटे गुलज़ार ने की।

सोमवार सुबह रविदास नगर घाट के पास स्थानीय लोगों ने गंगा में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसी दौरान मनसा खेड़ा निवासी गुलज़ार ने अपने पिता इस्माइल के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे रविदास नगर घाट पर बुलाया, जहाँ उसने शव को अपने पिता इस्माइल के रूप में पहचान लिया।

परिवार के अनुसार, इस्माइल तांगा चलाकर परिवार का गुज़ारा करते थे। वह सुबह बिना बताए घर से निकले थे और शाम तक वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। मृतक के परिवार में पत्नी सदरुल, बेटी मुस्कान (18), और दो बेटे गुलज़ार (16) व अनस (15) हैं। इस्माइल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि इस्माइल नहाते समय या फिसलकर गंगा में गिर गए होंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्योर ईवी ने उन्नाव में रखा कदम, ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार
उन्नाव, सितम्बर 2025 : भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक प्योर ईवी उन्नाव में अपने नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है। यह रणनीतिक विस्तार उत्तरी भारत में प्योर की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री पंकज गुप्ता, विधायक ने किया तथा श्रीमती श्वेता भानु मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। *यह शोरूम मकान नं. 1243, गदन खेड़ा मोटर मार्केट, उन्नाव, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

यहाँ प्योर ईवी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें लोकप्रिय ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स भी शामिल हैं। प्योर ईवी का उद्देश्य उन्नाव के लोगों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है।

अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के साथ, नया शोरूम अपनी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला- प्योरपॉवर को भी प्रदर्शित करेगा, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान और बेहतर ऊर्जा लचीलापन प्रदान करेगा।

यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज तथा कुशल विस्तार रणनीति का प्रमाण है, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्योर ईवी नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सतत विकल्प अपनाने में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह विस्तार प्योर की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नई डीलरशिप्स खोलने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से कंपनी का राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि लम्बी रेंज वाली ईवी की बढ़ती माँग, संस्थागत और बी2बी अपनाने में वृद्धि, अनुकूल नीतियों और सार्वजनिक जागरूकता से प्रेरित होगी।

उन्नाव में इस नए लॉन्च के साथ, प्योर भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है।

उन्नाव में भीषण हादसा : दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, तीन की मौत, एक गंभीर
उन्नाव (यूपी)। बुधवार तड़के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ जब हरदोई की ओर जा रहा डंपर और सामने से आ रही डीसीएम आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पाया गया।

मृतकों की पहचान कानपुर देहात निवासी डंपर चालक पवन यादव, जालौन निवासी सहायक सुमित और संभल निवासी डीसीएम चालक महिपाल के रूप में हुई है। वहीं डीसीएम चालक का सहायक सोनू गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास तक नहीं जा सका। हादसे के चलते हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा, जिसे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाने के बाद बहाल किया गया।