स्पेशल स्टोरी - Parakh Khabar

कैसे करोड़ों भारतीयों के सुरक्षा कवच बन गए मोदी! — डॉ. अतुल मलिकराम
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक। यह केवल किसी नेता की लोकप्रियता का संकेत नहीं है, बल्कि उस गहरे भावनात्मक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन का प्रतीक है, जो बीते एक दशक में भारतीय मतदाता के भीतर घटित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति, नेतृत्व और जनता के रिश्ते को जिस तरह पुनर्परिभाषित किया है, उसने भारतीय लोकतंत्र के व्यवहार को एक नई दिशा दी है।

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी एक चुनाव या किसी एक योजना का परिणाम नहीं है। यह वर्षों के सुनियोजित छवि-निर्माण, निरंतर जनसंवाद, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और सबसे बढ़कर जनता की भावनाओं को समझने की असाधारण क्षमता का संयुक्त नतीजा है। आज मोदी केवल प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए उम्मीद, पहचान और सुरक्षा का प्रतीक बन चुके हैं। इसे समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि भारतीय राजनीति केवल नीतियों से नहीं, बल्कि भावनाओं से संचालित होती है। भारत का मतदाता वोट डालते समय सिर्फ सरकार नहीं चुनता, बल्कि अपने भविष्य, सम्मान और पहचान पर निर्णय करता है—और मोदी इस मनोविज्ञान को भली-भांति समझते हैं।

नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा असाधारण है। चाय बेचने वाले से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कथा है। यही कहानी करोड़ों गरीब, निम्न-मध्यम वर्गीय और ग्रामीण परिवारों के दिलों को छूती है। उन्हें लगता है कि मोदी उन्हीं में से एक हैं। यही भावनात्मक जुड़ाव मोदी को अन्य नेताओं से अलग करता है। उन्होंने खुद को सत्ता से नहीं, बल्कि सेवा से जुड़े नेता के रूप में स्थापित किया है। उनका सादा जीवन, अथक कार्यशैली और अनुशासित दिनचर्या उन्हें एक त्यागी और समर्पित नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करती है—जो उस आम नागरिक को आकर्षित करती है, जिसने वर्षों तक राजनीति को भ्रष्टाचार और विलासिता से जुड़ा देखा है।

इस भावनात्मक संबंध को मोदी ने निरंतर संवाद के माध्यम से और मजबूत किया। मन की बात जैसे कार्यक्रमों ने प्रधानमंत्री पद को दूर की सत्ता से निकालकर आम नागरिक के घर की बैठक तक पहुंचा दिया। रेडियो के माध्यम से लोग उनकी आवाज सुनते हैं, अपने जैसे लोगों की कहानियां सुनते हैं और महसूस करते हैं कि देश का नेतृत्व उनकी दुनिया को समझता है। सोशल मीडिया ने इस जुड़ाव को और गहराई दी है। मोदी आज भारत के सबसे डिजिटल रूप से सक्रिय राजनेता हैं, जो ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अपने मोबाइल ऐप के जरिए रोज़ करोड़ों लोगों से सीधे संवाद करते हैं।

यह केवल प्रचार नहीं, बल्कि एक गहरा मनोवैज्ञानिक जुड़ाव है। जब कोई नेता लगातार आपकी दुनिया में मौजूद रहता है, आपकी भाषा में बात करता है, तो वह आपके जीवन का हिस्सा बन जाता है। मोदी इस मनोविज्ञान को बखूबी समझते हैं। मोदी मैजिक का एक और मजबूत आधार तकनीक और डेटा का प्रभावी उपयोग है। 2014 के बाद भारतीय राजनीति में डिजिटल राजनीति का उदय हुआ। भाजपा ने डेटा के जरिए लोगों की जरूरतों, सोच और प्राथमिकताओं को समझा और उसी के अनुरूप संदेश गढ़े। युवाओं से रोजगार और स्टार्टअप की बात की गई, किसानों से सम्मान निधि और फसल बीमा की, महिलाओं से उज्ज्वला योजना और शौचालय निर्माण की। हर वर्ग को यह एहसास हुआ कि सरकार सीधे उससे संवाद कर रही है।

व्हाट्सएप जैसे माध्यमों ने इन संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचा दिया। पारंपरिक मीडिया पर निर्भर रहने के बजाय, भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नेटवर्क को ही एक विशाल संचार तंत्र में बदल दिया। इससे मोदी का संदेश बिना बाधा और बिना विकृति के सीधे जनता तक पहुंचा।

मोदी मैजिक का एक महत्वपूर्ण स्तंभ राष्ट्रीय गर्व और सांस्कृतिक पहचान है। मोदी ने भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को आत्मसम्मान का विषय बनाया। राम मंदिर का निर्माण केवल धार्मिक मुद्दा नहीं रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक न्याय के रूप में प्रस्तुत किया गया। सेना की कार्रवाइयों और सीमा पर लिए गए कड़े फैसलों को मजबूत भारत की पहचान के तौर पर उभारा गया। इससे जनता को यह भरोसा मिला कि देश अब कमजोर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से भरा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मोदी की सक्रियता ने भारत की वैश्विक छवि को और सशक्त किया है।

इन सबके पीछे एक मजबूत संगठनात्मक शक्ति भी कार्यरत है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन गांव से लेकर महानगर तक फैले हुए हैं। पार्टी में नेतृत्व की स्पष्टता और अनुशासन है, जिससे संदेश और रणनीति में भ्रम नहीं होता। मोदी की राजनीति ने विपक्ष को भी एक नए ढंग से परिभाषित किया है। उन्होंने खुद को ऐसे नेता के रूप में प्रस्तुत किया है जो देश को हर खतरे से सुरक्षित रख सकता है। ऐसे में उनकी आलोचना कई बार जनता की नजर में देश विरोध के रूप में देखी जाने लगती है।

वास्तविकता यह है कि आज भारतीय राजनीति मोदी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। चुनाव अब केवल दलों के बीच मुकाबला नहीं रह गए हैं, बल्कि मोदी बनाम बाकी सब के रूप में देखे जाते हैं। मोदी ने राजनीति को एक भावनात्मक अनुभव में बदल दिया है, जहां नेता सिर्फ शासन नहीं करता, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं, सपनों और विश्वास का प्रतिनिधि बन जाता है। जब तक यह भावनात्मक जुड़ाव, राष्ट्रीय गर्व और निरंतर संवाद कायम रहेगा, तब तक मोदी मैजिक भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली शक्ति बना रहेगा।

बाघ के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कांप उठेगी रूह – वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और बाघ को पालतू जानवर की तरह रखते नजर आते हैं। कई बार यह शौक खतरनाक साबित हो जाता है, जब ये खूंखार जानवर अचानक हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू बाघ ने एक शख्स पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाईलैंड के फुकेत स्थित टाइगर किंगडम (Tiger Kingdom) का है। यहां एक भारतीय पर्यटक बाघ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया। इस डरावनी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर सिद्धार्थ शुक्ला (@sidhshuk) ने शेयर किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा – "थाईलैंड में एक भारतीय व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। यह उन जगहों में से एक है, जहां बाघों को पालतू जानवरों की तरह पाला जाता है और पर्यटक उनके साथ तस्वीरें खींच सकते हैं, उन्हें खाना खिला सकते हैं आदि।"

वीडियो में यह घटना इतनी अचानक होती है कि देखने वाले भी सहम जाएं। यह वायरल क्लिप एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या जंगली जानवरों के साथ इस तरह की निकटता सही है?

https://twitter.com/sidhshuk/status/1928085314205094273?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1928085314205094273%7Ctwgr%5Ec1671ee90be09f8f31a2b7bcb33806a74817a066%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Ftourist-taking-selfie-with-tiger-suddenly-tiger-attacked-then-what-happened-next-terrifying-video-viral-from-phuket-8551240

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जिम वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- 'शर्म नहीं आती, भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हो!'
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक जिम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है और दोनों को जमकर ट्रोल किया है।

जिम वीडियो से फिर विवाद

वीडियो में खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी जिम वियर में दिखाई दे रहे हैं और एक भोजपुरी गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं। यह देखकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें निशाने पर लिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम करने पर तुले हैं।

भोजपुरी को बदनाम करके मानेगा...खेसारी वैसे भी अनपढ़ है! pic.twitter.com/Lq7GlycvZk

— Priyanka Maurya Bpsc aspirant🐦 (@Priyank232332) December 29, 2024

एक यूजर ने लिखा, 'शर्म नहीं आती? बीवी-बच्चे बड़े हो गए हैं, घर जाकर क्या मुंह दिखाते होगे!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'भोजपुरी का नाम खराब कर रहे हो, खेसारी वैसे भी पढ़े-लिखे नहीं हैं।'

पहले भी हुए थे ट्रोल

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी और आकांक्षा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आकांक्षा एक्सरसाइज के दौरान खेसारी के करीब दिख रही थीं। इस वीडियो पर भी दोनों को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था।

https://www.instagram.com/reel/DCViAmbidZ9/?igsh=Zmh0Mml4bGduOThz

आकांक्षा का भोजपुरी में डेब्यू

आकांक्षा पुरी ने फिल्म 'राजाराम' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म में खेसारी भगवान राम की भूमिका में हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'Dons & Darlings' भी रिलीज हुई थी। आकांक्षा और खेसारी का गाना 'Latak Jaiba' भी चर्चा में रहा।

खेसारी की फिल्मों की बात

खेसारी लाल यादव, जो पहले ही कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, हाल ही में 'रंग दे बसंती' फिल्म में दिखे थे। लेकिन उनके जिम वीडियो ने एक बार फिर से फैंस को निराश कर दिया है।

जेब में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Vastu Vastra : हमारे परिधान और ड्रेस में जेब का एक विशेष महत्व है। ये रुपये-पैसे, आवश्यक कागजात और कुछ जरूरी सामानों को रखने की जगह है। लेकिन जाने-अनजाने में हम जेब कई ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जो हमें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में उन चीजों को गलत बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब में हम कई बार ऐसी चीजें अनजाने में रख लेते है, जिसकी वजह से हमारे पास रुपया-पैसा टिकता नहीं हैं।फिजूलखर्ची और अपव्यय बढ़ जाता है। आखिरकार एक समय आता है, जब हम आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।इसका सीधा सा अर्थ है कि, आपको धन की देवी मां लक्ष्मी का क्रोध सहन करना होता है। इसलिए जानते है उन अनावश्यक चीजों के बारे में, जो जेब या पर्स में नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार जेब में न रखें ये 4 चीजें

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में भूलकर भी ईर्ष्या या गुस्से का भाव प्रकट करने वाली तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। इस तरह की तस्वीरों से स्वयं को दूर ही रखें। कहा जाता है कि, इस तरह की तस्वीरों को जेब में रखने पर नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश करती है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी जेब में कटा-फटा हुआ पर्स भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि, कटा-फटा पर्स आर्थिक तंगी लेकर आता है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि, इससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में कटे-फटे नोट रखना भी अशुभ होता है। भूलकर भी अपने पर्स अथवा जेब में फालतू के कागज, विजिटिंग कार्ड जैसी चीजें न रखें। यदि आप ऐसा करते है, तो आपको मां लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer : यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जो सिर्फ व सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। Ballia Tak इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में मानसून का मौसम आपके लिए घूमने के लिए भी परफेक्ट है. मानसून में आपको नेचर की ब्यूटी का मजा लेना है, तो ये 5 जगह आपको जरूर घूमनी चाहिए.

महाबलेश्वर

मानसून में आपको घूमने के लिए महाराष्ट्र के महाबलेश्वर जरूर जाना चाहिए. यहां आप हरे भरे जंगलों की खूबसूरती के साथ वेन्ना लेक पर बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं. इसके साथ ही यहां आपको बेहद सुंदर नजारे मिलेंगे.

कूर्ग

केरल के कूर्ग में आपको बारिश के मौसम में खूब मजा आएगा. इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. यहां आपको कॉफी के बड़े- बड़े बागान देखने को मिलेंगे. एबी फॉल्स और मंडलपट्टी यहां के फेमस व्यू प्वाइंट हैं.

मेघालय

बारिश के मौसम में अगर आपको नेचर ब्यूटी देखनी है, तो आपको बादलों के घर यानी मेघालय जरूर जाना चाहिए. यह सबसे ज्यादा बारिश होने वाली जगहों में से एक है. यहां के झरनों के नजारे बेहद खूबसूरत हैं.
ऊटी

तमिलनाडु की इस जगह का मौसम बेहद सुहावना है. ऊटी को साउथ इंडिया का प्रमुख हिल स्टेशन माना जाता है. यहां आपके घूमने के लिए बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक और डोड्डाबेट्टा पीक अच्छी जगह हैं.

मुन्नार

गर्मी से परेशान होकर मानसून में घूमने का प्लान है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. यहां आपको चाय के बागान मिलेंगे. साथ ही यहां अट्टुकल वॉटरफॉल्स का मजा ले सकते हैं और एराविकुलम नेशनल पार्क भी जरूर घूमें.

Car Tips: गर्मी के मौसम में कार के इंजन का रखें ख्याल, देखभाल से बचेगा गैर-जरूरी खर्चा, जानें डिटेल
Car Tips: गर्मी के मौसम में कार के इंजन की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इस बार हीटवेव और गर्मी के लोग बेहाल हैं। इसका असर गाड़ियों के इंजन पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल गर्मी की तीव्रता अधिक है। इससे कार के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं जरूरी टिप्स, जो आपकी कार के इंजन को सुरक्षित और लंबी उम्र देने में मदद करेंगे।

1) रेगुलर ऑयल चेंज:
गर्मी में इंजन ऑयल की गुणवत्ता जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए, समय-समय पर ऑयल चेंज कराना बहुत अहम है। नियमित अंतराल पर इंजन ऑयल और फिल्टर को बदलते रहें।

2) कूलेंट लेवल चेक करें:
गर्मी में इंजन के ओवरहीट होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए, कूलेंट लेवल को नियमित रूप से चेक करें और सुनिश्चित करें कि कूलेंट की मात्रा सही है। अगर कूलेंट कम हो तो तुरंत भरवाएं।

3) एयर फिल्टर की सफाई:
धूल और गंदगी से भरे एयर फिल्टर से इंजन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें और जरूरत पड़ने पर बदलें।

4) रेडिएटर की जांच:
रेडिएटर की नियमित जांच करें और उसमें किसी भी प्रकार की लीकेज न हो यह सुनिश्चित करें। रेडिएटर फैन को भी चेक करें कि वह सही से काम कर रहा है या नहीं।

5) बैटरी मेंटेनेंस:
गर्मी के कारण बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। बैटरी कनेक्शन्स को साफ रखें और बैटरी की वोल्टेज समय-समय पर चेक करते रहें।

6) टायर प्रेशर चेक करें:
गर्मी में टायर प्रेशर का ध्यान रखें। अधिक गर्मी में टायर का प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए टायर प्रेशर को उचित स्तर पर बनाए रखें।

7) छायादार जगह पर पार्क करें:
जब भी संभव हो, अपनी कार को छायादार जगह पर पार्क करें। इससे कार के अंदर का तापमान कम रहेगा और इंजन पर कम दबाव पड़ेगा।

8) समय-समय पर इंजन की सर्विस:
गर्मी के मौसम में इंजन की रेगुलर सर्विस बहुत जरूरी है। सर्विस के दौरान इंजन के सभी प्रमुख हिस्सों की जांच कराएं।

Special Story : खंडहर में तब्दील एंग्लो इंडियन वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूना, मॉडल के रूप में रखना चाहती थी भारत सरकार
सुहेल जैदी। रामपुर रियासत भारत गणराज्य में 15 मई 1949 को विलय हुई। इसके बाद से सरकार के कब्जे में आईं एंग्लो इंडियन वास्तुशिल्प का नमूना इमारतें अपनी दुदर्शा पर आंसू बहा रही हैं। किला स्थित मछली भवन में चल रहा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी जर्जर हालत में है। किला पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पीपल की जड़ें उन्हें खोखला कर रही हैं। सिंचाई विभाग का कार्यालय, मॉडल मांटेसरी स्कूल, एलआईयू कार्यालय, कलेक्ट्रेट की इमारतों की हालत बद से बदतर हो गई है। आजादी को 75 वर्ष गुजरने के बाद भी सरकार एक अदद कलेक्ट्रेट या फिर किसी डिग्री कालेज का निर्माण नहीं करा सकी है।

हामिद मंजिल जहां से रियासत का राजकाज चलता था। फिलहाल, यह इमारत रजा लाइब्रेरी के नाम से प्रसिद्ध है।

15 मई 1949 को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट्स के सलाहकार वीपी मैनन रामपुर आए और रियासत के विलय के समझौते (मर्जर एग्रीमेंट) पर मिस्टन मैनन ने गर्वनर जनरल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में और रामपुर रियासत की ओर से नवाब रजा अली खां ने हस्ताक्षर किए। एक जुलाई 1949 ई. से रियासत रामपुर का केंद्र में विलय स्वीकर कर लिया गया और इस दिन लैजिस्लेटिव असेंबली भंग कर दी गई। 17 मई को रामपुर स्टेट का असाधारण गजट जारी हुआ। गजट में नवाब रामपुर और भारत सरकार के बीच हुए समझौते को शामिल किया गया।

नवाबी दौर में बना किला में अधिकतर भवन भारत सरकार को दे दिए गए। सरकार ने उन भवनों में सरकारी कार्यालय एवं स्कूल कालेज खुलवा दिए। किले की महल सराय में प्राथमिक विद्यालय, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, महिला आईटीआई, पुराने पुस्कालय में आईटीआई, मछली भवन में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित है। इसके अलावा राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी नवाब हामिद अली खां द्वारा वर्ष 1896 में बनवाई गई इमारत में है।

किला स्थित मछली भवन जिसमें राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय संचालित है।

इन भवनों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है इन पर रंग पालिश भी नहीं हुआ है। जिसके कारण इनकी स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। यदि समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो रियासतकालीन इमारतें मिट्टी में मिल जाएंगी। एंग्लो इंडियन वास्तुशिल्प का अद्भुत नमूनों को बचाने के लिए प्रयास किया जाना जरूरी है। नवाब स्टेशन जोकि नवाब के वंशजों की संपत्ति है लेकिन, बदहाल है। हालांकि, यहां नवाब रजा अली खां की ट्रेन के कुछ डिब्बे आज भी खड़े हैं। हामिद मंजिल में विश्व प्रसिद्ध रामपुर रजा लाइब्रेरी है।

रामपुर के नवाब रेलसे स्टेशन पर खड़ी नवाब रामपुर की ट्रेन की कुछ बोगियां।

रामपुर रियासत को मॉडल के रूप में रखना चाहती थी भारत सरकार
भारत सरकार रामपुर रियासत को मॉडल के रूप में रखना चाहती थी। यही वजह रही कि देश की आजादी के दो वर्ष बाद रामपुर के बाशिंदों को आजादी मिली। 20 दिसंबर 1948 से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का 55वां अधिवेशन जयपुर में आयोजित हुआ। मौलाना अबुल कलाम आजाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल रामपुर रियासत को मॉडल के रूप में रखना चाहते थे। लेकिन, रामपुर रियासत के मुख्यमंत्री कर्नल बशीर हुसैन जैदी की राजनैतिक चाल के चलते भारत सरकार को 15 मई 1949 को जल्दबाजी और गोपनीयता के साथ रियासत का केंद्र में त्वरित विलय करना पड़ा। रियासत की जनता को जबरदस्त आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा।

मौलाना आजाद ने कहा कि मैंने जो वादा किया था वह जरूर पूरा होता मैंने सरदार पटेल से बात कर ली थी और इकरार ले लिया था कि जब तक वह यानि मौलाना आजाद विलय के लिए स्वीकृति नहीं देंगे उस वक्त तक रियासत रामपुर विलय नहीं की जाएगी। लेकिन, बाद को जिम्मेदार लोगों ने मेरे सामने जो हालात पेश किए मैं उनको पूरी तरह समझ नहीं सका और दूसरे लोगों के विश्वास दिलाने पर मैंने स्वीकृति दे दी। कर्नल बशीर हुसैन जैदी ने रियासत रामपुर को जब भारतीय संघ में विलय करने का प्रस्ताव सरदार वल्लभ भाई पटेल के सामने रखा तो उन्होंने जवाब दिया विलय स्वीकार है।-नफीस सिद्दीकी, इतिहासकार

सुबह 7 बजे खुल गए केदारनाथ के कपाट
चारधाम यात्रा : चारधाम यात्रा शुक्रवार शुरू हो जाएगी. पहले दिन केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुल गए. धामी सरकार ने चारों धामों के कपाट खुलने के अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की घोषणा की है. कपाट खुलने के पहले ही दिन तीर्थस्थलों का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं. सरकार ने भी सभी यात्रियों के पंजीकरण काउंटर शुरू करने के साथ अन्य सुविधाएं चालू कर दी हैं.

सुबह 7 बजे खुल गए केदारनाथ के कपाट
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट शीतकाल के दौरान छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी हो जाएगा. मंदिर समितियों ने बताया कि केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट सुबह सात बजे खुलेंगे जबकि गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे.

20 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बद्रीनाथ

मंदिर समितियों के मुताबिक चारधाम के नाम से प्रसिद्ध धामों में शामिल एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खुलेंगे. बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से मंदिर को विभिन्न प्रजातियों के करीब 20 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है, जो हेलीकॉप्टर के माध्यम से वहां पहुंचाए गए हैं.

22 लाख श्रद्धालु करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

अधिकारियों के अनुसार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक चार धामों के लिए 22 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं. चारधाम यात्रा पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार, वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाटसएप के माध्यम से
अब तक पंजीकरण की संख्या 22,28,928 पहुंच चुकी है. इस बार भी सरकार ने चारों धाम के कपाट खुलने के अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
कराने की घोषणा की है. जिससे श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है.

Health Tips: अत्यधिक गर्मी से बढ़ जाती है गर्भपात की संभावना! बच्चों के लिए ये सुरक्षा उपाय करना न भूलें; 'लू' समस्याएँ पैदा कर सकता है।
Health Tips: बिहार में गर्मी के तेवर सख्त हो गए हैं. सुबह 8 बजे के बाद ही तेज धूप निकल रही है और शाम चार बजे तक भी लोगों को तेज धूप से राहत नहीं मिलती दिख रही है. डॉक्टरों की माने तो तेज धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिये काफी हानकारक है. तेज धूप में चलने से लू लगने की आशंका सबसे अधिक होती है. गर्मी में बाहर निकलने से पहले कुछ उपाय करना जरूरी है, जिससे गर्मी से बचाव हो सके.

बच्चों को सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि की आशंका जतायी है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चों को कड़ी धूप व गर्म हवा में भेजने से पहले पूरी सावधानी बरतें. शरीर में पानी की कमी से बच्चे डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं.

बच्चों को धूप से बचाएं, खसरा व डायरिया का दिलाएं टीका

सरकारी व निजी अस्पतालों में एलर्जी, डायरिया, आंखों में जलन, सर्दी, खांसी, बुखार, सिर व शरीर में दर्द समेत अन्य बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है. जेएलएनएमसीएच भागलपुर के शिशुरोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरके सिन्हा ने बताया कि खसरा समेत डायरिया का टीका रोटा वायरस का टीका दिलायें. बच्चों को धूप से बचायें. धूल के कारण एलर्जी की शिकायत हो रही है. अधिक दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिलायें. डॉक्टरों से संपर्क करें.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में अगले 4 दिन पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 44 डिग्री के पार गया पारा..

गर्भवती महिलाओं को गर्भपात का खतरा..

उत्तर बिहार अप्रैल-जून की अवधि में अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहा है.तमिलनाडु में अक्टूबर 2023 में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी. उसमें पाया गया कि अत्यधिक गर्मी में काम करने से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात का खतरा दोगुना से अधिक हो जाता है. गर्मी आम तौर पर प्रतिकूल गर्भावस्था और प्रसव जोखिम को बढ़ाती है. गर्मी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है.

बरतें ये सावधानी…

अति आवश्यक न हो तो दोपहर में घर बाहर न निकलें

यथासंभव सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें

थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें.

यथासंभव पानी में ग्लूकोज डालकर पियें.

हल्का व थोड़ा भोजन खाएं, भोजन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाएं

बासी भोजन कदापि न खाएं

तेज धूप में बच्चों को खेलने के लिए बाहर न जाने दें

बाहर जाते समय सिर पर टोपी, गमछा या छाता लेकर जायें

लू लगने पर करें ये उपाय..

लू लग जाने पर तौलिया या गमछा को ठंडे पानी में भिगो कर सिर पर रखें

पूरे शरीर को बार-बार पोछते रहें, जिससे शरीर का तापमान बढ़ने नहीं पाए

आम का पन्ना, सत्तू का घोल एवं नारियल का पानी पीएं

ओआरएस एवं ग्लूकोज भी पीयें

ताजा बनी दाल का पानी, चावल के माड़ में थोडा सा नमक मिलाकर पिलाना बच्चों के लिए लाभदायक होगा

गंभीर स्थिति होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराएं

आकाशगंगा के कई रहस्य अबतक अनसुलझे
'शिव' और 'शक्ति: आकाशगंगा के कई रहस्य अबतक अनसुलझे हैं. जैसे तारों को लेकर कहा जाता है कि उनकी गिनती सबसे मुश्किल है. जैसे तारे आकार में सूरज से कई गुना बड़े होते हैं. एक दूसरे से काफी दूर होने के बावजूद धरती से देखने पर एक-दूसरे से सटे यानी बेहद नजदीक दिखाई देते हैं. ऐसे रहस्य खंगालने के लिए अंतरिक्ष एजेंसियों ने टेलिस्कोप लगाए हैं. जिनसे ब्रह्मांड के अजूबों को देखना संभव हैं. यूरोपीय स्पेस एजेंसी ईएसए की बात करें तो वह अपने स्पेस टेलीस्कोप से ली गई तस्वीरों से अक्सर ब्रह्मांड के रहस्यों की जानकारी देती है. इस कड़ी में एक बार फिर उसने कमाल करते हुए आकाशगंगा में 'शिव' और 'शक्ति' नाम के तारों के उस प्वाइंट को एक साथ कैप्चर किया है, माना जा रहा है कि आकाशगंगा के निर्माण में इनकी अहम रोल था.

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गाया टेलिस्कोप ने हमारी आकाशगंगा के बारे में दिलचस्प रहस्योद्घाटन किया है. जिसमें 'शिव' और 'शक्ति' नाम के दो प्राचीन तारों की पहचान की गई है. माना जा रहा है कि ये वही दो अहम तारे हैं. जिनकी उत्तपत्ति अरबों साल पहले हुई थी. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये दोनों आकाशगंगा बनाने के लिए विलीन हो गए थे. शक्ति और शिव नाम की दो 'धाराओं' की खोज कई साल पहले हुई थी. अंतरिक्ष की खोज में लगे शोधकर्ताओं का मानना ​​है आकाशगंगा के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान आकाशगंगा की इन दो शक्तियों का मिलन हुआ.
आकाशगंगा में अरबों तारे, सितारों, ग्रह, क्षुद्रग्रह और अन्य खगोलीय पिंडों के अलावा हमारा सौर मंडल भी शामिल है. इसका व्यास लगभग 100,000 प्रकाश-वर्ष होने का अनुमान है और इसमें सैकड़ों अरब तारे हैं.

हमारा सौर मंडल आकाशगंगा की सर्पिल भुजाओं में से एक में स्थित है, जिसे ओरियन आर्म या लोकल स्पर के नाम से जाना जाता है. गाया टेलिस्कोप की हालिया कामयाबी ने ब्रह्मांड और आकाशगंगा के अतीत में झांकने की क्षमताओं को मजबूती दी है. इन तस्वीरों से अब शोधकर्ताओं को आकाशगंगा के बारे में और अधिक रहस्यों को उजागर करने में मदद मिलेगी.

गाया स्पेस क्राफ्ट, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा संचालित, ऐसा मिशन है जो खगोल विज्ञान की शाखा से जुड़ा है. ये सितारों की स्थिति और गति के सटीक माप से संबंधित है. दिसंबर 2013 में लॉन्च किए गए, गाया स्पेशक्राफ्ट का मेन मकसद यानी प्रमुख उद्धेश्य आकाशगंगा में मौजूद करीब एक अरब तारों की स्थिति, दूरी, गति और अन्य गुणों को सटीक रूप से मापकर आकाशगंगा का एक अत्यधिक सटीक 3डी मैप बनाना है.

आकाशगंगा के मानचित्रण के अलावा, गाया के डेटा का इस्तेमाल खगोलीय घटनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का अध्ययन करने के लिए भी किया जा रहा है. जिसमें नए एक्सोप्लैनेट की खोज के साथ आकाशगंगा से परे तारा समूहों और आकाशगंगाओं की गतिशीलता पर नजर रखना है.

22 मार्च: आज के दिन जनता कर्फ्यू का हुआ था ऐलान, PM मोदी ने कोरोना के मद्देनजर उठाया बड़ा कदम, जानिए प्रमुख घटनाएं
नई दिल्ली। इतिहास में 22 मार्च की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में इसी दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था। सदियों पहले इसी दिन मुगलों की राजधानी दिल्ली में फारस की सेना ने कत्लेआम किया था।

दरअसल, मार्च 1739 में फारस (अब ईरान) के बादशाह नादिर शाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुगलिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुगलों की हार के बाद नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिर शाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लालकिले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया।

इससे गुस्साए नादिर शाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 22 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया। इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है।

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

1894: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।

1942 : सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

1964 : कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन।

1969: भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन।

1977 : आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा। 1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से ‘इनसैट 3 बी’ का प्रक्षेपण।

2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने की घोषणा की।

वो भूल गई कि शादी उसी की हो रही है... खुद की शादी में पैसे लूटने लगी दुल्हन, देखें वीडियो
Viral Video : शादी-विवाह के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज से सबका दिल जीत लेते हैं तो कभी दोनों में बात इस कदर बिगड़ जाती है कि मारपीट शुरू हो जाती है। शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो हर तरफ छाया हुआ है। इस वीडियो में जिस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है, वैसा आमतौर पर कहीं देखने को नहीं मिलता है। आप देख सकते है कि जैसे ही शादी में पैसे लुटाए जाते हैं बारातियों से पहले दुल्हन ही मैदान में आ जाती है। कैमरे में कैद यह नजारा हर किसी का होश उड़ा रहा है।

ऐसे ही पैसे की बचत करने वाली लड़की से शादी करना दोस्तों
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/YU7uWdzRT5

— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) March 1, 2024

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन मैरिज चेयर पर बैठे हुए हैं। मेहमान बारी-बारी आकर उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। चारों ओर खुशी का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, किसी ने मौके पर पैसे लुटाने शुरू कर दिए। फिर क्या था पैसे लूटने के लिए सबसे आगे दुल्हन ही दौड़ पड़ी। वो एकदम से भूल गई कि शादी उसी की हो रही है। दु्ल्हन को ऐसा करता देख घरवाले भड़क गए और उस पर गुस्सा होने लगे। दूल्हे ने भी उसे घूरना शुरू कर दिया। इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है।