कौशांबी - Parakh Khabar

कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना कोखराज थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पूरब शरीरा गांव निवासी 25 वर्षीय अनुज शर्मा मोटरसाइकिल से वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। सुबह मंझनपुर-भरवारी मार्ग स्थित रिद्धि-सिद्धि गेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अनुज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अनुज लंबे समय से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कोखराज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कौशांबी में हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला शव
कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना थाने के आवासीय परिसर की है, जहां वह रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) सैनी थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाथरूम के दरवाजे में विद्युत प्रवाह होने के कारण यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह उनका शव बाथरूम के फर्श पर पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

निरंजन कुशवाह वर्ष 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। करीब चार माह पहले ही उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था और वह सैनी थाने में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह परिजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ा, जांच में जुटी पुलिस
कौशांबी। जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब चारों युवक एक गांव में दावत में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जितेंद्र रविदास, अनिल (21) और धर्मशील (20) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक श्रीचंद को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कौशांबी के सर्किल ऑफिसर जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। गांव से लौटते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक उछलकर दूर जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

केशव मौर्य का सपा पर तीखा हमला, बोले— 2027 में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर करेगी सपा का सूपड़ा साफ
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 325 से अधिक सीटें जीतकर सपा का पूरी तरह सफाया कर देगी। सोमवार को अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का निर्वाचन हो चुका है। अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल को याद करते हुए मौर्य ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी और अब पार्टी उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता सपा की गुंडागर्दी, तुष्टीकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पूरी तरह अंत करेगी और प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज और इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सरकार की आलोचना किए जाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव को प्रदेश की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार को छात्रों और युवाओं की पूरी चिंता है। डबल इंजन की सरकार सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।”

इससे पहले केशव मौर्य अपने पैतृक आवास सिराथू पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे तक आवास पर रुकने के बाद वह हेलीपैड पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से भी शिकायतें लेकर उन पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कौशांबी में जीजा की हत्या, शव बोरी में भरकर फेंका गया; तीन आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी। कौशांबी जिले में तीन लोगों को अपने जीजा की हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंकने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों में से दो ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सुरेंद्र उनकी बहन के चरित्र पर सवाल उठाता था और आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सराय अकिल थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सुरेंद्र का शव बोरी में बंद, सड़क किनारे एक सूखी नहर में मिला था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थानीय थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सुरेंद्र के साले गुड्डू और गोलू तथा उनके चचेरे भाई महेश को चिह्नित किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुरेंद्र अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे प्रताड़ित करता था। आरोपियों का यह भी कहना है कि सुरेंद्र ने अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें कई लोगों के साथ साझा की थीं। उन्होंने, “13 दिसंबर को सुरेंद्र उनके गांव आया था।

इसकी जानकारी मिलने पर गुड्डू ने अपने भाई गोलू और चचेरे भाई महेश के साथ मिलकर उसे गांव के बाहर एक बाग में मिलने के लिए बुलाया। वहां तीनों ने डंडों से पीट-पीटकर सुरेंद्र की हत्या कर दी।” उन्होंने बताया कि हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया गया और उसकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर खड़ी कर दी गई। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

सोर्स : (भाषा)

कौशांबी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी मिथुन भी पकड़ा गया, लूट-हत्या के कई मामले दर्ज
कौशांबी। करारी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश कुलदीप को उसके साथी मिथुन के साथ धर-दबोचा। कुलदीप के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी मिथुन के साथ बाइक पर अर्का गांव से दरियापुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली कुलदीप के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। मौके से भागने का प्रयास कर रहे उसके साथी मिथुन को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि कुलदीप पर प्रयागराज समेत कई थानों में लूट और हत्या के गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kaushambi News: कौशांबी में सनसनीखेज हत्या, पत्नी पर चरित्र संदेह में उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के नौड़िया गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पत्नी पर चरित्र संदेह रखने वाले पति ने बच्चों को खेलने के लिए भेजकर पत्नी को कमरे में बंद किया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, नौड़िया निवासी फूलचंद को अपनी पत्नी फूलमती के चरित्र पर शक था। वह उसे घर से बाहर निकलने नहीं देता था और यहां तक कि घर के पास से पानी भी बच्चों से मंगवाता था। सोमवार शाम करीब 4 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद फूलचंद ने बच्चों को बाहर खेलने भेजा और पत्नी को कमरे में बंद कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद खेलकर लौटे 15 वर्षीय बेटे दीपू ने दरवाजा खोला तो मां का खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोखराज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।

Kaushambi News: ग्राम प्रधान ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बनी वजह
कौशांबी: कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने भरवारी रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना सोमवार दोपहर करीब 11:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

30 वर्षीय गीता देवी, जो रामपुर सुहेला गांव की निर्वाचित प्रधान थीं, का परिवारिक विवाद काफी समय से चल रहा था। पति बड़े लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई पवन कुमार और उसकी पत्नी आए दिन गीता देवी से विवाद करते और अभद्रता करते थे। 28 अप्रैल को भी दोनों ने गीता देवी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रविवार को खड़ंजा मार्ग पर पानी बहने को लेकर फिर विवाद हुआ, इस बार बड़े लाल ने भी अपनी पत्नी को ही रोकने की कोशिश की। इससे मानसिक रूप से आहत होकर गीता देवी ने सोमवार को आत्मघाती कदम उठाया।

गीता देवी के असामयिक निधन से उनके दो बेटे, एक बेटी सहित पूरा परिवार शोक में डूबा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी।

कौशांबी में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से पांच की मौत, तीन घायल, सीएम ने जताया दुख
Kaushambi News। कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें दबकर दो किशोरियों समेत पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सोमवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गांव के बाहर एक टीले पर गई थीं। मिट्टी काटते समय अचानक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिसकी चपेट में सभी लोग आ गए। हादसे में ममता (35) पत्नी अवधेश, ललिता (35) पत्नी राजेश, कछरही (70) पत्नी छोटे, उमा देवी (15) पुत्री मायादीन और खुशी (17) पुत्री मूलचंद की मौत हो गई।

वहीं, मैना देवी पत्नी राजू, सपना पुत्री भारत और आदेश पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हाथों से मिट्टी हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया। बाद में जेसीबी मशीन से खुदाई कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Kaushambi News: पांच लाख में मां-बाप ने बेची 13 साल की बेटी, खरीदार ने किया दुष्कर्म, फिर परिजनों ने ठुकराया
कौशांबी, उत्तर प्रदेश: जिले से मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके ही माता-पिता ने पांच लाख रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। खरीददार ने दो दिनों तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर जब पीड़िता घर पहुंची, तो मां-बाप ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और वापस भेजने की बात कहकर घर से भगा दिया।

परेशान किशोरी ने करारी थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। अपनी आपबीती सुनाते हुए उसने बताया कि 14 मार्च को उसके माता-पिता ने उसे खाने में कुछ मिलाकर बेहोश कर दिया। जब होश आया, तो वह एटा निवासी एक व्यक्ति के घर में थी, जिसने बताया कि वह उसे पांच लाख में खरीद चुका है। दो दिन तक वह किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।

16 मार्च की रात किशोरी किसी तरह भागकर अलीगंज स्टेशन पहुंची और ट्रेन से कौशांबी स्थित भरवारी रेलवे स्टेशन आई। घर पहुंचने पर परिजनों ने न केवल दरवाज़ा बंद किया, बल्कि कहा कि उन्हें पैसे मिल चुके हैं और वह वापस उसी आदमी के पास लौट जाए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर भगा दिया गया।

बाद में किशोरी अपने फूफा के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। करारी पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पीड़िता के माता-पिता, एटा निवासी आरोपी और एक अन्य व्यक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी जांच शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद ने बताया कि पीड़िता का दाखिला आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 9 में कराया जाएगा और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसकी बुआ और फूफा को सौंपी जाएगी।

Kaushambi Crime: कुएं में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मचा हड़कंप
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब शीतला धाम कड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक कुएं से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

दो अप्रैल से लापता था युवक

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रवण के रूप में हुई है, जो सैनी थाना क्षेत्र के डोंडापुर गांव का रहने वाला था। वह दो अप्रैल को निरंकारी मिशन के सत्संग में शामिल होने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो नौ अप्रैल को सैनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

कुएं में मिला शव

बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर एक कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सैनी और कड़ा कोतवाली की पुलिस टीम अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान श्रवण के रूप में की गई।

हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने श्रवण की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Kaushambi News: कौशांबी में BKI का आतंकी गिरफ्तार, ISI से जुड़े होने का शक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार तड़के बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने की आशंका जताई गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का रहने वाला है। उसे कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से तड़के करीब 3:20 बजे पकड़ा गया।

ISI के संपर्क में था आरोपी

यश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाजर मसीह BKI के जर्मनी स्थित मॉड्यूल प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था और वह पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों के सीधे संपर्क में था। यूपी एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान विस्फोटक सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं।

बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री

तीन हैंड ग्रेनेड

दो डेटोनेटर

एक विदेशी पिस्तौल (नोरिन्को एम-54 टोकरेव, USSR निर्मित)

13 विदेश निर्मित कारतूस

सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर

गाजियाबाद पते वाला आधार कार्ड

बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन

पंजाब की जेल से फरार था आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि लाजर मसीह 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। STF अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।