हापुर - Parakh Khabar

Hapur News: एक वर्षीय मासूम ने शहीद पिता को दी मुखाग्नि, कलेक्टर समेत अधिकारी हुए भावुक
हापुड़: जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटैल निवासी सेना के जवान रिंकल बालियान को शनिवार को उनके पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, हापुड़ विधायक विजयपाल आढती सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि डोडा में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कुल 10 जवान शहीद हुए थे, जिनमें ग्राम भटैल निवासी रिंकल बालियान भी शामिल थे। शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खराब मौसम के चलते शुक्रवार रात तक पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंच सका। शनिवार सुबह सेना के वाहन से जवानों द्वारा शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाया गया।

जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, एसडीएम सदर इला प्रकाश और थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे। हर आंख नम थी और माहौल बेहद गमगीन हो गया।

शहीद को देखते ही मां मंजू देवी और पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई ऋषभ किसी तरह मां और भाभी को संभालते नजर आए। शहीद रिंकल अपने पीछे तीन वर्षीय बेटी जसप्रीत और एक वर्षीय बेटे राघव को छोड़ गए हैं। जब एक वर्षीय मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि शहीद रिंकल बालियान की शहादत पर पूरे जनपद को गर्व है और शासन-प्रशासन हर कदम पर परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शहीद के बलिदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि देश उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुला पाएगा। विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि रिंकल बालियान का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ग्राम भटैल ने अपने लाल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी, लेकिन उसके शौर्य और बलिदान की स्मृति सदैव अमर रहेगी।

हापुड़ एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अपराधी हसीन मुठभेड़ में ढेर, कई जिलों में था वांछित
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी अपराधी हसीन मारा गया। पुलिस के अनुसार, हसीन पर गोहत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध पशु तस्कर सपनावत बम्बा गांव में वध के लिए गायों को इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रुकने का इशारा किया। इस पर हसीन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से हसीन घायल हो गया। उसे तत्काल धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 10 कारतूस, एक खोखा और एक कार बरामद की है। हसीन मूल रूप से संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के मैनोटा गांव का निवासी था और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

अधिकारियों के मुताबिक, हसीन पर संभल, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा और हापुड़ सहित कई जिलों में मामले दर्ज थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हापुड़ में अवैध बैल दौड़ का प्रचार करने वाले 18 यूट्यूबर्स पर मुकदमा दर्ज
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले अवैध बैल दौड़ को बढ़ावा देने के आरोप में 18 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मेले की शुरुआत से पहले कई युवकों ने बैल दौड़ के वीडियो और व्लॉग बनाकर यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड किए थे, जिससे इस प्रतिबंधित गतिविधि को बढ़ावा मिला। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैल दौड़ पर रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि इसमें पशु क्रूरता शामिल है और यह जानवरों व आम जनता दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

गढ़ नगर चौकी प्रभारी द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के दौरान कुछ लोग आयोजन स्थल के रास्ते पर बैल दौड़ और सट्टा लगाते हैं, जबकि मेले में हजारों श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, “इन दौड़ों में न केवल जानवरों पर अत्याचार होता है, बल्कि इससे उनकी जान को खतरा और राहगीरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल भी बनता है।”

अधिकारियों के अनुसार, ऐसी दौड़ों के दौरान अक्सर प्रतिभागियों के बीच झगड़े और विवाद होते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। इस साल मेला शुरू होने से पहले ही बैल दौड़ की ‘रिहर्सल’ की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया, “सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान उन लोगों की पहचान की गई जिन्होंने बैल दौड़ को प्रमोट किया। 18 यूट्यूबर्स के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।”

Hapur News: हापुड़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार पांच की मौत, चार मासूम भी शामिल
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही बाइक पर सवार थे, जिनमें चार मासूम बच्चे भी शामिल थे। हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 36 वर्षीय दानिश, उनकी बेटियां महिरा (6) और समायरा (5), तथा दो अन्य बच्चे समर (8) और माहिम (8) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग गुलावठी के मिठ्ठेपुर गांव में स्थित एक बाग में स्वीमिंग करने गए थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

हाफिजपुर के एसएचओ आशीष पुंडीर ने आशंका जताई है कि बाइक चला रहे दानिश शराब के नशे में था, जिससे वह बाइक पर संतुलन नहीं रख सका। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग रचाई फरारी, जेवर और नगदी भी ले गई
UP News, हापुड़ : सरावा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि फरार होने से पहले उसने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों को नशीली लस्सी पिलाकर बेहोश कर दिया और रात के अंधेरे में घर में रखे नगदी और जेवर समेट कर प्रेमी संग निकल गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, 25 अप्रैल को सलमान नामक युवक का निकाह लोनी निवासी युवती से हुआ था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बहू ने घरवालों को लस्सी पिलाई। पीने के कुछ देर बाद सभी सदस्य बेहोश हो गए। अगली सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखा और अंदर आकर परिवार को किसी तरह होश में लाया। तब तक नवविवाहिता गायब थी।

घर की तलाशी लेने पर पता चला कि करीब 44,500 रुपये नकद और लाखों के आभूषण भी लापता हैं। परिवार ने जब पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें रात करीब 12:30 बजे एक युवक बाइक पर नवविवाहिता को ले जाते हुए दिखाई दिया। युवक की पहचान ग्राम वैठ निवासी एसी मिस्त्री के रूप में हुई है।

घटना की शिकायत कोतवाली हापुड़ नगर में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल गर्म है।

Hapur News: मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; मौलवी गिरफ्तार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौलवी हाफिज वसीम ने छात्रा को दो बार हवस का शिकार बनाया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 12 अप्रैल और 10 मई को मदरसे में पढ़ने गई थी, जहां मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को डराने-धमकाने लगा और विरोध करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

घटना की शिकायत गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी बहादुरगढ़ निवासी हाफिज वसीम को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hapur News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिम्भावली थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर 22 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिम्भावली थाना प्रभारी सुमित तोमर के अनुसार, आरोपी गांव की ही रहने वाली छात्रा को बहाने से पंचायत भवन में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Hapur News: हापुड़ में सूटकेस में मिली महिला की लाश का खुलासा, प्रेमी ने की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सूटकेस में महिला का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पिलखुवा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी प्रेमी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग, अवैध संबंधों पर शक और उधारी को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और शव को सूटकेस में बंद कर नाले में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 30 मई 2025 को थाना पिलखुवा क्षेत्र के सिखैड़ा बम्बे में एक सूटकेस में महिला का शव तैरता हुआ मिला था। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ऐसे पहुंची पुलिस तक आरोपी

पुलिस ने इस जटिल केस को सुलझाने के लिए लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच के दौरान एक फुटेज में आरोपी सतेंद्र यादव सूटकेस को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर पिलखुवा पुलिस व स्वाट टीम ने आरोपी सतेंद्र को सिखैड़ा बम्बे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का इकबालिया बयान

पूछताछ में आरोपी सतेंद्र यादव ने बताया कि उसका मृतका नीलेश से प्रेम संबंध था। जब नीलेश किडनी की बीमारी के चलते दिल्ली के धर्मशिला अस्पताल में भर्ती थी, तब वह उससे मिलने जाता था और वहीं उसके परिवार से भी मिला था।

सतेंद्र ने बताया कि पिछले साल वह पटियाला गया था, जहां से नीलेश को कॉल करता था लेकिन उसका फोन अक्सर बिजी मिलता था। इसी कारण शक और तनाव बढ़ता गया।

नीलेश ने आरोपी को 5.25 लाख रुपये उधार दिए थे, जिससे उसने एक कार खरीदी थी। 28 मई को नीलेश पैसे मांगने सतेंद्र के कमरे पर पहुंची, जहां विवाद बढ़ गया। पैसे लौटाने का दबाव बनाने पर आरोपी ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शव ठिकाने लगाने की वारदात

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने कमरे में रखे आसमानी रंग के सूटकेस में बंद कर दिया और रात 9 बजे मौका देखकर उसे कार की डिग्गी में रखकर निकल पड़ा। रास्ते में गाजीपुर के पास नीलेश का मोबाइल तोड़कर नाले में फेंक दिया और फिर सूनसान जगह की तलाश में सिखैड़ा बम्बे पहुंचा, जहां शव को नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का एक बैंक पासबुक, चेक, केवाईसी फॉर्म, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा TUV 300 कार बरामद की है।

आरोपी सतेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह केस एक चुनौतीपूर्ण ब्लाइंड मर्डर था, जिसे तकनीकी जांच और सटीक कार्रवाई से सुलझाया गया।

Hapur News: बीएसए कार्यालय में घूसकांड पर डीएम की कड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारी बर्खास्त, BEO पर शासन को भेजा पत्र
हापुड़: बेसिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारियों के मामले में डीएम ने तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है, जबकि एक खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से सभी कार्यभार वापस लेकर शासन को कार्यमुक्ति हेतु पत्र भेजा गया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बीएसए कार्यालय के बाहर 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। इस घटना के बाद डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई की।

किस पर क्या कार्रवाई हुई

कपिल (सहायक लेखाकार) और निखिल को भ्रष्टाचार और कर्मचारी आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में बर्खास्त किया गया। विशाल (डीसी निर्माण) को चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं और शिकायतों के आधार पर हटाया गया। योगेश गुप्ता (BEO मुख्यालय) से सभी चार्ज वापस लेकर शासन को कार्यमुक्त करने हेतु पत्राचार किया गया है।

सुधरेंगे कामकाज के तौर-तरीके, तय हुई नई एसओपी

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि शिक्षक संगठनों के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। अवकाश आवेदन, ऑनलाइन अवकाश प्रक्रिया, और स्कूल निरीक्षण जैसे मामलों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई गई है। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए धन का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों के जीपीएफ लोन से जुड़े मामलों का निपटारा 15 दिनों में और स्कूल मान्यता की प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार तय समय में पूरी की जाएगी।

हर गुरुवार शिक्षकों की समस्याओं पर सुनवाई

शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम कार्यालय में हर गुरुवार एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही, लंबित वेतन और जांच प्रकरणों को जल्द निपटाने, अनुशासित व मेहनती शिक्षकों को प्रोत्साहन देने, और अनुपस्थित या लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने जताया भरोसा

डीएम का कहना है कि इन सुधारात्मक उपायों और सख्ती से बीएसए कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और विभाग की विश्वसनीयता फिर से कायम होगी।

Hapur News: अवैध संबंध और पैसों के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण अवैध संबंध और पैसों का विवाद था।

हापुड़ नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को शिवगढ़ी श्मशान घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पहचान और जांच के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

जांच के दौरान मृतका की पहचान हापुड़ नगर निवासी अंजू (35) के रूप में हुई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि अंजू के 20 वर्षीय युवक इरशाद से अवैध संबंध थे। पुलिस के अनुसार, अंजू अक्सर इरशाद से पैसे की मांग करती थी और मना करने पर उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

इन्हीं कारणों से परेशान होकर आरोपी इरशाद ने 14 अप्रैल को अंजू को मिलने के लिए बुलाया और धारदार हथियार (दरांती) से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दरांती और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hapur News: मोहजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहे थे दो लाख
Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पूरा मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दोताई निवासी कारोबारी कासिम पुत्र शराफत ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि एक महिला ने उसे मोहजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए और उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने और पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग करने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आसिया पत्नी इमरान (निवासी बामनखेड़ी, अमरोहा) और जाहिद पुत्र मुन्ने (निवासी मोहल्ला आदर्शनगर, गढ़मुक्तेश्वर) को मेरठ रोड दोताई नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला व्यापारी व संपन्न व्यक्तियों को टारगेट करती थी और नजदीकियां बनाकर उनका अश्लील वीडियो तैयार कर लेती थी। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठी जाती थी।

https://twitter.com/hapurpolice/status/1905218867816804813?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905218867816804813%7Ctwgr%5E4c71f5da0c3568199e0b82b36fea7012a6d4bb18%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.purvanchal24.com%2Futtar-pradesh%2Ftwo-arrested-including-a-woman-who-blackmailed-by-trapping-in%2Farticle-23021

इस केस में भी आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 40 हजार रुपये पहले ही वसूल लिए थे। वहीं, गिरफ्तार किया गया जाहिद इस ब्लैकमेलिंग में मीडियेटर का काम करता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और अन्य तथ्यों पर जांच जारी है।

Hapur News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, गांव में मचा कोहराम
हापुड़: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह स्याना रेलवे फाटक के पास 14 वर्षीय छात्रा और 19 वर्षीय युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के दीपांशु के रूप में हुई, जबकि किशोरी कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के जूनियर स्कूल में पढ़ती थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग में मौत को लगाया गले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का गांव की ही कक्षा 8 की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।

गुरुवार रात होलिका दहन के बाद युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह दोनों के शव गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़े मिले।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।