हमीरपुर - Parakh Khabar

दो घंटे की देरी से छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, जाम में फंसने का दावा; छात्रा का सपना टूटा
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते उसका परीक्षा में शामिल होने का सपना अधूरा रह गया। छात्रा और उसकी मां ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर जाम लगने के कारण देरी होने का दावा किया है, जबकि पुलिस प्रशासन ने जिले में कहीं भी जाम की सूचना मिलने से इनकार किया है।

जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी वंशिका का परीक्षा केंद्र हमीरपुर मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निर्धारित किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाना था, लेकिन वंशिका करीब 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पहुंची।

निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के कारण परीक्षा केंद्र प्रशासन ने उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। परीक्षा छूटने के बाद छात्रा और उसकी मां अनुराधा भावुक हो गईं। मां ने अधिकारियों से बेटी को परीक्षा देने की अनुमति देने की गुहार लगाई, लेकिन परीक्षा नियमों के चलते उनकी मांग स्वीकार नहीं की जा सकी।

इसके बाद छात्रा और उसकी मां मायूस होकर वापस लौट गईं। छात्रा का कहना था कि वह लंबे समय से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी और परीक्षा छूटने से उसका सपना टूट गया।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ए.के. वर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान एनएच-34 सहित किसी भी प्रमुख मार्ग पर जाम की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई और यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

फिलहाल, जाम को लेकर छात्रा के दावे और प्रशासन के बयान के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, छह मजदूरों की मौत, तीन घायल
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी और बारिश के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार लालपुरा थाना क्षेत्र में परसनी और कुरारा कंडौर गांव के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अचानक ढह गया। उस समय कई मजदूर पुल के स्लैब पर सो रहे थे। स्लैब गिरने से मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे में मृतकों की पहचान बांदा जनपद के चिल्ला निवासी लोकेन्द्र (22) पुत्र राधेश्याम निषाद, कुलदीप निषाद (19) पुत्र प्रेमचंद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव (28), सभाजीत (30), हमीरपुर के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह तथा अछपुरा निवासी राजेश पाल (42) पुत्र सभाजीत के रूप में हुई है।

वहीं अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हो गए। तीनों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने का कार्य जारी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं दबा है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2060200593344679999?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2060200593344679999%7Ctwgr%5E43b2e976720aab99e682f90ce0488a2a501bf4e6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F583324%2Fmajor-tragedy-in-hamirpur--six-laborers-dead--several-trapped-after-slab-of-under-construction-bridge-collapses

लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यह पुल राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के प्रयासों से स्वीकृत परियोजना के तहत मोराकांदर परसनी और नैठी गांव के बीच निर्माणाधीन था। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र में यमुना नदी में एक नाव पलटने से उस पर सवार छह लोग लापता हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार शाम कुछ लोग नाव से यमुना नदी पार कर ककड़ी और खरबूजे लेने गए थे। लौटते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। नाव में कुल नौ लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि नाव चला रहे किशोर धीरू ने साहस दिखाते हुए तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोग नदी में लापता हो गए।

लापता लोगों में आकांक्षा (9), रानी (9), बृजरानी (25), लाभयांश (5), महेश (6) और आदित्य (11) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

हमीरपुर सदर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्य में जुटा हुआ है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।

Hamirpur News : बारात जा रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हे के भाई समेत 4 की मौत
हमीरपुर : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे।

हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास एनएच-34 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक वैन को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक को ट्रक सहित घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया।

हादसे में मृतकों की पहचान वैन चालक कमलेश (45) निवासी डामर गांव, जीतू (30), दूल्हे रमाकांत के छोटे भाई शशिकांत (30) और मोहन (24) के रूप में हुई है।

घायलों में रोहित (19), दिलीप (60) और कमलेश (30) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hamirpur News : महिला से अभद्रता और लात मारने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में एक महिला के साथ अभद्रता और लात मारने के आरोप में एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम ई-रिक्शा चालक और एक महिला के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा शिवशंकर पांडेय ने बीच-बचाव के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की और उसे लात मारते हुए थाने ले जाने का प्रयास किया।

घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजेश कमल को सौंपी।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देर रात ही दरोगा शिवशंकर पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमीरपुर: धर्म परिवर्तन से इनकार पर नाबालिग का निजी वीडियो वायरल करने का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर नाबालिग को प्रेम संबंध में फंसाया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता के इनकार करने पर उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिए गए। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

पुलिस के अनुसार, सुमेरपुर कस्बे के कमलेश तिराहा क्षेत्र की निवासी नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि युवक ने पहले भरोसा जीतकर ब्लैकमेलिंग शुरू की और शर्तें न मानने पर बुधवार देर रात निजी वीडियो सार्वजनिक कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद कस्बे में तनाव बढ़ गया।

गुरुवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता पीड़िता के घर पहुंचे और बाद में उसके पिता के साथ थाने जाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार बंद कराए जाने और थाने के सामने सड़क जाम किए जाने से यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अबान खान और उसके पिता मौलाना खान के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

नहर किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; पिता की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू
हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के बरदहा गांव में नहर किनारे खेत की मेड़ पर एक विधवा महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गले पर मिले निशानों के आधार पर महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बरदहा गांव निवासी खुशाल ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी मां फूलन देवी (35) यह कहकर घर से निकली थी कि थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन रात तक वापस नहीं आई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने चचेरे भाई रवि के साथ मां की तलाश में निकला। इस दौरान बरदहा–सहजना मार्ग पर राजरानी इंटर कॉलेज के पास नहर किनारे एक खेत की मेड़ पर उसकी मां का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतका के पिता छीटनटपुर गांव निवासी रामदास ने बताया कि उन्होंने करीब 17 वर्ष पहले अपनी बेटी फूलन देवी की शादी बरदहा निवासी राधेश्याम से की थी। एक वर्ष पूर्व बीमारी के चलते राधेश्याम की मौत हो गई थी। फूलन देवी अपने दो बेटों खुशाल और नेहाल के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

मृतका के बेटे खुशाल का आरोप है कि उसकी मां एक पारिवारिक व्यक्ति सहित कलौलीतीर गांव के दो अन्य युवकों के संपर्क में रहती थी और उनके साथ अक्सर आती-जाती थी। पुलिस ने इस बयान के आधार पर कुछ लोगों को संदेह के घेरे में लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक नामजद संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हमीरपुर: शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या का खुलासा, उपनिरीक्षक गिरफ्तार, कार और हथियार बरामद
UP News : हमीरपुर पुलिस ने बसवारी रोड के पास मिली अज्ञात महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मौदहा पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर स्विफ्ट डिज़ायर कार और हत्या में उपयोग की गई लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर केस में धारा 238 BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(V) भी जोड़ी गई है।

13 नवंबर को मिला था महिला का शव

बसवारी रोड किनारे गड्ढे में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया सहित कई माध्यमों से जानकारी शेयर की। बाद में मृतका की पहचान किरन (30) निवासी मकरबई, महोबा के रूप में हुई।

CCTV से मिली बड़ी सुराग

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर कार दिखाई पड़ी। पूछताछ में वाहन स्वामी देवेंद्र ने बताया कि यह गाड़ी आरोपी उपनिरीक्षक अंकित यादव एक दिन पहले ‘निमंत्रण में जाने’ के बहाने लेकर गया था।

आरोपी ने कबूला हत्या का जुर्म

सख्ती से पूछताछ पर अंकित यादव ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कबरई थाने में तैनाती के दौरान किरन से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से रिश्ते थे, लेकिन विवाद भी बढ़ने लगे थे। घटना वाले दिन महोबा से मुस्करा जाते समय कार में झगड़ा हुआ।रास्ते में बसवारी रोड पर किरन शौच के लिए उतरी, इसी दौरान उसने कार में रखी लोहे की रॉड से पीछे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को गड्ढे में फेंककर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hamirpur News: बारात में हुए विवाद के बाद थाने पहुंची दुल्हन, बोली- मेरे दूल्हे के दोस्तों को छोड़ दीजिए
हमीरपुर। बांदा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब बारात में हुए विवाद के चलते पुलिस ने दूल्हे के दोस्तों को हिरासत में ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन खुद दुल्हन के लिबास में थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाई, "मेरे दूल्हे के दोस्तों को छोड़ दीजिए।"

शनिवार को शंकर नगर, बांदा निवासी हिमांशु निषाद के छोटे भाई विकास निषाद की शादी मौदहा के मंगी पुरवा गांव की गुड़िया से तय थी। शादी के सारे कार्यक्रम बांदा मार्ग स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में होने थे। बारात निकलते समय डीजे और बैंड की धुन पर दूल्हे के दोस्त जीतेन्द्र शुक्ला, कल्लू चौहान, संतोष यादव, गोविंद धुरिया, उत्कर्ष यादव आदि जमकर डांस कर रहे थे और नोट भी उड़ा रहे थे।

इसी दौरान मोहल्ले का अर्जुन वर्मा और कुछ बच्चे डांस कर रहे लोगों के बीच से नोट उठाने लगे। तभी किसी का पैर अर्जुन को लग गया। इससे अर्जुन नाराज हो गया और विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर दूल्हे के दोस्तों ने अर्जुन को वहां से भगा दिया।

कुछ देर बाद अर्जुन अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा और दूल्हे के दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे विवाह कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

इधर, जब विकास को पता चला कि उसके दोस्तों को पुलिस पकड़ ले गई है, तो उसने शादी की रस्में पूरी करने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उसके दोस्त वापस नहीं आएंगे, वह शादी नहीं करेगा। यह सुनकर दुल्हन गुड़िया भावुक हो उठी और दुल्हन के लिबास में ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मिन्नतें करने लगी कि उसके होने वाले पति के दोस्तों को छोड़ दिया जाए।

हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति भंग की धारा में चालान कर रविवार को अदालत में पेश कर दिया। जमानत के बाद रविवार दोपहर को शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं और विवाह संपन्न हो सका। इस घटना की चर्चा इलाके में जोरों पर है।

Hamirpur News: 'पापा-मम्मी मैं हार गई हूं', सुसाइड नोट छोड़ युवती ने खुद को लगाई आग, मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ले में एक युवती ने गंभीर डिप्रेशन में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके से बरामद सुसाइड नोट में युवती ने लिखा, "पापा-मम्मी मैं हार गई हूं..." यह सुसाइड लेटर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीमारी और डिप्रेशन बनी वजह

बताया जा रहा है कि युवती लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी और मानसिक अवसाद से जूझ रही थी। वह कस्बे के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। मंगलवार की रात उसने घर की छत पर बने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सुसाइड नोट में भावुक शब्द

पुलिस को घटनास्थल से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा है "पापा-मम्मी मैं हार गई हूं। अब मुझसे और नहीं हो पा रहा है। आप लोग बहुत ध्यान रख रहे हो, लेकिन मेरी हालत में सुधार नहीं हो रहा। मैं आप सबको और परेशान नहीं करना चाहती। मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना। दोनों भाईया और मोनू, आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। प्लीज़ मम्मी-पापा का ख्याल रखना। लव यू सो मच..."

परिवार सदमे में, जांच जारी

इस घटना के बाद युवती का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन सुसाइड नोट और परिवार से मिली जानकारी के आधार पर हर पहलू की जांच की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर समाज में मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद को लेकर गंभीर चिंतन की मांग करती है।

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
हमीरपुर: रविवार शाम कुरारा-बेरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों घायल सड़क किनारे घंटों पड़े रहे, जिन्हें सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी गुलाब (25) पुत्र राजा सिंह कुशवाहा और उसका साथी हेमेंद्र उर्फ लल्ला (23) पुत्र राधे मोहन हलवाई का काम करते थे। दोनों रविवार की शाम बेरी गांव से काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मलहरा गांव के पास करिया नाला मोड़ के समीप एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरारा भिजवाया, जहां डॉ. उमेर अली ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेमेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदलाल प्रजापति ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Hamirpur News: शादी से पहले घरेलू विवाद में युवती ने की आत्महत्या, 29 अप्रैल को आनी थी बारात
हमीरपुर: जरिया थाना क्षेत्र के करही गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की शादी इसी महीने 29 अप्रैल को होने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

करही गांव निवासी शिवपाल अहिरवार की बेटी अंगूरी का सोमवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। रात में वह अपने कमरे में चली गई और कमरे के पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंगूरी को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जरिया थाना पुलिस और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका के पिता ने बताया कि 29 अप्रैल को उसकी बेटी की बारात आने वाली थी। इस घटना से परिवार में गम और स्तब्धता का माहौल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है।