जौनपुर - Parakh Khabar

Jaunpur News: दूल्हा हत्याकांड के एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 60 दिन की रोक
जौनपुर: जिले के चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर 60 दिनों की अंतरिम रोक लगाते हुए उसे निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया है।

एफआईआर रद्द करने की मांग खारिज

जानकारी के अनुसार, खेतासराय थाना क्षेत्र में दर्ज इस हत्याकांड में आरोपी भोले राजभर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 2 मई को दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाए जाने का दावा किया था।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विवेक सारण की खंडपीठ ने की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया मामला एफआईआर निरस्त किए जाने योग्य नहीं है, इसलिए एफआईआर रद्द करने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती।

60 दिनों तक नहीं होगी गिरफ्तारी

हालांकि, न्यायालय ने आरोपी को निचली अदालत में उपस्थित होकर जमानत के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है। इस अवधि के दौरान भोले राजभर की गिरफ्तारी पर 60 दिनों तक रोक रहेगी।

एक लाख रुपये का घोषित है इनाम

गौरतलब है कि वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने इस मामले में फरार आरोपी भोले राजभर और प्रदीप बिंद की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी की पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।

जौनपुर की नई डीएफओ बनीं आईएफएस अधिकारी दिव्या, संभाला पदभार
जौनपुर: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के हालिया तबादलों के बाद 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने गुरुवार को जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह कानपुर में तैनात थीं। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले के वन विभाग की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है।

अधिकारी दंपती के हाथों प्रशासन और वन विभाग की जिम्मेदारी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईएफएस अधिकारी दिव्या जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की पत्नी हैं। ऐसे में जिले में प्रशासन और वन विभाग की अहम जिम्मेदारियां अधिकारी दंपती के पास होंगी, जिसे लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वन संरक्षण और हरित योजनाओं को मिलेगी गति

दिव्या वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में अपने अनुभव के लिए जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में जौनपुर में वन संरक्षण, पौधरोपण अभियान और पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

वहीं, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन भी अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित से जुड़े निर्णयों को लेकर चर्चित रहे हैं। ऐसे में दोनों अधिकारियों के समन्वय से विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की संभावना जताई जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नई डीएफओ के नेतृत्व में विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की है।

जौनपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के अनुसार, बक्सा थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह (45) और उनके पड़ोसी दान बहादुर शर्मा तथा तेज बहादुर शर्मा के बीच बुधवार रात करीब आठ बजे बगीचे की जमीन पर भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। मारपीट के दौरान अजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना में अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

गांव में तैनात किया गया पुलिस बल

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थानेदार घायल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह मुठभेड़ रविवार देर रात करीब पौने तीन बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी की मोड़ के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दूल्हा हत्याकांड का आरोपी रवि यादव अपने एक साथी के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान रवि यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार रवि की चलाई गई एक गोली लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय दूल्हे आजाद हिंद की एक मई को खेतासराय क्षेत्र में बारात के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने बारात में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले में दुल्हन के दूर के रिश्तेदार रवि यादव समेत प्रदीप बिंद और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया था कि रवि यादव इस शादी से नाराज था। तीनों आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। घटना के बाद आरोपियों को शरण देने और सहयोग करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर सहित 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक दूल्हे के परिजन लगातार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे। मृतक की बहन सौम्या आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रही थी।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं मुठभेड़ के दौरान रवि यादव के साथ मौजूद एक अन्य साथी की भी तलाश जारी है।

सपा सांसद प्रिया सरोज की मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल करने के आरोप में दो पर मुकदमा
जौनपुर : मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की एआई जनित फर्जी और मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सांसद प्रिया सरोज ने आरोप लगाया है कि आमोद सिंह और विशाल सिंह नामक व्यक्तियों के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट्स से उनकी एडिटेड और फर्जी तस्वीरें तथा भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। आरोप है कि इन पोस्टों के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश की गई।

बताया जा रहा है कि आरोपित आमोद सिंह भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हैं। सांसद ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह केवल व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जनता के बीच उनकी छवि खराब करने का प्रयास है।

सांसद ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना वाराणसी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एफआईआर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, मानहानि, अश्लील एवं भ्रामक कंटेंट साझा करने तथा साइबर अपराध से संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं। शिकायत के साथ संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

साइबर सेल अब संबंधित अकाउंट्स की तकनीकी जांच कर पोस्ट अपलोड करने वालों की पहचान में जुटी हुई है। सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग अभिव्यक्ति के लिए होना चाहिए, न कि किसी की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी तस्वीरें बनाना और उन्हें वायरल करना गंभीर अपराध है, जिस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ मॉर्फ्ड तस्वीरों और फर्जी कंटेंट के जरिए लोगों को बदनाम करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर प्रभावी नियंत्रण समय की बड़ी आवश्यकता बन गया है।

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित
जौनपुर। जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार के पास एक मई की देर रात शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी रोककर वारदात को अंजाम दिया था।

जांच में सामने आया कि आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप बिंद ने पहले ही आजाद बिंद को इस शादी से मना किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद आजाद बिंद एक मई को बारात लेकर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप बिंद ने अपने साथियों रवि यादव और भोले राजभर के साथ मिलकर दूल्हे की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

मामले में शामिल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Jaunpur News : बारात जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोककर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) की बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां जा रही थी। बारात जब बादशाही बाजार के पास पहुंची, तभी पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में दूल्हे के पेट में दो और जबड़े में एक गोली लगी। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात के बाद जौनपुर की ओर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और बारातियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जौनपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शिवसेना का ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
जौनपुर। जिले में निजी स्कूलों द्वारा कथित रूप से मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों की अनिवार्य बिक्री के विरोध में शिवसेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के जिला प्रभारी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई निजी शिक्षण संस्थान जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि कई स्कूल निर्धारित फीस संरचना का उल्लंघन कर रहे हैं और अभिभावकों को महंगी पुस्तकें तथा स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसके अलावा विकास शुल्क, स्मार्ट क्लास शुल्क और अन्य अतिरिक्त मदों के नाम पर भी अधिक धनराशि वसूले जाने का आरोप लगाया गया है।

जिला प्रभारी विकास कुमार पांडेय ने कहा कि निजी स्कूलों की इस कथित मनमानी का सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती फीस और अतिरिक्त शुल्कों के कारण कई अभिभावकों के सामने बच्चों की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो रहा है, जिससे शिक्षा के अधिकार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि निजी स्कूलों के लिए निर्धारित फीस संरचना और पुस्तक मूल्य को सख्ती से लागू कराया जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिवसेना ने जिला स्तर पर एक निगरानी समिति गठित कर निजी स्कूलों के नियमित निरीक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की है, ताकि अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाई जा सके।

जौनपुर में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बिना भेदभाव हो रहा विकास
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

शुक्रवार को जौनपुर प्रवास के दौरान राजभर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास ‘कैलाशपति’ पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है और महिलाएं व बेटियां खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की हालिया विदेश यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई देना है।

राजभर ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश के लिए उदाहरण बनेगा। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी जौनपुर जिले की शाहगंज और जफराबाद सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और मंत्री के आगमन पर आभार जताया। कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जौनपुर : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मिर्जापुर से सुलतानपुर जाते समय जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, फीडरों की स्थिति और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र के अभिलेखों का अवलोकन किया और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान लॉग शीट भरने में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जूनियर इंजीनियर के अनुपस्थित पाए जाने पर भी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश भर में विद्युत उपकेंद्रों की नियमित निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जौनपुर को 944.19 करोड़ रुपये के वेस्टर्न बाईपास की स्वीकृति
जौनपुर। जौनपुर के समाजवादी पार्टी सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रयास से जिले को 944.19 करोड़ रुपये की लागत वाले वेस्टर्न बाईपास की सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 12.2 किलोमीटर लंबे चार लेन वेस्टर्न बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसमें दोनों ओर सर्विस रोड भी शामिल होंगी।

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जौनपुर में रिंग रोड निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद इस परियोजना को स्वीकृति दी गई। यह बाईपास जौनपुर के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में एक कंटीन्यूअस रिंग रोड के रूप में कार्य करेगा और मिक्सिंग लिंक को पूरा करेगा।

परियोजना के पूरा होने से शहर में लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सांसद ने कहा कि लंबे समय से जौनपुर की जनता को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। यह परियोजना जनपदवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और उनके हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है।

भाजपा सरकार शिक्षा को अदाणी के हाथों सौंपना चाहती है: लाल बिहारी यादव
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के श्री राम बहाल पाल इंटर कॉलेज, काजीपुर सराय मोहिउद्दीनपुर का 26वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष व शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नागरिकों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होते हैं और शिक्षक राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षित कर विद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं।

लाल बिहारी यादव ने कहा कि गांवों में पढ़ने वाले बच्चे ही आगे चलकर प्रशासनिक सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। लक्ष्य पहले तय कर लिया जाए और निरंतर परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षा को अदाणी के हाथों सौंपने की तैयारी कर रही है और गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में 80 प्रतिशत योगदान देने वाले वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय न मिलना सरकार के “सबका साथ, सबका विकास” के नारे पर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों की अनुपलब्धता पर भी सरकार को घेरा और कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के अधिकार दिलाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि शिक्षा ही गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों को सामाजिक भेदभाव से बाहर निकाल सकती है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों की तरक्की से दो परिवारों का विकास होता है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षकों से संस्कारयुक्त शिक्षा देने की अपील की।

कार्यक्रम को डॉ. विकास पाल, पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल और सपा नेता त्रिभुवन यादव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कैलाश नाथ पाल ने की, जबकि संचालन उप प्रबंधक श्री प्रकाश पाल ने किया। स्वागत भाषण प्रबंधक राम दुलार पाल और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाल ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद तिवारी, वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पाल, ग्राम प्रधान राम सकल बिंद, राजन यादव, राम सूरत यादव, रामजश बिंद, हरिराम पाल, राजेश कुमार पाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।